Hindi Diwas Speech 2022: हिंदी दिवस पर ऐसे करें भाषण की शुरुआत, तालियों से गूंज उठेगी सभा
Hindi Diwas Speech 2022, Hindi Diwas Bhashan in Hindi: हिन्दी दिवस इस बार भी 14 सितंबर 2022 को देशभर के स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में मनाया जा रहा है। हिंदी दिवस को लेकर भी छात्र तैयारियों में जुट गए हैं। इस मौके पर इस साल भी छात्रों को स्कूलों में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसकों लेकर छात्र अच्छे से अच्छी स्पीच तैयार करने में जुट गए हैं।
Hindi Diwas Speech 2022, Hindi Diwas Par Bhashan in Hindi LIVE: भारत के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने साल 1918 में एक हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने की घोषणा कर दी थी। गांधी जी के अनुसार हिंदी जनमानस की भाषा हैं, जिसका महत्व भारतीय संस्कृति में अपार है। इसी हिंदी भाषा के महत्व को जानने के लिए हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देशभर के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में हिंदी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इन सभी कार्यक्रमों में भाषणा या कविता बोलने के लिए छात्रों को भी आमंत्रित किया जाता है। अपने भाषण को सबसे बेहतर बनाने की दौड़ छात्रों के बीच शुरू हो चुकी है। हिंदी दिवस के मौके पर सभी छात्र यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर छात्र अपनी स्पीच काफी बेहतर बना सकते हैं। बता दें कि पहली बार हिंदी दिवास 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
Hindi Diwas 2022 Live - हिंदी दिवस का है विशेष महत्व
14 सितंबर एक ऐसा दिन है जब पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने का प्रतीक है।
Hindi Diwas 2022 Live - तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है हिंदी
हिंदी दिवस 14 सितंबर को पूरे भारत के सभी हिंदी भाषी क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस दिन को हिंदी भाषा की घोषणा के उपलक्ष्य में भाषणों, पुरस्कारों और अन्य कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। फोर्ब्स इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा थी।
Hindi Diwas Speech 2022 - स्पीच में इस शायरी का करें जिक्र
जिस प्रकार दाल में घा का तड़का लगने के बाद, उसका स्वाद मजेदार हो जाता है। ठीक उसी प्रकार भाषण में शायरी व कविताओं का मसाला लग जाए तो श्रोताओं के चेहरे पर एक अलग ही तेज उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में स्पीच के की शुरुआत इस कविता से करें, फिर देखें श्रोता कैसे आपके स्पीच के कायल हो जाते हैं।
भारत का आधार
है हिंदी,
सबके सपनों को साकार
करती है हिंदी।
Hindi Diwas Speech 2022 - महात्मा गांधी के विचार
अपनी स्पीच में हिंदी के प्रति महात्मा गांधी के इस विचार को जरूर संलग्न करें।
''ह्रदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्दय ह्रदय से बात करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है''
- महात्मा गांधी
Hindi Diwas Speech 2022 Live - यहां बनाए रखें नजर
हिंदी दिवस के अवसर पर यदि आप भी स्पीच देने जा रहे हैं तो एक बार हमारे इस ब्लॉग पर अवश्य नजर डालें, यहां आपको अपने स्पीच को दमदार बनाने के शानदार टिप्स बताए गए हैं, इसे फॉलो कर आप अपने भाषण को शानदार बना सकते हैं।
Hindi Diwas Speech 2022 - हिंदी दिवस स्पीच
अपनी स्पीच में स्वामी विवेकानंनद जी के इस वक्तव्य को करें शामिल
''हिंदी द्वारा संपूर्ण भारत को एक सूत्र
में पिरोया जा सकता है।''
- स्वामी विवेकानंद
Hindi Diwas 2022 - हिंदी दिवस की दें शुभकामनाएं
हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर सरकारी विभागों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर लोग व्हाट्सएप, मैसेज व स्टेटस के जरिए अपने सगे संबंधियों व दोस्तों को शायरी व कोट्स के माध्यम से हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Hindi Diwas Quotes In Hindi - ऐसे दें हिंदी दिवस की बधाई
कल यानी 14 सितंबर 2022 को हिंदी दिवस के अवसर पर अपनों इस संदेश से दें हिंदी दिवस की बधाई।
हिंदी मेरा ईमान है, हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं वतन भी, मेरा हिंदुस्तान है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Hindi Diwas 2022 - हिंदी दिवस का महत्व व इतिहास
हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर सरकारी विभागों में, लोगों को अपनी मातृ भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए तरह -तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही हिंदी की महत्वता व इतिहास को बताने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
Hindi Diwas Quotes In Hindi - ऐसे दें बधाई
इस कोट्स से दें हिंदी दिवस की बधाई
हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी
हिंदी की सुरीली वाणी,
हिंदी लगे हर पल प्यारी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Hindi Diwas Speech 2022 In Hindi - ताली बजाने के लिए हो जाएंगे मजबूर
हिंदी दिवस पर भाषण देते समय आपके आवाज में एक अलग ही जोश व उत्साह दिखना चाहिए। साथ ही भाषण के बीच कविता का उल्लेख करते समय आपके चेहरे का तेज सभागार में बैठे लोगों को ख़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर कर देना चाहिए।
Hindi Diwas Speech 2022 - इन शायरियों से दें हिंदी दिवस की बधाई
हिंदी दिवस पर नीचे दिए इस शायरी को भेज अपनों का दिन बनाएं खास
हिंदी इस देश का गौरव है, हिंदी भविष्य की आशा है।
हिंदी हर दिल की धड़कन है, हिंदी जनती की भाषा है।।
Hindi Diwas Speech 2022 - ऐसे दें हिंदी दिवस की बधाई
नीचे दिए इस शानदार कोट्स से आप अपने सगे संबंधियों या यार दोस्तों को हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं।
भारत का आधार
है हिंदी,
सबके सपनों को साकार
करती है हिंदी।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Hindi Diwas Speech - ऐसे हुई हिंदी की उत्पत्ति
हिंदी का मूल संस्कृत को माना जाता है, हिंदी शब्द की उत्पत्ति सिंधु नदी से हुई। कहा जाता है कि, आज के इरान यानी परसिया से आए लोग, स को ह कहा करते थे। वह सिंधु शब्द का उच्चारण करते वक्त हिंदू कहते थे और इसी हिंदु से हिंदी की उत्पत्ति हुई।
Hindi Diwas Quotes In Hindi: ऐसे दें हिंदी दिवस की बधाई
इससे दें हिंदी दिवस बधाई..........
निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,
क्या प्रेम देश से होगा उसे,
वही वीर देश का प्यारा है,
हिंदी ही जिसका नारा है।
Hindi Diwas Speech - दमदार तरीके से करें भाषण की शुरुआत
ध्यान रहे भाषण के साथ कविता का वर्णन करते समय आपके चेहरे पर तेज और आवाज में जोश होना चाहिए, ताकि सभा में उपस्थित सभी लोग भारत की माता की जय के नारे के साथ आपकी वाहवाही करते ना थकें। इसके अलावा आप शायराने अंदाज में भी भाषण की शुरुआत कर सकते हैं।
Hindi Diwas Speech 2022- भाषण के अंत में करें इस कविता का जिक्र
मैं भारत मां के मस्तक पर सबसे चमकीली बिंदी हूं,
मैं सब की जानी पहचानी भारत की भाषा हिंदी हूं।
मेरी बोली में मीरा ने मनमोहक काव्य सुनाया है,
कवि सूरदास के गीतों में मैंने कम मान ना पाया है।
Hindi Diwas Speech 2022 Live - ऐसे करें स्पीच की शुरुआत
आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, सभा में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथिगण, सभी सम्मानित शिक्षकगण एवं अभिभावकगण और मेरे प्यारे दोस्तों। आज हम हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में यहां एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर मैं आप सभी के समक्ष अपने कुछ विचार, भावनाएं लेकर आया हूं।
Hindi Diwas 2022 Speech - इस कविता का करें जिक्र, बजेंगी तालियां
हो हिंदी देश में, पहले उचित प्रसार।
तब जाकर यह विश्व में, पाएगी सत्कार।।
हिंदी के प्रति हीनता, मन से करें समाप्त।
विश्व मंच पर तब इसे, होगा गौरव प्राप्त।
Hindi Diwas Speech 2022 - ऐसे बनाएं स्पीच को दमदार
यदि आप भी हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो लगातार हमारे इस ब्लॉग पर पैनी नजर बनाए रखें, यहां आपको अपने भाषण को दमदार बनाने के शानमदार टिप्स बताए जाएंगे। छात्र अपने स्पीच में कुछ शायरी, कवता व दोहे को शामिल कर इसे दूसरों से अलग व दमदार बना सकते हैं।
Hindi Diwas Best Quotes: भाषण में शामिल करें ये कविता
भारत के गांव की शान है हिंदी
हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,
मेरे हिन्द की जान हिंदी
हर दिन नया वाहन हिंदी।
Hindi Diwas 2022 Speech Tips: हिंदी दिवस पर छात्र देंगे भाषण
हिंदी दिवस के मौके पर स्कूलों व कॉलेजों में कई तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर छात्रों को हिंदी दिवस पर भाषण देने के लिए भी आमंत्रित किया जाता है। बता दें कि पहली बार हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
Hindi Diwas 2022 Best Shyari: स्पीच के अंत में ये बोलें
गर्व हमें है हिंदी पर, शान हमारी हिन्दी है, कहते-सुनते हिन्दी हम, पहचान हमारी हिन्दी है।
Hindi Diwas Speech Idea: लोगों से कनेक्ट करें
अगर आप भी हिन्दी दिवस पर भाषण देनें की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए यह टिप बेहर फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको अपने भाषण के दौरान ऑडियंस के साथ कनेक्ट करना चाहिए।
Hindi Diwas 2022 Speech Ideas: बुलंद आवाज से दें भाषण
हिन्दी दिवस के मौके पर भाषणा देते समय आपकी आवाज इतनी बुलंद होनी चाहिए कि आखिरी कुर्सी पर बैठा व्यक्ति भी आपका भाषण बड़े उत्साह से सुन सके।
Hindi Diwas Best Quotes: स्पीच में इसे शामिल करें।
वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषों के शीर्ष पर बैठी मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
Best Quotes on Hindi Diwas: ये छोटा सा कोट जरूर यूज करें।
सरस, सरल मनोहारी है।
अपनी हिंदी प्यारी है।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
Hindi Diwas Quotes in Hindi: इस तरह के कोट्स का करें इस्तेमाल
वक्ताओं की ताकत भाषा
लेखक का अभिमान हैं भाषा
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी
मेरी प्यारी हिंदी भाषा
Hindi Diwas Speech in Hindi: हिंदी भाषा का महत्व लोगों को बताएं
हिंदी दिवस के मौके पर अपनी स्पीच के माध्यम से सभी लोगों को हिन्दी भाषा का महत्व जरूर बताएं। हिन्दी भाषा के महत्व व इतिहास के बारे में लोगों को बताएं। कोशिश करें कि आप यह अच्छे अंदाज में बताएं।
Hindi Diwas Speech Ideas in Hindi: दमदार शायरी से शुरू करें स्पीच
हिन्दी दिवस पर भाषण देते समय सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी स्पीच की शुरुआत ही एक दमदार कविता या शायरी से करें। इससे आपकी स्पीच सुन रहे लोगों का फोकस आप पर ही आ जाएगा।
Hindi Diwas Speech in Hindi: स्पीच की तैयारी में जुटे छात्र
हिन्दी दिवस के मौके पर स्कूलों व कॉलेजों के सभी छात्र अपने स्कूलों में भाषण देने की तैयारियों में जुट गए हैं। सभी छात्र चाहते हैं कि उनका भाषण ऑडिटोरियम में बैठे सभी लोगों का दिल जीत ले।
Hindi Diwas Speech Ideas: 14 सितंबर को मनाया जाएगा हिंदी दिवस
इस बार भी हिन्दी दिवस 14 सितंबर 2022 को देशभर में मनाया जाएगा। जिसके लिए स्कूलों से लेकर कॉलेजों में भी छात्र तैयारियों में जुट गए हैं। कोई अपनी स्पीच तैयार कर रहा है तो कोई उस दिन होने वाले समारोह की तैयारी में जुटा है।

