Hindi Diwas Speech 2022: हिंदी दिवस के मौके पर ऐसे दें स्पीच, बनें भाषण के उस्ताद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 08:10 AM IST

Hindi Diwas Speech in Hindi 2022 (हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा 14 सितंबर को डॉक्टर राजेंद्र सिंह जी की जन्म जयंती भी मनाई जाती है, जिन्होंने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का मान दिलाने की दिशा में अथक प्रयास किया था।

google

Hindi Diwas Speech in Hindi 2022 (हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि यह हमको रचती है..... आशुतोष जी की यह पंक्ति हिंदी भाषा पर सटीक बैठती है। हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है, यह मन के बंद ताले को खोल सकती है। हमारी आत्मा और ज्ञान का पथ बोल सकती है। यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोड़ने का काम करती है। बता दें प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (Hindi Diwas Speech in Hindi 2022) मनाया जाता है। आजादी मिलने के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। क्योंकि भारत में सैकड़ो भाषाएं और हजारों बोलियां बोली जाती थी, इसे ध्यान में रखते हुए संविधान सभा में एकमत के साथ 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। वहीं 14 सितंबर 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सिफारिश के बाद से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमारी मातृ भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया था।

भारत के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने साल 1918 में एक हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने की इच्छा जाहिर की थी।उन्होंने हिंदी को जनमानस की भाषा बताया था, जिसका महत्व काफी अधिक है। जिसके बाद पहली बार 14 सितंबर 1953 को पहले बार हिंदी दिवस मनाया गया था। 

End of Feed