LIVE

GSEB SSC 10th Result 2022, Gseb.org: घोषित हुए गुजरात बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, Direct Link से करें चेक

Gseb.org, GSEB Gujarat Board SSC 10th Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने आज यानी 6 जून को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। गुजरात बोर्ड की कक्षा 10 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध है, जल्द ही डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 6, 2022, 09:12 IST
Follow on Google News
GSEB SSC 10th Result 2022, Gseb.org: घोषित हुए गुजरात बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, Direct Link से करें चेक

GSEB Gujarat Board SSC 10th Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। एसएससी परिणाम 2022 के तहत result booklet की घोषणा सुबह 8 बजे की जाएगी। शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने इससे पहले ट्वीट किया था कि गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और संस्कृत की पहली परीक्षा का परिणाम छह जून को आएगा। पिछले साल, कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं और सभी छात्रों को पास घोषित कर दिया गया था। GSEB ने 4 जून को 12वीं या HSC जनरल स्ट्रीम के नतीजे जारी किए थे। 

GSEB SSC Result 2022 Direct Link LIVE: check marks here

GSEB SSC Result 2022 - ऐसे चेक करें अपना परिणाम: आधिकारिक वेबसाइट यानी gseb.org पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर, 'GSEB SSC Result 2022' पर क्लिक करें। रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं। स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

Gujarat Board GSEB SSC 10th Result 2022 Link: Check here

JUN 06, 2022 08:28 IST

Gujarat SSC results - छह अंकों की सीट संख्या से देखें रिजल्ट

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपने छह अंकों की सीट संख्या का उपयोग करना होगा। गुजरात एसएससी परिणाम 2022 घोषित करने के साथ, जीएसईबी ने अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की भी सूचना जारी की है, जिसमें छात्र अपने स्कोरकार्ड या मार्कशीट कहां और कैसे प्राप्त कर सकेंगे, इसकी जानकारी इस लिंक से देखें gseb.org 

JUN 06, 2022 08:11 IST

Gujarat 10 results - इस दिन हुई थी परीक्षा

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) 10वीं की परीक्षा 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। गुजरात बोर्ड 10वीं का परिणाम को gseb.org से देखा जा सकता है। 

JUN 06, 2022 07:52 IST

Gujarat SSC or Class 10 results - gseb.org पर आया रिजल्ट

जीएसईबी एसएससी कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर उपलब्ध है। छात्रों को एसएससी अनंतिम स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए छह अंकों की सीट संख्या का उपयोग करने की आवश्यकता है।

JUN 06, 2022 07:42 IST

Gujarat SSC or Class 10 results - जारी हो गया परिणााम, करें चेक

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने सोमवार, 6 जून को माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम 2022 घोषित किया है। GSEB 10वीं परिणाम 2022 अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एसएससी result booklet सुबह 8 बजे जारी की जाएगी।
 

JUN 06, 2022 07:19 IST

Gujarat SSC or Class 10 results - रिजल्ट आज होगा जारी

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) आज यानी 6 जून को SSC या कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। GSEB SSC परिणाम 2022 के सभी महत्वपूर्ण अपडेट जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहें।

JUN 06, 2022 05:48 IST

GSEB SSC Result 2022 LIVE: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर, 'GSEB SSC Result 2022' पर क्लिक करें। 6 जून को रिजल्ट जारी होने के बाद से ये ऑप्शन वेबसाइट पर नजर आएगा।
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
स्टेप 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 5: जिसके बाद आपको परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
स्टेप  6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।

JUN 05, 2022 23:57 IST

Gujarat 10th results 2022: कला और वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होगा

एक बार घोषित होने के बाद रिजल्ट जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परिणाम अन्य आधिकारिक वेबसाइटों जैसे gsebservice.com पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र कृपया याद रखें कि जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2022 कला और वाणिज्य संकाओं के लिए घोषित किया जाएगा।

JUN 05, 2022 23:15 IST

2020 और 2019 में ऐसा रहा रिजल्ट

2020 में कुल 60.64 प्रतिशत छात्रों ने गुजरात बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी, जबकि 2019 में उत्तीर्ण प्रतिशत 66.97% दर्ज किया गया था।

JUN 05, 2022 22:35 IST

GSEB class 10th result: ग्रेडिंग सिस्टम

91-100: A1 ग्रेड

81-90: A2 ग्रेड

71-80: B1 ग्रेड

61-70: B2 ग्रेड

51-60 : C1 ग्रेड

41-50 : C2 ग्रेड

33-40 : D ग्रेड

21-32 : E1 ग्रेड

JUN 05, 2022 21:47 IST

पिछले साल नही हुई थी परीक्षा

पिछले साल कुल 8,57,204 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन किया था जो कि कोविड-19 महामारी के कारण नहीं हुई थी।

JUN 05, 2022 21:08 IST

GSEB SSC or class 10th result: कैसे करें चेक

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
 

JUN 05, 2022 20:33 IST

GSEB SSC Result 2022: न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

छात्रों को एसएससी, कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

JUN 05, 2022 20:33 IST

Gseb.org पर देख पाएंगे रिजल्ट

गुजरात बोर्ड कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम gseb.org पर उपलब्ध होगा। एसएससी परीक्षा परिणाम 2022 कल सुबह 8 बजे घोषित किया जाएगा।

JUN 05, 2022 20:32 IST

गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2022

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) 6 जून को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC), कक्षा 10 परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा।