Sarkari Naukri-Result 2022: कहां किस विभाग में निकली नौकरी, ये है सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरी से जुड़े इस समय ढेरों नोटिफिकेशन दिन पर दिन आ रहे हैं, यदि आप भी इन अपडेट्स जैसे नए नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, आंसर की व रिजल्ट के बारे में जानन चाहते हैं तो इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां सभी सरकारी नौकरी जॉब वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी के साथ साथ डायरेक्ट लिंक भी दिया जाता है।
यूपीएससी, यूकेपीएससी, बीपीएससी, एसएससी व अन्य आयोग समय समय पर नए अपडेट्स जारी कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न बैंक, मेडिकल व एजुकेशन सेक्टर में भी नई नई नौकरियों से जुड़ी खबरें आ रही हैं, जिन्हें हर उस उम्मीदवार को जानना जरूरी है जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है, कल रेलवे ने एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित कर दिया यानी साफ है कि प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है, ऐसे में अपकमिंग नोटिफिकेशन के लिए इस पेज से जुड़े रहें।
UPTET Result 2022 Today LIVE: Check marks here
यही नहीं एजुकेशन सेक्टर में नौकरी के साथ एकेडमिक लेवल की भी हलचल की जानकारी पा सकेंगे, आज बिहार बोर्ड 10 रिजल्ट जारी होने वाला है, इसके बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट, सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड को भी कवर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check Board Exam Result, Latest Govt Jobs Notification, Results here
डीआरडीओ, राजस्थान नीट, यूपीटेट रिजल्ट, सीटेट व जेईई नोटिफिकेशन भी आने वाले हैं, जिन्हें लगातार ट्रैक किया जा रहा है, इन जानकारियों व नई नई सरकारी नौकरी भर्ती के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए।
ONGC Bharti 2022: जानिए जरूरी योग्यता
CLAT 2022 को लेकर उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ कानून में ग्रेजुएशन डिग्री होना चाहिए। सभी श्रेणी के लिए 3 साल अनुभव वाले अधिवक्ता को प्राथमिकता मिलेगी। CLAT 2022 ऑनलाइन आवेदन विंडो 01 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक है । CLAT परीक्षा 2022 08 मई 2022 को आयोजित होगा।
ONGC Bharti 2022: ओएनजीसी असिस्टेंट पद पर भर्ती
ओएनजीसी यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के पद पर भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022) को लेकर उपस्थित होना होगा।
India Post Bharti 2022: आवेदन करने का तरीका
भारतीय डाक भर्ती में योग्य इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में इन पद के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र को 'सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सर्विस, 134-ए, सुदाम कालू अहिरे मार्ग, वर्ली, मुंबई- 400018' पते पर 09 मई 2022 तक भेजें।
India Post Govt Recruitment 2022: 8वीं पास के लिए भारतीय डाक में वेतन
भारतीय डाक विभाग के मुंबई पोस्टल सर्कल भर्ती 2022 भर्ती को लेकर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच हो। उम्मीदवार चयन अपेक्षित योग्यता और प्रतियोगी ट्रेड टेस्ट की मदद से होगा। पदों को लेकर चयनित उम्मीदवार 19,900 रुपये प्रति महीने वेतन पाएंगे।
India Post, Sarkari Naukri Recruitment 2022: 8वीं पास करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग के नीचे बताए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मैकेनिक ट्रेड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारी ड्राइविंग वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र या संबंधित ट्रेड में एक साल के अनुभव के साथ 8वीं पास हो।
India Post Bharti 2022: भारतीय डाक के इन पदों पर निकली भर्ती
भारतीय डाक विभाग की ओर से कई अलग अलग पदों पर वैकेंसी निकाली गई है जिनका विवरण आप यहां नीचे देख सकते हैं और डिटेल्स के लिए लगातार हमारे इस पेज के साथ बने रहें।
इलेक्ट्रीशियन - 2
मैकेनिक - 5
टायरमैन - 1
लोहार - 1
India Post: भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती
भारतीय डाक विभाग, महाराष्ट्र की ओर से नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिट्रियल पद की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई है। इच्छुक उम्मीदवार 09 मई 2022 को शाम 5 बजे तक या पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अनुसार आप इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, टायरमैन समेत अन्य पद पर भर्ती करें।
Sarkari Bharti Police 2022: नीचे बताई पुलिस भर्ती के लिए योग्यता
सरकारी नौकरी की इस भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी किए गए भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।
Police Bharti 2022: पुलिस फॉलोअर एग्जीक्यूटिव पद पर निकली भर्ती
पुलिस विभाग के अंदर फॉलोअर एग्जीक्यूटिव के 80 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ladakhpolicerecruitment.in की मदद से भी आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Bharti 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया शेड्यूल
बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 03/2021 के अनुसार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पद भर्ती को लेकर प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। बीपीएससी ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा 15 मई 2022 को आयोजन एक शिफ्ट में होगा।
BPSC Headmaster Bharti 2022: हेड मास्टर के 6421 पद
बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानध्यापक पद पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। पहले आवेदन की लास्ट डेट 28 मार्च 2022 थी। बढ़ी हुई डेट के अनुसार उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in की मदद से 11 अप्रैल 2022 तक आवेदन करें।
NBCC Bharti 2022: ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक एनबीसीसी वेबसाइट nbccindia.com पर जाइए।
इसके बाद 'कैरियर' सेक्शन के अंदर संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन करें। 'लॉग इन' करें और अपना आवेदन फॉर्म भर लें।
NBCC Bharti 2022: जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती
एनबीसीसी यानी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन की ओर से जूनियर इंजीनियर सहित कई पद पर भर्ती निकली है। इसके लिए इच्छुक योग्य इंजीनियर एनबीसीसी भर्ती के लिए 14 अप्रैल 2022 को शाम 5 बजे तक nbccindia.com पर ऑनलाइन आवेदन जमा करें। इसमें जूनियर इंजीनियर (जेई) और डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) के पद की भर्ती शामिल है।
Sarkari Job, ONGC Bhartit 2022: ओएनजीसी के असिस्टेंट पद पर भर्ती
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से असिस्टेंट लीगल एडवाइजर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022) में उपस्थित होना होगा।
वायुसेना में भर्ती के लिए ये होनी चाहिए योग्यता
इंडियन एयर फोर्स मल्टी टास्किंग स्टाफ और हाउस कीपिंग स्टाफ पदों पर आवेदन को लेकर उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए। भर्ती किए जाने वाले कारपेंटर के पद के लिए 10वीं पास के अतिरिक्त उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई पास भी होना चाहिए।
IAF Bharti 2022: भर्ती के लिए ये हैं पद
हिंदी टाइपिस्ट- 1 पद
हाउस कीपिंग स्टाफ- 1 पद
बढ़ई (एसके)- 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)- 1 पद
कुक (साधारण ग्रेड)- 1 पद
Sarkari Job 2022: IAF में एमटीएस पदों पदों पर निकली है भर्ती
हाउस कीपिंग स्टाफ, कुक, कारपेंटर और एमटीएस भर्ती वायु सेना स्टेशन और वायु सेना अस्पताल में होगी, हिंदी टाइपिस्ट पद पर उम्मीदवार भर्ती सीएएसबी दिल्ली में होनी है। बिहार बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भर्ती के माध्यम से कुल मिलाकर 5 पद भरे जाने हैं।
IAF Bharti 2022: भारतीय वायु सेना में 10वीं, 12वीं पास की नौकरी
इंडियन एयर फोर्स यानी भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार को लेकर भर्ती निकाली गई है। इसके अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ, हाउस कीपिंग स्टाफ और हिंदी टाइपिस्ट जैसे कई ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होनी है।
India Post Bharti 2022: डाक विभाग के इन पदों पर भर्ती
भारतीय डाक विभाग, महाराष्ट्र की ओर से नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिट्रियल पदों की भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी हुई है। इच्छुक उम्मीदवार 09 मई 2022 को शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टायरमैन समेत कई पदों पर भर्ती होनी है।
Sarkari Naukri 2022: पुलिस भर्ती के लिए योग्यता
शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं। नीचे बताई गई पुलिस भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता पाप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
Police Bharti 2022: पुलिस में फॉलोअर एग्जीक्यूटिव की भर्तियां
पुलिस में फॉलोअर एग्जीक्यूटिव की 80 खाली पद भर्ती के लिए आवेदन की मांग की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ladakhpolicerecruitment.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri, DTC Bharti 2022: आवेदन की प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dtcdriver-rp.com की मदद से उम्मीदवार साइट पर जाएं।
ऑनलाइन आवेदन लिंक को क्लिक करें और अनुबंध चालक पद के लिए आवेदन’ पर क्लिक करें।
इसके बाद यहां मांगी गई जानकारी को भरकर सब्मिट कर दें।
Sarkari Job ESIC 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम रिक्रूटमेंट
ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से सोशल सिक्योरिटी अफसर पद भर्ता के लिए नोटिफिकेशन ESIC SSO नोटिफिकेशन 2022 जारी हुआ है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन के लिए ईएसआईसी आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर 12 अप्रैल 2022 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
DTC Sarkari Recruitment: डीटीसी भर्ती के लिए सर्टिफिकेशन प्रक्रिया
डीटीसी चालक प्रशिक्षण 2022: चयनित महिला उम्मीदवारों को सड़क पर काम करने की अनुमति देने से पहले 2 महीने के ड्राइविंग प्रशिक्षण के बाद डीटीसी से कौशल परीक्षण प्रमाणन से गुजरना होगा।
डीटीसी चालक की ऊंचाई 2022: ऊंचाई - 153 सेमी
DTC Driver 2022 Bharti: कितनी मिलेगी सैलरी?
डीटीसी चालक 2022 वेतन: प्रशिक्षण अवधि के दौरान 25 दिनों की उपस्थिति के अधीन रहेगी। मतलब काम के दिन के हिसाब से पैसे मिलेंगे। वहीं महिला चालकों को वजीफा के रूप में 12,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
DTC Recruitment 2022: क्या है योग्यता
डीटीसी भर्ती के लिए उम्मीदवार को ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान बुरारी या आईडीटीआर लोनी रोड (आवेदन के साथ) की ओर से आयोजित कौशल परीक्षण सहित बस चलाने के लिए योग्यता के लिए कम से कम एक महीने का ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
DTC Recruitment 2022: डीटीसी में निकली भर्ती
डीटीसी यानी दिल्ली परिवहन निगम की ओर से महिला उम्मीदवारों से ड्राइवर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। डीटीसी अधिसूचना के अनुसार, महिला उम्मीदवारों के लिए 1 वर्ष की अवधि के लिए एक विशेष भर्ती अभियान शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट dtc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास अपना ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड होना चाहिए।
DTC Bharti 2022: परिवहन विभाग में ड्राइवर बहाली
दिल्ली परिवहन निगम ड्राइवर के पदों को लेकर भर्ती निकली हैं। डीटीसी के इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया लगातार जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtcdriver-rp.com की मदद से 8 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
एसएससी भर्ती विवाद पर आया अपडेट
कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सीबीआई जांच पर एकल पीठ के आदेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है। सीबीआई अब सोमवार तक एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती है।
क्या है मामला?
2016 में, राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में लगभग 13,000 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति की सिफारिश की थी और तदनुसार डब्ल्यूबीएसएससी ने समय-समय पर परीक्षाएं और साक्षात्कार आयोजित किए थे और उसके बाद एक पैनल का गठन किया गया था। पैनल का कार्यकाल 2019 में समाप्त हो गया था। हालांकि, बाद में, व्यापक आरोप थे कि आयोग ने पैनल की समाप्ति के बाद भी लगभग 500 के करीब कई अनियमित भर्तियां की थीं। इसी को लेकर मुद्दा बना हुआ है।
जेईई मेन्स के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स 2022 आवेदन पत्र भरने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने एक नोटिस जारी कर सभी को जेईई मेन पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने के बारे में सूचित किया है। उम्मीदवार अब जेईई मेन सत्र 1 के लिए 5 अप्रैल, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेईई मेन्स 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि को और 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवारों को फिर से सूचित किया जाता है कि समय सीमा का यह विस्तार केवल जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए है।
Sarkari Result Live - पंजीकरण 2 अप्रैल से
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एनटीए अधिकारियों के अनुसार, नीट 2022 परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप दे दिया गया है और पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होंगे। हालांकि, आधिकारिक नोटिस जल्द ही जारी किया जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, NEET 2022 परीक्षा की तारीख 17 जुलाई निर्धारित की गई है, और परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होगा।
Sarkari Result Live - क्लर्क मेन्स परीक्षा परिणाम जारी
इंतजार खत्म हो गया है आईबीपीएस ने क्लर्क परिणाम 2022 आईबीपीएस की वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक साइट - ibps.in पर देख सकते हैं। यह रहा लिंक IBPS Clerk Mains Exam Results 2021
Sarkari Result Live - आईबीपीएस एसओ 2021 अपडेट
बैंकिंग कार्मिक संस्थान, विशेषज्ञ अधिकारी या आईबीपीएस एसओ 2021 का अंतिम परिणाम और अनंतिम आवंटन सूची आज 1 अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ मेन्स और साक्षात्कार के अपने एसओ संयुक्त परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - आईबीपीएस पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उनका आकलन करने के बाद आईबीपीएस एसओ 2021 अनंतिम आवंटन जारी किया गया है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईबीपीएस एसओ फाइनल परिणाम 30 अप्रैल, 2022 तक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग
संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों के अंक अपलोड कर दिए हैं। अंकों की सूची यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। upsc.gov.in। यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स मार्क्स 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा। UPSC ESE प्रीलिम्स परीक्षा 20 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी और उसी का परिणाम 30 मार्च 2022 को घोषित किया गया था।
Sarkari Result Live - भारतीय सांख्यिकी संस्थान
भारतीय सांख्यिकी संस्थान, ISI ने ISI आवेदन पत्र के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2022 तक बढ़ा दी है। ISI द्वारा प्रदान किए जाने वाले UG, PG डिग्री पाठ्यक्रम और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों isical.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आईएसआई प्रवेश फॉर्म 2022 को 5 अप्रैल, 2022 तक भर सकते हैं। भारतीय सांख्यिकी संस्थान द्वारा 29 मार्च, 2022 को तारीख बढ़ा दी गई थी। आईएसआई के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का उल्लेख कर सकते हैं।
कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2 अप्रैल से
पश्चिम बंगाल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2 अप्रैल, 2022 से कल से शुरू होने वाली हैं। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, WBCHSE द्वारा WB HS परीक्षा 2022 के लिए डेट शीट को संशोधित करने के बाद 7 मार्च, 2022 को डेट शीट जारी की गई थी। यह अनुमान है कि पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2022 के लिए 7.45 लाख छात्र उपस्थित होंगे। परीक्षा सभी COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live - कर्मचारी चयन आयोग अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी चरण 9 उत्तर कुंजी 2021 कल यानी 31 मार्च, 2022 को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर एसएससी चयन पोस्ट चरण IX उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC चरण 9 उत्तर कुंजी 2021 2 से 10 फरवरी, 2022 और 14 से 16 फरवरी, 2022 तक आयोजित परीक्षा के लिए जारी की गई है। बाद वाले चरण के रूप में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब से पेपर देने वालों के लिए आयोजित किया गया था। IX का पेपर चुनाव के कारण देरी से हुआ था।
उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि एसएससी चरण 9 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो भी खोली गई है। वे आज से 5 अप्रैल, 2022 तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
Sarkari Result Live - IIT खड़गपुर अपडेट
IIT खड़गपुर ने बिजनेस एनालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, PGDBA 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। PGDBA 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट – pgdba.iitkgp.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। PGDBA 2022 परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा इस वर्ष IIT खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live - GAT-B, BET परीक्षा 2022 पंजीकरण की तारीख बढ़ी
GAT-B, BET परीक्षा 2022 पंजीकरण राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा बढ़ा दिया गया है। GAT-B और BET परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 3 अप्रैल, 2022 है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - dbt.nta.ac.in पर ऐसा कर सकते हैं।
"ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) / बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के संबंध में सार्वजनिक सूचना दिनांक 11.03.2022 के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि जमा करने की अंतिम तिथि एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 03 अप्रैल 2022 कर दिया गया है।
Sarkari Result Live - स्कोरकार्ड जारी
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। एसएससी जीडी 2021 मार्ल अब उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं जिन्होंने अपना एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम प्राप्त किया है। उम्मीदवार अपना एसएससी जीडी स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक अभियंता के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य इंजीनियर एमपीपीएससी एई भर्ती 2022 के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल 2022 से mppsc.mp.gov.in पर जमा कर सकते हैं। एमपीपीएससी एई भर्ती 2022 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 है।
IAF Recruitment 2022: भारतीय वायुसेना में होने वाली है भर्ती
हाल ही में भारतीय वायुसेना ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी थी कि 10वीं और 12वीं पास वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। हाउसकीपिंग स्टाफ, मल्टी टास्किंग स्टाफ और हिंदी टाइपिस्ट जैसे विभिन्न ग्रुप सी सिविलियन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Sarkari Naukari: बनारस लोकोमोटिव वर्क में निकली भर्ती
बनारस लोकोमोटिव वर्क यानी बीएलडब्ल्यू ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बनारस लोकोमोटिव वर्क की आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई करें।
ONGC भर्ती 2022 के लिए जरूरी योग्यता
CLAT परीक्षा 2022 08 मई 2022 को आयोजित होने वाली है। सभी श्रेणियों के लिए 3 साल के अनुभव वाले अधिवक्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। CLAT 2022 ऑनलाइन आवेदन विंडो 01 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध है। CLAT 2022 के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Naukri: ओएनजीसी में निकली भर्ती
ओएनजीसी यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के पद भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022) में उपस्थित होंगे।
BPSC Recruitment: प्रधान शिक्षक भर्ती और चयन प्रक्रिया
बिहार बोर्ड में हेड टीचर पद भर्ती के लिए उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवार को 150 अंक के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय भी मिलेगा।
Sarkari Job: वायुसेना भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
भारतीय वायुसेना भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ और हाउस कीपिंग स्टाफ पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। कारपेंटर के पद को लेकर 10वीं पास के अलावा उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई हो।
IAF में इन पदों पर 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका
हिंदी टाइपिस्ट- 1 पद
कुक (साधारण ग्रेड)- 1 पद
बढ़ई (एसके)- 1 पद
हाउस कीपिंग स्टाफ- 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)- 1 पद
IAF Recruitment 2022: वायुसेना में एमटीएस पदों के लिए आवेदन
भारतीय वायुसेना में निकली भर्ती से जुड़े एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भर्ती के माध्यम से कुल मिलाकर 5 पद को भरा जाएगा। हाउस कीपिंग स्टाफ, कुक, कारपेंटर और एमटीएस भर्ती वायु सेना स्टेशन और वायु सेना हॉस्पिटल में की जाएगी। हिंदी टाइपिस्ट पद पर उम्मीदवार भर्ती सीएएसबी दिल्ली में होगी।
IAF Bharti 2022: भारतीय वायु सेना में निकली नौकरी
हाउस कीपिंग स्टाफ, मल्टी टास्किंग स्टाफ और हिंदी टाइपिस्ट जैसे विभिन्न ग्रुप सी सिविलियन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आईएएफ यानी भारतीय वायु सेना की ओर से 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है।
Sarkari Naukri 2022 Live - बीईएल ने निकाली भर्ती
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने अपनी गाजियाबाद यूनिट के लिए ट्रेनी इंजीनियर - I और प्रोजेक्ट इंजीनियर - I पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 06 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: महिला चलाकों के लिए भर्ती
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने महिला चालक के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 08 अप्रैल 2022 तक dtcdriver-rp.com पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार dtc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस दौरान उन्हें अपने ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड का उपयोग करना होगा।
Sarkari Jobs 2022 Live: प्रसार भारती ने निकाली वैकेंसी
प्रसार भारती ने न्यूज सर्विस डिवीजन, ऑल इंडिया रेडियो, नई दिल्ली में आकस्मिक असाइनमेंट के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2022 तक ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Jobs 2022 Live: जीईटी के पदों के लिए मांगे आवेदन
एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLC) ने ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट - nlcindia.com पर विजिट करें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 300 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Naukri 2022: आरबीआई में वैकेंसी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) ने 294 ग्रेड-बी पदों पर भर्ती निकाली है। आरबीआई ग्रेड बी पदों के लिए उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए opportunities.rbi.org.in साइट पर विजिट करें।
Sarkari Naukri 2022: जूनियर इंजीनियर के लिए भर्ती
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर के लिए भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है।
Sarkari Naukri 2022: TNPSC ने निकाली बंपर भर्ती
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 4 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकार्ली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7138 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल है।
Sarkari Result 2022: 8 परीक्षार्थियों ने किया टॉप
बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में जहां 8 छात्र पहली रैंक पर हैं, वहीं 39 छात्र 2-10 रैंक पर हैं। जल्द ही टॉपर्स की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Sarkari Result 2022 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेस में जारी हुआ परिणाम
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट की घोषणा का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिणाम की घोषणा की। इसके लिए फेसबुक लाइव का भी आयोजन किया गया।
Sarkari Result 2022 LIVE: जल्द खत्म होगा रिजल्ट का इंतजार
बिहार बोर्ड की ओर से अब किसी भी समय कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से आधिकारिक साइट पर डायरेक्ट लिंक भी जारी किया जाएगा। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Naukri 2022: नेपा ने निकाली भर्ती
नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी (NEPA) ने एमटीएस, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 28 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2022 है। आवेदन ऑफलाइन भेजने होंगे। अधिक जानकारी के लिए nepa.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Jobs 2022 Live: टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए वैकेंसी
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कला क्षेत्र फाउंडेशन ने टीजीटी और पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने से 30 दिन तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.kalakshetra.in पर विजिट करें।
Sarkari Naukri 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नौकरी
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 5 अप्रैल 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के जरिए 25 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Jobs 2022 Live: MNRE ने निकाली भर्ती
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय साइंटिस्ट ई और साइंटिस्ट एफ पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन भर्ती विज्ञापन जारी होने से 30 दिन के भीतर करना है। नोटिस के अनुसार साइंटिस्ट पदों पर कुल 8 वैकेंसी है। भर्ती का विज्ञापन 26 मार्च से 1 अप्रैल 2022 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था।
Sarkari Naukri 2022: अपरेंटिसशिप की भर्ती
बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में अपरेंटिसशिप की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत अपरेंटिसशिप की 374 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर करना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 26 अप्रैल है।
Sarkari Jobs 2022 Live: मल्टी टास्क वर्करों की होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती करने वाला है। हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कैबिनेट मंजूरी पत्र जिला उपनिदेशकों को जारी कर दिया है। इसके जरिए 8 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। वर्करों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
Sarkari Naukri 2022: ट्रेनी इंजीनियर समेत इन पदों के लिए वैकेंसी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने गाजियाबाद यूनिट के लिए ट्रेनी इंजीनियर - I और प्रोजेक्ट इंजीनियर- I के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 63 पदों के लिए भर्ती होगी। इच्छुक आवेदक 6 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Jobs Live: हाउस कीपर के लिए वैकेंसी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाउस कीपर के लिए वैकेंसी निकाली है। नोटिफिकेशन अनुसार, राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम 2014 के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। इस प्रक्रिया के तहत 33 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022: एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए नौकरी
एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) ने एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार nlcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2022 है। इसमें ग्रेजुएट पास आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Jobs Live: प्रबंधकीय पदों के लिए मांगे गए आवेदन
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आईपीपीबी ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक साइट ippbonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2022 तक है।
Sarkari Naukri 2022: प्रसार भारती ने आवेदन की बढ़ाई तारीख
प्रसार भारती ने न्यूज एडिटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके तहत आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाई गई है। अब योग्य आवेदक 8 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई थी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Result Live - डीआरडीओ में नौकरी का मौका
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 8 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की लास्ट डेट 15 अप्रैल, 2022 तक है।
Sarkari Result 2022 Live - शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके जरिए प्राथमिक विद्यालयों में 40506 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।
Sarkari Result Live - दिल्ली उच्च न्यायालय भर्ती
दिल्ली उच्च न्यायालय ने उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रारंभिक प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एचजेएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वे दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट यानी delhihighcourt.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अदालत ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के विस्तार के कारण दिल्ली उच्च न्यायालय एचजेएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 को 3 अप्रैल 2022 के लिए पुनर्निर्धारित किया है। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 20 मार्च 2022 (सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक) होनी थी।
Sarkari Result Live - प्रसार भारती में नौकरी का शानदार मौका
भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने समाचार संपादक, न्यूज़रीडर, वेब संपादक, अंग्रेजी एंकर (व्यवसाय) सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट यानी prasarbharati.gov.in के माध्यम से अधिक जानकारी चेक कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल, 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Result Live - डीआरडीओ में नौकरी
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2022 निर्धारित की गई है।
Sarkari Result Live - यूपीएससी का नया नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट एडिटर (तेलुगु), फोटोग्राफिक ऑफिसर, साइंटिस्ट 'बी' (टॉक्सिकोलॉजी) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज यानी 31 मार्च, 2022 है।
Sarkari Result Live - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड के लिए प्रवेश की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा पूरे देश में 8 मई 2022 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 Live - ऐसे डाउनलोड करें आरपीएससी एसओ मॉडल उत्तर कुंजी
राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट -rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध न्यूज सेक्शन में जाएं।
लिंक पर क्लिक करें- सांख्यिकीय अधिकारी के लिए उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्तियों के संबंध में प्रेस नोट,
योजना विभाग (अर्थशास्त्र और सांख्यिकी) - 2021 होम पेज पर उपलब्ध है।
आपको एक नई विंडो में मॉडल उत्तर कुंजी और अधिसूचना का पीडीएफ मिलेगा।
bihar board matric result 2022 - यहां से देख सकेंगे परिणाम
बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम: वेबसाइटों की सूची
1. Onlinebseb.in
2. Biharboardonline.com
3. Biharboardonline.bihar.gov.in
इन सबके अलावा आप timesnowhindi.com/education पर भी हर तरह का अपडेट पा सकेंगे।
Sarkari Result Live - आईसीएआई ने शुरू किया नया प्रोग्राम
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई ने सीए सदस्यों और सीए छात्रों के लिए सिविल सर्विसेज ओरिएंटेशन एंड मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। उम्मीदवार जो कार्यक्रम के लिए पूर्व पंजीकरण करना चाहते हैं, वे इसे आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org के माध्यम से कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - यूकेपीएससी ने जारी किया आंसर की
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2021-22 के लिए उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। यूकेपीएससी ने 13 मार्च, 2022 को सिविल जज भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से सामान्य ज्ञान और कानून के पेपर की सभी श्रृंखलाओं के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - बीईएल में नौकरी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), रक्षा मंत्रालय के तहत इंडिया एंटरप्राइज ने अपनी गाजियाबाद यूनिट के लिए ट्रेनी इंजीनियर - I और प्रोजेक्ट इंजीनियर - I पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 06 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी bel-india.in से प्राप्त करें।
Sarkari Result Live - भारतीय वायु में नौकरी
भारतीय वायु सेना ग्रुप 'सी' सिविलियन पदों जैसे हाउस कीपिंग स्टाफ, कुक (साधारण ग्रेड), बढ़ई (कुशल), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), हिंदी टाइपिस्ट के विभिन्न पदों को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित कर रही है। इच्छुक उम्मीदवार आईएएफ ग्रुप सी 2022 के लिए अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण समाप्त होने की तिथि 23 अप्रैल 2022 (अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन) है।
Sarkari Result Live - एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2022 जारी
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। वे उम्मीदवार जो संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा टियर 1 2021-22 के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे केवल तालिका में दिए गए लिंक पर क्लिक करके एसएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, एसएससी केकेआर सीजीएल टियर 1 आवेदन स्थिति परीक्षा तिथि और शहर के साथ ssckkr.kar.nic.in पर उपलब्ध है।

