Sarkari Naukri: रेलवे, पुलिस व डिफेंस समेत इन पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
इन दिनों शिक्षकों, पुलिस और रेलवे समेत कई अन्य विभागों में जमकर भर्ती की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतर मौका है। यहां आपको सरकारी नौकरी 2022 नोटिफिकेशन के साथ साथ हर जरूरी प्रतियोगिता परीक्षा की आंसर की, प्रवेश पत्र और रिजल्ट की भी जानकारी दी जा रही है। ऐसे में लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
लेटेस्ट सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट्स के अलावा संबंधित अन्य अपडेट्स को भी यहां कवर किया जाता है। जल्द ही सीटेट व यूपीटेट 2022 नोटिफिकेशन, नीट यूजी 2022 एडमिट कार्ड, यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, एसएससी जीडी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट आने वाला है। इसके अलावा एसएससी एमटीएस टियर 2 रिजल्ट, एसएससी सीएचएसएल 2022 एडमिट कार्ड और एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा परिणाम, एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट, राजस्थान पुलिस होम गार्ड भर्ती परिणाम भी आने वाले हैं, जिसकी जानकारी यहां डायरेक्ट लिंक के साथ दी जाएगी।
इस समय एकेडमिक स्तर पर भी कई बड़े अपडेट चल रहे हैं, जैसे आज राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं के परिणाम जारी होने की संभावना है। जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा परिणाम भी जल्द ही जारी होने वाले हैं। हालांकि कुछ अन्य बोर्ड भी रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर चुके हैं, जैसे झारखंड बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड इत्यादि।
UP Board 10th 12th Result 2022 Date | RBSE 10th, 12th Arts Result 2022 Date | RBSE 5th, 8th Result 2022
Sarkari Result 2022 Live - हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट जल्द
हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे
Sarkari Resul 2022 Live - एसीएमओ के पद पर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एडिशनल चीफ मेडिकल अफसर (एसीएमओ) और सीनियर मेडिकल अफसर (एसएमओ) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2022 है।
Sarkari Result 2022 Live - किस पद पर कितनी वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संस्कृत के 91 पद, अंग्रेजी के 21 पद, हिंदी के 56 पद, सामाजिक विज्ञान के 120 पद, गणित के 47 और विज्ञान के लिए 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अलग अलग होगी, अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Result 2022 Live - शिक्षक के पदों पर भर्ती
राजस्थान सरकार में शिक्षक बनेन का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 के 417 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। हालांकि इस पर अभी बोर्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। छा्त्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - यहां जानें पासिंग परसेंटेज
नीट पीजी का रिजल्ट जारी होने से पहले ही हमने आपको संभावित कटऑफ बताया था। नीट पीजी 2022 क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत परसेंटाइल स्कोर हासिल करना जरूरी है। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत चाहिए। उम्मीदवार डॉक्यूमेंट विरिफिकेशन के बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - नीट पीजी 2022 का रिजल्ट जारी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीई) ने नीट पीजी 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट पीजी 2022 का रिजल्ट 21 मई 2022 को जारी किया गया था, बोर्ड ने मात्र 10 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - कैटेगरी वाइज बांटे गए हैं पद
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन एयरफोर्स के एलडीसी के कुल 4 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के 1 पद, ओबीसी के लिए 1 पद और एससी के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। यहां आवेदन करने के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live - वायुसेना में निकली भर्ती
भारतीय वायुसेना ने फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें इन पदों पर भर्ती एयर फोर्स कॉमन टेस्ट के आधार पर की जाएगी। यहां आवेदन की प्रक्रिया 01 जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - यहां जानें आवेदन प्रक्रिया
आईएआर और आईसीएआर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही ध्यान रहे यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
Sarkai Result 2022 Live - IARI ICAR के पदों पर बंरपर भर्ती
भारतीय कृषि अनुसंधान (IARI) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने सहायक के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सहायक के 462 रिक्तियों को भरा जाएगा। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - ITBP में निकली भर्ती
भारत तिब्बत सीमा (आईटीबीपी) में हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यहां डायरेक्ट एंट्री एंड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के तहत कुल 286 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें 158 पद हेड कांस्टेबल पुरुष और महिला के लिए, 90 हेड कांस्टेबल एलडीसीई के लिए, 21 एएसआई स्टेनोग्राफर और 17 एएसआई स्टेनो एलडीसीई के लिए हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेन दर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - चयन प्रक्रिया
बता दें यूपी बोर्ड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की परीक्षा बहुवैकल्पिक प्रश्न आधारित होती है। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए आयोजित की जाती है। तथा इसमें चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
Sarkari Result 2022 Live - यूपी पुलिस भर्ती 2022
यूपी पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए जरूरी सूचना है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल और एसआई के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजूसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी की ओर से जल्द ही नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 15 जून तक एडमिट कार्ड जारी कर देगा।उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन शुरू
बता दें नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय और राज्य के शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे। ध्यान रहे बिना सीटीईटी पास किए उम्मीदवार केंद्रीय और नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई 15 मई तक सीटीईटी के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - यहां देखें
सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते सरकारी नौकरी का धमाका होने वाला है। ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो हमारे इस लेख से जुड़े रहें। यहां आपको प्रत्येक वैकेंसी से जुड़ी हर खबर विस्तार में बताया जाएगा।
Sarkari Result Live - भारतीय वायु सेना में करियर
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए पंजीकरण लिंक खोल दिया है, यह परीक्षा 26 अगस्त, 27 अगस्त और 28 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार afcat.cdac.in पर जा सकते हैं।
Sarkari Result Live - आधिकारिक घोषणा, इस दिन आएगा रिजल्ट
Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE के जून में महाराष्ट्र SSC, HSC परिणाम 2022 जारी करने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने घोषणा कर तारीख साझा की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए गायकवाड़ ने बताया कि महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Live - यूपीपीएससी का नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है, यह परीक्षा 12 जून 2022 (रविवार) को सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे और 02:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट व आंसर की जारी
केरल शिक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Kerala Teacher Eligibility Test) फरवरी परीक्षा 2022 का संशोधित उत्तर और परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ktet.kerala.gov.in से KTET फरवरी संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: एजीएम, जीएम सहित कई पदों पर भर्ती
एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड की भर्ती के लिए उम्मीदवार NBCC की आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। जीएम, एजीएम समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।
Sarkari Naukri 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया चयन प्रक्रिया
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के उम्मीदवारों का चयन CLAT 2022 में मिलने वाले अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद व्यवहार यानी प्रैक्टिकल मूल्यांकन, समूह चर्चा और योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) होगा।
Sarkari Naukri 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की जरूरी जानकारी
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए उनके पास अंतिम परीक्षा तक के सभी सेमेस्टर / सालों को मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र, जिनका परिणाम 31 अगस्त 2022 तक आ सकता है, वो भी इस पद के लिए आवेदन के पात्र हैं।
Sarkari Naukri 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती के लिए कौन करेगा आवेदन
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट अफसर ट्रेनी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 3 साल एलएलबी या 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स होना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।
Sarkari Naukri 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती उम्र सीमा
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया प्रक्रिया 27 मई को शुरू हुई थी और योग्य उम्मीदवार 18 जून, 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 8 पदों को भरने के लिए आयोजित किय। आवेदकों की अधिकतम उम्र 18 जून 2022 तक 28 साल होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से असिस्टेंट यानी सहायक अफसर ट्रेनी पदों को लेकर भर्ती निकाली गई है। CLAT 2022 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अनुसार लॉ डिग्री रखने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Sarkari Naukri 2022: सीनियर मेडिकल अफसर पदों पर निकली भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से सीनियर मेडिकल अफसर (SMO) और एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) पदों की भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए उम्मीदवार 7 जून तक भी आवेदन फीस को जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: लॉ असिस्टेंट के पद पर भर्ती
पटना उच्च न्यायालय ने लॉ असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.patnahighcourt.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2022 है। इसके जरिए कुल 16 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - गोवा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित
गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड GBSHSE ने एसएससी परिणाम 2022 यानि कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल, 92.75% छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है। लड़कियों ने 93.91% के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.62% रहा।
Sarkari Naukri 2022: इन जगहों में मिलेगी नियुक्ति
रेलवे भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न जगहों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके जरिए टिहार और टीडीएच कार्यशाला के लिए 919 पदों, अलीपुरद्वार के लिए 522, रंगिया के लिए 551, लुमडिंग के लिए 1140, तिनसुकिया के लिए 547, न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप के लिए 1,110 और डिब्रूगढ़ वर्कशॉप के लिए 847 पदों पर भर्ती होगी।
Sarkari Result Live - अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5636 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - बोर्ड ने जारी किए परिणाम
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसकी जानकारी बोर्ड ने ट्वीट के जरिए दी। अधिक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा की गई। इस साल कुल पास प्रतिशत 96.58 फीसदी दर्ज किया गया है।
Sarkari Result Live - इस तारीख को होगी UPPSC PCS 2022 Prelims परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 12 जून 2022 को ऑफलाइन मोड में संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा (PCS) और सहायक वन संरक्षक (ACF) रेंज वन अधिकारी (RFO) सेवा परीक्षा - 2022 के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा।
Sarkari Result Live - असम राइफल्स में नौकरी
कार्यालय महानिदेशक, असम राइफल्स, शिलांग ने असम राइफल्स तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2022 के तहत विभिन्न ट्रेडों / पदों के लिए ग्रुप बी और सी पदों में 1380 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र पुरुष और महिला भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में नौकरी
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस सरकारी बैंक कार्यकारी (अनुबंध पर) के पद के लिए और सहायक प्रबंधक, ग्रेड- 'ए के रूप में कार्य करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण 17 जून 2022 को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - इग्नू जुलाई सत्र की शुरुआत
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू ने इग्नू जुलाई सत्र 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू द्वारा प्रस्तावित विभिन्न स्नातक, यूजी और स्नातकोत्तर, पीजी डिग्री कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पाने वाले उम्मीदवार अब जुलाई सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - सिविल सर्विसेज के लिए एडमिट कार्ड जारी
पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र अब इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है। जिन उम्मीदवारों ने West Bengal Civil Service (कार्यकारी) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - पेट्रोलियम सेक्टर में नौकरी का मौका
CSIR- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP) प्रोजेक्ट एसोसिएट, लेबोरेटरी असिस्टेंट और अन्य के 57 पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13-17 जून 2022 तक होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
Sarkari Result Live - आयोग ने जारी किया स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (Andhra Pradesh Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एपी राजस्व विभाग और कार्यकारी अधिकारी, ग्रेड- III में कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर सहायक के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल जारी किया है। इस साइट psc.ap.gov.in से जानें अधिक जानकारी
Sarkari Result Live - पटना उच्च न्यायालय भर्ती 2022
पटना उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत सहायक के पद के लिए साक्षात्कार के दौर के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। पटना उच्च न्यायालय जून के पहले सप्ताह में व्यक्तिगत सहायक के पद के लिए सफलतापूर्वक उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित करने के लिए तैयार है। वे सभी उम्मीदवार जो व्यक्तिगत सहायक के पद के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण हुए हैं, वे साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने में सक्षम हैं।
Sarkari Result Live - विद्युत कंपनी में नौकरी
पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) ने विद्युत सहायक (जूनियर सहायक), विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल), जूनियर प्रोग्रामर, कार्यकारी (एचआर), उप अधीक्षक के लिए 29 मई 2022 को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। अधिक जानकारी के लिए pgvcl.com पर जा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - रेलवे भर्ती बोर्ड पर नया अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 12 जून 2022 से 17 जून 2022 तक आयोजित होने वाले वेतन स्तर -5, 3 और 2 के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा की तारीख और शहर के लिंक को सक्रिय करने जा रहा है। इस जानकारी को सबसे तेज पाने के लिए इस पेज से जुड़े रहें।
Sarkari Result Today - RSMSSB ने जारी की आंसर की
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board) ने 18 से 20 मई 2022 तक जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार 02 जून से 04 जून 2022 तक अपनी एसएसओ आईडी का उपयोग करके आरएसएमएसएसबी वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं।
Sarkari Result Live - संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission) ने जून / जुलाई 2022 के महीने के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आयोग ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2022 की पीडीएफ अपलोड की है, जिसमें अनुसूचित / स्थगित / पुनर्निर्धारित तिथियों को शामिल किया गया है।
Sarkari Results 2022 Live - बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन बैंक के ब्रांचों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - यहां देखें इस हफ्ते कितनी वैकेंसी
इस हफ्ते सरकारी नौकरी का धमाका होने वाला है। पुलिस, डिफेंस, बैंक व रेलवे में बंपर भर्ती निकलने वाली है। हमारे इस ब्लॉग में आपको सरकारी नौकरी से संबंधित सबसे पहले अपडेट दिया जाएगा। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया से लेकर सैलेरी तक सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी
रेलवे के इन पदों पर 15 से 24 वर्ष के युवक/युवतियां आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live - भारतीय रेलवे में बंपर भर्ती
रेलवे में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने बिलासपुर डिवीजन में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कारपेंटर, सीओपीए, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, मैकेनिक, स्टेनो और पेंटर के 465 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - अध्यापक के पदों पर भर्ती
राजस्थान सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के स्कूलों में 9760 अध्यापक के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: बीएचयू में निकली वैकेंसी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बीएचयू ने फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक साइट bhu.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2022 तक है।
Sarkari Jobs Live: प्रोफेसर के लिए निकली भर्ती
जामिया मिलिया इस्लामिया ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 22 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आवेदन फॉर्म रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन सेक्शन (टीचिंग), 2nd फ्लोर, रजिस्ट्रार ऑफिस, जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया नगर, नई दिल्ली- 110025 पते पर जमा कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 2 जून 2022 है।
Sarkari Jobs Live: रेलवे इन पदों पर करेगा नियुक्ति
रेलवे की ओर से होने वाली भर्ती के तहत कारपेंटर, सीओपीए, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, मैकेनिक, पेंटर और स्टेनो जैसे विभिन्न ट्रेडों में पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक ट्रेड के लिए 1 वर्ष की अवधि के लिए अपरेंटिस प्रशिक्षण से गुजरना होगा।
Sarkari Naukri 2022: रेलवे ने निकाली भर्ती
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर डिवीजन में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 465 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - RSMSSB जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर समेत अन्य डिटेल से लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: जानिए कौन कर सकता है आवेदन
कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का माध्यमिक पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुरुष कांस्टेबल के 1410 पदों और लेडी कांस्टेबल के 256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Sarkari Jobs Live: पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल के कुल 1666 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - आवेदन के लिए होनी चाहिए ये योग्यताएं
आरपीएससी की ओर से होने वाली सीनियर टीचरों की भर्ती संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
Sarkari Naukri 2022: सीनियर टीचर के लिए वैकेंसी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सीनियर टीचर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2022 तक या उससे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 417 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - फील्ड अटेंडेंट के पद की परीक्षा स्थगित, देखें नई तारीख
नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने फील्ड अटेंडेंट के पद के लिए होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित करने के लिए नोटिस जारी किया है। अब लिखित परीक्षा 26 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को किया जाना था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: एचपीएसएससी ने निकाली बंपर भर्ती
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने लाइनमैन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के तहत 1508 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psssb.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।
Sarkari Jobs Live: जानिए अपरेंटिस के लिए जरूरी योग्यता
एनपीसीआईएल भर्ती प्रक्रिया के जरिए फिटर के 25, इलेक्ट्रीशियन के 13 और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 12 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।आवेदक की उम्र 14 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022: ट्रेड अपरेंटिस के लिए नौकरी का मौका
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के जरिए 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 50 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: शिक्षकों के इन पदों पर होगी भर्ती
टीजीटी – 101 पद
पीजीटी – 15 पद
पुस्तकालय अध्यक्ष – 8 पद
पीआरटी – 70 पद
पीआरटी संगीत – 5 पद
प्रेपरेटरी शिक्षक – 6 पद
Sarkari Result Live - शिक्षकों के लिए नौकरी
परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी ने विभिन्न विषयों के टीजीटी, पीजीटी शिक्षक सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन प्के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aees.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 205 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - WBPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग 31 मई, 2022 को WBPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 (WBPSC Civil Service Prelims Admit Card 2022) जारी करेगा। जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे WBPSC की आधिकारिक साइट wbpsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सिविल सर्विसेज परिणाम 2021: जसपिंदर सिंह भुल्लर को मिला 33वां स्थान
Jaspinder Singh Bhullar ने UPSC CSE results 2021 में 33वां स्थान पाया है। मुक्तसर के किसान के बेटे जसपिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) पास करना बचपन का सपना सच होने जैसा है और अब वे नौकरशाही में शामिल होकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम करना चाहता हैं।
Sarkari Result Live - भारतीय वायु सेना में करियर
भारतीय वायु सेना (IAF) उन सभी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुरू करेगी, जो AFCAT 2 परीक्षा 2022 के लिए afcat.cdac.in पर उपस्थित होना चाहते हैं। हालांकि, पंजीकरण की तारीख बाद में जारी की जाएगी। AFCAT 2 अधिसूचना 27 मई 2022 को रोजगार समाचार पत्र में जारी की गई थी।
Board Result 2022 Live - नागालैंड ने जारी किया 10वीं व 12वीं का रिजल्ट
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Nagaland Board of School Education) ने nbsenl.edu.in पर HSLC (कक्षा 10) और HSSLC (कक्षा 12) के अंतिम परिणाम 2022 घोषित किए हैं। इस साल, 595 अंक (99.17%) के साथ Delphi Oinam ने नागालैंड में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।
Sarkari Result Live - आरबीआई का बड़ा अपडेट
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2022 चरण -1 लिखित परीक्षा के लिए जारी कर दिया है, जो 2 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2022 को 30 मई 2022 से 2 जुलाई 2022 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने हाल ही में अपलोड किए गए जूनियर क्लर्क पोस्ट कोड 13/20 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। Delhi DSSSB Various Post Exam Date June 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी कि लिए dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
Sarkari Result Live - शिक्षा क्षेत्र में 145 पद
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Motilal Nehru National Institute of Technology), इलाहाबाद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 145 सहायक प्रोफेसर (ग्रेड- II) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2022 तक या उससे पहले पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू अपडेट जारी
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू (Banaras Hindu University BHU) ने कक्षा 06, 09 और 11 में प्रवेश की अधिसूचना जारी की है जो बीएचयू स्कूल प्रवेश परीक्षा सेट 2022 के माध्यम से किया जाता है। कोई भी अभिभावक या छात्र जो बीएचयू में सीजीएचएस स्कूल में प्रवेश लेना चाहता है, वह 01 से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
Sarkari Result 2022 - वॉक-इन-इंटरव्यू से पाएं नौकरी
CSIR- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (CSIR- Indian Institute of Petroleum) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, लेबोरेटरी असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13-17 जून 2022 तक होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
Sarkari Result Live - स्टाफ नर्स परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टाफ नर्स (पुरुष) पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 10 अप्रैल 2022 को स्टाफ नर्स (पुरुष) के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। स्टाफ नर्स पदों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध यूपीपीएससी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 परिणाम जारी
संघ लोक सेवा आयोग (The Union Public Service Commission) ने 30 मई को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर अपने संबंधित परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Result Today - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अपडेट
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET 2022 आवेदन फॉर्म भरने का काम वर्तमान में चल रहा है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा किया जा रहा है। आज - 31 मई, 2022 सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अपडेट
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, या केसीईटी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को 29 मई, 2022 को फिर से खोल दिया है। जो छात्र कर्नाटक सीईटी 2022 के लिए खुद को पंजीकृत करने के इच्छुक हैं, वे केसीईटी 2022 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.nic.in पर से प्राप्त कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) ने पॉलिटेक्निक (यूपीजेईई (पी) परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर विवरण देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज 30 मई को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने संबंधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड जल्द
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। यह परीक्षाएं 24 मई से 10 जून 2022 तक आयोजित की जाएंगी। एसएससी सीएचएसएल टियर -1 2022 परीक्षा के लिए इन्हीं दिनों में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2022 अधिसूचना
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2022 अधिसूचना (SBI Clerk Exam 2022 Notification) जारी करने जा रहा है। आवेदन लिंक उपलब्ध होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून 2022 है।
Sarkari Result Live - पावर कॉर्पोरेशन में नौकरी
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Punjab State Power Corporation Ltd.) सहायक लाइनमैन की भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन आज यानी 31 मई 2022 को अपलोड करने जा रही है। PSPCL सहायक लाइनमैन नोटिफिकेशन में श्रेणी-वार ब्रेकअप, पात्रता मानदंड, वेतनमान, चयन मानदंड और अन्य शर्तें शामिल हैं।

