RRB NTPC Result 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द जारी करेगा एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी -1 रिजल्ट यानी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट परिणाम आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर 15 जनवरी 2022 तक जारी हो सकता है।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी -1 रिजल्ट यानी प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट परिणाम आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर 15 जनवरी 2022 तक जारी हो सकता है।
RRB NTPC Result 2021: Check direct link
सीबीटी -2 यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 परीक्षा के लिए 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए थे। दूसरी तरफ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि भी नजदीक आ गई है, परीक्षा 23 फरवरी को होने वाली है, जिसके लिए 18 फरवरी के नजदीक एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा भी कई चरणों में आयोजित की जा सकती है।
इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी-1 भर्ती को लेकर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हुई थी और इस भर्ती अभियान की मदद से अलग अलग क्षेत्रों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां जैसे क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर इत्यादि के अनुसार 35281 पदों को भरा जाना है।
RRB NTPC Cut-Off: आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा होने के बाद परीक्षार्थियों को वैसे तो रिजल्ट का इंतजार है लेकिन रिक्तियों यानी खाली पदों की संख्या के आधार पर यह अनुमान लग सकता है कि इस बार कट ऑफ ऊपर जाएगी। अलग-अलग दावों अनुसार जनरल कैटेगिरी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ स्कोर 82 के करीब हो सकता है। इसके अतिरिक्त ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की कट ऑफ 79 और एससी व एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 73 तथा 64 के करीब रहने की संभावना है।
rrb ntpc results - पीडीएफ फॉर्म में होंगे आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिए जाएंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
rrb cbt1 results - निगेटिव मार्किंग समझें
सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन है, गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं। यह 2019 की विज्ञप्ति है, इसके जरिये एनटीपीसी कैटेगरी में भर्ती की जाएगी।
rrb ntpc cbt2 - सीबीटी2 पर करें फोकस
आरआरबी सीबीटी1 परीक्षा हो चुकी है, जिसके परिणाम 15 जनवरी तक बाहर आ जाएंगे, इसके बाद बारी सीबीटी2 की होगी, जिस पर फोकस करने की जरूरत है। उम्मीदवार सामान्य प्रश्न जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क (200 अंक) जैसे स्कोरिंग विषयों पर पकड़ बनाने की भरपूर कोशिश करें।
cbt 1 results- रिजल्ट के बाद के चरण
15 जनवरी को रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को 14 से 18 फरवरी के बीच दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा का आयोजन होगा।
rrb ntpc cbt 1 - बहु-चरण चयन प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए बनाया गया है। यही कारण है कि उम्मीदवारों को सभी चरणों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
rrb results live - इस कैटेगरी में मिलेगा मौका
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate posts के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती के जरिये 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।
rrb ntpc results date - 15 जनवरी को घोषित होगा रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए परिणाम 15 जनवरी को या इससे पहले घोषित किया जा सकता है। बता दें, इस रिजल्ट के बाद 14 फरवरी से सीबीटी2 परीक्षा शुरू होगी। उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिएए इस ब्लॉग व rrbcdg.gov.in पर बने रह सकते हैं।
RRB Ntpc result - आरआरबी एनटीपीसी परिणाम जल्द
आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। इस परीक्षा का परिणाम कभी भी आ सकता है, हालांकि आरआरबी ने कहा है कि परिणाम 15 जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं
स्कोरकार्ड से कट ऑफ का लगा सकते हैं अंदाजा
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड 2021 को आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर परिणाम के साथ जारी करेगा। जो उम्मीदवार सीबीटी -1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे स्कोरकार्ड से प्रत्येक विषय में उनके द्वारा प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं। एक बार आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड आधिकारिक रूप से जारी हो जाने के बाद इसके लिंक को एक्टिवेट किया जाएगा।
कैसे देखें रिजल्ट
चरण 1: आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 के लिए निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना लॉग इन करें और डिटेल्स सबमिट करें।
चरण 5: आपका आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और एक कॉपी प्रिंट करके रख लें।
सात चरणों में हुए थे एग्जाम
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए लगभग एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 35,281 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को टाइमकीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
जानें कब होंगे सीबीटी 2 एग्जाम
आरआरबी CBT-1 एग्जाम क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को CBT-2 एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा। ये परीक्षा 14 फरवरी से 18 फरवरी 2022 को होने हैं, हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एग्जाम डेट में बदलाव किए जा सकते हैं। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
1.25 करोड से ज्यादा ने किया था आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी 2022 तक जारी कर सकता है। इसके तहत नॉन-टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 1.25 करोड से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
सात चरणों में हुई थी परीक्षा
भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 फेज में आरआरबी एनटीपीसी (सीबीटी -1) परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसकी आंसर की भी जारी की गई थी। इसे देखने के लिए बोर्ड की ओर से 16 से 23 अगस्त 2021 तक का मौका दिया गया था।
कितने चाहिए पासिंग मार्क्स
सीबीटी-1 में पास होने के लिये जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक लाना होगा। वहीं ओबीसी और एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत स्कोर हासिल करना होगा। जबकि एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिये 25 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा।
15 जनवरी तक आ सकते हैं रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी के पहले फेज के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का परिणाम 15 जनवरी तक जारी किया जा सकता है। ये आरआरबी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइटों में जारी की जा सकती है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी 2 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
RRB NTPC सीबीटी 1 रिजल्ट के तहत नॉन-टेक्नीकल पोपुलर कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट कर्ल्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि पद शामिल है। इस अभियान के जरिए करीब 35281 रिक्तियों पर नियुक्ति आयोजित की जाएगी।
क्या फिर टलेगी परीक्षा?
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा उम्मीदवारों का इंतजार उम्मीदवारों को काफी समय से है लेकिन इंतजार की घड़ी फिलहाल खत्म नहीं हुई है और बोर्ड ने अपने एक नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केंद्र की ओर से समय-समय लगाए जा रहे कोरोना प्रतिबंधों के आधार पर ही आयोजित की जा सकेंगी। अगर कोरोना के केस बढ़ने लगे और संक्रमण काबू में ना आया तो रेलवे के पास ऐसा अधिकार है और ऐसी संभावना भी है कि वह परीक्षा फिर से स्थगित करे। फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।
RRB नोटिस में परीक्षा तिथि अस्थाई
आरआरबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा तारीख केवल टेंटेटिव (अस्थाई) हैं। बोर्ड की ओर से नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केन्द्र द्वारा समय समय पर लगाए कोरोना प्रतिबंधों के अनुसार होंगी। कोरोना संक्रमण काबू में नहीं रहता तो रेलवे के पास अधिकार है कि वह परीक्षा को फिर से स्थगित करे।
एडमिट कार्ड संबंधी अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी होगा। इसी अनुसार अगर परीक्षा तय तिथि पर हुई तो एडमिट कार्ड 18-19 फरवरी को जारी होंगे। जो लोग यह जानना चाहते हैं कि ट्रैवेलिंग पास कब जारी किया जाएगा? उन्हें बता दें कि आरआरबी का कहना है कि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवेलिंग पास परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी होंगे।
उम्मीदवारों को है इन नतीजों का इंतजार
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों अभ्यर्थियों को बना हुआ है। गौरतलब है कि दो चरण में हुई परीक्षा का पहला चरण हो गया है। 15 जनवरी को रिजल्ट की घोषणा औपचारिक तौर पर किए जाने की संभावना है हालांकि नतीजे उससे पहले भी जारी हो सकते हैं। सीबीटी-1 में जो उम्मीदवार कामयाब होंगे उन्हें अगले चरण यानी सीबीटी-2 परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
बीते दिनों रेल मंत्री ने कही थी ये बात
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में भर्ती के लिए 1 करोड़ 40 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं और फिलहाल रेलवे में 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग में 22 लाख रोजगार हैं। निजीकरण की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा है कि रेल की पटरी, बिजली के तार, कोच, इंजन, स्टेशन, सिग्नलिंग समेत सब कुछ सरकार का है। रेलवे सरकार 53 फीसदी सब्सिडी दे रही है। 5500 करोड़ पेंशन और 9700 करोड़ वेतन पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिए 1.24 लाख पदों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।
16 ज़ोन में बांटी गईं 1 लाख से ज्यादा आरआरबी भर्तियां
आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 2022 103769 वैकेंसी को 16 आरआरबी ज़ोन में बांटा गया है और विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों), सहायक पॉइंट्समैन में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, हेल्पर / असिस्टेंट जैसे पदों को कवर किया है।
आरआरबी की ओर से 2022 के लिए भर्तियां
रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 2022 पदों की भर्ती के लिए 103769 रिक्तियों की घोषणा की है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) भारतीय रेलवे की विभिन्न इकाइयों में 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 के तहत विभिन्न पदों के लिए रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
23 फरवरी 2022 की परीक्षा तिथि अस्थाई
रेलवे भर्ती बोर्ड कोविड-19 महामारी से निपटने के मद्देनजर समय-समय पर जारी मौजूदा परिस्थितियों और सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन, 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा अस्थाई रूप से आयोजित करने जा रहा है। सीबीटी परीक्षा अनुसूची और प्रवेश पत्र जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
सीबीटी-2 को लेकर ये है अधिसूचना
भर्ती बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी 2019 परीक्षा के लिए 14 से 18 फरवरी 2022 तक आयोजित होने जा रहे सीबीटी-2 आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, 'सीबीटी में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -2) परीक्षा है। जिसको अस्थायी रूप से 14 से 18 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जाना है, परीक्षा मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी किए गए सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन कोविड -19 महामारी से निपटने को ध्यान में रखते हुए होगी।'
कुल भर्ती संख्या के 20गुना उम्मीदवार देंगे सीबीटी-2
रेलवे की ओर से आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 में कुल भर्तियों की संख्या का 20 गुना उम्मीदवारों को सफल घोषित करने का ऐलान किया है। रेलवे कुल 7,05,540 अभ्यर्थियों को CBT 2 में बैठने का मौका दे सकती है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी किया जा सकता है।
पहले चरण में बाहर होंगे कई अभ्यर्थी
NTPC भर्ती से पहले चरण की परीक्षा में शामिल को लेकर करीब 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया लेकिन इस भर्ती के जरिए 35,277 पदों को ही भरा जाना है। इसलिए रेलवे काफी संख्या में अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा के बाद ही बाहर करेगी।
इतना जाएगा कटऑफ?
इस बार NTPC भर्ती को लेकर CBT 1 में शामिल उम्मीदवारों की संख्या और प्रश्रों के स्तर को देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जनरल कैटेगरी अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 82, ओबीसी श्रेणी के लोगों के लिए 79, एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 73 और एसटी कैटेगरी के लिए 64 अंक रह सकती है।
मौजूदा परीक्षा भर्ती की स्थिति
आरआरबी की इस भर्ती के तहत 1,03,769 खाली पदों को भरा जाना है और इसके लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। ये परीक्षा काफी कठिन होने वाली है और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड अगले माह से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती को लेकर पहले चरण की ऑनलाइन सीबीटी-1 परीक्षाएं कराने की योजना में है। भर्ती का नोटिफिकेशन मार्च 2019 में जारी किया गया था हालांकि अब परीक्षा की राह में ओमीक्रोन संक्रमण की रुकावट नजर आ रही है।
RRB की परीक्षा पर बढ़ता कोरोना के साए का खतरा
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा का इंतजार कैंडीडेट्स लंबे समय से कर ही रहे थे लेकिन अब जैसे जैसे इंतजार की घड़ी खत्म होने की उम्मीद जग रही थी तभी कोरोना वायरस फिर से पैर पसार रहा है। बोर्ड ने अपने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केंद्र द्वारा समय-समय लगाए जा रहे कोरोना प्रतिबंधों के अधीन ली जाएगी। अगर कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे और संक्रमण पर काबू ना रहा तो रेलवे के पास यह अधिकार है कि वह परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर सकता है।
सीबीटी 2 एग्जाम की तारीखों में हो सकता है बदलाव
CBT-1 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का चयन CBT-2 एग्जाम के लिए होगा। CBT-2 एग्जाम 14 फरवरी से 18 फरवरी 2022 को होने हैं, कोरोना वायरस के मौजूदा हालातों की समीक्षा करने के बाद परीक्षा की तारीख में बदलाव भी संभव है।
इस तरह करें रिजल्ट चैक
कैंडिडेट सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं और वहां दिए गये रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें (जब जारी होग), इसके बाद कैंडिडेट के सामने एक नया पेज खुल जाएगा, कैंडिडेट मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट का बटन दबाएं और रिजल्ट आपके सामने होगा।
1.24 लाख पदों पर होंगी भर्तियां
रेलवे द्वारा 1.24 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए 1.40 करोड़ अभ्यर्थियों ने एप्लीकेशन फॉर्म भरे थे, जिनमें 1.24 करोड़ अभ्यर्थी उम्मीदवार शामिल हुए। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस वक्त रेलवे विभाग में 12 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं।
सात चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा
सीबीटी 1 परीक्षा सात फेज में आयोजित की गई थी और करीब 1 करोड़ उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीदवार को अपना रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी. इस एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट अगले चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
RRB NTPC Result, Cut-Off: ऐसे देख सकेंगे कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड की घोषणा की जाएगी। स्कोरकार्ड और कटऑफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी / पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ग्रुप डी में मिलेगी इतनी सैलेरी
आरआरबी ग्रुप डी पदों का औसत वेतन केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार 3 एलपीए से 5 एलपीए तक है, जिसे समय-समय पर संशोधित किया जाता है। ग्रुप डी पदों में से प्रत्येक का प्रवेश स्तर का ग्रेड वेतन तय है और किसी भी ग्रुप डी पद का मूल वेतन 18000 रुपये प्रति माह है।
परीक्षा केंद्र जाते हुए ध्यान रखने वाली बात
परीक्षा में शामिल होने के लिए जाते समय उम्मीदवार अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर रखें। इसके अलावा देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें।
मैथेमेटिक्स का सिलैबस
मैथमेटिक्स में नंबर सिस्टम, BODMAS, दशमलव, अंश, LCM, HCF, अनुपात और प्रतिशत, मासिक धर्म, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और यौगिक ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, मूल जड़, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और सिस्टर्न आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।
तीसरी लहर के बीच होगी परीक्षा?
कोरोना की तीसरी लहर के बीच आरआरबी ने परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड ने अपने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केन्द्र द्वारा समय समय पर लगाए जा रहे कोरोना प्रतिबंधों के आधीन होंगी।
आरआरबी रिजल्ट के लिए बुकमार्क कर लें ये वेबसाइट्स
आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)
आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)
मालदा (www.rrbmalda.gov.in)
इन क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर आएंगे आरआरबी नतीजे
आरआरबी ग्रुप डी और एनटीपीसी परीक्षा के लिए इन क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर नतीजे घोषित होंगे।
मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
पटना (www.rrbpatna.gov.in)
रांची (www.rrbranchi.gov.in)
सिकंदराबाद (www.rrbsecunabad.nic.in)
अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
इन आरआरबी वेबाइट्स को करते रहें चेक
चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)
बैंगलोर (www.rrbbnc.gov.in)
गोरखपुर (www.rrbgorakhpur.gov.in)
सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)
तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthpuram.gov.in)
आरआरबी अपडेट्स के लिए क्षेत्रीय वेबसाइट्स
अजमेर (www.rrbajmer.gov.in)
इलाहाबाद (www.rrbald.gov.in)
भोपाल (www.rrbbplpl.nic.in)
भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)
चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
1.24 लाख पदों को लेकर रेल मंत्री ने किया ऐलान
बीते दिन गुरुवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बातचीत में कहा है कि रेलवे में 1 लाख 24 हजार खाली पदों को भरे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही रही है। इसके लिए विभाग को 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा आवेदन मिले और फिलहाल रेलवे में 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग में 22 लाख रोजगार रखे गए हैं। मेक इन इंडिया के अनुसार रोजगार तीन गुना होने वाले हैं।
RRB के इन पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी की 7 डिविजन के तहत भर्तियां की जानी हैं। इसमें सिग्नल कम्युनिकेशन, मेडिकल डिविजन में भर्तियां की जाती हैं। असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, असिस्टमेंट कैरेज एंड वैगन, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलिकॉम, इलेक्ट्रिकल, स्टोर्स, ट्रैफिक, हॉस्पिटल असिस्टेंट, असिस्टेंट वर्कस, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट डिपो, असिस्टेंट प्वाइंटसमैन जैसे पदों पर भर्तियां होनी है।
ज़ोन अनुसार कटऑफ भी होगी निर्धारित
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी-1 परीक्षा को लेकर कट-ऑफ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर ऑनलाइन घोषित होनी है। आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ अंक अलग-अलग रेलवे ज़ोन, पदों व श्रेणियों के लिए अलग जारी होंगे।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए योग्यता
उम्मीदवार जो ग्रुप डी रेलवे परीक्षा में शामिल होना चाहता हैं उनके पास कक्षा 10वीं पास का प्रमाण पत्र या आईटीआई डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड / एनसीवीटी / एससीवीटी की ओर से उपरोक्त में से कोई डिग्री स्वीकार्य होगी।
आरआरबी परीक्षा रिजल्ट के बाद ऐसे पता चलेगी कट-ऑफ
जनरल, ओबीसी एससी और एसटी श्रेणी के लिए आरआरबी एनटीपीसी अपेक्षित कटऑफ का कैलकुलेशन परीक्षा कठिनाई स्तर, खाली पदों की कुल संख्या और परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे उम्मीदवारों की संख्या के आधार होना है।
आरआरबी नोटिस के अनुसार परीक्षा तिथि अस्थाई
आरआरबी की ओर से जारी नोटिस अनुसार, ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा तिथि सिर्फ टेंटेटिव (अस्थाई) हैं। बोर्ड ने अपने इस नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केन्द्र द्वारा समय-समय पर लगाए जा रहे कोरोना प्रतिबंधों के अनुसार ही आयोजित होने वाली हैं। इसके अलावा अगर कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आता तो रेलवे के पास यह अधिकार भी सुरक्षित है कि वह परीक्षा को फिर से स्थगित करे।
7 चरणों में होने वाली सीबीटी परीक्षा का पहला स्टेप पूरा
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट इसी 15 जनवरी को जारी होने जा रहा है हालांकि परिणाम आने की यह तिथि कथित तौर पर अस्थाई है। सीबीटी परीक्षा को 7 चरणों में आयोजित किया जाना है। पहला स्टेप 28-दिसंबर-2020 से 13-जनवरी-2021 को निर्धारित था जिसमें 23 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
रिजल्ट आने पर ऐसे देखें कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आरआरबी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- उम्मीदवार को आरआरबी होम पेज पर स्कोरकार्ड लिंक दिखेगा।
- लिंक पर क्लिक कर लॉगिन पेज रीडायरेक्ट होगा।
- अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- कटऑफ स्कोर स्क्रीन पर नजर आएगा।
23 फरवरी को परीक्षा, कब आएगा एडमिट कार्ड?
आरआरबी ग्रुप डी को लेकर 23 फरवरी से परीक्षा आयोजित किए जाने की योजना है और कोरोना महामारी को देखते हुए इसे अलग-अलग चरणों में आयोजन किया जा रहा है। रेलवे नोटिस के अनुसार मूल एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले रिलीज होगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी टेस्ट) का फॉर्मेट
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी सीबीटी आधारित होने वाली है। यह 100 नंबर का प्रश्न पत्र होने जा रहा है और इसमें 100 सवाल पूछे जाते हैं। जवाब के लिए 90 मिनट का समय होगा। हर एक सही जवाब के लिए 1 अंक और तीन गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

