LIVE

NEET Result 2021: NEET रिजल्ट से पहले परीक्षा देने वाले छात्र ने किया सुसाइड, NTA जल्द जारी करेगा परिणाम

NEET UG Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आज किसी भी समय नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रेस्‍ट (NEET UG 2021) का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।  16 लाख उम्मीदवारों को नीट यूजी के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 31, 2021, 09:10 IST
Follow on Google News
NEET Result 2021: NEET रिजल्ट से पहले परीक्षा देने वाले छात्र ने किया सुसाइड, NTA जल्द जारी करेगा परिणाम
Photo Credit: Times Now

NEET UG Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आज किसी भी समय नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रेस्‍ट (NEET UG 2021) का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 16 लाख उम्मीदवारों को नीट यूजी के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

NEET Result 2021: Check Direct link

नीट 2021 के स्कोरकार्ड ntaresults.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे। मेडिकल उम्मीदवारों को NEET Result 2021 डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। 

OCT 30, 2021 23:04 IST

NEET की परीक्षा देने वाले छात्र ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के परिणाम से आशंकित, कोयंबटूर, तमिलनाडु में एक 20 वर्षीय मेडिकल छात्र की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। संगरायपुरम के के. कीर्तिवासन ने सितंबर में तीसरी बार आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, जिसके परिणाम एक दो दिनों में आने की उम्मीद है।

पुलिस के मुताबिक युवक ने 2019 और 2020 में परीक्षा दी थी, लेकिन वह पास नहीं हो सका। इसलिए उसने इस साल तीसरी बार किस्मत आजमाई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा की ओर से आंसर की प्रकाशित करने के साथ, युवक के परेशान होने की बात सामने आई है। उसने अपने माता-पिता से कहा था कि वह इस साल भी परीक्षा पास नहीं कर पाएगा।

OCT 30, 2021 22:29 IST

नीट केमेस्ट्री पेपर

इस साल NEET प्रश्न पत्र का रसायन विज्ञान (केमेस्ट्री) सेक्शन पूर्व से मध्यम स्तर का था। ज्यादातर प्रश्न NCERT के आंकड़ों, तथ्यों और तालिकाओं पर आधारित थे। कई प्रश्न कथन और संख्यात्मक रूप से आधारित थे।

OCT 30, 2021 21:24 IST

NTA NEET का रिजल्ट देखने के लिए जरूरी चीजें

नीट 2021 का रोल नंबर
Ntaneet.nic.in लॉगिन 2021 रजिस्ट्रेशन नंबर
पासवर्ड
जन्म तिथि

OCT 30, 2021 20:25 IST

NEET परीक्षा सीटों की श्रेणियों की लिस्ट

15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटें
85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटें
डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटें
ईएसआईसी और एएफएमएस सीटें

निजी संस्थानों में सीटें
एम्स संस्थान सीटें
JIPMER सीटें

OCT 30, 2021 19:18 IST

यूपी पुलिस ने शेयर की 25 कैंडिडेट्स की लिस्ट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी परिणाम 2021 की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसा कि छात्र परिणाम की प्रतीक्षा करते हैं, यह पता चला है कि उत्तर प्रदेश की यूपी पुलिस ने एनटीए को 25 उम्मीदवारों की सूची भेजी है। पुलिस ने एनटीए को इन उम्मीदवारों के नीट परिणाम को रोकने के लिए कहा है क्योंकि यह आरोप लगाया गया है कि ये नाम 'नीट सॉल्वर गैंग' से जुड़े हो सकते हैं।

OCT 30, 2021 18:30 IST

सु्प्रीम कोर्ट ने एनटीए को दी थी मंजूरी, 16 लाख उम्मीदवारों को इंतजार

NTA NEET परिणाम 2021 का 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों को इंतजार है और इस सप्ताह की शुरुआत में, सुप्रीम कोर्ट ने दो उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा के बॉम्बे एचसी के आदेश पर रोक लगाने के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा अनुरोध दायर किए जाने के बाद परिणाम घोषित करने के लिए एनटीए को मंजूरी दे दी थी।

OCT 30, 2021 17:47 IST

सितंबर से ही चर्चा में NEET 2021 परीक्षा

NEET 2021 की परीक्षा सितंबर में आयोजित होने के समय से ही चर्चा में थी। परीक्षा आयोजित होने के तुरंत बाद, कथित पेपर लीक और घोटाले की खबरें इंटरनेट पर छा गईं और छात्रों ने फिर से परीक्षा की मांग की। कुछ जगहों पर पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई है।

OCT 30, 2021 14:42 IST

एडमिशन प्रॉसेस के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी 

काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को नीट 2021 का एडमिट कार्ड, नीट रिजल्ट का रैंक लेटर या स्कोरकार्ड, 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, कोई एक आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। 

OCT 30, 2021 14:09 IST

नीट रिजल्‍ट जल्‍द

नीट का रिजल्‍ट जल्‍द आने वाला है। रिजल्‍ट में देरी होने से MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS जैसे मेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रकिया प्रभावित होगी। लगभग 16 लाख कैंडिडेट रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

OCT 30, 2021 13:32 IST

नीट परीक्षा में पुलिस का बड़ा खुलासा

नीट परीक्षा को लेकर वाराणसी के पुलिस कमिश्नर सतीश ए गणेश ने बताया कि 25 अभ्‍यर्थी सॉल्वर गैंग के संपर्क में थे। इनकी जानकारी एनटीए को दे दी गई है और इनका परिणाम रोक दिया जाएगा।  इन 25 अभ्‍यर्थी का बायोडाटा एनटीए के डायरेक्टर को भेजा गया है।  

OCT 30, 2021 12:31 IST

काउंसलिंग के लिए ये दस्तावेज जरूरी

काउंसलिंग के लिए जाते समय उम्मीदवार को नीट 2021 का एडमिट कार्ड, नीट 2021 या रैंक लेटर के परिणाम, 10वीं पास प्रमाण पत्र, 12 वीं पास प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी,पासपोर्ट साइज फोटो, यदि जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता लागू होती है। इसके अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता अगर लागू होती है, तो उसे देना पड़ता है।

OCT 30, 2021 11:50 IST

काउंसलिंग के लिए करना पड़ता है रजिस्ट्रेशन

काउंसलिंग के लिए सफल उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जिसके तहत वह अपने पसंद के कॉलेजों और पाठ्यक्रमों को भरता है। इसके बाद नीट 2021 के अंकों के आधार पर सीट की उपलब्धता, भरे गए विकल्प, आरक्षण मानदंड आदि के जरिए सीटें आवंटित की जाती हैं। इसके तहत कॉलेज अपने स्तर पर , सीटों की उपलब्धता को देखते हुए कट ऑफ लिस्ट तैयार करते हैं। जिसमें चयन होने के बाद ही उम्मीदवार को कॉलेज आवंटित किया जाता है।

OCT 30, 2021 11:03 IST

आरक्षण के ये हैं नियम

ऑल इंडिया कोटे के तहत 15 फीसदी सीटों के लिए  ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए तय आरक्षण को एडमिशन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है।  इसके तहत ओबीसी कैटेगरी को 27 फीसदी, ईडब्ल्यूएस को 10 फीसदी, एससी कैटेगरी को 15 फीसदी, एसटी को 7.5 फीसदी,  और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवार को 5 फीसदी आरक्षण मिलता है।

OCT 30, 2021 10:30 IST

इस आधार पर बनती है मेरिट लिस्ट

उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक  के आधार पर NTA, AIQ (All India Quota) के जरिए फिर 15 फीसदी सीटों के लिए  एक मेरिट लिस्ट तैयार करता है। इसके साथ ही एनटीए राज्य कोटे की बाकी 85 फीसदी सीटों की काउंसलिंग के लिए सभी राज्यों के योग्य उम्मीदवारों के बारे में लिस्ट भी संबंधित विभाग को साझा करता है। जिसके आधार पर राज्य अपनी मेरिट लिस्ट बनाते हैं।

OCT 30, 2021 09:34 IST

छात्र ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

1 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
2 होमपेज पर दिख रहे एग्जाम लिंक पर क्लिक करें।
3 रिजल्ट डाउनलोड कर,उसे सेव करें।

OCT 30, 2021 08:47 IST

आज आ सकता है र‍िजल्‍ट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एजेंसी द्वारा नीट रिजल्ट 2021 अपडेट आज, 30 अक्टूबर 2021 की शाम तक जारी किये जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी रिजल्ट 2021 को घोषित करने की छूट 28 अक्टूबर 2021 को सम्बन्धित याचिका की सुनवाई के दौरान एनटीए को दे दी थी।

OCT 30, 2021 08:12 IST

शुक्रवार को इंतजार करते रहे उम्‍मीदवार

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि शुक्रवार यानि 29 अक्‍टूबर को नीट का रिजल्‍ट जारी हो सकता है। देर रात तक उम्‍मीदवार रिजल्‍ट का इंतजार करते रहे लेकिन कोई अपडेट नहीं मिली। उम्‍मीद है कि आज एनटीए नीट का रिजल्‍ट जारी कर सकता है।     

OCT 30, 2021 06:06 IST

NEET-UG 2021 परीक्षा में कितनी सीटें?

NEET-UG 2021 परीक्षा के तहत भारत में 83,075 मेडिकल, 26,949 डेंटल, 52,720 आयुष और 603 पशु चिकित्सा सीटों पर प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है। NEET 2021 क्वालिफाइंग कट-ऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवारों को NEET 2021 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।

OCT 30, 2021 05:19 IST

NTA जल्द जारी करेगा AIR लिस्ट

NEET में प्राप्त अंकों के आधार पर NEET परिणाम 2021 की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों सहित यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परामर्श बॉडी को एनईईटी यूजी मेरिट सूची प्रदान की जाएगी।

OCT 29, 2021 22:09 IST

NEET 2021 स्कोरकार्ड में शामिल चीजें

NEET 2021 परिणाम पीडीएफ में व्यक्तिगत विवरण, विषय-वार NEET प्रतिशत, कुल अंक, अखिल भारतीय रैंक (AIR), श्रेणी रैंक, 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) रैंक और उम्मीदवारों के अन्य विवरण जैसे विवरण शामिल होते हैं।

OCT 29, 2021 21:12 IST

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री बोले-एमबीबीएस की 800 नई सीटें जोड़ेंगे

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम का कहना है कि राज्य सरकार ने इस साल 800 और एमबीबीएस सीटें जोड़ने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से मंजूरी मांगी है। राज्य मंत्री ने कहा कि एमसीआई ने राज्य के सात नए मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 850 छात्रों को प्रवेश की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है।

OCT 29, 2021 21:00 IST

NTA की ओर से कैसे तैयार होते हैं नीट के परिणाम

एनटीए के उम्मीदवारों द्वारा सुरक्षित किए गए कट-ऑफ और अंकों के आधार पर अखिल भारतीय मेरिट सूची तैयार होती है और कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लोगों को अखिल भारतीय कोटा परामर्श के 15 प्रतिशत के लिए पात्रता मिलती है। 15 प्रतिशत में अखिल भारतीय कोटा केवल NEET 2021 रैंक के आधार पर और MCI/NMC/DCI के वैधानिक विनियमन के नियम के अनुसार भरा जाएगा। 85 फीसदी दाखिले के लिए राज्य अपनी व्यक्तिगत काउंसलिंग करते हैं।

OCT 29, 2021 20:00 IST

इन वेबसाइट्स पर आएगा NEET का रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही 12 सितंबर को आयोजित NEET 2021 परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in और results.nta.nic.in पर जारी करेगी। परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया जाएगा।

OCT 29, 2021 19:20 IST

NEET UG 2021: स्कोरकार्ड चेक करने के स्टेप

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: परिणाम-एनईईटी (यूजी) 2021' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नीट 2021 प्रवेश परीक्षा के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।

स्टेप 4: नीट 2021 के परिणाम आपके सामने नजर आएंगे।
स्टेप 5: डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

OCT 29, 2021 18:01 IST

16 लाख से ज्यादा छात्रों को है नीट के रिजल्ट का इंतजार

12 सितंबर को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2021 में, भारत में मेडिकल, डेंटल, पशु चिकित्सा और आयुष सीटों पर प्रवेश के लिए 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

OCT 29, 2021 17:28 IST

NEET-UG 2021 रिजल्ट के बाद क्या?

एनटीए द्वारा NEET-यूजी 2021 के परिणाम घोषित होने के बाद, एनईईटी काउंसलिंग 2021 के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से, स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (DGHS) अखिल भारतीय कोटा (AIQ), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) और डीम्ड / सेंट्रल यूनिवर्सिटी सीटों के लिए NEET योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगा।

OCT 29, 2021 16:50 IST

NEET रिजल्ट के लिए जरूरी विवरण

उम्मीदवार जो सितंबर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नीट परिणाम की जांच कर सकते हैं और पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) विवरण का उपयोग करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

OCT 29, 2021 14:45 IST

13 भाषाओं में हुई नीट परीक्षा 

आपको बता दें कि इस साल नीट की परीक्षा 13 भाषाओं में 21 सितंबर को आयोजित कराई गई है। यह भाषा है अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू शामिल हैं।
 

OCT 29, 2021 14:14 IST

ध्‍यान रखने वाली हैं ये बातें

NEET परिणाम का रिकॉर्ड परिणाम घोषित होने की तारीख से केवल 90 दिनों तक ही सुरक्षित रखा जाएगा। इतना ही नहीं, कानूनी प्रश्न पर तभी विचार किया जाएगा जब परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर उस पर सवाल उठाया जाएगा।

OCT 29, 2021 13:48 IST

इस स्थिति में होगी कार्रवाई

यदि रिजल्ट के बाद ये पाया गया कि उम्मीदवार ने नकली या फर्जी फॉर्म जमा किए हैं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल कर परीक्षा पास की है तो, उस उसे दंडित किया जाएगा। 

OCT 29, 2021 13:04 IST

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये आदेश

28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट बेंच ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी और एनटीए को परिणाम जारी करने की अनुमति देते हुए, इस तथ्य का भी संज्ञान लिया है कि उन दोनों छात्रों की इसमें कोई गलती नहीं थी। फिलहाल, एनटीए को प्रोसेस आगे बढ़ाने और स्नातक परीक्षा के लिए नीट 2021 परिणाम घोषित करने की भी अनुमति मिल गई है। पीठ ने कहा कि दो छात्रों के मामले की बाद में जांच की जाएगी।

OCT 29, 2021 13:01 IST

SC ने लगाई थी बॉम्‍बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को 2 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा गया है। आदेश के साथ, एनटीए अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए परिणाम घोषित करने के लिए स्वतंत्र है।

OCT 29, 2021 12:47 IST

सुप्रीम कोर्ट ने द‍िया था आदेश

सुप्रीम कोर्ट द्वारा NTA को आदेश दिया गया था कि वह 2 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का रिजल्ट रोकने के बजाय बाकी के 16 लाख उम्मीदवारों के रिजल्ट को जारी करे। 

OCT 29, 2021 12:46 IST

ऐसे देखें नीट यूजी का रिजल्ट

सबसे पहले उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
दूसरे चरण में रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सबमिट करें।
अब आपके स्क्रीन पर स्कोरबोर्ड आएगा, इसे डाउनलोड करें।
इसके बाद रिजल्ट का एक प्रिटआउंट ले लें और अपने पास रख लें।

OCT 29, 2021 12:45 IST

यहां जारी होगा रिजल्‍ट

NTA रिजल्‍ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है और कैंडिडेट्स को उनके स्‍कोरकार्ड जारी कर सकता है। रिजल्‍ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।