LIVE

Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights: पीएम मोदी ने छात्रों से परीक्षा पे चर्चा, बताया या P3 मूवमेंट का अर्थ

Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को परीक्षा में तनाव कम करने का मंत्र दे रहे हैं। तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले परीक्षा पे चर्चा नाम के इस कार्यक्रम में एक हजार छात्र शामिल हैं जबकि 15 लाख छात्र ऑन लाइन जुड़े रहे हैं

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 1, 2022, 15:29 IST
Follow on Google News
Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights: पीएम मोदी ने छात्रों से परीक्षा पे चर्चा, बताया या P3 मूवमेंट का अर्थ
Photo Credit: Twitter

Pariksha Pe Charcha 2022 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों से रू-ब-रू हो रहे हैं। पीएम मोदी तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। परीक्षा पर चर्चा का ये पांचवां एडिशन है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पीएम मोदी ने छात्रों को बताया है कि वह परीक्षा के तनाव को कैसे कम करें और उसकी तैयारी किस तरीके से होनी चाहिए।

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE Telecast: Watch here

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के मुताबिक परीक्षा पर चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी की शुरू की गई एक अभिनव पहल है जो न केवल भारत के युवाओं को बल्कि सभी को मार्गदर्शन प्रदान करती है। 

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: Watch here

APR 01, 2022 14:19 IST

चार साल से हो रहा है आयोजन

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन किया जा रहा है। पहले तीन बार इसे दिल्ली में एक ‘इंटरैक्टिव टाउन-हॉल’ प्रारूप में आयोजित किया गया था। चौथा संस्करण पिछले साल सात अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।
 

APR 01, 2022 13:41 IST

दिव्यांग छात्रों से मिले पीएम मोदी

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' के पांचवें संस्करण के दौरान विशेष रूप से विकलांग स्कूली छात्रों से मिले पीएम मोदी। इस दौरान पीएम ने हर छात्र से मिलने की कोशिश की और उनसे बातचीत भी की।
APR 01, 2022 13:29 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE:पीएम ने छात्रों और शिक्षकों को दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने मंच का संचालन करने वाले बच्चों की तारीफ भी की। इस दौरान उन्होंने इन बच्चों को अपना ऑटोग्रॉफ भी दिया। पीएम ने अंत में कहा, 'इस कार्यक्रम से आपको पता नहीं लाभ होता है कि नहीं लेकिन मुझे हमेशा लाभ होता है। यह कार्यक्रम मुझे बढ़ाने और मेरे सामर्थ्य को बढ़ाने के काम आ रहा है। आप सबने मुझे समय दिया इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।'

APR 01, 2022 13:26 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE:छोटे छोटे प्रयासों से बदलाव मुमकिन

अगर हमें जीवन में कुछ करना है जो एक क्वालिटी विकसित करना चाहिए। किसी में भी अगर हम गुण देखते हैं तो उसके पुजारी बनते हैं। उससे तो उसे ताकत मिलती है, उसे हमें भी ताकत मिलती है कि अच्छी चीजों को ग्रहण करें। अगर हम ईष्य़ा भाव पनपने देते हैंतो हम कभी बड़े नहीं बन सकते हैं। हम औरों की शक्तियों को जानने का सामर्थ्य विकसित करेंगे तो आगे सफल होंगे- पीएम मोदी

APR 01, 2022 13:22 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी ने बताया P3 मूवमेंट का अर्थ

हमारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी पर्यावरण के लिए संकट बन रहे हैं। भारत सरकार ने नई स्क्रैप पालिसी निकाली है। हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनना होगा। हमें जीवन में छोटी-छोटी चीजें लाने होंगी। प्रो, प्लानेट, पीपल (पी थ्री मूवमेंट) से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, आने वाले 25 साल आपके लिए हैं, आपका योगदान इस 25 साल में क्या हो तांकि हम आन बान शान के साथ देश का शताब्दी बना सकें। हम कर्तव्यों का पालन करें कि देश में अधिकार के लिए किसी को लड़ना ना पड़े। हमारे यहां जो वैक्सीनेशन हुआ, जिस तेजी से बच्चों ने दौड़ दौड़कर वैक्सीनेशन ले लिया है, वो हैरान करने वाला है। मतलब कि हमने अपने कर्तव्य का पालन करना है- पीएम मोदी

APR 01, 2022 13:16 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पर्यावरण को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

वैसे ये परीक्षा पे चर्चा से जुड़ा विषय तो नहीं है। जैसे ही परीक्षा को अच्छे एनवायरमेंट की जरूरत होती है वैसे ही पृथ्वी के लिए भी एक अच्छे एनवायरमेंट की जरूरत होती है। मैं अपने देश के बालक बालिकाओं का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं। मैं पीएम बनने के बाद जब पहली बार 15 अगस्त को लालकिले से भाषण दिया था तो मैंने स्वच्छता की बात की तो लोगों ने सवाल किए और कईयों को आश्चर्य हुआ। लेकिन जो भी आशंकाएं व्यक्त की गई थी, उसे गलत सिद्ध करने का जो काम किया वो मेरे देश के बालक बालिकाओं ने किया। स्वच्छता की इस यात्रा में हम आज जहां भी पहुंचे हैं तो इसका सबसे ज्यादा क्रेडिट बालक- बालिकाओं को जाता है। मैंने सैकड़ों ऐसे प्रसंग सुने हैं जहां छोटे बच्चों ने अपने बडों को टोका है कि मोदी जी ने यहां कूड़ा फेंकने या ये करने के लिए मना किया है। आज पूरा विश्व ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण परेशान है। इसका मूल कारण है अपनी व्यवस्था का मिस यूज किया है। अगर आज मैं पानी पी रहा हूं, आज अगर मैं कहीं नदी देख पा रहा हूं, तो मेरा उसमें कोई योगदान नहीं है, ये मेरे पूर्वजों ने मेरे लिए छोड़ा है। जिस चीज को आज मैंन आज उपभोग कर रहा हूं वो मेरे पूर्वजों ने दिया, क्या मेरे बाद की पीढ़ी को भी मुझे कुछ देना चाहिए कि नहीं? इसलिए हमें आगे पीढ़ी को कुछ देना हमारा कर्तव्य है। ये सरकारी कार्यक्रम से सफल नहीं होगा। जैसा हम कहते हैं सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना चाहिए। लेकिन शादी का कार्ड सुंदर प्लास्टिक का आता है। सभी लोग इस काम को करने लग जाए तो बदलाव आ सकता है- पीएम मोदी

APR 01, 2022 13:09 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: छात्रों ने किए ये सवाल

केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम की छात्रा पवित्रा राव ने सवाल किया- हमारा भारत और तरक्की की तरफ अग्रसर है, इसके पर्यवरण संरक्षण में क्या योगदान दें नई पीढ़ी, इसका उत्तर चाहती हूं? चैतन्य नाम के एक छात्र ने सवाल किया- हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और बेहतर कैसे बना सकते हैं?

APR 01, 2022 13:07 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: बेटे और बेटी में अंतर कम करने का किया आग्रह

आज हिंदुस्तान की संसद में आजतक के कालखंड में सबसे अधिक महिला सांसद है। गांव में भी देखा जा रहा है कि पढ़ी लिखी बेटियों को ज्यादा चुना जा रहा है। समाज में भी शिक्षा के प्रति सम्मान का भाव हर स्तर पर नजर आ रहा है। एजुकेशन में देखिए, कभी पुरुष आरक्षण की मांग करेंगे की हमारे लिए सीट रिजर्व होनी चाहिए। पुलिस से लेकर एनसीसी तक हर जगह बेटियां आ रही है। मेरा समाज से आग्रह है कि बेटे बेटियों में अंतर मत कीजिए। बेटा अगर 19 करेगा तो बेटी 20 करेगी- पीएम मोदी

APR 01, 2022 13:04 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम ने किया बराबरी का दर्जा देने का आग्रह

सीमा चिंतन ने ग्रामीण शिक्षा को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा,'अभी काफी बदलाव आया है। पहले उन्हें लगता था कि बेटा है तो उसे कुछ पढ़ाना चाहिए, कुछ कमाएगा। मां बाप कहते थे कि बेटी है इसे तो ससुराल जाना है, इसके क्या पढ़ाना। आज हालात बदले हैं। आज भी जो ऐसा सोचते हैं तो वो समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। कभी कभी आपने देखा होगा कि कुछ परिवार ऐसा कहते हैं कि बेटा तो होना चाहिए वो बुढ़ापे में काम आएगा। बेटी तो ससुराल में जाएगा। मैंने कई बेटियां देखी हैं जिन्होंने उनके खातिर शादी नहीं की और मा-बाप की सेवा की। मैंने ऐसे बेटे भी देखे जिनके चार- चार बंगले हैं लेकिन मां- बाप वृद्धा आश्रम में रह रहे हैं। बराबरी हर युग की जरूरत है। किसी जमाने में बेस्ट गवर्नेंस के रूप में अहिल्याबाई का नाम आता है। हमारे यहां तो बेटियों ने कर के दिखाया है। पहली हमारी अपनी मानसिकता है। आज आपने देखा होगा कि बेटों से ज्यादा बेटियों की संख्या स्कूल में ज्यादा आ रही है। आज हर परिवार के लिए बेटी बहुत बड़ा एसेट बन गई है। ये बदलाव अच्छा है।'


 

APR 01, 2022 12:57 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE:पीएम मोदी ने बताया कि कंपटीशन कितना जरूरी है

समय का कैसे उपयोग करना है, आउटकम किसे कहते हैं, ये आपको जानना होगा। अपना काम किसी भी परिस्थिति में करते रहना जीवन में बहुत जरूरी है। अगर आपने शिक्षा पूर्ण रूप से आत्मसात किया है तो फिर आपको कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। अपने आपको को योग्य बनाने के लिए तैयार करें। खिलाड़ी आपने देखा होगा कि वो खेल के अंदर पारंगत होता है। तहसील, जिला, राज्य, देश और अंतराराष्ट्रीय स्तर पर खेलेगा तो हर जगह करतब दिखाएगा। हमें एग्जाम के लिए जड़ी बुटी की जरूरत नहीं पढ़नी चाहिए। कंपटीशन को जीवन की सबसे बड़ी सौगात मानना चाहिए। अगर कंपटीशन नहीं है तो जीवन नीरस है। कंपटीशन ही तो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए, और कंपटीशन को निमंत्रण देना चाहिए। इससे हम खुद का भू मूल्यांकन करते हैं। आपके माता पिता जिसपीढ़ी के थे उन्हें वो चीज नसीब नहीं थी, आप भाग्यवान हैं कि कंपटीशन ज्यादा हैं तो अवसर भी ज्यादा हैं- पीएम मोदी

APR 01, 2022 12:52 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE:पीएम मोदी से छात्रों ने किए ये सवाल

एरिका जॉर्ज नाम की एक छात्रा ने ऊधमपुर से सवाल किया, 'एकेडमिक फेस के दौरान कई चुनौतियां आती है। कई बार सही गाइडेंस के कारण वो चीज मिल नहीं पाती है जिसकी हम तलाश करते हैं।' हरिओम प्रसाद ने नोएडा से सवाल किया- 'इस साल कॉलेज एडमिशन प्रकिया में कई बदलाव किए गए हैं। हम इस दौरान कैसे अपनी तैयारी करें एग्जाम पर फोकस करें या एडमिशन पर?' 

APR 01, 2022 12:46 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी ने बताया कैसे निकलें कंफर्ट से बाहर

हमेशा हमें जागृत रूप से प्रयास करना चाहिए कि क्या मैं जो समय लगा रहा हूं उसका आउटकम आ रहा है कि नहीं। मैंने जिनता निवेश किया, उतना मुझे मिला कि नहीं, उसका हिसाब किताब हम लगा सकते हैं। गणित में मैंने आज एक घंटे लगाया, उसका रिजल्ट मुझे मिला कि नहीं ,इसका एनालिसिस करना चाहिए। बहुत कम लोग ऐसा करते हैं। कभी कभी जो सबसे सरल होता है उसे ही हम करते हैं क्योंकि उसमें आनंद आता है। जो कठिन होता है उस पर ध्यान नहीं देते हैं। आपकी बॉडी कभी-कभी चीटिंग करता है, जैसे आप बैठते हैं तो थोड़ी देर बाद वह चेंज हो जाती है। इसलिए हमें मन को चीटिंग नहीं करना चाहिए। हमें जो जरूरी है, श्रेयस्कर है उसे करना चाहिए। मन खींचकर ले जाता है तो वहां फिर जाना चाहिए। ये सोचना कि रात को पढ़ना अच्छा होता है, या सुबह पढ़ना अच्छा होता है। सबसे पहले अपने को ऑब्जर्व करिए। फिर जो कंफर्ट है उसे करिए- पीएम मोदी

APR 01, 2022 12:38 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: 'क्लास में तो समझ आता है लेकिन बाद में भूल जाते हैं' PM ने दिया जवाब

एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए 'पीएम मोदी ने कहा बहुत से लोग आपने देखे होंगे कि सुबह अखबार पढ़ते होंगे, चाय पीते होंगे। परिवार के लोग कहते होंगे कि पानी गरम हो गया है नहा लो। कभी शाम को पूछना कि अखबार की हेडलाइन क्या है 99 प्रतिशत नहीं बता पाएंगे कि क्या थी। क्योंकि वो केवल पन्ने पलट रहा है और दिमाग में कुछ नहीं रख रहा है। परमात्मा की सबसे बड़ी सौगात वर्तमान है, जो इस वर्तमान को जी पाता है, जान पाता है और आत्मसात करता है उसके लिए भविष्य के लिए कभी भी सवालिया निशान नहीं होता है। हम कभी भी उस पल को नहीं जी पाते हैं। मेमोरी का जीवन से संबंध है। आप सिर्फ ये सोचते हैं कि केवल एग्जाम के लिए जो फिर आप जी नहीं पाते हैं। ' मेमोरी जीवन के विस्तार का बहुत बड़ा कैटेलिक एजेंट है। आप मेमोरी का विस्ताक करिए जितना करेंगे चीजें उतनी जुड़ती जाएंगी। कभी दो बर्तन लीजिए उनमें पानी भर के दो कॉयन डाल दीजिए आप देखिए कि एक बर्तन हिल रहा है, दूसरा स्थिर है। आप देखेंगे कि जो स्थिर है वो आपको स्पष्ट दिखेगा जो हिल रहा है वो नहीं दिखेगा। अगर मन भी ऐसे डोलता है जो फिर कैसे याद रह पाएगा। एक बार मन को स्थिर कर लीजिए, तीन चार बार आंख बंद कर डीप ब्रीथिंग कर लीजिए, आपके मन के अंदर पड़ी चीज उपर आना शूर हो जाएगी।'

APR 01, 2022 12:27 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी ने कहा- खुद का लीजिए एग्जाम

हमारे आस पास जो चीजें हैं उन्हें ऑब्जर्व करें, फिर अपने को रिलेट करें। क्या आप कभी खुद के एग्जाम लेते हैं, आप अपने एग्जाम भी लीजिए। मैंने अपनी किताब एग्जाम वॉरियर में लिखा है कि कभी एग्जाम को ही एक चिट्टी लिख लो, कि मैंने इतना काम किया है, इतनी पढ़ाई की है घर में ये काम किया है। तुम कौन होते हो मेरे एग्जाम लेने वाले, मुझे नीचे गिराने वाले। आप एक बार रिप्ले करने की आदत बनाइए, उससे आपको एक नई दृष्टि मिलेगी। जैसे आप क्लास में 10 चीजें सीखतें हैं तो अपने दोस्तों के बीच में चर्चा कीजिए। देखिए वो आपका अपना बन जाएगा- पीएम मोदी

APR 01, 2022 12:23 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: छात्र पहले खुद को जानें-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों को पहले खुद को समझने की जरूरत है। खुद को जानना जरूरी है । कौन सी बातें आपको भटकाती हैं, पहले उसे पहचानिए। इसमें एक दिन, दो दिन, एक सप्ताह लग सकता है। इसकी पहचान हो जाने पर इससे दूरी बनाइए।  छात्र यह भी देखें कि कौन सी बातें उन्हें सहज रूप से उन्हें मोटिवेट करती हैं। उसे पहचानें और अपनी उस योग्यता एवं कौशल को विकसित करें।

APR 01, 2022 12:15 IST

'छात्र अपनी दबी प्रतिभा को पहचानें'

आपको माता-पिता और शिक्षक की बात सुननी और समझनी है। छात्रों के अपने भीतर जो सहज भाव में मौजूद है उसको आगे बढ़ाने एवं निकालने की जरूरत है। इसमें सफलता मिलेगी तो परिवार एवं शिक्षक भी महसूस करेंगे।   

APR 01, 2022 12:13 IST

अपने सपनों का बोझ छात्रों पर न डालें-पीएम

क्या परीक्षा को बहुत गंभीरता से लेनी चाहिए या उसे एक उत्सव की तरह देखना चाहिए, एक छात्रा के इस सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सवाल बताता है कि विद्यार्थियों पर या तो शिक्षक या माता-पिता का दबाव है। माता-पिता से मैं कहना चाहूंगा कि आप अपने सपनों, आकांक्षाओं को अपने बच्चे में डालने की कोशिश न करें। बच्चा मां-बाप का सम्मान करता है। शिक्षक कुछ और करने के लिए कहता है। ऐसे में छात्र दुविधा में रहते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। माता-पिता और शिक्षक को बच्चे की शक्ति, सीमाएं, रुचि, आकांक्षा को बारीकी से समझना चाहिए। ऐसा न करने पर छात्र लड़खड़ा जाते हैं।   

APR 01, 2022 12:01 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लेकर सवाल

शुरूआत से ही हम शिक्षा नीति के काम पर लगे थे। 6-7 साल तक हर वर्ग के बीच चर्चा की गई चाहे वो गांव हो या शहर या सुदरवर्ती  इलाके लोगों के बीच। आज के युग को ध्यान में रखते हुए जो लोग साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को इसमें शामिल किया गया। फिर इसका ड्राफ्ट तैयार किया और फिर इसे 15-20 लाख लोगों के बीच में ले जाया गया। फिर इसे तैयार किया गया। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का हर तबके में स्वागत हुआ है। इस काम को करने वाले हर नागरिक अभिनंदन का अधिकारी है। इसे देश के नागरिकों, छात्रों शिक्षकों ने बनाया है। शिक्षा नीति में खेल को अहम स्थान दिया है। पहले खेल एक्सट्रा एक्टिविटी थी लेकिन अब इसे शामिल किया गया है। क्या हम 20वीं सदी की सोच, व्यवस्था, नीति को लेकर हम 21वीं सदी में आगे बढ़ सकते हैं क्या, नहीं बढ़ सकते हैं। इसलिए हमें 21वीं सदी के अनुरूप अपने आप को ढालना चाहिए। अगर नहीं ढले तो पिछड़ जाएंगे।- पीएम मोदी

APR 01, 2022 11:59 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लेकर सवाल

हरियाणा के पानीपत की शिक्षक सुमन रानी ने सवाल करते हुए कहा- नई शिक्षा नीति छात्रों को कैसे अवसर प्रदान करेगी? मेघालय की नौवीं की छात्रा शीला ने सवाल किया- नई शिक्षा पॉलिसी कैसे देश, समाज और भारत को प्रभावित करेगी?

APR 01, 2022 11:54 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी ने बताई ऑनलाइन और ऑफलाइन की महत्ता

ऑनलाइन पाने के लिए है ऑफलाइन बनने के लिए है। मुझे कितना ज्ञान अर्जित करना है ये मैं अपने मोबाइल पे ले आऊंगा और ऑफलाइन उस ज्ञान को अप्लाई करूंगा। आप अपने आपको इतना विस्तार कर सकते हैं। ऑनलाइन को एक अवसर समझिए। इधर उधर भटकते हैं तो फिर टूल भी हैं जो आपको इंस्ट्रेंक्शन देते हैं जिसका उपयोग कर आप खुद को अनुशासित कर सकते हैं। जब आप ऑनलाइन भी नहीं होगें, ऑफलाइन भी नहीं होंगे केवल इनरलाइन होंगे। ऐसा समय जरूर निकालिए- पीएम

APR 01, 2022 11:49 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी ने दिया जवाब


मैंने आपको पकड़ लिया है। हकीकत में दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है। आप क्लास में भी बहुत बार अनुभव किए होंगे कि आपका शरीर क्लासरूम में होगा, आंखे टीचर पर होंगी और मन कहीं और होगा। इसी तरह माध्यम समस्या नहीं है, मन समस्या है। माध्यम ऑलनाइन हो या ऑफलाइन, अगर मेरा मन पूरी तरह से उसमें जुडा हुआ है तो फिर ऑनलाइन या ऑफलाइन से कोई फर्क नहीं पड़ता है। युग बदलने के साथ-साथ माध्यम भी बदलते हैं। पहले गुरुकुल चलते थे वहां तो पेपर भी नहीं थे, किताब भी नहीं थे, लेकिन उनकी कंठस्थ स्थिति ऐसी थी कि वो पीढी दर पीढ़ी दर आगे बढ़ाते रहे। इसे हमने एक अवसर मानना चाहिए, समस्या नहीं- पीएम मोदी

APR 01, 2022 11:45 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: छात्रों और शिक्षकों ने किए ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सवाल

अगला सवाल मैसूर के  जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र तरूण एमबी ने किया जो 11वीं छात्र है- सोशल मीडिया के विभि्न्न माध्यम हैं जो डिस्टर्ब करते हैं इनसे कैसे निपटा जाए। शाहिद अली, दिल्ली के छात्र ने सवाल किया, 'हम कैसे ऑनलाइन एडिक्शन से बाहर निकलें?' 'टाइम्स नाउ से बात करते हुए एक छात्रा ने सवाल किया- हम कैसे ऑनलाइन एजुकेशन को बेहतर करें। तमिलनाडु के एक टीचर ने भी ऑनलाइन शिक्षा को लेकर ही सवाल किया।

APR 01, 2022 11:40 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी ने दिया शानदार जवाब

आपके मन में भय क्यों होता है, आप पहली बार परीक्षा दे रहे हैं क्या? आप में से कोई भी ऐसा नहीं है जो पहली बार परीक्षा दे रहा है। आप एग्जाम का पहला पड़ाव पार कर रहे हैं किनारे पर आकर यह भय नहीं होना चाहिए। परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, हमारी विकास यात्रा का एक हिस्सा है। इतनी बार हम परीक्षा देते-देते हुए एग्जाम प्रूफ हो चुके हैं तो ये अनुभव आपको ताकत देता है। आप अपने प्रयासों को छोटा मत मानिए। आपके मन में ये पैनिक क्या ये तो नहीं है कितैयारी में कमी तो नहीं है? मेरा आपको सुझाव है कि कि आपको इस बोझ में जीना है या जो किया है उसमें विश्वास कर जीना है- पीएम मोदी

APR 01, 2022 11:37 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: तीन छात्रों ने किए ये सवाल

सबसे पहले दिल्ली के विवेकानंद स्कूल, आनंद विहार की 12वीं की छात्र खुशी जैन ने अपना सवाल करते हुए कहा, 'जब हम घबराहट की स्थिति में होते हैं तो परीक्षा की तैयारी कैसे करें।' वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, छात्र श्रीधर शर्मा ने सवाल किया, 'मैं परीक्षा संबंधी तनाव से कैसे निपटूं, मेरे नंबर अच्छे नहीं आए तो कैसे निपटूं और परिवार को कैसे समझाऊं'। गुजरात की 10वीं की छात्रा कैनी पटेल ने किया- कैसे रिवीजन के तनाव को कम करें और सोने का समय कैसे तय करें।

APR 01, 2022 11:33 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम मोदी ने दी नवसंवत्सर की शुभकामनाएं

अपने संबोधन की शुरूआत में पीएम मोदी ने छात्रों को बिना टेंशन के परीक्षा देने की सलाह दी और साथ में नवसंवत्सर की भी बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि कैसे उन्हें विभिन्न माध्यमों से बड़ी संख्या में सवाल मिले हैं।

APR 01, 2022 11:28 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बात

इस दौरान संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमने जिंदगी में सभी ने परीक्षा दिया होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर हर कोई चिंतित रहता है, पढ़ाई के साथ-साथ जरूरी है आत्मविश्वास।  शिक्षा मंत्री ने लोगों से आग्रह किया किया कि परीक्षा के दौरान स्ट्रेस ना लें। 

APR 01, 2022 11:25 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम का हुआ जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद शिक्षकों, छात्रों और अन्य गणमान्य लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों, प्रदेशों का धन्यवाद अदा किया।

APR 01, 2022 11:16 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम कर रहे हैं अवलोकन

'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद से पहले नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस दौरान विभिन्न छात्र प्रधानमंत्री को अपने प्रयोगों और कला प्रदर्शनी के बारे में बता रहे हैं।

APR 01, 2022 11:10 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पीएम कर रहे हैं पेंटिंग प्रदर्शन का अवलोकन

प्रधानमंत्री मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' के पांचवें संस्करण में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करने पहुंचे हैं जहां वह फिलहाल कला प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।
APR 01, 2022 11:03 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: तालकटोरा स्टेडियम में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालकटोरा स्टेडियम में पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर बाद वह बच्चों को परीक्षा से जुड़े टिप्स देंगे। इससे पहले भारतीय भारोत्तोलक और टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने छात्रों से कहा, आइए हम सभी 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी के साथ शामिल हों। यह शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए बच्चों के साथ एक लाइव बातचीत है।

APR 01, 2022 10:55 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: बस शुरू होने वाला है कार्यक्रम

कुछ ही मिनट बाद यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम शुरू होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा नामक यह संवाद एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा के तनाव और शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों के सवालों के जवाब अपनी अनूठी व आकर्षक शैली में देते हैं। 

APR 01, 2022 10:42 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: कोविड नियमों का रखा जाएगा पूरा ध्यान

कोविड मानको को ध्‍यान में रखते हुए दिल्‍ली, एनसीआर, उत्‍तरप्रदेश और हरियाणा के सिर्फ एक हजार विद्यार्थियों को दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में आमंत्रित किया गया है। पहली बार देशभर के सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राजभवन से चुने हुए विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

APR 01, 2022 10:27 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: कुछ ही देर बाद शुरू होगा कार्यक्रम

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के  लिए मंच तैयार हो गया है। दिल्ली NCR से करीब 1000 छात्र तालकटोरा स्टेडियम में मौजूद हैं। सभी राज्यों के राज्यपाल के यहां भी छात्रों के लिए इस कार्यक्रम को live देखने की व्यवस्था की गई है। 15.7 लाख छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण  कराया था।

APR 01, 2022 10:12 IST

Pariksha Pe Charcha:पीवी सिंधु, मीराबाई चानू छात्रों को 'परीक्षा पे चर्चा' में भाग लेने के लिए कर रहीं प्रेरित

 देश का केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और प्रसिद्ध शिक्षाविद ही नहीं बल्कि पीवी सिंधु, मीराबाई चानू जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल हस्तियां भी देश भर के छात्रों को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' (पीपीसी) में भाग लेने का प्रेरित कर रही हैं। परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे।

APR 01, 2022 09:57 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: ‘परीक्षा पे चर्चा' को व्यापक जन आंदोलन बना दिया है: प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'परीक्षा पे चर्चा' को 'व्यापक जन आंदोलन' बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। प्रधान ने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले कई ट्वीट करके कहा कि मोदी की ‘‘मैत्रीपूर्ण सलाह’’ और ‘‘परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति’’ की तरह मार्गदर्शन ने इस कार्यक्रम को एक जन आंदोलन में बदल दिया है।

APR 01, 2022 09:40 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: गुजरात के 55 लाख से ज्यादा छात्र लेंगे कार्यक्रम में भाग

 गुजरात के विभिन्न स्कूलों के 55 लाख से ज्यादा बच्चे एक अप्रैल को टीवी और एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को देखेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा चालू हो गई है इसलिए इन कक्षाओं के छात्र कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।”

APR 01, 2022 09:36 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: पिछले साल ऑनलाइन आयोजित हुआ था चौथा संस्करण

‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ के दौरान प्रधानमंत्री छात्रों से संवाद करते हैं। शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग पिछले चार साल से इसका आयोजन कर रहा है। इसके पहले तीन संस्करण नयी दिल्ली में एक संवादात्मक ‘टाउन-हॉल’ प्रारूप में आयोजित किए गए थे। चौथा संस्करण पिछले साल सात अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

APR 01, 2022 09:36 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: लाखों लोग साझा कर चुके सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एक अप्रैल को होने वाले ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, अब तक लाखों लोग इस सालाना कार्यक्रम के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव साझा कर चुके हैं।

APR 01, 2022 09:35 IST

Pariksha Pe Charcha 2022 LIVE: तालकटोरा स्टेडियम में होगा आयोजन

परीक्षा पर चर्चा में शामिल दो हजार प्रतिभागियों को एनसीईआरटी से प्रमाण पत्र मिलेगा। COVID मानदंडों को ध्यान में रखते हुए तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले चर्चा में भाग लेने के लिए केवल एक हजार छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा।आज होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए झारखंड के जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय के शुभम मांजी का चयन किया गया है.