MP Board 10th Result 2022: घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 11:05 AM IST

MP Board MPBSE 10th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी जरूरी क्रेडेंशियल से लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

google

MP Board MPBSE 10th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 29 अप्रैल 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर चेक किया जा सकता है। परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। रिजल्‍ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे के साथ बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से मेरिट लिस्‍ट चेक की जा सकती है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पहले उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 10 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। 

End of Feed