LIVE

Bihar Board 10th Result 2022: परिणाम घोषित, यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और टॉपर लिस्ट, मिलेंगे ये ईनाम

Bihar Board BSEB 10th Result 2022, Sarkari Result 2022, biharboardonline.bihar.gov.in: आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 बीएसईबी, पटना द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अपना बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं और परिणाम घोषित होने के बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 1, 2022, 09:59 IST
Follow on Google News
Bihar Board 10th Result 2022: परिणाम घोषित, यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और टॉपर लिस्ट, मिलेंगे ये ईनाम
Photo Credit: i-stock

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम की घोषणा कर दी गई है। परिणाम आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए जिसमें शिक्षा मंत्री उपस्थित थे। पहले बताया गया था कि रिजल्ट एक बजे जारी होगा लेकिन फिर समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया था। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं। राज्य में लगभग 17 लाख छात्रों ने इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया था।

Bihar Board 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

इस साल, बिहार में लगभग 16 से 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रश्न पत्र 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक आंसर की 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

Bihar Board 10th Matric Result 2022 Roll Number wise: Check here

बिहार बोर्ड 10 रिजल्ट से जुड़ी ताजा व जरूरी जानकारी जैसे टॉपर्स लिस्ट, कितने प्रतिशत लोग पास हुए व रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक के लिए इस पेज से जुड़े रहें।

Bihar Board 10th Result 2022 LIVE Today! Check result here

MAR 31, 2022 18:09 IST

Bihar Board Toppers: पहले और दूसरे स्थान पर 3 छात्र

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पटेल उच्च विद्यालय की रमायणी रॉय 500 में 487 अंक लाकर राज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है जबकि प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, रजौली, नवादा की सानिया कुमारी और मधुबनी के विवेक ठाकुर 486 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

MAR 31, 2022 17:45 IST

बिहार मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2022 घोषित

बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट के बारे में घोषणा की। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in.result-php.co/matric को सर्च करके इसे देख सकते हैं।

MAR 31, 2022 17:23 IST

Bihar Class 10 Result: बीते 4 साल का पास प्रतिशत

यहां दिए आंकडों में बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का पास प्रतिशत दिया गया है। बीएसईबी परीक्षा में बीते सालों में इतने फीसदी छात्र पास हुए हैं।

साल 2021: 78.17 प्रतिशत
साल 2020: 80.59 प्रतिशत
साल 2019: 80.73 प्रतिशत
साल 2018: 68.89 प्रतिशत

MAR 31, 2022 17:02 IST

BSEB Result 2022: पिछले साल के टॉपर

बीते साल तीन छात्र- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार की ओर से साल 2021 में बिहार बोर्ड की 10वीं फाइनल परीक्षा में 500 में से 484 अंक हासिल कर टॉप किया था। इस बार के टॉपर्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

MAR 31, 2022 16:41 IST

Bihar Board 10th Result 2022: ये हैं इस साल के टॉपर

रैंक 1: रामायणी रॉय 487 अंक (500 में से)

रैंक 2: सानिया कुमारी 486 अंक
रैंक 2: विवेक कुमार ठाकुर 486 अंक

रैंक 3: प्रयाग कुमारी 485 अंक

रैंक 4: निर्जला कुमारी 484 अंक

रैंक 5: अनुराग कुमार 483 अंक
रैंक 5: सुसान कुमार 483 अंक
रैंक 5: निखिल कुमार 483 अंक

MAR 31, 2022 16:12 IST

Bihar Board Result: 79.88 फीसदी परीक्षार्थी पास

बिहार बोर्ड में इस साल 79.88 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे जल्द रिजल्ट जारी करने रिकॅार्ड बनाया है। इस बार 34 दिनों के अंदर ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

MAR 31, 2022 15:52 IST

लड़कियों ने बिहार बोर्ड रिजल्ट में मारी बाजी

बीएसईबी, बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 पास प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में इस बार थोड़ा बेहतर है। 2021 में, बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणामों ने कुल पास प्रतिशत 78.17% हासिल किया, जो कि 2020 में एक से कम था। 2020 में, 80.59% छात्रों ने बीएसईबी मैट्रिक परिणाम पास किया था।

MAR 31, 2022 15:36 IST

यहां देखें टॉपर्स के नाम (Bihar Board 10th Toppers)

यहां देखें टॉपर्स के नाम (Bihar Board 10th Toppers)
Photo Credit: टाइम्स नाउ डिजिटल
Bihar Board 10th Toppers
बिहार बोर्ड की दसवीं में औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 97.40 अंकों के साथ टॉप किया। टॉप 5 में 4 लड़कियाँ शामिल हैं वहीं टॉप 10 में 47 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। यहां देखें टॉपर्स के नाम
MAR 31, 2022 15:19 IST

12 लाख 86 हजार 971 उतीर्ण

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में 12 लाख 86 हजार 971 उतीर्ण हुए। 79.88 प्रतिशत पास। वहीं, टॉप 10 में कुल 47 स्टूडेंट शामिल हुए हैं। 

MAR 31, 2022 15:17 IST

रामायणी राय ने किया टॉप

बिहार 10वी बोर्ड की परीक्षा में 487 अंक यानी कि 97.40% प्राप्त कर औरंगाबाद दाउदनगर के पटेल हाई स्कूल की छात्रा रामायणी राय ने टॉप किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 424597 छात्र सफल, सेकंड श्रेणी में 510411 बच्चे सफल, तृतीय श्रेणी में 347637 बच्चे सफल हुए।

MAR 31, 2022 15:15 IST

परिणाम घोषित, यहां करें बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम चेक

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। प्रेस काफ्रेंस से पहले बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने लैपटॉप पर क्लिक करके रिजल्ट जारी किया गया। परीखा में 16 लाख 11 हजार 99 छात्र शामिल थे। रामयणी रॉय 487 अंकों के साथ प्रथम स्थान। सान्या कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर 486 अंक के साथ दूसरे स्थान पर। सुश्री प्रज्ञा कुमार 485 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर। टॉप 5 में पांच स्टूडेंट हैं। रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा रहा है।

MAR 31, 2022 15:06 IST

bihar board 10th result 2022 - डायरेक्ट लिंक से देख सकेंगे रिजल्ट

मैट्रिक वार्षिक परीक्ष, 2022 के परीक्षाफल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे, आप इस पेज पर डायरेक्ट लिंक से BSEB मैट्रिक कक्षा 10 का परिणाम देख सकेंगे, रिजल्ट के बाद टॉपर्स सूची भी जारी कर दी जाएगी।

MAR 31, 2022 14:57 IST

Bihar Board 10th result LIVE: परीक्षा पास करने के लिए इतने अंक जरूरी

कक्षा 10 के छात्रों को पास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो कुल अंक कम से कम 150 के बराबर होना चाहिए। जो लोग न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए एक कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी।

MAR 31, 2022 14:41 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 ऐसे करें चेक

बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

MAR 31, 2022 14:34 IST

क्या सिमुलतला विद्यालय का जलवा रहेगा बरकरार

हर किसी की नजर 'टॉपर फैक्ट्री' कहे जाने वाले जमुई के सिमुलतला अवासीय विद्यालय पर है। टॉपर्स की फैक्‍टरी कहे जाने वाले इस स्‍कूल ने ही 2015, 2016, 2018, 2019 और 2021 में बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर दिए हैं। 2010 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रॉजेक्ट के रूप में जमुई में सिमुलतला स्कूल की स्थापना हुई थी। यहां एंट्रेस एग्‍जाम के बाद छठी कक्षा से दाखिला मिलता है। 

MAR 31, 2022 14:26 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - ऑफलाइन माध्यम से देखें रिजल्ट

बीएसईबी छात्रों को उनके बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम की जांच करने के लिए एक ऑफलाइन एसएमएस सुविधा प्रदान करता है। एक बार घोषित होने के बाद छात्र अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए "BIHAR10 (स्पेस) रोल-नंबर" को 562563 पर टेक्स्ट कर सकते हैं।

MAR 31, 2022 14:19 IST

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट: मार्कशीट पर देखें ये विवरण

Bihar Board 10th Result: यहां बताए विवरण को अपनी ऑनलाइन दिखने वाली रिजल्ट मार्कशीट में जरूर चेक कर लें।

नाम
रोल कोड
छात्रों का रोल नंबर
छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर
प्रत्येक विषय में अंक
कुल अंक
योग्यता स्थिति

MAR 31, 2022 14:07 IST

Bihar Board Result 2022: कब-किस समय आएगा रिजल्ट?

बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से कल 30 मार्च को जारी हुए नोटिस में यह कहा गया था कि 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा परिणाम का समय कुछ आगे बढ़ गया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 3 बजे तक परिणाम घोषित हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

MAR 31, 2022 13:47 IST

Bihar Board result Live - आपत्तियां उठाने का मिला था मौका

17 फरवरी से 24 के बीच आयोजित 10वीं परीक्षा में जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, उनकी आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

MAR 31, 2022 13:36 IST

bihar board 10th result 2022 - 17 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

इस साल, बिहार में लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। प्रश्नपत्र 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

MAR 31, 2022 13:27 IST

Bihar Board Matric Result 2022 - कंपाटर्मेंट परीक्षा देने से पहले जानें ये बात

बिहार बोर्ड 10वीं के जो छात्र रिजल्ट में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें कंपाटर्मेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि कंपाटर्मेंट परीक्षा देने से पहले एक बात को जान लेना जरूरी है। अगर आपने मुख परीक्षा में 50 अंक पाए और कंपाटर्मेंट में 45 पाए तो 45 को अंतिम अंक मानकर सर्टिफिकेशन तैयार किया जाएगा।

MAR 31, 2022 13:16 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - सुबह से ठप है वेबसाइट

Bihar Board BSEB 10th Result 2022 जारी होने के बाद आप biharboardonline.bihar.gov.in इस वेबसाइट से परिणाम देख पाएंगे, लेकिन यह साइट सुबह से ठप है यानी कई बार रिफ्रेश करने पर भी नहीं खुल रही है, हो सकता है या इस पर काम चल रहा हो या फिर ओवरलोड की वजह से ऐसा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें रिजल्ट किसी भी वक्त आ सकता है। 

MAR 31, 2022 13:10 IST

Bihar Board 10th Result 2022 - यहां देखें बिहार बोर्ड के सबसे तेज नतीजे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना जारी करने जा रहे हैं 10वीं कक्षा के ​परिणाम, तुरंत चेक करने के लिए हमारे साथ बने रहें, यहां सबसे तेज नतीजे दिए जाएंगे। यदि results.biharboardonline.com नहीं खुल रही है तो परेशान न हों, इसी पेज पर कुछ ही देर में हम डायरेक्ट लिंक देने वाले हैं।

MAR 31, 2022 13:05 IST

रिजल्ट में देरी को लेकर छात्रों की बढ़ी बेचैनी

 छात्रों को 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज कभी भी परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं। हालांकि, परिणाम में देरी को लेकर छात्रों की बेचैनी बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में अपना हाल बता रहे हैं। 

MAR 31, 2022 13:00 IST

इस Direct Link से कर सकते हैं चेक

  • कक्षा 10वीं के नतीजे चेक करने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर 'BSEB Class 10th Result 2022' लिखा है। यह वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देगा।
  • उसके बाद, आपको अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें। डिटेल्‍स दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद, आपका बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब परिणाम डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट रख लें। 
MAR 31, 2022 12:59 IST

Bihar Board 10th Result 2022: पासिंग मार्क कितने हों

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं बीएसईबी परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को बीएसईबी 10वीं के परिणाम में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। उन्हें सभी व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की भी आवश्यकता है। जो छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम पासिंग अंक हासिल करने में असमर्थ रहेंगे, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

MAR 31, 2022 12:56 IST

Bihar Board 10th Result: कुछ देर में जारी होंगे नतीजे

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आने में अब कुछ ही वक्त बचा है। किसी भी वक्त बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है और डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसी के साथ शिक्षा मंत्री प्रेसवार्ता कर विस्तृत रिजल्ट जारी करेंगे।  

MAR 31, 2022 12:39 IST

BSEB 10th Result 2022: मार्कशीट में दी जाएगी ये जानकारी

छात्रों के मार्कशीट में उनका नाम, रोल नंबर, रोल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, हर विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक एवं क्वालीफाइंग स्टेटस की जानकारी दी जाएगी। 

MAR 31, 2022 12:26 IST

BSEB Bihar Board 10th (Matric) result 2022: रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटना में शिक्षा विभाग सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच तैयार हो चुका है। दोपहर 3:00 बजे शिक्षा मंत्री के आने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसी मंच से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था।

MAR 31, 2022 12:14 IST

Bihar Board 10th Result time: आज किस टाइम आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

ऐसे तो बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजों का समय दोपहर 1 बजे दिया गया है लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि रिजल्ट 3 बजे के करीब भी आ सकता है। आप ताजा और सटीक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

MAR 31, 2022 12:03 IST

bihar board matric result 2022 - ऑब्जेक्शन करने का था मौका

10वीं के परीक्षा में कुछ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को भी पूछा गया था, ऐसे में बोर्ड ने 8 मार्च को केवल उन वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

MAR 31, 2022 11:43 IST

Bihar Board 10th Result: पहली बार मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में

पहली बार मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में जारी हो रहा है। अभी तक अप्रैल या उसके बाद ही रिजल्ट निकलता था। 2021 में पांच अप्रैल, 2020 में पांच मई को रिजल्ट जारी हुआ था। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 और 2021 में रिजल्ट जारी करने में देरी हुई थी। इस बार भी गणित का पेपर लीक होने के चलते रिजल्ट में देरी हुई वरना और भी जल्द रिजल्ट घोषित हो सकता था। 

MAR 31, 2022 11:39 IST

BSEB 10th Matric result 2022: इसलिए हुई रिजल्ट में देरी 

बिहार बोर्ड मैट्रिक का मैथ्स का पेपर मोतिहारी में लीक हुआ था। इस वजह से इन स्टूडेंट्स का 24 मार्च को दोबारा पेपर लिया गया था। इसलिए बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में देरी हुई। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 01 बजे जारी होना था लेकिन मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि अब ये रिजल्ट तीन बजे आएगा। 

MAR 31, 2022 11:33 IST

BSEB Matric result 2022: बिहार बोर्ड हेल्पलाइन नंबर

रिजल्‍ट में कोई त्रुटि होने पर छात्र BSEB की हेल्‍पलाइन नंबर 6122230009 पर या info@biharboardonline.com पर फोन या ईमेल कर सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स को नतीजे चेक करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए बिहार बोर्ड एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

MAR 31, 2022 11:29 IST

Bihar board matric result 2022 - 17 लाख छात्रों के लिए जारी होगा रिजल्ट

इस साल लगभग 17 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, 31 मार्च, 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक उपलब्ध होगा। 

MAR 31, 2022 11:18 IST

BSEB 10th result 2022: रिजल्ट का समय बदला

बिहार बोर्ड ने ताजा अपडेट दी है, जिसमें कहा गया है कि नतीजे दोपहर 1 बजे के बजाय तीन बजे जारी किया जाएगा। 17 लाख छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों का इंतजार बढ़ गया है।

MAR 31, 2022 11:09 IST

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा इनाम 

बिहार बोर्ड में दसवीं और 12 वीं कक्षा टॉप करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। इंटरमीडिएट में चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी  को 15 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप प्रदान किया जाता है। 

MAR 31, 2022 10:57 IST

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल-सह विशेष परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के बीच BSEB ने बताया है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल-सह विशेष परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन अब दो अप्रैल तक किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का ऑनलाइन आवेदन समिति की वेबसाइट inter22spl.biharboardonline.com पर होगा। 

MAR 31, 2022 10:50 IST

बिहार के शिक्षा मंत्री जारी करेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

बिहार में साल 2022 की परीक्षा के लिए लगभग 17 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 8 मार्च को, बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक आंसर की जारी की गई थी, और उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 मार्च, 2022 तक का समय था। अब 31 मार्च को आखिरकार रिजल्ट आने वाला है। शिक्षा मंत्री रिजल्ट घोषणा करेंगे। 

MAR 31, 2022 10:42 IST

Bihar Board 10th Result Update: इन बातों का रखें ध्यान

बीएसईबी कक्षा 10 मैट्रिक एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉग इन करें। बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे चेक और डाउनलोड करके ऑनलाइन मैट्रिक मार्कशीट का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

MAR 31, 2022 10:31 IST

Bihar Board Sarkari Result Live - बीएसईबी 10वीं टॉपर्स की भी घोषणा आज

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आने के बाद  बीएसईबी 10वीं टॉपर्स की भी घोषणा करेगा। शिक्षा मंत्री 10वीं टॉपर्स की घोषणा आज दोपहर 1 बजे करेंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स की सूची की घोषणा करेंगे। रिजल्ट, टॉपर्स लिस्ट व लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

MAR 31, 2022 10:21 IST

BSEB Bihar Board Result: कुछ देर में आ रहे नतीजे

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम 2022 जल्द घोषित होने वाला है। करीब 16 लाख से ज्यादा छात्रों को अपने रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2022) का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है।

MAR 31, 2022 10:15 IST

How to check Bihar Board Result: ऐसे चेक करें 10वीं के परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 . सबमिट करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें।

MAR 31, 2022 10:02 IST

2021 में मैट्रिक का रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी किया गया था

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन 17 तक होना था। पिछले साल 2021 में मैट्रिक का रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
 

MAR 31, 2022 09:53 IST

BSEB 10th Result: सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर

BSEB Bihar Board 10th Result 2022 की घोषणा से पहले सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स 10वीं के छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे के आसपास 10वीं कक्षा के नतीजे आएंगे।    

MAR 31, 2022 09:40 IST

DigiLocker app से देखें Bihar Board Result 2022

सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन में digilocker.gov.in वेबसाइट या DigiLocker app खोलें। होम पेज पर बीएसईबी ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां 'Class 10th Results' लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

MAR 31, 2022 09:19 IST

BSEB 10th Result 2022

बीएसईबी ने एक दिन पहले एक पोस्ट में कहा था कि राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी अतिरिक्त मुख्य सचिव और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर संजय कुमार की मौजूदगी में 31 मार्च को दोपहर एक बजे मैट्रिक के नतीजे घोषित करेंगे। बीएसईबी ने 16 मार्च, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए हैं।

MAR 31, 2022 09:07 IST

पिछले साल 101 स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

साल 2021 में मैट्रिक के रिजल्ट में 101 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। बिहार बोर्ड 2021 में 3 स्टूडेंट्स ने टॉप किया था। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 में दूसरे स्थान पर 7 छात्र रहे थें, जिन्होंने 483 अंक प्राप्त किए थे। 

MAR 31, 2022 08:56 IST

बिना इंटरनेट के यहां चेक करें Bihar Board 10th Result 2022

छात्र बिना इंटरनेट के भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 एसएमएस वाइज चेक करने के लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

MAR 31, 2022 08:51 IST

BSEB Bihar Board Result: एसएमएस से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट

SMS से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले मोबाइल फोन में 'मैसेज' में जाएं। यहां नया मैसेज टाइप करने के लिए क्लिक करें। इसके बाद बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 देखने के लिए BIHAR10<स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें। अब इस मैसेज को 56263 पर मैसेज भेजें। 

MAR 31, 2022 08:23 IST

Sarkari Result Live - परिणाम कुछ ही देर में

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 10 या मैट्रिक फाइनल परीक्षा का परिणाम कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे, हालांकि आप इसी पेज पर बने रहिए क्योंकि यहां डायरेक्ट लिंक एक्टिव की सुविधा मिल जाएगी।

MAR 31, 2022 08:03 IST

मैट्रिक पास छात्र कैसे हासिल करें सर्टिफिकेट

बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले छात्र संबंधित स्‍कूलों में संपर्क कर ये प्रमाण-पत्र हासिल कर सकते हैं। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के प्रमाण पत्र जिला अधिकारियों के कार्यालयों में भेज दिए जाते हैं। छात्र संबंधित स्‍कूलों से संपर्क कर प्रधानाचार्य कार्यालयों से प्रमाण-पत्र ले सकते हैं। 

MAR 31, 2022 07:51 IST

Bihar Board Matric Result 2022: इन वेबसाइट्स पर नतीजे

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 को लेकर स्टूडेंट्स बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 को लेकर अपडेट आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। 

MAR 31, 2022 07:36 IST

Bihar Board 10th Result 2022 : 10वीं के बाद नौकरी के मौके

Bihar Board 10th Result 2022 जारी होने के बाद 10वीं पास करने वाले छात्रों के पास सरकारी नौकरी के लिए आवेदन का मौका भी होगा। कई राज्य सरकारों के विभाग और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियों निकलती हैं। आर्मी, पुलिस, क्लर्क जैसी भर्ती के लिए 10वीं पास छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

MAR 31, 2022 07:23 IST

2021 में सिमुलतला विद्यालय से थे टॉपर

बीते साल यानि 2021 में बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में तीन छात्रों ने टॉप किया था जिसमें पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने 500 में से 484 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था। पूजा कुमारी और शुभदर्शनी सिमुतला आवासीय विद्यालय जमुई से थीं। वहीं दूसरी रैंक पाने वाली दीपाली अलोक भी सिमुतला आवासीय विद्यालय जमुई से ही थीं।

MAR 31, 2022 07:13 IST

सिमुलतला विद्यालय से होंगे टॉपर?

बता दें कि बिहार बोर्ड कॉपी चेक करने के बाद टॉपर छात्रों का इंटरव्यू वेरिफिकेशन करता है। जिससे यह पता चल जाता है कि छात्र ने नकल से परीक्षा पास तो नहीं कर ली है। इस बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कई छात्रों को टॉपर वेरिफिकेशन में बुलाया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष भी टॉपरों की लिस्ट में सिमुलतला स्कूल के स्टूडेंट्स का नाम होना तय है। 

MAR 31, 2022 07:01 IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: फेल छात्र देंगे कंपार्टमेंटल एग्जाम

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी हो जाएगा। परीक्षा में जो छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम पासिंग 30 फीसदी मार्क्स हासिल नहीं कर पाएंगे उन्हें पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा परीक्षा पास करने के बाद ही छात्र 11वीं कक्षा में पहुंच पाएंगे। 

MAR 31, 2022 06:49 IST

छात्रों की दिलों की धड़कनें बढ़ीं

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने को लेकर परीक्षार्थी काफी उत्सुक हैं। उनके दिलों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। कुछ घंटों बाद उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। वहीं पटना सहित कई जनपदों से ऐसी तस्वीरें भी आ रही हैं जहां छात्र सुबह सुबह पूजा करने मंदिर भी जा रहे हैं। मंदिर जाकर छात्र अच्छे नंबरों की कामना कर रहे हैं। 

MAR 31, 2022 06:33 IST

बीएसईबी परिणाम: बीते 4 सालों का पास प्रतिशत

2021: 78.17%
2020: 80.59
2019: 80.73
2018: 68.89%

पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार ने 2021 में बिहार बोर्ड की 10वीं की फाइनल परीक्षा में 500 में से 484 अंक हासिल कर टॉप किया था। दूसरा स्थान 7 छात्रों ने साझा किया, जिन्होंने 483 अंक प्राप्त किए थे।

MAR 31, 2022 06:17 IST

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी घोषित करेंगे रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्ववारा जारी की गई जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे 10वीं परीक्षा के परिणाम शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा घोषित किए जाएंगे। जारी सूचना से साफ है कि छात्र एक बजे के बाद आफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे।

MAR 31, 2022 00:06 IST

BSEB 10th Result 2022: आज रोल कोड और रोल नंबर से देखें रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 आज जारी करेगा। बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन जारी होगा। छात्र अपने कक्षा 10 के रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 की जांच कर सकेंगे।

MAR 30, 2022 23:35 IST

BSEB, Bihar Board Result: 17 लाख छात्र हुए थे शामिल

इस साल बीएसईबी मैट्रिक यानी बिहार बोर्ड कक्षा कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 17 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

MAR 30, 2022 23:07 IST

Bihar Result 2022: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पास प्रतिशत

बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 पर 16 मार्च को जारी किया जा चुका है जिसमें कुल लगभग 80 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है। साइंस में 79.81 फीसदी, आर्ट्स में 79 फीसदी, कॉमर्स में 90.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।

MAR 30, 2022 22:33 IST

BSEB 10th Result: इंतजार की घड़ी हुई खत्म

बिहार बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय घोषित होने के साथ ही राज्य  के करीब 16 लाख छात्रों छात्रों का इंतजार की अंतिम घड़ी आ गई है। पिछले कई दिनों से रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना में छात्र लगातार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपडेट देख रहे थे।

MAR 30, 2022 22:00 IST

BSEB 10th Matric: पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड से पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए एक छात्र को कक्षा 10 की मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। 2021 में, कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 78.17 तक पहुंच गया था, जो वर्ष 2020 के उत्तीर्ण प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है।

MAR 30, 2022 21:34 IST

BSEB 10th Result 2022: महिला छात्र उम्मीदवार

एक राज्य योजना के तहत, बीएसईबी कक्षा 12 की परीक्षा पास करने वाली अविवाहित लड़कियों को 25,000 रुपये मिलेंगे और महिला ग्रेजुएट, चाहे विवाहित हों या नहीं, उनको 50,000 रुपये मिलेंगे।

MAR 30, 2022 21:02 IST

Bihar Board 10th result: पासिंग मार्क्स

Bihar board matric result: छात्रों को कक्षा 10वीं की परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवार को सभी व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम पासिंग अंक पाने की भी जरूरत होगी। वे छात्र जो एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल करने में असमर्थ हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। पिछले साल मैट्रिक परीक्षा में पास प्रतिशत 78.17 प्रतिशत था।

MAR 30, 2022 20:39 IST

Bihar Board 10th Result: बीते साल का पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड के परीक्षा परिणाम को पिछले साल 78.17 प्रतिशत छात्रों की ओर से बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास की है, जबकि 2020 में यह 80.59 फीसदी थी।

MAR 30, 2022 20:06 IST

BSEB Matric Result: रीचेकिंग के लिए ऐसे करें आवेदन

बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम: जो छात्र अपने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) मैट्रिक या कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे दोबारा जांच / पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

MAR 30, 2022 19:34 IST

BSEB 10th Result 2022: रिजल्ट से पहले अब तक के अपडेट

बीएसईबी की आधिकारिक आंसर की 8 मार्च, 2022 को जारी की गई थी। आंसर की पर उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले बिहार बोर्ड ने 17 फरवरी और 24 फरवरी, 2022 के दिन बीएसईबी कक्षा 10 परीक्षा 2022 का आयोजन किया था।

MAR 30, 2022 19:10 IST

Bihar Board Result 2022: इन अधिकारियों की मौजूदगी में आएंगे नतीजे

बिहार बोर्ड 10वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

MAR 30, 2022 18:54 IST

बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022: रिजल्ट के बाद आगे क्या?

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर कक्षा 10 के परिणाम से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं और ओएमआर शीट की फोटोकॉपी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

MAR 30, 2022 18:13 IST

Bihar Board 10th Result: आज जारी नहीं हो रहे परिणाम

बिहार बोर्ड की ओर जारी नोटिस के अनुसार आज नहीं बल्कि बीएसईबी 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल गुरुवार दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में होगा और उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा।

MAR 30, 2022 17:39 IST

Bihar Board BSEB Matric 10th Result Date: आधिकारिक नोटिस जारी

Bihar Board BSEB Matric 10th Result Date: आधिकारिक नोटिस जारी
Photo Credit: biharboardonline.bihar.gov.in
Bihar Board 10th Result Date 2022
आधिकारिक नोटिस के अनुसार शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी की ओर से 31 मार्च 2022 को दोपहर के समय 1 बजे परीक्षाफल को जारी किया जाएगा।
MAR 30, 2022 17:02 IST

Bihar Board Result 2022: 10वीं रिजल्ट की डेट घोषित

बिहार बोर्ड की ओर से दोपहर के समय 1 बजे के आसपास बिहार बोर्ड के नतीजों को घोषित किया जाएगा। बीएसईबी बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा की गई है।

MAR 30, 2022 16:33 IST

बिहार बोर्ड ऑनलाइन बिहार सरकार 2022 परिणाम अपडेट

आधिकारिक वेबसाइट Biharboard.ac.in की मदद से 10वीं का परिणाम 2022 कब घोषित किया जाएगा, इसकी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 लिंक की ताजा खबरों के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करते रहें।

MAR 30, 2022 16:15 IST

BSEB Matric Result 2022: क्या होता है टॉपर वेरिफिकेशन

हर साल, पेपर का मूल्यांकन करने के बाद, बोर्ड सभी उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड तैयार करता है। बीएसईबी टॉप -10 रैंक धारकों की टॉपर सत्यापन प्रक्रिया करता है। वर्ष 2017 से टॉपर सत्यापन किया जा रहा है। इस वर्ष बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 घोषित करने के लिए वेरिफिकेशन जारी है।

MAR 30, 2022 16:06 IST

Bihar Board 10th Result 2022: मिलिए 2021 के टॉपर्स से

बिहार बोर्ड की ओर से पिछले साल, BSEB कक्षा 10 की मैरिट लिस्ट में टॉप स्थान तीन छात्रों- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी, संदीप कुमार ने साझा किया गया था, जिन्होंने 500 में से कुल 484 अंक प्राप्त किए थे। दूसरे स्थान पर सात छात्रों ने 483 अंक प्राप्त किए थे।

MAR 30, 2022 15:25 IST

क्या बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज आएगा?

आधिकारिक bseb परिणाम 2022 के लिए वेबसाइट को चेक करते रहें और कक्षा 10वीं के परिणाम की डेट पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

MAR 30, 2022 14:50 IST

bihar board matric result 2022 - प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी जानकारी?

सूत्रों की मानें, तो कक्षा 12वी परिणाम से पहले जैसे प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी की गई थी, ठीक ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल सकता है। इस साल 16 से 17 लाख के बीच कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इस साल एक से 14 फरवरी इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया गया, जबकि 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच 10वीं परीक्षा का आयोजन किया गया था।

MAR 30, 2022 14:32 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट किसी भी समय

यदि आप भी 10वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो इस पेज पर बने रहें, क्योंकि हम लगातार रिजल्ट को ट्रैक कर रहे हैं, परिणाम जारी होते ही आप इस पेज पर डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। Bihar School Examination Board (BSEB) किसी भी समय 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

MAR 30, 2022 13:50 IST

bihar board 10th result 2022 - ऑब्जेक्शन उठाने का मिला था मौका

17 फरवरी से 24 के बीच आयोजित 10वीं परीक्षा में जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, उनकी आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। नियम के मुताबिक जब तक इन सभी ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं होता तब तक रिजल्ट जारी नहीं किया जाता है भले ही रिजल्ट जारी करने की तिथि आ गई हों।

MAR 30, 2022 12:27 IST

bihar board matric result 2022 - देखें पिछले रुझान

2021 में छात्रों का पास प्रतिशत 78.17% था और 2020 में यह 80.59% था। इस बार कितना होगा, यह जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहिए, क्योंकि बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने के साथ संबंधित हर खबर को भी कवर किया जा रहा है और आप तक पहुंचाया जा रहा है।

MAR 30, 2022 11:56 IST

bihar board matric result 2022 - बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज घोषित होने की उम्मीद है। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, परिणाम शाम 3 से 4 बजे के आसपास आने की उम्मीद की जा सकती है। बीएसईबी से जल्द ही आधिकारिक तारीख और समय के बारे में एक घोषणा की उम्मीद की जा सकती है। रिजल्ट जारी होते ही आप यहां से डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।

MAR 30, 2022 11:11 IST

bihar board matric result 2022 - ऑनलाइन आएगा रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही 10वीं के रिजल्ट जारी करेगा, हालांकि यह बात बोर्ड ने नहीं कही है लेकिन बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट भी ऑनलाइन ही जारी किया था, बता दें, 12 का रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया गया था।

MAR 30, 2022 10:26 IST

bihar board 10th result 2022 - रिजल्ट हो रहा ट्रैक

प्रत्येक दिन बीतने के साथ और बीएसईबी 10वीं के परिणाम 2022 में देरी होती जा रही है, स्वाभाविक है छात्र चिंतित हैं और बीएसईबी मैट्रिक परिणाम जल्दी घोषित करने के लिए कह रहे हैं। फिलहाल आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट कब आयेगा? इस सवाल के जवाब कि लिए लगातार टीम रिजल्ट को ट्रैक कर रही है।

MAR 30, 2022 09:56 IST

bihar board matric result 2022 - रिजल्ट को लेकर जानने लें यह खबर

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा करेगा, जैसा कि मानदंड है, और उसके बाद परिणाम ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइटों पर जारी करेगा, जिसमें biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com शामिल हैं।

MAR 30, 2022 09:15 IST

bihar board matric result 2022 बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर अटकलें तेज हैं। कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि आज रिजल्ट आने की उम्मीद है तो कुछ का कहना है कि ये आज आ सकता है। छात्र कृपया ध्यान दें कि आधिकारिक अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहें क्योंकि जब त​क आधिकारिक जानकारी नहीं आती हम लगातार अपडेट को ट्रैक करते रहेंगे।

MAR 30, 2022 08:38 IST

Sarkari Result Live - ऐसे देखें परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर और/या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से रोल नंबर और/या रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखें, ताकि आप जल्द से जल्द रिजल्ट देख सकें।

MAR 30, 2022 08:03 IST

Sarkari Result Live - इन साइट्स से देखें परिणाम

BSEB अपने सोशल मीडिया पेजों पर 10वीं के परिणाम जारी करने की तारीख और समय के बारे में एक आधिकारिक अपडेट प्रदान करेगा। परिणाम आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे।
इन साइट्स पर आएगी जानकारी
Biharboardonline.com
Bsebinterestedu.in
Biharboardonline.bihar.gov.in

MAR 30, 2022 07:40 IST

Sarkari Result Live - रिजल्ट के तुरंत बाद टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद बीएसईबी 10वीं टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी। पिछले साल पूजा कुमारी, सुभद्राशिनी और संदीप कुमार ने इन परीक्षाओं में टॉप किया था और इस बार भी रिजल्ट के तुरंत बाद बीएसईबी टॉपर लिस्ट घोषित की जाएगी। ​फिलहाल यह परिणाम Biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

MAR 30, 2022 07:21 IST

Sarkari Result Live - टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और नकद पुरस्कार

बिहार बोर्ड के टॉपर्स के लिए लैपटॉप और नकद पुरस्कार की घोषणा अक्सर बीएसईबी परिणाम घोषित होने के बाद की जाती है। हर साल, सरकार और बोर्ड बीएसईबी 10वीं 12वीं के परिणाम में शीर्ष 3 स्थान हासिल करने वाले छात्रों को इन पुरस्कारों से सम्मानित करती है।

MAR 30, 2022 07:00 IST

Sarkari Result Live - मैट्रिक परिणाम के लिए हेल्पलाइन नंबर

मैट्रिक परिणाम के लिए बीएसईपी हेल्पलाइन नंबर बोर्ड द्वारा साझा किए गए हैं, 10वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्र किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

MAR 30, 2022 06:31 IST

Sarkari Result Live - बीएसईबी 10वीं रिजल्ट जल्द

बीते दिनों ऐसा कई बार देखने को मिला है कि बीएसईबी 10वीं रिजल्ट जिस वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आएगा, वह क्रैश हो रही है, यह एक संकेत हो सकता है कि वेबसाइट पर काम चल र​हा है या फिर बड़ी मात्रों सर्च के कारण भी ऐसा हो सकता है।
 

MAR 29, 2022 23:59 IST

Bihar Board 10th Result Live: कंपार्टमेंट परीक्षा का मिलेगा विकल्‍प

कक्षा 10 के छात्रों को पास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। कुल अंक कम से कम 150 के बराबर होना चाहिए। जो लोग न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं। 

MAR 29, 2022 23:35 IST

Bihar Board Result: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: बीएसईबी कक्षा 10 मैट्रिक प्रवेश पत्र पर उल्लिखित रोल नंबर और रोल कोड सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें

चरण 4: बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 . सबमिट करें और डाउनलोड करें

MAR 29, 2022 22:55 IST

Sarkari Result 2022: जानें कितना मिलेगा ईनाम

बीएसईबी बोर्ड टॉपर्स को नकद पुरस्कार और लैपटॉप देगा। पहले तीन रैंक धारकों को क्रमशः 1 लाख, 75,000 और 50,000 दिए जाएंगे। वहीं 4-10 रैंक प्राप्त करने वालों को 10,000 से दिया जाएगा। 

MAR 29, 2022 22:15 IST

Bihar Board Result: टॉपरों की सूची भी होगी जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम जल्द ही कभी भी घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत का विवरण आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

MAR 29, 2022 21:38 IST

Sarkari Result 2022: मार्च या अप्रैल में हो सकती है जारी

BSEB कक्षा 10 के रिजल्‍ट जल्‍द ही www.biharboardonline.bihar.gov.in 2022 पर जारी होने की संभावना है। बोर्ड की ओर से परिणाम मार्च के अंत या अप्रैल, 2022 के पहले सप्ताह तक घोषित करने की संभावना है।

MAR 29, 2022 20:43 IST

Sarkari Result Live - इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे कक्षा 10 के छात्र किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या info@biharboard.ac.in, biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है।