Sarkari Naukri: SSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, BPSC हेड मास्टर भर्ती, UPTET पर ये अपडेट
सरकारी नौकरी अपडेट नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक व इत्यादि जानकारी यहां से देखें, आप हर जरूरी परीक्षा की विज्ञप्ति, एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार आवेदक लंबे समय से कर रहे थे, आखिरकार इसे जारी कर दिया गया है। आप यहां लिंक चेक कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी कैसे पाएं? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो यह पेज आपके लिए ही है। यहां आप वैकेंसी के जॉब नोटिफिकेशन अपडेट पा सकते हैं। राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट व राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आने वाला है। इसके अलावा सीटेट परीक्षा नोटिफिकेशन भी जारी होने वाला है। बीपीएससी ने 40000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इंकम टैक्स विभाग, एसएससी, यूपीएससी, यूपी एसएसएससी व अन्य आयोगों की तरफ से ढेरों नौकरियां निकल रही हैं। इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भर्ती पर भी कई अपडेट आना बाकी हैं, जिन्हें हम लगातार ट्रैक कर रहे हैं।
SSC GD constable result 2021 declared । UPTET Result 2022 LIVE: Check result here
एजुकेशन सेक्टर में भी इस समय बड़ी हलचल है, सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा शुरू होने वाली है, यूपी बोर्ड, राजस्थान व अन्य बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो गई हैं, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है।
MP Police Constable Result 2022 | Bihar Board 10th Result 2022
UPTET Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अपडेट
यूपीटीईटी 2021 का आयोजन 23 जनवरी को राज्य भर में किया गया था। यूपीटेट 2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12 लाख 91 हजार और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8 लाख 73 हजार सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
BPSC Bharti: हेड मास्टर पद के लिए करें आवेदन
बिहार सरकार की ओर से हेड मास्टर के पदों पर सरकारी नौकरी निकाली गई है। यह उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड मास्टर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम डेट है।
Sarkari Naukri 2022: कब होनी है एसएससी की परीक्षा?
परीक्षा देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करके आयोजित होगी। एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अप्रैल 2022 से लेकर 21 अप्रैल 2022 तक होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: आधिकारिक अपडेट
बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर मैट्रिक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा करेगा। जब घोषणा की जाएगी, तो विवरण यहां साझा किया जाएगा।
Sarkari Naukri: ऐसे डाउनलोड करें SSC एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया है कि केवल उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र के उम्मीदवार परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। अपना आवेदन क्रमांक और रोल नंबर इस्तेमाल करें।
Sarkari Naukri: एसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड रिलीज
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने संयुक्त ग्रेजुएशन स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2021) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। एसएससी ने यह प्रवेश पत्र सेंट्रल रीजन (उत्तर प्रदेश और बिहार) के लिए जारी किया है।
सहायक प्रोफेसरों के लिए नौकरी
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध देशबंधु कॉलेज ने विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसरों की 132 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार colrec.du.ac.in या deshbandhucollege.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) ने जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक इंजीनियर एनबीसीसी भर्ती के लिए 14 अप्रैल 2022 को शाम 5 बजे तक nbccindia.com पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें से 60 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल), 20 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए और 1 पद डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) के हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत इन पदों के लिए भर्ती
ICDS महिला एवं बाल विकास विभाग गुजरात ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के रिक्ति पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 8860 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।
विभिन्न पदों के लिए ईएसआईसी ने निकाली भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर 12 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए सुपरीटेंडेंट के कुल 93 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट thdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि अप्रैल 2022 के अंतिम सप्ताह तक है। इसके जरिए 12 पदों को भरा जाएगा।
ONGC ने निकाली वैकेंसी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022) में उपस्थित होना होगा। आवेदन विंडो 01 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध है । CLAT परीक्षा 2022 08 मई 2022 को आयोजित होने वाली है।
वायु सेना ने मांगे आवेदन
भारतीय वायु सेना (IAF) ने 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से कुल 5 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मल्टी टास्किंग स्टाफ और हाउस कीपिंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अपरेंटिस के लिए नौकरी
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (आरसीआईएल) अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रेजुएट / डिप्लोमा इंजीनियर के 103 पदों को भरा जाएगा।
स्टाफ कॉलेज ने निकाली भर्ती
असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ने 13000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत क्लास 3 और क्लास 4 के पदों को भरने के लिए नोटिस जारी किया है। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई 2022 है।
21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मिली मंजूरी
रक्षा मंत्रालय ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 21 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी है। ये स्कूल देश भर में 100 नए सैनिक स्कूल पार्टनरशिप मोड में स्थापित करने की सरकार की पहल के शुरुआती दौर में स्थापित किए जाएंगे। ये नए सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे।
कॉन्स्टेबल और एसआई के लिए भर्ती
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने कॉन्स्टेबल और एसआई समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत 16000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और 11 वीं या 12 वीं कक्षा में भी शामिल होना चाहिए।
राइफलमैन के लिए नौकरी
असम राइफल्स ने राइफलमैन पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 104 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
UPSC Bharti 2022: यूपीएससी भर्ती के लिए जरूरी योग्यता और उम्र
असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल, सीनियर लेक्चरर पद के लिए 50 साल और असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए 33 साल निर्धारित की गई है यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग पदों पर भर्ती उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। डिप्टी डायरेक्टर पद भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 40 साल से ज्यादा ना हो।
UPSC Naukri 2022: संघ लोक सेवा आयोग के इन पदो पर होनी है भर्ती
केंद्रीय संघ लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया की मदद से डिप्टी डायरेक्टर के 8 पद, सीनियर लेक्चरर के 3 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर के 15 पद और असिस्टेंट इंजीनियर के 3 पदों पर भर्ती होनी है।
Sarkari Job: यूपीएससी का नया नोटिफिकेशन
यूपीएससी यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। योग्य उम्मीदवार आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in की मदद से 14 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
India Post भर्ती के लिए जरूरी योग्यता
भारतीय डाक की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर पद भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को हल्के और भारी वाहन चलाने का तीन साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार आयु सीमा 56 साल से ज्यादा ना हो।
India Post के इन पदों पर होनी है भर्ती
स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत सैलरी दी जाएगी। भारतीय डाक के भर्ती अभियान की मदद से स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी।
India Post Bharti 2022: भारतीय डाक विभाग में भर्ती का नोटिफिकेशन
भारतीय डाक विभाग की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर पद की भर्ती को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इंडिया पोस्ट भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार 17 मई 2022 तक या पहले आवेदन करें।
RBI Sarkari Bharti 2022: भर्ती को लेकर आरबीआई का नोटिस
इच्छुक योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन करें। आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी (RBI Grade B Bharti) के पदों पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। इन पद भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल निर्धारित है।
BPSC Job 2022: बिहार हेड मस्टर भर्ती की जरूरी योग्यता
उम्मीदवार बी.एड. / बी.ए.एड. / बी.एससी.एड. पास होना चाहिए। बिहार के अंदर निकली हेड मास्टर पद की भर्ती को लेकर उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंक से मास्टर डिग्री धारक हो। बीपीएससी भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 31 साल और अधिकतम 47 साल आयु सीमा निर्धारित है।
BPSC Bharti 2022: हेड मास्टर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें। बिहार में हेड मास्टर भर्ती 2022 को लेकर उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आधार पर होगा। सामान्य उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
Sarkari Bharti 2022: बिहार में हेड मास्टर की बंपर भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बिहार के अंदर हेड टीचर यानी प्रधान अध्यापक के 40 हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली गई हैं। बीपीएससी के इन पदों की आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से 22 अप्रैल 2022 तक रहेगी।
बैंक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
नीचे बताई वैकेंसी की चयन प्रक्रिया की अगर बात करें तो ये 2 चरण में होगी। पहला चरण होगा लिखित परीक्षा और दूसरा स्टेप इंटरव्यू के रूप में होगा। बैंक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे। परीक्षा एडमिट कार्ड भी जारी होगा।
Sarkari Job, Bank Recruitment 2022: आवेदन फीस
सरकारी नौकरी क्लर्क के पदों पर बैंक रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 500 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार निर्धारित लास्ट डेट से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
Bank Bharti 2022: बैंक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
नीचे बताई गई बैंक की भर्ती के लिए आवेदक को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए। आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
Bank Bharti 2022: बैंक क्लर्क पदों पर वैकेंसी
बैंक क्लर्क पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक मेल आईडी के जरिए 27 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक में क्लर्क सह कैशियर के पद पर भर्तियां निकली हैं।
Railway Bharti 2022: रेलटेल में इंजीनियर वैकेंसी
भारतीय रेलवे की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 अप्रैल 2022 तक या इससे पहले इन पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरसीआईएल यानी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अपरेंटिस पदों पर ग्रेजुएट/ डिप्लोमा इंजीनियर की भर्ती होने जा रहा है।
Government Job Update: JSSC का आधिकारिक शॉर्ट नोटिस
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की ओर से एक शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है और उम्मीदवार अब 2 अप्रैल 2022 तक आवेदन करें। इस वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2022 से ही चल रही है।
Sarkari Naukri, JECCE 2022: आगे बढ़ी आवेदन की डेट
जेएसएससी यानी झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से विज्ञापन संख्या 01/2022 के अनुसार झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2022 (JECCE 2022) के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ गई है।
आर्मी स्कूल में वैकेंसी
कोबरा आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल, टीचर, कंप्यूटर टीचर, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, क्लर्क व एमटीएस के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च 2022 है।
RBI ने निकाली वैकेंसी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 303 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्य उम्मीदवार होंगे पीईटी में शामिल
एसएससी ने 25 मार्च 2022 को जीडी कांस्टेबल का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने योग्य उम्मीदवरों की सूची नाम और रोल नंबर के साथ जारी किया है। चयनित उम्मीदवार पीईटी और पीएसटी में शामिल हो सकेंगे।
एसएससी ने जारी किया रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा 16 नवंबर, 2021 से 15 दिसंबर, 2021 तक कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित की गई थी।
12वीं पास के लिए नौकरी का मौका
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने प्रयोगशाला सहायक के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक 12वीं पास उम्मीदवार 23 अप्रैल 2022 तक rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय ने निकाली भर्ती
केंद्रीय विद्यालय समिति ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 28, 29 और 30 मार्च 2022 को किया जाएगा। आवेदकों के पास PRT पदों के लिए 50% नंबरों के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट या 50% नंबरों के साथ 12वीं या समकक्ष तथा कम से कम दो साल का बेसिक टीचर्स ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा के नियमों में बदलाव
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एमटीएस व हवलदार भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी करने के दो दिन बाद आयु सीमा के नियमों में बदलाव किया है। आयु सीमा की संशोधित शर्ते आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी गई हैं। नए नियमों के मुताबिक 18-25 वर्ग की आयु सीमा हवलदार (सीबीएन-डिपार्टमेंट ऑफ रिवेन्यू) पदों के लिए नहीं होगी।
ब्रांच रिसिवेबल मैनेजर के पदों पर भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने ब्रांच रिसिवेबल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ग्रेजुएट पास आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 14 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कुल कुल 159 पदों पर भर्ती की जाएगी।
लद्दाख पुलिस ने मांगे आवेदन
लद्दाख पुलिस ने फॉलोअर एग्जीक्यूटिव के 80 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ladakhpolicerecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नौकरी
टीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक 4 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर विजिट करें। इसके जरिए 40 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
कैबिनेट सचिवालय ने निकाली वैकेंसी
कैबिनेट सचिवालय ने ट्रेनी पायलट पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को पोस्ट बैग नंबर 3003, लोधी रोड प्रधान डाकघर, नई दिल्ली-110003 पते पर भेजकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2022 तक है।
तकनीशियन के पदों पर भर्ती
बैंक नोट प्रेस, देवास ने तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक आवेदक 28 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर विजिट करना होगा। इस प्रक्रिया के तहत 81 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती
कर्नाटक सरकार ने राज्य में शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार schooleducation.kar.nic.in पर schooleducation.kar.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Result Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने अपनी एमपीएससी ऑनलाइन वेबसाइट (mpsconline.gov.in) पर ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। जिन लोगों ने एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए 900 रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से एमपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा 2022 के माध्यम से अपने विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी करने जा रहा है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ अधिसूचना 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन जमा कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसीएफ और वन रेंज अधिकारी ग्रेड- I के पद के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र जारी किया है।
वे सभी उम्मीदवार जिन्हें एसीएफ और वन रेंज अधिकारी जीआर- I पद के लिए साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होना है, वे राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - डीआरडीओ भर्ती
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपरेंटिस पदों के लिए पेशेवरों को आवेदन करने के लिए बुलाया है। उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की आधिकारिक वेबसाइट - mhrdnats.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान रखें, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2022 है। DRDO आवश्यक भूमिका के लिए कुल बीस व्यक्तियों को नियुक्त करेगा और उनकी शिक्षुता सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन (CEMILAC), बेंगलुरु में होगी।
Sarkari Result Live - कर्नाटक लोक सेवा आयोग
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) 31 मार्च 2022 से ग्रुप सी के तहत जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रीशियन, ऑपरेटर और स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। 10वीं योग्यता रखने वाले व इंजीनियरिंग की डिग्री धारकों के लिए यह एक शानदार अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 410 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। केपीएससी ग्रुप सी जॉब्स 2022 के लिए आवेदन करने के लिए, 18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के बीच होना चाहिए।
Sarkari Result Live - भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक पात्र भारतीय नागरिकों के लिए RBI सहायक पद की 950 रिक्तियों को भरने के लिए 26 और 27 मार्च 2022 को RBI सहायक 2022 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 21 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड (RCF Ltd) ने तकनीशियन के कुल 111 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 अप्रैल 2022 तक rcfltd.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी देखें
तकनीशियन (मैकेनिकल) ग्रेड II: 51
तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड II: 32
तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन) ग्रेड II: 28
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी सिविल सेवा के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। आयोग 5 अप्रैल 2022 से सिविल सेवा पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करने के लिए तैयार है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो सिविल सेवा मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-upsc.gov.in पर उपलब्ध यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार अनुसूची 2021 की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती 2022
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) गाजियाबाद यूनिट / सीआरएल गाजियाबाद के लिए अनुबंध के आधार पर 63 परियोजना अभियंता और प्रशिक्षु अभियंता रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - एनटीपीसी भती 2022
एनटीपीसी 55 कार्यकारी (संयुक्त साइकिल पावर प्लांट - ओ एंड एम), कार्यकारी (संचालन-पावर ट्रेडिंग) और कार्यकारी (बिजनेस डेवलपमेंट-पावर ट्रेडिंग) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - त्रिपुरा लोक सेवा आयोग
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) के पद पर भर्ती के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार टीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से श्रृंखलावार (श्रृंखला-ए, बी, सी और डी) अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यह रही साइट tpsc.gov.in
टीपीएससी एफएसओ परीक्षा 20 मार्च 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8 रिक्तियों को पूरा करने के लिए आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - एमपीपीईबी एमपी कांस्टेबल रिजल्ट जारी
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) ने 08 जनवरी 2022 को सुबह 09 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कांस्टेबल (जीडी और रेडियो) के पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। MPPEB Mp Police Constable Result
Sarkari Result Live - दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने dsssb.gov.in पर सहायक अभियंता, सुरक्षा पर्यवेक्षक, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत), फार्मासिस्ट होम्योपैथी और सहायक निदेशक के पद के लिए 08 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। आंसर की के लिए लिंक 24 मार्च से 28 मार्च 2022 तक उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) cpcl.co.in पर जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (JEA) के पद खाली हैं। इच्छुक इंजीनियर सीपीसीएल जेईए भर्ती 2022 के लिए 24 मार्च से 14 अप्रैल तक cpcl.onlineregistrationform.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर और अनुभवी दोनों ही इस अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको 13 अप्रैल 2022 से पहले आवेदन शुल्क जमा करना होगा। पद के लिए चयनित होने के लिए आवेदकों को 08 मई 2022 को सीपीसीएल जेईए परीक्षा 2022 में उपस्थित होना होगा।

