LIVE

RBSE 5th, 8th, 10th, 12th Result 2022: राजस्थान 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द, नोटिफिकेशन होने वाला है जारी

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th, 10th, 12th Result 2022 Date: आरबीएसई 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। यह रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा इस महीने आरबीएसई 5वीं, 8वीं के अलावा 10वीं व 12वीं के भी परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 19, 2022, 15:11 IST
Follow on Google News
RBSE 5th, 8th, 10th, 12th Result 2022: राजस्थान 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द, नोटिफिकेशन होने वाला है जारी
Photo Credit: i-stock

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th, 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई 5वीं, 8वीं, ,10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के रिजल्ट तारीख ही सामने आने वाली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो चुकी है। शिक्षा बोर्ड जल्द से जल्द मूल्यांकन शुरू करने के लिए तैयार है, यानी राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 5वीं 8वीं के परिणाम 2022 को छात्रों के साथ जल्दी साझा किया जाएगा।

Rajasthan Board 10th, 12th, 8th Result 2022 Date and Time: Check here

एक बार राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बीएसई अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद अपना परिणाम देख सकेंगे। पिछले साल, 2021 में COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 5 और 8 के साथ साथ 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

MAY 19, 2022 08:48 IST

Sarkari Result Live - आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम जल्द

आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आरबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 की तैयारी के अपने अंतिम चरण में है। इस साल लाखों छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे।

MAY 19, 2022 08:18 IST

Sarkari Result Live - देखें पासिंग प्रतिशत

कुल मिलाकर न्यूनतम उत्तीर्ण अंक और कक्षा 10, 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक पेपर 33 प्रतिशत है। Rajasthan Board, RBSE Class 10, 12 exam results 2022 जारी होने से पहले तारीख की घोषणा की जाएगी, इसके बाद शिक्षा मंत्री परिणाम की जानकारी साझा करेंगी।

MAY 19, 2022 07:30 IST

Sarkari Result Live - इन वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई कक्षा 10, 12 परीक्षा परिणाम (RBSE Class 10, 12 exam results 2022)एक बार घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

MAY 19, 2022 06:51 IST

Sarkari Result Live - अगले सप्ताह परिणाम संभव

एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (The Rajasthan Board of Secondary Education) अगले सप्ताह कक्षा 10, 12 परीक्षाओं 2022 के परिणाम की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

MAY 19, 2022 06:23 IST

Sarkari Result Live - 25 मई को आएंगे परिणाम

आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम 2022 (RBSE Class 5th & 8th Result 2022) की घोषणा 25 मई, 2022 को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की जाएगी।

MAY 19, 2022 05:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस से घोषित होंगे परिणाम

इस साल, 26 अप्रैल, 2022 को संपन्न हुई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। बीते साल राजस्थान के शिक्षा मंत्री की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से परिणाम घोषित हुए थे। इस साल भी, परिणाम है प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होने की उम्मीद है।

MAY 18, 2022 22:22 IST

RBSE Board results 2022: अब तक के अपडेट

आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले सप्ताह कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम जारी करने की तारीखों की घोषणा कर सकता है। आरबीएसई के अधिकारी ने एक मीडिया संगठन को बताया कि कक्षा 10, 12 के परीक्षा परिणाम की तारीख 23 मई, 2022 को घोषित की जानी है। अधिकारी ने कहा कि मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। एक बार जारी होने के बाद, परिणाम नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

MAY 18, 2022 21:54 IST

Rajasthan Board Result: 20 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 की परीक्षा 2022 के लिए 20 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जो 26 अप्रैल को संपन्न हुआ था। कक्षा 12 के राजनीति विज्ञान के पेपर पर विवादों के अलावा, जहां पेपर में छह प्रश्न कांग्रेस पार्टी से संबंधित थे, 10 वीं, 12 वीं की परीक्षाएं सुचारू रूप से चली।

MAY 18, 2022 21:21 IST

RBSE Result 2022: बीते साल का रिजल्ट

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड परीक्षा रिजल्ट संबंधी सवालों के विवरण के लिए कृपया वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in देखें। पिछले साल, कक्षा 10 की परीक्षा में पास प्रतिशत 80.63 प्रतिशत था, जबकि 12वीं विज्ञान स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत 91.96 प्रतिशत, कॉमर्स 94.49 प्रतिशत, कला- 90.70 प्रतिशत था। 2021 के 10वीं, 12वीं के नतीजे जुलाई में घोषित किए गए थे।

MAY 18, 2022 20:11 IST

RBSE Result: कितने अंक पाकर होंगे पास?

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2022 एक बार घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा पास करने को लेकर कुल न्यूनतम पासिंग मार्क्स अंक और प्रत्येक पेपर के लिए 33 प्रतिशत है।

MAY 18, 2022 19:42 IST

RBSE रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

आरबीएसई परिणाम 2022 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड इस महीने के अंत तक आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी कर सकता है। छात्र आरबीएसई परिणाम कब आएगा अपडेट, अपेक्षित तिथि और अन्य जानकारी नीचे देख सकते हैं।

MAY 18, 2022 18:37 IST

RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड ने नहीं की पुष्टि

राजस्थान बोर्ड यानी RBSE 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड के 10वीं या 12वीं के परिणाम आधार पर जारी होगा। सभी छात्रों को यह सूचना है कि आरबीएसई बोर्ड की ओर से किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में ताजा अपडेट आते ही अपडेट किया जाएगा।

MAY 18, 2022 18:00 IST

RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान बोर्ड के छात्र कृपया ध्यान दें कि आरबीएसई रिजल्ट 2022 की डेट पर बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि मिलने के बाद आरबीएसई 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2022 अपडेट यहां पर जोड़े जाएंगे। इसके अलावा सभी छात्रों को यह सलाह है कि ज्यादा समाचारों के लिए यहां चेक करते रहें।

MAY 18, 2022 16:54 IST

RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मई महीने में

आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2022 की डेट इस महीने के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी किए जाने के करीब है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के परिणाम बहुत जल्द रिलीज होने की उम्मीद है। राजस्थान बोर्ड अधिकारी की ओर से आरबीएसई 5वीं और 8वीं परिणाम की डेट की पुष्टि नहीं हुई है।

MAY 18, 2022 15:51 IST

RBSE 5वीं और 8वीं रिजल्ट जल्द

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई परिणाम 2022 की तारीखों का इंतजार ऐसे लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं जिन्होंने इस बार पेपर दिए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड बहुत जल्द आरबीएसई 5वीं, 8वीं परिणाम 2022 रिलीज कर सकता है। छात्र अपना आरबीएसई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

MAY 18, 2022 14:57 IST

Sarkari Result Live - अभिवा​हक ऑनलाइन देख सकेंगे रिजल्ट

वर्ष 2022 में, RBSE ने कक्षा 10 और 12 के साथ-साथ RBSE 5वीं, 8वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया, और इस बार ऑनलाइन रिजल्ट भी जारी किया जाएगा, छात्र या अभिवा​हक सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए इस पेज को विजिट करते रहें। 

MAY 18, 2022 14:30 IST

Sarkari Result Live - आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर नहीं किया जाएगा प्रमोट

2021 में, राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 के छात्रों को कोविड -19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। छात्रों को उनके आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया गया था, लेकिन इस बार परीक्षा में प्राप्तअंक के आधार पर छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।

MAY 18, 2022 13:40 IST

Sarkari Result Live - राजस्थान बोर्ड की परीक्षा व रिजल्ट तिथि

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 की परीक्षा 17 मई, 2022 को समाप्त होगी। आरबीएसई 8 वीं परीक्षा 2022 17 अप्रैल से शुरू हुई और कक्षा 5 वीं की परीक्षा 2022 27 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई। अब रही बात रिजल्ट तिथि की तो बता दें, मई के चौथे हफ्ते तक रिजल्ट जारी होने की बात कही जा रही है।

MAY 18, 2022 12:46 IST

Sarkari Result Live - मई के इस सप्ताह में आएगा रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (Board of Secondary Education Ajmer) जल्द ही कक्षा 5वीं, 8वीं का परिणाम 2022 घोषित करने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम 2022 मई के चौथे सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

MAY 18, 2022 12:03 IST

Sarkari Result Today - लॉगइन करके देखें रिजल्ट

कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों के समान, कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम भी डिजिटल स्कोरकार्ड के रूप में ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। छात्रों को अपना व्यक्तिगत परिणाम देखने के लिए वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

MAY 18, 2022 11:07 IST

Sarkari Result Live - इसी माह रिजल्ट होगा जारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई परिणाम 2022 की तारीखों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। लाखों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, रिपोर्ट की मानें तो इसी माह रिजल्ट जारी हो जाएगा।

MAY 18, 2022 10:23 IST

Sarkari Result Live - पांचवी व आठवीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम 2022 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई मई के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट को लेकर जानकारी साझा कर सकता है। बता दें, कल पांचवी व आठवीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं।

MAY 18, 2022 06:26 IST

Sarkari Result Live - 5वीं और 8वीं के परिणाम पहले

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का परिणाम 2022 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई मई के अंतिम सप्ताह में राजस्थान कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम 2022 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

MAY 18, 2022 00:02 IST

Sarkari Result Live - लॉगिन के लिए जरूरी डिटेल

राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 10 या कक्षा 12 के परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। साथ ही रोल नंबर व अन्‍य डिटेल दर्ज करें। इससे लॉगिन प्रक्रिया पूरी करके परीक्षार्थी अपना रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकेंगे। 

MAY 17, 2022 23:18 IST

Sarkari Result Live - प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हो सकता है ऐलान

राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा अधिकारिकयों की ओर से की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि पिछले वर्षों की तरह राजस्थान के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव किया जाएगा। 

MAY 17, 2022 22:21 IST

Sarkari Result Live - महामारी के चलते नहीं हुई थी परीक्षा

पिछले साल, 2021, COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में छात्रों को उनके आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया गया था। जिसके चलते हाईस्‍कूल का पास प्रतिशत 100 फीसदी थी। 

MAY 17, 2022 20:52 IST

Sarkari Result Live - जानिए कितने परीक्षार्थी हुए शामिल

आरबीएसई कक्षा 5 और कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2022 में लगभग 25 लाख छात्र उपस्थित हो रहे हैं। परीक्षा के बाद जल्‍द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके ऐलान के बाद कक्षा 8वीं और 5वीं के छात्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। 

MAY 17, 2022 20:05 IST

Sarkari Result Live - जानिए कब हुईं परीक्षाएं

आरबीएसई 8वीं परीक्षा 2022 17 अप्रैल से शुरू हुई और आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2022 27 अप्रैल 2022 से शुरू हुई। दोनों परीक्षाएं 17 मई 2022 को समाप्त होने की उम्मीद है। परीक्षा के बाद जल्‍द ही मूल्‍यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 

MAY 17, 2022 19:14 IST

Sarkari Result Live - जल्‍द शुरू होगा मूल्‍यांकन

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राजस्‍थान बोर्ड जल्द से जल्द मूल्यांकन शुरू करने के लिए तैयार है ताकि आरबीएसई 5वीं 8वीं के परिणाम 2022 को छात्रों के साथ जल्दी से साझा किए जा सके। 

MAY 17, 2022 18:29 IST

Sarkari Result Live - मई के चौथे सप्‍ताह जारी हो सकते हैं 5वीं, 8वीं के रिजल्‍ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई की ओर से कक्षा 5वीं, 8वीं के परिणाम 2022 मई के चौथे सप्ताह में घोषित करने की उम्मीद है। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि आरबीएसई 5वीं, 8वीं के परिणाम 25 मई, 2022 तक जारी हो सकते हैं। 

MAY 17, 2022 17:45 IST

Sarkari Result Live - ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

स्टेप 1: रिजल्‍ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ऑउट ले लें।

MAY 17, 2022 17:17 IST

Sarkari Result Live - जानिए कितने चाहिए पासिंग मार्क्‍स

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी होंगे। प्रैक्टिल और थ्योरी के अंक अलग-अलग होंगे। 

MAY 17, 2022 16:38 IST

Sarkari Result Live - मार्च से अप्रैल तक आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2012 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के खत्‍म होने के बाद से ही परीक्षार्थी रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्‍द ही परिणाम के तारीख का ऐलान करेगा। 

MAY 17, 2022 16:09 IST

Sarkari Result Live - इस महीने के अंत तक नतीजे आने की संभावना

रिपोर्ट्स के मुताबित 12वीं का रिजल्ट इस महीने के अंत में जारी होने की संभावना है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults .nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। लॉगिन के लिए परीक्षार्थियों को अपने पंजीकरण संख्‍या व रोल नंबर की जरूरत होगी। 

MAY 17, 2022 15:32 IST

Sarkari Result Live - पहले 12वीं का रिजल्‍ट हो सकता है जारी

राजस्थान बोर्ड की ओर से पहले 12वीं कक्षा के रिजल्‍ट जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया जाता है कि 10 से 15 दिनों में मूल्‍यांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नतीजे की तारीख की घोषणा की जाएगी। 

MAY 17, 2022 14:59 IST

Sarkari Result Live - आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट परिणाम जल्द

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 की तारीख की घोषणा कभी भी कर सकती है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई को मई के चौथे सप्ताह में राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है।

MAY 17, 2022 14:14 IST

Sarkari Result Live - इन क्रेडिंशियल से देखें रिजल्ट

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र परिणाम लिंक के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उन्हें परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और / या एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अन्य विवरणों के साथ लॉगिन करना होगा।

MAY 17, 2022 13:54 IST

Sarkari Result Live - शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा?

राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा समय से पहले ही कर दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि पिछले साल की तरह राजस्थान के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित कर सकते हैं। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से कर सकेंगे रिजल्ट

MAY 17, 2022 13:05 IST

Sarkari Result 2022 - जल्द होगी आधिकारिक पुष्टि

परिणाम तिथि और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इसी हफ्ते आधिकारिक जानकारी आ सकती है, रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। लेटेस्ट जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।

MAY 17, 2022 12:21 IST

Sarkari Result 2022 - 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं खत्म, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान जल्द ही rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने वाला है, एक रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं बोर्ड के रिजल्ट सबसे पहले आएंगे, जबकि 5वीं व 8वीं के रिजल्ट बाद में जारी होंगे। बता दें, 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं आज खत्म हुई हैं।

MAY 17, 2022 11:31 IST

Sarkari Result Live - आरबीएसई 8वीं व 5वीं की परीक्षा खत्म

आरबीएसई 8वीं परीक्षा 2022 17 अप्रैल से शुरू हुई और आरबीएसई 5वीं परीक्षा 2022 27 अप्रैल 2022 से शुरू हुई। दोनों परीक्षाएं 17 मई 2022 यानी आज खत्म हो गई है, अब जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

MAY 17, 2022 11:00 IST

Sarkari Result Live - परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर होगा रिजल्ट

पिछले साल छात्रों को उनके आंतरिक प्रदर्शन आदि के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया गया था। हालांकि, 2022 में, आरबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के साथ-साथ आरबीएसई 5वीं, 8वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया, और इस बार परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।

MAY 17, 2022 09:45 IST

Sarkari Result Live - पिछले साल नहीं हुई थी परीक्षा

पिछले साल, 2021, COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार ऑफलाइन मोड में कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया है, हालांकि आखिर पेपर आज है, और रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

MAY 17, 2022 09:10 IST

Sarkari Result Live - कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के रिजल्ट जल्द होंगे जारी

आरबीएसई कक्षा 5 और कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2022 में लगभग 25 लाख छात्र उपस्थित हो रहे हैं। एक बार घोषित होने के बाद, कक्षा 8वीं और 5वीं के छात्र बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर अपने आरबीएसई परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे।

MAY 17, 2022 08:53 IST

Sarkari Result Live - आज खत्म होगी 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 17 मई, 2022 यानी आज कक्षा 5 और 8 के लिए बोर्ड परीक्षाओं का समापन करेगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

MAY 17, 2022 07:54 IST

Sarkari Result Live - आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट इसी माह

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 की तारीख जल्द जारी करने वाली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई को मई के चौथे सप्ताह में राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। आरबीएसई 5वीं, 8वीं के परिणाम 2022 25 मई, 2022 को जारी होने की उम्मीद की जा सकती है।

MAY 17, 2022 07:25 IST

Sarkari Result Live - मूल्यांकन प्रक्रिया होने वाली है पूरी

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य भर के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और मूल्यांकन कार्य के साथ राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम 2022 की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे तेज अपडेट किया जाएगा।

MAY 17, 2022 07:01 IST

Sarkari Result Today - इस लिंक से देख सकेंगे परिणाम

जैसे ही राजस्थान बोर्ड की 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 घोषित किए जाएंगे, वे आधिकारिक वेबसाइटों - rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।

MAY 17, 2022 06:43 IST

Sarkari Naukri 2022 - कक्षा 12वीं के परिणाम पहले

आधिकारिक अपडेट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम जल्द ही ऑनलाइन घोषित करेगा। बोर्ड के अजमेर कार्यालय से आने वाली रिपोर्टों ने संकेत दिया है कि राजस्थान परिणाम मई के अंत या जून 2022 के पहले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं।

MAY 16, 2022 23:56 IST

Sarkari Result Live - आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया प्रमोट

पिछले साल, 2021, COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। छात्रों को उनके आंतरिक प्रदर्शन आदि के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया गया था।

MAY 16, 2022 23:00 IST

Sarkari Result Live - 25 अप्रैल तक जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट

राजस्थान बोर्ड के द्वारा कक्षा 5 और 8वीं के रिजल्‍ट 25 तारीख को जारी किया जा सकता है। परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू हुई थी जो 17 मई 2022 तक जारी रहेगी। स्टूडेंट्स के अंकों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा। 

MAY 16, 2022 21:46 IST

Sarkari Result Live - जानिए कब हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो कर 26 अप्रैल 2022 को खत्म हुई। परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे। 
 

MAY 16, 2022 20:42 IST

Sarkari Result Live - ऐसे चेक कर सकते हैं 10वीं का रिजल्‍ट

1. RBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
2. यहां जानें विंडो पर कक्षा 10वीं बोर्ड एग्जाम का लिंक पर क्लिक करें। 
3. फिर रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर सब्मिट करें। 
4. अगले पेज पर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
5.इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट रखें।  

MAY 16, 2022 19:46 IST

Sarkari Result Live - जानिए कितने परीक्षा केंद्रों में हुए पेपर

राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 6074 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं उत्तर पुस्तिका संग्रह/वितरण केंद्रों सहित लगभग 300 केंद्रों और सभी संवेदनशील/अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की गई। 

MAY 16, 2022 19:00 IST

Sarkari Result Live - मई के अंतिम सप्‍ताह तक रिजल्‍ट की घोषणा संभावित

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे। 

MAY 16, 2022 18:20 IST

Sarkari Result Live - कोरोना के चलते नहीं हुई थी परीक्षाएं

पिछले साल 2021 में, COVID-19 महामारी के कारण कक्षा 5 और 8 के लिए राजस्थान बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में छात्रों को उनके आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया गया था। हालांकि इस बार ऑफलाइन पेपर आयोजित किए गए। 

MAY 16, 2022 17:41 IST

जानिए कब हुई थी परीक्षा

आरबीएसई 8वीं परीक्षा 2022,  17 अप्रैल से शुरू हुई थी। जबकि आरबीएसई 5वीं परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2022 से हुआ था। दोनों परीक्षाएं 17 मई 2022 को समाप्त होंगी। परीक्षा खत्‍म होने के बाद मूल्‍यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 

MAY 16, 2022 17:10 IST

Sarkari Result Live - लगभग 25 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

राजस्थान कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2022 में लगभग 25 लाख छात्र उपस्थित हो रहे हैं। एक बार बोर्ड से परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे। 

MAY 16, 2022 16:17 IST

Sarkari Result Live - ऑनलाइन जारी होंगे परिणाम

राजस्‍थान बोर्ड के कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम के समान, कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम भी डिजिटल स्कोरकार्ड के रूप में ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। छात्रों को अपना व्यक्तिगत परिणाम देखने के लिए वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करना होगा।

MAY 16, 2022 15:43 IST

Sarkari Result Live - तो क्‍या मई के आखिर में घोषित होंगे नतीजे

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से मई के अंतिम सप्ताह में कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम 2022 जारी हो सकते हैं। जबकि आरबीएसई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक परिणामों की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, अस्थायी रूप से, छात्र 25 मई 2022 को या उससे पहले इसकी घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।

MAY 16, 2022 15:00 IST

Sarkari Result Live - जल्द जारी होने वाले हैं परिणाम 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) राजस्थान द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा, 2022 के परिणाम जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। हालांकि परिणाम की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इसे जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

MAY 16, 2022 14:36 IST

Sarkari Result Live - यहां देखें रिजल्ट की संभावित तिथि

आरबीएसई 12वीं परीक्षा 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक चली थी, सामान्य तौर पर यह पाया गया है कि राजस्थान 50 दिनों के अंतर पर रिजल्ट जारी कर देता है, ऐसे में यदि 26 अप्रेल को परीक्षा खत्म हुई है तो मान कर चलिए कि इस माह के अंत या जून के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी हो सकता है।

MAY 16, 2022 14:06 IST

Sarkari Result Live - कक्षा 5वीं कक्षा के लिए अभी एक दिन का बचा है पेपर

कक्षा 5वीं पेपर की बात करें, तो सबसे पहले मैथ्स का पेपर हुआ, फिर इंग्लिश, फिर हिंदी, फिर एन्वॉयन्मेंट साइंस का आयोजन हुआ, अब बस एक दिन का पेपर बचा है जो कि 17 मई को होना है, 17 मई को संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी/ पंजाबी पेपर का आयोजन किया जाएगा।

MAY 16, 2022 13:09 IST

Sarkari Result Live - आरबीएसई 10वीं परीक्षा रिजल्ट

आरबीएसई 10वीं परीक्षा तिथि 31 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 थी, परीक्षा पिछले माह खत्म हुई जबकि इस माह रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in से स्कोर देख सकेंगे।

MAY 16, 2022 12:43 IST

Sarkari Result Live - परीक्षा समय में हुआ था बदलाव

टाइम टेबल में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है जो कि परीक्षा का समय है। आरबीएसई 5वीं कक्षा की परीक्षा 2022 अब सुबह 2 बजे से शाम 4:30 बजे के बजाय सुबह के सत्र में यानी सुबह 7:30 बजे से सुबह 10 बजे तक आयोजित की जा रही है। 

MAY 16, 2022 12:43 IST

Sarkari Result Live - यह होगा आखिरी पेपर

राजस्थान कक्षा 5 परीक्षा समय सारणी 2022 को राजस्थान बोर्ड द्वारा संशोधित किया गया है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार, परीक्षा 27 अप्रैल से गणित विषय के साथ शुरू हुई थी, जबकि संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी विषय के साथ अंतिम पेपर 17 मई 2022 को आयोजित होगा। 

MAY 16, 2022 12:42 IST

Sarkari Result Live - 17 मई को खत्म हुए थे एग्जाम

बता दें, राजस्थान की कुछ परीक्षाओं की तिथियों को संशोधित किया गया था नए कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षा 27 अप्रेल से शुरू हुई, दोनों कक्षाओं की परीक्षा 17 मई, 2022 को समाप्त होगी।