LIVE

MP Board 10th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट घोषित, 59.54% प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां करें चेक रिजल्ट

MP Board MPBSE 10th Result 2022, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां उपलब्‍ध कराए जाने वाले डायरेक्‍ट लिंक से भी परिणाम देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 1, 2022, 09:12 IST
Follow on Google News
MP Board 10th Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट घोषित, 59.54% प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां करें चेक रिजल्ट
Photo Credit: mpresults.nic.in

MP Board MPBSE 10th Result 2022, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in: एमपीबीएसई यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एमपी कक्षा 10वीं परिणाम की घोषणा आज दोपहर 1 बजे कर दी है। एमपीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना परिणाम अन्य आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।

MP Board 10th Result 2022 Direct Link: Check marks here

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार आज दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा की। उम्मीदवार एमपीबीएसई कक्षा 10 परिणाम ''एमपीबीएसई मोबाइल ऐप'' या एमपी मोबाइल ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।

MP Board 10th Result 2022: Check Roll Number wise result here। MP Board 10th, 12th Marksheet download online

ये दोनों मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। इस साल, मध्य प्रदेश में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

MP Board 12th Result 2022 Direct Link: Check marks here

APR 30, 2022 07:30 IST

MP Class 10 Results 2022: जानिए कितने अभ्‍यर्थी हुए फेल

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम एमबीपीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं। इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 87429 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा में 287642 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। 

APR 30, 2022 06:47 IST

MP Class 10 Results 2022: एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

छात्र मोबाइल पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मोबाइल पर परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को Google Play store से एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

APR 30, 2022 05:53 IST

MP Class 10 Results 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी को अपने पास रख लें।

APR 30, 2022 05:32 IST

MP Board 10th Result: जानिए 10वीं परीक्षा का पास प्रतिशत

इस साल कुल 56.84 प्रतिशत नियमित छात्रों ने परीक्षा पास की। कुल 62.47 प्रतिशत छात्राओं ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 55.40 प्रतिशत रहा, जबकि गैर सरकारी स्कूलों का परिणाम 69.48 प्रतिशत रहा।

APR 29, 2022 22:03 IST

MPBSE 10th Result 2022: 1 लाख के करीब छात्र देंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा

इस साल 99,710 छात्र कक्षा 10 में सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पात्र हैं। अतिरिक्त परीक्षा 21 जून से 30 जून, 2022 तक होगी। जो उम्मीदवार असफल रहे हैं उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है।

APR 29, 2022 21:18 IST

MP Class 10 results 2022: रिजल्ट में टॉप जिले

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट के मामले में अगर टॉप जिलों की बात करें तो दमोह जिले का पास प्रतिशत सबसे अधिक 83.80 प्रतिशत रहा है, जबकि अलीराजपुर जिले में इस साल सबसे कम 82.44 प्रतिशत पास हुए हैं।

APR 29, 2022 20:40 IST

MP Board Result 2022 for Class 10: लाखों छात्रों को था इंतजार

इस साल एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिए 18 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और इसमें से 10 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं के लिए और 8 लाख छात्रों ने कक्षा 12 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। रिजल्ट की घोषणा के साथ इंतजार खत्म हो चुका है।

APR 29, 2022 20:11 IST

MPBSE Results 2022 for Class 10: रिजल्ट देखने के स्टेप्स

एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

APR 29, 2022 19:44 IST

MP Board Result 2022: संशोधित मार्किंग स्कीम

मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल 2022 में बोर्ड परीक्षाओं के लिए मार्किंग स्कीम में संशोधन किया है। इसके अलावा संशोधित मार्किंग योजना के अनुसार, थ्योरी विषय के लिए 80 अंक आवंटित किए हैं जबकि बाकी 20 अंक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए हैं।

APR 29, 2022 19:02 IST

MP Board Results 2022: जानिए कितना रहा पास प्रतिशत

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसे बोर्ड कीआधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 59.54 प्रतिशत रहा है। 

APR 29, 2022 18:44 IST

MP Board Results 2022: जानिए कब होगी विशेष परीक्षा

एमपीबीसीई द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की विशेष परीक्षा जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएगी। ऐसे में असफल होने वाले परीक्षार्थियों को एक और मौका मिलेगा। इसके जरिए वे अपने परिणाम में सुधार कर सकेंगे। 
 

APR 29, 2022 18:06 IST

MP Board Results 2022: दमोह जिले के सबसे ज्‍यादा परीक्षार्थी हुए पास

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल (MPBSE) ने कक्ष्‍रर 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं जिलावार टॉपर्स में दमोह का रिजल्ट प्रतिशत जिले में सबसे अच्छा रहा। यहां करीब 83 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।

APR 29, 2022 17:29 IST

MP Board Results 2022: कैटेगरी वाइस जानिए किसने मारी बाजी

एमपी बोर्ड 12वीं के आर्ट्स कैटेगरी में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। जबकि साइंस-मैथ्स ग्रुप में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू से शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया। जबकि जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने टॉप किया है।
 

APR 29, 2022 17:00 IST

MP Board Results 2022: फरवरी से मार्च तक हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। इसमें लगभग 59.54 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। 

APR 29, 2022 16:24 IST

MP Board Results 2022: जानिए कितने परीक्षार्थी हुए पास

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 10वीं कक्षा में 59.54 पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले साल, एमपीबीएसई कक्षा 10 के लिए 100 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया गया था क्‍योंकि कोरोना के चलते सभी परीक्षार्थियों को पास घोषित किया गया था। 

APR 29, 2022 15:42 IST

MP Board Results 2022: जानिए पिछले वर्षों के रिकॉर्ड

2022 - 72.72%

2021 - 100%

2020 - 68.81%

2019 - 72.37%

2018 - 72.27%

2017 - 67.8%

APR 29, 2022 15:03 IST

MP Board Results 2022: जानिए कितने हुए फेल

एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत इस साल 75.64 प्रतिशत रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 69.94 रहा। वहीं इस साल 12वीं की परीक्षा में 1,19,851 से ज्यादा उम्मीदवार फेल हुए हैं। 

APR 29, 2022 14:40 IST

MP Board Results 2022: जानिए परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत

इस साल, एमपीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 6,97,880 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से रेगुलर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.72 प्रतिशत रहा। वहीं सेल्‍फ स्‍टडी करने वाले कुल 32.90 प्रतिशत  छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

APR 29, 2022 14:23 IST

MP Board Results 2022: लड़कियों ने मारी बाजी

APR 29, 2022 14:11 IST

MP Board Result 2022 LIVE : जानिए कितना रहा पास प्रतिशत

एमपी बोर्ड में इस साल 12वीं कक्षा में 72.72 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 10 में इस साल परीक्षा में शामिल हुए 10 लाख 29 हजार से अधिक छात्रों में से 59.54 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए हैं। 

APR 29, 2022 13:50 IST

MP Board Result 2022 LIVE : ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट देखनें के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in 2022 पर जाएं।
संबंधित कक्षा लिंक 'एमपी 10 बोर्ड परिणाम 2022' पर क्लिक करें।
छात्र अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें। 

APR 29, 2022 13:29 IST

MP Board Result 2022 LIVE : लिंक हुए एक्टिव

एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिए गए हैं। रिजल्‍ट आउट होते ही बोर्ड ने अपनी आधिकारि वेबसाइट पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया है। हालांकि अभी वेबसाइट डाउन है। 

APR 29, 2022 13:17 IST

MP Board Result 2022 LIVE : स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री ने घोषित किए परिणाम

APR 29, 2022 12:56 IST

Mp Board Result Live - जानिए कितने लाने होंगे पासिंग मार्क्‍स

एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा पास करने के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित न्‍यूनतम अंक को हासिल करना जरूरी है। इसके तहत परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय और व्यावहारिक परीक्षा में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

APR 29, 2022 12:46 IST

Mp Board Result Live - परिणाम का इंतजार जल्‍द होगा खत्‍म

इस साल 18 लाख उम्मीदवार एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे। एमपीबीएसई परिणाम 2022 के लिए उनका इंतजार जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है। परिणाम किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। 

APR 29, 2022 12:27 IST

Mp Board Result Live - इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

mpresults.nic.in

mpbse.nic.in

results.gov.in

APR 29, 2022 12:10 IST

Mp Board Result Live - प्रवेश पत्र रखें तैयार

एमपी बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा के लिए केवल कुछ ही पल बाकी है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ तैयार रहें। एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणाम की जांच करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

APR 29, 2022 11:46 IST

Mp Board Result Live - 10 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस साल लगभग 10 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्‍ट को लेकर उनका इंतजार आज दोपहर 1 बजे खत्‍म हो जाएगा। परीक्षार्थी अपने परिणाम को चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन कर सकेंगे। 

APR 29, 2022 11:25 IST

Mp Board Result Live - प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में होगा परिणाम का ऐलान

एमपी बोर्ड दोपहर में कक्षा 10 और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। इसका ऐलान शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में करेंगे। ऐसे में परीक्षार्थी लेटेस्‍ट अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। 

APR 29, 2022 10:58 IST

Mp Board Result Live - 18 लाख छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म

परीक्षा देने वाले 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, छात्र अपने एमपीबीएसई परिणाम 2022 एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

APR 29, 2022 10:27 IST

Mp Board Result Live - इस समय आएगा परिणम

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, 10वीं के छात्रों के लिए परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। 

APR 29, 2022 10:00 IST

Mp Board Result Live - 20 लाख छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म

एमपीबीएसई आज एमपी बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। 20 लाख से अधिक छात्र एमपी परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यह रिजल्ट एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये घोषित किए जाएंगें, ताजा अपडेट के लिए साथ बने रहें।
 

APR 29, 2022 09:27 IST

Mp Board Result Live - इस बार नहीं होंगे आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नंबर

2021 में, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत गया था, वो बात अलग है कि पिछले साल ऑफलाइन परीक्षा नहीं हुई थी। एमपी बोर्ड ने 2021 में COVID-19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया था।
 

APR 29, 2022 08:56 IST

Mp Board Result Live - एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम कुछ देर में

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई आज यानी 29 अप्रैल को एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 जारी कर देगा। छात्र इस पेज पर बने रहे क्योंकि यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। हालांकि आप आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in से भी रिजल्ट देख सकेंगे।

APR 29, 2022 08:28 IST

Mp Board Result Live - कुछ देर में ऑनलाइन जारी होंगे परिणाम 

सभी छात्र जो 18 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित एमपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीबीएसई की वेबसाइट mpresults.nic.in 2022 के माध्यम से एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर दिया जाएगा।

APR 29, 2022 08:27 IST

MP Board class 10th and 12th result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

एमपीबीएसई या एमपी रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर एमपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट या एमपी बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।

अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें

भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

APR 29, 2022 05:35 IST

MP Board result: वेबसाइट्स की लिस्ट

उम्मीदवार एमपी बोर्ड के परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट आज, 29 अप्रैल को दोपहर के समय 1 बजे के आस पास जारी होगा।

mpresults.nic.in

mpbse.nic.in

APR 29, 2022 05:34 IST

MP Board class 10, 12 result: मोबाइल ऐप से ऐसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, उम्मीदवार एमपीबीएसई कक्षा 10 और 12 परिणाम 2022 एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये दोनों मोबाइल एप्लिकेशन अब गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।