RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट आज! इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 10:24 AM IST

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी 31 मई 2022 को 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे...

google

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी 31 मई 2022 को 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर, साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड आज दोपहर तक रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके लिए राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला से समय लिया गया है। छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें आरबीएसई ने इस बार 5वीं की बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की थी, जबकि 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड ने इस बार सिलेबस व मार्किंग स्कीम में भी काफी बदलाव किया था। 8वीं के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे, वहीं 5वीं कक्षा का रिजल्ट इस बार भी शत प्रतिशत देखने को मिलेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

End of Feed