LIVE

RBSE 5th, 8th Result 2022: जानें कब आ रहा है राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: जारी हो गया आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट, बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है। बता दें, पिछली बार 100 प्रतिशत रिजल्ट गया था। यह परिणाम दोपहर 3 बजे के बाद जारी होने की उम्मीद है, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से परिणाम देख सकेंगे। हालांकि कुछ प्राइवेट साइट भी रिजल्ट देखने का विकल्प देंगी, जिसकी जानकारी जल्द यहां दे दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 2, 2022, 17:04 IST
Follow on Google News
RBSE 5th, 8th Result 2022: जानें कब आ रहा है राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक
Photo Credit: i-stock

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: जारी हो गया आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट, राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे, बता दें, राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं में लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। एक रिपोर्ट में पता चला है कि राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणामों में किसी को फेल नहीं किया जाएगा लेकिन आठवीं के छात्रों के लिए फेल का भी प्रावधान होगा। हालांकि पुनर्मूल्यांकन का मौका मिलेगा। राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 17 मई के बीच जबकि 8वीं की परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल से 17 मई के बीच किया गया था।

RBSE 5th 8th Result 2022 Today Live: Check marks here | RBSE 5th, 8th Result 2022 Direct Link

आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परिणाम लिंक घोषणा के तुरंत बाद उपलब्ध होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। बता दें रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा rajresults.nic.in पर भी देखा जा सकेगा।

RBSE 5th, 8th Result 2022 Roll Number Wise | RBSE 10th Result 2022 Date and Time

JUN 02, 2022 17:02 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य

छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ध्यान रहे एक से दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है, ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

JUN 02, 2022 16:30 IST

RBSE 5th 8th Results 2022 Live - मिलेंगे ग्रेड मार्क्स

राजस्थान बोर्ड 8वीं के छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड्स देता है। ध्यान रहे D ग्रेड तक छात्र पास माने जाते हैं, नहीं E मिलने पर फेल होते हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद अपने ग्रेड्स को ध्यान से देखें। हालांकि इंटरनेट पर जारी अंक प्रमाणपत्र में ग्रेड का नंबर के साथ वर्णन होता है। 

JUN 02, 2022 15:59 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - एसएमएस से चेक करें रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं और RJ5S टाइप करें, अब स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

JUN 02, 2022 15:46 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - 25 लाख छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

आरबीएसई द्वारा इस बार 8वीं की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 5वीं की बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसके लिए करीब 25 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। 

JUN 02, 2022 15:12 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन

आरबीएसई 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बोर्ड आज शाम तक 5वीं 8वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 02, 2022 14:39 IST

Sarkari Result 2022 - रिजल्ट में हो रही देरी

पिछले आंकड़ों को देखें तो बोर्ड परीक्षा के एक से दो हफ्ते के भीतर रिजल्ट जारी कर देता है। हालांकि इस बार कॉपियों का मूल्यांकन देरी से होने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 02, 2022 14:09 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार टॉपर्स को शिक्षा मंत्री सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। ऐसे में छात्रों को अपने रिजल्ट का अधिक बेसब्री से इंतजार है। 

JUN 02, 2022 13:32 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - 8वीं कक्षा के छात्रों को मिलेंगे ग्रेड

आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट इस बार भी शत प्रतिशत रहने वाला है, जबकि 8वीं का रिजल्ट ग्रेड के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों को मार्कशीट या रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। 

JUN 02, 2022 13:09 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - जल्द आ सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। आरबीएसई आज शाम तक 5वीं 8वीं के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं किया है। इससे संबंधित कोई अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 02, 2022 12:30 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - करवा सकेंगे रीचेकिंग

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ध्यान रहे यदि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को लगता है कि उनके कम नंबर आए हैं तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्र अपनी आंसर शीट का प्रिंट आउट निकाल कर उसे चेक कर सकेंगे। 

JUN 02, 2022 12:06 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। ऐसे में जो छात्र इस बीच किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं वो इंटरनेट पर मौजूद मार्कशीट से एडमिशन ले सकेंगे।  

JUN 02, 2022 11:29 IST

RBSE Result 2022 Live - 5वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी 5वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत देखने को मिलेगा, वहीं 8वीं कक्षा में लापरवाही करने वाले छात्रों को फेल किया जाएगा। हालांकि निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बोर्ड द्वारा छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। 

JUN 02, 2022 10:57 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

कोरोना वायरस के चलते पिछले साल 10वीं 12वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन व प्रोजेक्ट्स के आधार पर पास कर दिया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। इसलिए छात्रों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

JUN 02, 2022 10:29 IST

RBSE 5th 8th Results 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

JUN 02, 2022 10:02 IST

RBSE Results 2022 - 5वीं और 8वीं परिणाम तिथि जल्द

5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है, अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक अपडेट घोषित नहीं किया गया है। लाखों छात्र कब आयेगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, आरबीएसई पर परिणाम घोषित करने का दबाव दिन पर दिन बढ़ रहा है। 

JUN 02, 2022 09:32 IST

RBSE Results Live - इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान Board of Secondary Education, Rajasthan जल्द ही आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम जारी करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in से देखा जा सकेगा।

JUN 02, 2022 09:02 IST

RBSE Results 2022 - परिणाम तिथि की जानकारी आज?

चूंकि कक्षा 12वीं विज्ञान व वाणिज्य के छात्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है, इसलिए 5 वीं और 8 वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की संभावना भी तेज हो गई है। इसलिए, परिस्थितियों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि राजस्थान कक्षा 5 के परिणाम 2022 और बीएसईआर कक्षा 8 के परिणाम 2022 तिथि की जानकारी आज साझा की जा सकती है।

JUN 02, 2022 08:34 IST

RBSE Results 2022 - अगले सप्ताह तक आएगा रिजल्ट

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड 12 वीं का परिणाम घोषित कर दिया है, यही वजह है आने वाले रिजल्ट की राहें भीं खुल गई हैं। मीडिया सोर्स अगले सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने की बात कह रहा है।

JUN 02, 2022 07:58 IST

RBSE Results 2022 - अगले सप्ताह तक परिणाम संभव

आरबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 2022 तारीख से जुड़े अफवाहों और अटकलों के साथ, छात्र लगातार भ्रमित हो रहे हैं, लेकिन बता दें कि कई मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया है कि आरबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।

JUN 02, 2022 07:33 IST

RBSE Results Live - आरबीएसई पर बढ़ रहा दबाव

आरबीएसई पर 5, 8 परिणाम 2022 परिणाम घोषित करने का दबाव दिन पर दिन बढ़ रहा है। बीएसईआर अजमेर कार्यालय से आने वाली रिपोर्टों ने संकेत दिया है कि कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

JUN 02, 2022 06:54 IST

RBSE Results Live - जून के शुरुआती दिनों में आएगा रिजल्ट

अभी तक आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट घोषित नहीं किया गया है। लाखों छात्र लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम कब आएंगे, फिलहाल एक रिपोर्ट के अनुसार, इसी माह के शुरुआती दिनों में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 

JUN 02, 2022 06:19 IST

RBSE Results 2022 - 5वीं और 8वीं के रिजल्ट नहीं दूर

5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 अब ज्यादा दूर नहीं है। बता दें, राजस्थान ने कल 12वीं साइंस व कॉमर्स के छात्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
 

JUN 01, 2022 23:51 IST

RBSE 5th and 8th Result 2022: 25 लाख उम्मीदवार बने परीक्षा का हिस्सा

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल राज्य में आरबीएसई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 25 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इस बीच, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए आरबीएसई कक्षा 12 का परिणाम आज, 1 जून को घोषित किया गया है।

JUN 01, 2022 23:22 IST

RBSE 5th Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर, 'आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 वीं परिणाम 2022' पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
आपका आरबीएसई 5वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

JUN 01, 2022 22:55 IST

Rajasthan Board Class 5th Result 2022: वेबसाइट लिस्ट

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in की मदद से उम्मीदवार छात्र एक बार जारी होने के बाद 5वीं रिजल्ट को यहां पर चेक कर सकेंगे।

JUN 01, 2022 22:19 IST

RBSE Result 2022: 1 जून को घोषित होने वाला था रिजल्ट?

पहले कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से शिक्षा विभाग की ओर से पुष्टि की गई थी कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विभाग के मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 1 जून को आरबीएसई 8वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

JUN 01, 2022 21:38 IST

RBSE 5th Result 2022: एक या दो दिन में घोषित हो सकती है डेट

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई कक्षा 5 वीं का परिणाम 2022 जल्द ही किसी भी समय बाहर होने की उम्मीद है। आरबीएसई 5वीं परिणाम 2022 की घोषणा की डेट और समय की घोषणा राजस्थान बोर्ड के अधिकारियों की ओर से एक या दो दिन में की जा सकती है।

JUN 01, 2022 20:49 IST

Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

राजस्थान बोर्ड के अजमेर कार्यालय के करीबी सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द इसे पूरा किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान 5 वीं और 8 वीं कक्षा के परिणाम 2022 छात्रों आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। छात्रों को आरबीएसई कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त होंगे।

JUN 01, 2022 20:11 IST

RBSE 5th and 8th Result: आज रिजल्ट आने की संभावना नहीं

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 घोषित करेगा और इसलिए, 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की संभावना नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि राजस्थान कक्षा 5वीं के परिणाम 2022 और बीएसईआर कक्षा 8वीं के परिणाम 2022 को आज घोषित नहीं किए जाएंगे।

JUN 01, 2022 19:26 IST

Rajasthan Board 5th and 8th Result 2022: आरबीएसई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

छात्रों को आरबीएसई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त होंगे। कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट को लेकर भी इन वेबसाइट्स को चेक कर सकते हैं।

JUN 01, 2022 18:56 IST

RBSE 5th and 8th Result: फाइनल स्टेज में रिजल्ट की प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड के अजमेर ऑफिस के करीबी सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद राजस्थान 5 वीं और 8 वीं कक्षा के परिणाम 2022 छात्रों को आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।

JUN 01, 2022 18:10 IST

Rajasthan Board Result 2022: आज घोषित नहीं होगा 5वीं और 8वीं रिजल्ट?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान बोर्ड आज साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर चुका है और इसलिए, 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की संभावना नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि राजस्थान कक्षा 5वीं के परिणाम 2022 और बीएसईआर कक्षा 8वीं के परिणाम 2022 को आज घोषित नहीं किया जाएगा।

JUN 01, 2022 17:33 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022 Date: 1 जून को 5वीं और 8वीं रिजल्ट की कम संभावना

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड की ओर से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आरबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 1 जून 2022 को घोषित किए जाने थे, लेकिन इसकी आज घोषणा होने की बहुत कम संभावना है। अब कभी भी आरबीएसई 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

JUN 01, 2022 16:54 IST

RBSE 5th and 8th Result 2022: सोशल मीडिया पर छात्रों के सवाल

आरबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 2022 तारीख के आसपास अफवाहों और अटकलों के साथ, सोशल मीडिया पर छात्र एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर रहे हैं। परीक्षा छात्र उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि कि राजस्थान बोर्ड प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम कब घोषित किया जाएगा।

JUN 01, 2022 16:14 IST

Rajasthan Board 5th and 8th Result: 5वीं और 8वीं रिजल्ट पर आईं मीडिया रिपोर्ट्स

आरबीएसई अजमेर कार्यालय से आने वाली रिपोर्ट्स से संकेत मिले हैं कि कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि आरबीएसई कक्षा 5वीं परिणाम 2022 और राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा के परिणाम 2022 आज यानी 1 जून 2022 घोषित किए जाएंगे। लेकिन बीएसईआर अजमेर कार्यालय की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

JUN 01, 2022 15:46 IST

RBSE Result 2022: बोर्ड पर बढ़ता जा रहा है दबाव

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है, अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक अपडेट घोषित नहीं किया गया है। लाखों छात्र 'कब आएगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट' के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, आरबीएसई पर परिणाम घोषित करने का दबाव दिन पर दिन बढ़ रहा है।

JUN 01, 2022 15:38 IST

RBSE Result 2022: 5वीं और 8वीं के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 पर 'रिजल्ट कब आएगा' प्रश्न पूछने वाले छात्र कृपया ध्यान दें कि आरबीएसई 5वीं परिणाम 2022 लिंक और बीएसईआर अजमेर 8वीं परिणाम 2022 लिंक - दोनों के आज 1 जून, 2022 को rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लाइव होने की उम्मीद नहीं है।

JUN 01, 2022 14:18 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - शाम तक आ सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ठीक 2 बजे 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक 5वीं 8वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की भी घोषणा कर सकता है। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

JUN 01, 2022 13:39 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - अपना रोल नंबर पास रखें

कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट जारी करने के बाद बी.डी कल्ला 5वीं 8वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकते हैं या फिर रिजल्ट जारी कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों को सूचित क्या जाता है कि अपना अपना रोल नंबर अपने पास रखें। 

JUN 01, 2022 13:21 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - आज जारी हो सकता है रिजल्ट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी करने के बाद 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी घोषित कर सकता है। हालांकि इस पर अभी राज्य सरकार के शिक्षा विभाग या बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUN 01, 2022 12:42 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - चीटिंग की नहीं थी कोई गुंजाइशन

बता दें इस बार बोर्ड सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित करवाई थी। हालांकि 5वीं 8वीं के छात्रो को फिर भी थोड़ी ढील दी गई थी, लेकिन चीटिंग की कोई गुंजाइश नहीं थी। साथ बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं थी।

JUN 01, 2022 11:53 IST

RBSE 5th 8th Results 2022 Live - मूल्यांकन प्रक्रिया 23 मई को हो गई थी पूरी

सूत्रों की मानें तो बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 23 मई को ही पूरा कर लिया था तथा अंकों को अपलोड करने की प्रक्रिया 25 मई को पूरी कर ली गई थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। 

JUN 01, 2022 11:36 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - आज आ सकता है रिजल्ट

आरबीएसई के 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करने के बाद शाम तक 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि। रिजल्ट की तारीख और समय घोषित होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 01, 2022 11:06 IST

RBSE 5th 8th Results 2022 Live - एक से दो हफ्ते में मिल जाएगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद एक से दो हफ्ते के भीतर स्कूल में ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को स्कूल जाकर अपना रिजल्ट कलेक्ट करना होगा। ध्यान रहे इस बीच यदि आप अपना स्कूल बदलना चाहते हैं तो इंटरनेट पर मौजूद रिजल्ट से किसी दूसरे स्कूल में दाखिला ले सकेंगे। 

JUN 01, 2022 10:39 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 - रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी

आरबीएसई 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कॉपियों के मूल्यांकन के साथ छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीद की जारी है कि बोर्ड कल 5वीं 8वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी। 

JUN 01, 2022 10:15 IST

RBSE 5th 8th Results 2022 Live - मिलेगा दूूसरा मौका

आरबीएसई 5वीं 8वीं के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। इससे कम मार्क्स आने पर छात्र असफल माने जाएंगे। हालांकि एक से दो विषय में कम मार्क्स आने पर छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा। 

JUN 01, 2022 09:50 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - 25 मई को आना था रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के करीब 25 लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाना है। आरबीएसई द्वारा 5वीं 8वीं का रिजल्ट पहले 25 मई को घोषित किया जाना था, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया देर से खत्म होने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि अब छात्रों को और इंतजार नहीं करना होगा। 

JUN 01, 2022 09:19 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 - अब नहीं करना होगा और इंतजार

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी, उन्होंने बताया कि 12वीं साइंस और कॉमर्स के परिणाम घोषित होने बाद 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा यानी की अब छात्रों को और इंतजार नहीं करना होगा।

JUN 01, 2022 08:50 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - इस दिन आएगा 5वीं 8वीं का रिजल्ट

कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम घोषित करने के बाद एक से दो दिनों के भीतर 5वीं और 8वीं कक्षा का भी रिजल्ट घोषित कर देगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट से संबंधित तारीख और समय की घोषणा होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। 

JUN 01, 2022 08:27 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 - यहां देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे>

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

JUN 01, 2022 07:50 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - स्कूल से कलेक्ट कर सकेंगे ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के 10 से 5 दिनों के भीतर स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करना दी जाएगी। छात्रों को स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट करना होगा। वहीं जो छात्र दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं वो इंटरनेट पर मौजूद अंकपत्र से एडमिशन ले सकेंगे।

JUN 01, 2022 07:21 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - कैसा रहेगा रिजल्ट

बता दें पिछली बार की तरह इस बार भी आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत देखने को मिलेगा, जबकि 8वीं के एग्जाम में लापरवाही बरतने वाले छात्रों को फेल किया जाएगा। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कम नंबर आने पर छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे।

JUN 01, 2022 06:50 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड ने पिछली बार कोरोना वायरस के चलते 5वीं 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट्स के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था।लेकिन इस बार बोर्ड ने हर बार की तरह ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की थी। ऐसे में छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

JUN 01, 2022 06:37 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी परीक्षाएं

इस बार राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाएं 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 8वीं की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में आज लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की घोषणा करने वाला है।

JUN 01, 2022 06:16 IST

RBSE 5th 8th Result 2022 Live - आज आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 1 जून 2022 को दोपहर 2 बजे 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड आज 5वीं 8वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUN 01, 2022 00:00 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022- एक साथ जारी हो सकते हैं दोनों कक्षाओं के परिणाम

आरबीएसई कक्षा 5वीं के 12.50 लाख विद्यार्थी थे, जबकि कक्षा 8वीं के 12.86 लाख विद्यार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजों की घोषणा एक साथ होने की संभावना है। 

MAY 31, 2022 23:28 IST

RBSE Results 2022 - जून के पहले सप्‍ताह जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट

कक्षा 5, 8 के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 5, 8 का परिणाम जून के पहले सप्‍ताह जारी होने की संभावना है। 

MAY 31, 2022 22:48 IST

RBSE Results 2022 - ऐसे कर सकेंगे लॉगिन

राजस्थान 5वीं, 8वीं का परिणाम 2022 जल्द ही कभी भी घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन और परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक कक्षा 5, 8 के लिए 25 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। 

MAY 31, 2022 21:48 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022- रिजल्‍ट चेक करने की प्रक्रिया

स्टेप 1 - छात्र सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.। 
स्टेप 2 - इसके बाद होम पेज पर दिए गए कक्षा 5वीं व 8वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3 - अब आप अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी दर्ज करें। 
स्टेप 4 - इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।  
स्टेप 5 - छात्र भविष्य के लिए अपने रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट रख लें। 

MAY 31, 2022 21:21 IST

RBSE Results 2022 - प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में होगा ऐलान

राजस्थान कक्षा 5, 8 के परिणाम 2022 को आधिकारिक साइट rajresults.nic.in से देख सकते हैं। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए करेंगे। इसकी सूचना बोर्ड की ओर से जल्‍द ही जारी की जाएगी। 

MAY 31, 2022 20:41 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022- इन वेबसाइट पर देख सकेंगे नतीजे

- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- education.rajasthan.gov.in
- rajshaladarpan.nic.in

MAY 31, 2022 20:07 IST

RBSE Results 2022 - 8वीं के परीक्षार्थियों को मिलेंगे ग्रेड

राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाओं का आयोजन 27 अप्रैल से और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 अप्रैल से आयोजित की गई थी। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। नई मार्किंग स्‍कीम के तहत 8वीं के परीक्षार्थियों को ग्रेड मिलेंगे। 

MAY 31, 2022 19:38 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022- पिछले साल नहीं हुई थी परीक्षा

पिछले साल कोरोना महामारी के चलते बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं। ऐसे में स्‍टूडेंटों को आंतरिक मूल्‍यांकन के आधार पर पास किया गया था। हालांकि इस बार बोर्ड ने ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की थी, जिसके रिजल्‍ट का परीक्षार्थियों को इंतजार है। 
 

MAY 31, 2022 19:10 IST

RBSE Results 2022 - जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे एग्‍जाम में शामिल

आरबीएसई कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा में कुल 25 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से कक्षा 5वीं के 12.50 लाख विद्यार्थी थे, जबकि कक्षा 8वीं के 12.86 लाख विद्यार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। उम्‍मीद की जा रही है कि बोर्ड की ओर से जल्‍द ही परिणाम की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

MAY 31, 2022 18:38 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022- रोल नंबर से कर सकेंगे लॉगिन

आरबीएसई परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परिणाम का लिंक घोषणा के तुरंत बाद उपलब्ध होगा। नतीजे की घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए की जा सकती है। 

MAY 31, 2022 17:55 IST

RBSE Results 2022 - 25 लाख से ज्‍यादा परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने आरबीएसई 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थी। अब वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जल्‍द ही चेक कर सकेंगे। उम्‍मीद की जा रही है कि जून के पहले सप्‍ताह तक इस सिलिसिले में अपडेट जारी किया जा सकता है। 

MAY 31, 2022 17:04 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022- अप्रैल से मई तक चली थी परीक्षाएं

कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कक्षा 5, 8 के परिणाम जून के पहले सप्‍ताह जारी किए जाएंगे। बता दें शिक्षा निदेशालय, राजस्थान ने 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक कक्षा 5 वीं की बोर्ड परीक्षा और 17 अप्रैल, 2022 से 17 मई, 2022 तक कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। 

MAY 31, 2022 16:36 IST

RBSE Results 2022 - जल्‍द आ सकता है खास अपडेट

आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम तिथि और समय पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार दोनों कक्षाओं  परिणाम इसी महीने जारी किए जाएंगे। कई ने दावा किया कि रिजल्‍ट के तारीख की घोषणा आज यानि 31 मई को हो सकती है। हालांकि, शिक्षा निदेशालय, राजस्थान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

MAY 31, 2022 16:03 IST

RBSE 5th, 8th Result 2022- ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

आधिकारिक साइट rajresults.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

MAY 31, 2022 15:38 IST

RBSE Results 2022 - एक साथ जारी होंगे दोनों कक्षाओं के रिजल्‍ट

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई 5वीं, 8वीं के परिणाम 2022 एक साथ आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन कर सकेंगे। 

MAY 31, 2022 15:03 IST

RBSE Results 2022 - रिपोर्ट से जानें कब आएंगे परिणाम

कक्षा 5, 8 के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परिणाम लिंक घोषणा के तुरंत बाद उपलब्ध होगा। बता दें, यह परिणाम कल यानी 1 जून को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार आरबीएसई परिणाम 2022 को 31 मई से 1 जून तक में जारी किया जाना था।

MAY 31, 2022 15:02 IST

RBSE Results 2022 - इस दिन हुई थी परीक्षा

शिक्षा निदेशालय, राजस्थान (The Directorate of Education, Rajasthan) ने 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं और 17 अप्रैल, 2022 से 17 मई, 2022 तक कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।

MAY 31, 2022 15:00 IST

RBSE Results 2022 - ऐसे चेक करें परिणाम

राजस्थान आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 देखने के लिए rajresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
रोल नंबर और या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
 

MAY 31, 2022 14:58 IST

RBSE Results 2022 - यहां मिलेगी सबसे तेज खबर

राजस्थान कक्षा 5, 8 के परिणाम 2022 को आधिकारिक साइट rajresults.nic.in से देख सकते हैं। इसके अलावा आप सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान और स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के सोशल मीडिया पेज भी देख सकते हैं।
 

MAY 31, 2022 14:57 IST

RBSE Results 2022 - तीसरी साइट से भी देख पाएंगे रिजल्ट

राजस्थान कक्षा 5, 8 के परिणाम 2022 की घोषणा कल की जाएगी। इन परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in और 
rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा, यदि यह साइट हैंग होती है तो indiaresults.com से भी परिणाम देखा जा सकेगा।

MAY 31, 2022 14:47 IST

RBSE Results 2022 - कल जारी हो जाएंगे​ रिजल्ट

रिलीज की तारीख और समय बोर्ड द्वारा अभी साझा नहीं किया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 5, 8 का परिणाम कल यानी 1 जून को जारी होने जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान Board of Secondary Education, Rajasthan से जुड़े जाता अपडेट के लिए इन पेज को रिफ्रेश करते रहें।
 

MAY 31, 2022 14:16 IST

RBSE Results 2022 - कल जारी होने जा रहा 5वीं व 8वीं के परिणाम

शिक्षा निदेशालय, राजस्थान (Directorate of Education, Rajasthan) नियत समय में संभवत: कल आरबीएसई राजस्थान कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 घोषित करेगा। उम्मीदवार जो राज्य में कक्षा 5 या कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक साइट rajresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

MAY 31, 2022 14:02 IST

RBSE Results 2022 -5वीं व 8वीं के परिणाम एक साथ होंगे जारी

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं 5वीं व 8वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए जाने की संभावना है। इन परिणामों की जांच करने के लिए, छात्रों को इन परिणामों की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट व RBSE Class 5, 8 Results 2022 स जुड़ी जानकारी के लिए यहां और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें।

MAY 31, 2022 13:40 IST

RBSE Results 2022 - कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए रिजल्ट?

इस साल, कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 में 27 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। आरबीएसई अजमेर कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के छात्रों के लिए एक ही तारीख को परिणाम घोषित कर सकता है। आरबीएसई परिणाम जल्दी से जांचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार रहें।

MAY 31, 2022 12:57 IST

RBSE Results 2022 - कल आएंगे आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने आखिरकार आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद छात्रों को उनके आरबीएसई परिणाम 2022 देखने को मिलेंगे। आरबीएसई द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 5, 8 के परिणाम 1 जून तक घोषित किए जाएंगे।

MAY 31, 2022 12:47 IST

RBSE Results 2022 - जानें राजस्थान बोर्ड के बारे में

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान RBSE एक स्कूल बोर्ड है, जो कि माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। RBSE एक तरह की राज्य एजेंसी के रूप में कार्य करती है और इसका मुख्यालय अजमेर में है।

MAY 31, 2022 11:59 IST

RBSE Results 2022 - नहीं होगा कोई भी छात्र फेल

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान Board of Secondary Education, Rajasthan की तरफ से बड़ी खबर आई है, 5वीं व 8वीं का रिजल्ट आने वाला है, संभवत: यह परिणाम आज ही जारी कर दिया जाएगा, लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 5वीं कक्षा के किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा, जबकि 8वीं कक्षा के लिए ऐसा नहीं होगा।

MAY 31, 2022 11:31 IST

RBSE Results 2022 - rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखें रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे, बता दें, राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं में लगभग 25 से 27 लाख छात्र शामिल हुए थे। इन रिजल्ट्स को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर से देखा जा सकेगा।

MAY 31, 2022 10:52 IST

RBSE RESULT 2022 LIVE - ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र या अभिवाह​​क rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर आपको RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 पर क्लिक करें, रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगइन करें व रिजल्ट देखें

MAY 31, 2022 10:02 IST

RBSE Results 2022 - 25 लाख छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म

इस साल, कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 में 25 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। आरबीएसई अजमेर कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के छात्रों के लिए एक ही तारीख को परिणाम घोषित कर सकता है। 

MAY 31, 2022 09:27 IST

RBSE Results 2022 - rajresults.nic.in पर आएंगे रिजल्ट

आरबीएसई द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 5, 8 के परिणाम आज या 1 जून तक घोषित किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप rajresults.nic.in से देख सकेंगे।

MAY 31, 2022 09:27 IST

RBSE Results 2022 - परिणाम आज हो सकते हैं जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने आखिरकार आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद छात्रों को उनके आरबीएसई परिणाम आज देखने को मिलेंगे।