RRB Group D Admit Card 2022: रीजनवाइज आएगा ग्रुप-डी परीक्षा के Admit Card, जानें कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न
Railway RRB Group D Admit Card: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होने वाली है। ऐसे में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। माना जा रहा है कि ये परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी की जा सकती है। जानें परीक्षा से संबंधित अन्य जरूरी बातें।
Railway Group D Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानि आरआरबी की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आवेदकों को लंबे समय से इंतजार है। कोरोना के चलते कई बार एग्जाम की डेट टलने से अभ्यर्थी काफी निराश थे। आखिरकार अब ग्रुप डी की सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2022 को आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में आवेदक एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानि 19 फरवरी तक जारी किए जाएंगे। वहीं कैंडिडेट्स की सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 13 फरवरी को जारी की जाएगी।
RRB NTPC Cut-Off 2021: जानें कैटेगरी वाइज एनटीपीसी सीबीटी 1 संभावित कट-ऑफ
जिन उम्मीदवारों का एग्जाम पहले फेज़ में होगा उन्हें जरूरी सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेज दी जाएगी। एडमिट कार्ड समेत अन्य सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की जाएगी। रेलवे ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए फरवरी-मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। मगर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार परीक्षा का आयोजन नए साल पर किया जा रहा है। जानें परीक्षा से संबंधित जरूरी अपडेट।
RRB Group D Admit Card जल्द होंगे जारी, जानें CBT 1 परीक्षा पैटर्न और कैसे करें तैयारी
RRB Group D की परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होने वाली है। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जिनके उत्तर 90 मिनट में देने होंगे। सही जवाब देने पर उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। अगर तीन जवाब गलत होंगे तब एक अंक की कटौती होगी।
Sarkari Naukari: इस दिन एक्टिवेट किया गया था मॉडिफिकेशन लिंक
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन करते समय कई अभ्यर्थियों के फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया। गलत फोटो और हस्ताक्षर के चलते यह कदम उठाया गया था। लेकिन विभाग ने इन अभ्यर्थियों को सुधार का एक मौका भी दिया था जिसके लिए 15 दिसंबर को मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया गया था। इस लिंक को 26 दिसंबर को बंद कर दिया गया था।
RRB NTPC के 4 चरण
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में 4 चरण होते हैं। अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों में से प्रत्येक में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
1. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1
2. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2
3. आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट
4. आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए आगे का प्रोसेस
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार, दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -2) परीक्षा में बैठने की पात्रता रखेंगे। इसके अलावा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी 2022 तक अस्थाई रूप से आयोजित होगी। उम्मीदवार आगे के अपडेट के लिए आगामी अधिसूचनाओं पर नजर रखें। इच्छुक उम्मीदवार prepp.in पर भरोसा करें और वे आसानी से सैंपल पेपर्स, प्रैक्टिस टेस्ट, पिछले सालों के परीक्षा पेपर्स, ताजा परीक्षा अपडेट, परीक्षा पैटर्न और सिलैबस, मॉक पेपर्स सहित बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। उम्मीदवार आरआरबी सैंपल पेपर्स मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
जानें RRB NTPC CBT-1 का रिजल्ट देखने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स का पालन करते हुए क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर पहले आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट सीबीटी-1 का परिणाम देख सकते हैं।
1. संबंधित आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
2. 'लॉगिन फॉर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट' लिंक को क्लिक करें।
3. नए टैब में एक नया वेब पेज आएगा।
4. रोल नंबर, डीओबी, रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करें।
5. 'रिजल्ट देखें' बटन पर क्लिक करें। उम्मीदवार द्वारा प्राप्त परिणाम और अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
RRB एडमिट कार्ड के साथ ध्यान दें ये बातें
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर रखने चाहिए। देर से पहुंचे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
एमसीक्यू आधारित होंगे सवाल
ग्रुप बी के लिए होने वाले इस परीक्षा में सवाल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) पर आधारित होंगे। यह मूल्यांकन का एक ऐसा रूप है जिसमें उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। उन्हें इसके लिए दिए गए संभावित उत्तरों की सूची में से सही विकल्प का चुनाव करना होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी 7 डिविजन में भर्तियां कर रहा है। इसके तहत मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, स्टोर्स, ट्रैफिक, सिग्नल कम्युनिकेशन, मेडिकल डिविजन में भर्तियां की जाती हैं। असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टमेंट कैरेज एंड वैगन, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलिकॉम, हॉस्पिटल असिस्टेंट, असिस्टेंट वर्कस, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट डिपो, असिस्टेंट प्वाइंटसमैन जैसे पदों पर भर्तियां होनी है।
क्षेत्र के आधार पर डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा 15 से ज्यादा रेलवे कीक्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। जहां पर होम पेज पर जाकर डाउनलोडिंग ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोग होंगे।
23 फरवरी से परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
ग्रुप डी के लिए 23 फरवरी से परीक्षा होगी। कोरोना की वजह से इसे भी अलग अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। रेलवे की नोटिस के मुताबिक मूल एडमिट कार्ड एग्जाम से चार दिन पहले मुहैया कराया जाएगा।
कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा
ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी सीबीटी आधारित होगी। यह 100 नंबर का होगा। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। जवाब देने के लिए 90 मिनट का वक्त मिलेगा। हर एक सही जवाब के लिए 1 अंक और तीन गलत जवाब के लिए 1 अंक की कटौती होगी। परीक्षा में कुल चार खंड होंगे। इसमें सामान्य विज्ञान से 25 सवाल, मैथ्स से 25 सवाल, रीजनिंग से 30 सवाल के साथ करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से 20 सवाल पूछे जाएंगे।
खारिज हुए थे 4 लाख से ज्यादा आवेदन
ग्रुप डी परीक्षा के जरिए करीब 1 लाख रिक्त पदों पर भर्तियां की जानी है। ऐसे में करोड़ों आवेदनकर्ताओं ने आवेदन किया था। मगर विभाग की ओर से करीब 4,85,607 कैंडिडेट्स के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए थे। उनके हस्ताक्षर और फोटो का मिलान सही नहीं था।
मॉडिफिकेशन लिंक किया गया था एक्टिव
इस परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक कैंडिडेट्स शामिल होंगे। एग्जाम कई फेज़ में आयोजित किया जाएगा। आवेदन के दौरान कई अभ्यर्थियों के फॉर्म गलत फोटो और हस्ताक्षर के चलते रिजेक्ट कर दिए गए थे। उन्हें विभाग ने सुधार का एक मौका दिया था। जिसके तहत 15 दिसंबर को मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया गया था, जो 26 दिसंबर को बंद कर दिया गया।
_1640944469__rend_4_3.jpg)
