CTET Admit Card 2021: सीटेट एडमिट कार्ड आज हो सकते है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CTET Admit Card 2021 सीटेट 2021 एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होने की संभावना है। परीक्षा शुरू होने में केवल कुछ दिन शेष हैं। बता दें, परीक्षा 16 दिसंबर को होनी है यानी आज से केवल 9 दिन का समय बचा है। उम्मीदवार सबसे पहले अपडेट पाने व एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पाने के लिए इस ब्लॉग पर विजिट करते रहें।
CTET Admit Card 2021 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटेट 2021 एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की संभावना है। हालांकि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने इन हॉल टिकटों को जारी करने की किसी तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
CTET Admit Card 2021: Check direct link here
पिछले रुझानों के हमारे विश्लेषण के अनुसार, जल्द इसके जारी उम्मीद की जा सकती है। उम्मीदवार इसे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटीईटी एडमिट कार्ड
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जानी है, और इसके एडमिट कार्ड जल्द ही cte,nic.in पर जारी होने की उम्मीद है।
CBSE ने जारी किया सीटीईटी मॉक टेस्ट 2021 का लिंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी 2021 एग्जाम मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया है। इसके अलावा सीबीएसई ने प्रैक्टिस सेंटर की लिस्ट भी जारी कर दी है! सीटीईटी एग्जाम के कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के होम पेज पर जाएं। इसके बाद कैंडिडेट्स कॉर्नर लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कैंडिडेट अपनी लॉग इन डिटेल्स और पासवर्ड डालें। सीटीईटी मॉक टेस्ट के लिए विस्तृत निर्देश वाल पेज स्क्रीन पर आ जाएगा। दिशानिर्देशों को पढ़ने के बाद, उम्मीदवार पेज के अंत में अगले टैब पर क्लिक करें।
पूछे जाएंगे ऐसे सवाल
CTET में तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलाावा भाषा के भी दो पेपर होंगे।
चाहिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक
कैंडिडेट्स को एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक लाने होंगे। CTET में तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलाावा भाषा के भी दो पेपर होंगे।
ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न
सीटीईटी 2021 एग्जाम ऑनलाइन मोड से होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से होगी। परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। हर सवाल का सही जवाब देने पर एक मार्क्स मिलेगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
देखें प्रैक्टिस सेंटर की पूरी लिस्ट
जारी हुआ सीटीईटी मॉक टेस्ट का लिंक
सीबीएसई ने सीटीईटी 2021 एग्जाम मॉक टेस्ट का लिंक जारी हो गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट्स कॉर्नर में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई ने प्रैक्टिस सेंटर की लिस्ट भी जारी कर दी है।
ऐसे करें सीटीईटी की तैयारी
सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। ऐसे में कैंडिडेट्स को रोजाना इसकी आनलाइन प्रैक्टिस शुरू करनी चाहिए। कैंडिडेट्स रोजाना मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
ये है खास इंतजाम
सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम के लिए सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन, प्ले पावर लैब्स के साथ पार्टनरशिप की है। सीबीएसई ने कुछ एल्गोरिदम डेवलप किए है जो संदिग्ध डाटा पैटर्न पर नजर रखेगा।
अलर्ट पर सुरक्षा ऐजेंसी
यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई अब कोई लापरवाही नहीं करना चाहता है। बोर्ड ने सीटीईटी के लिए सख्त नियम बनाए हैं। कई सुरक्षा ऐजेंसी को परीक्षा के दौरान अलर्ट कर दिया गया है।
सीटेट एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक
The Central Board of Secondary Education (CBSE) यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 16 दिसंबर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 15वां संस्करण आयोजित करने जा रहा है, लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं। आप इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखिए क्योंकि जैसे ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, आपको यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
सीटेट एडमिट कार्ड 2021
आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से करीब हफ्ता 10 दिन पहले जारी किया जाता है। परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। चूंकि परीक्षा शुरू होने में अब मात्र 9 दिन बचे हैं, ऐसे में कभी भी जारी हो सकता है सीटेट एडमिट कार्ड 2021
सीटीईटी एडमिट कार्ड
Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है। सीबीएसई सीटीईटी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।
एडमिट कार्ड में हो गड़बड़ी तो करें यह काम
उम्मीदवार ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाते हैं तो वे सीटेट इकाई से संपर्क कर सकते हैं। चूंकि एडमिट कार्ड परीक्षा से महज कुछ दिन पहले जारी किया जाता है ऐसे में अनुमान है कि आज से कल तक में एडमिट कार्ड आ सकता है।
इस वेबसाइट से देख सकेंगे एडमिट कार्ड
कभी भी आ सकता है सीटेट एडमिट कार्ड। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हुई थी और 19 अक्टूबर तक चली थी।
लेटेस्ट अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को नियमित रूप से सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट (https://ctet.nic.in) देखने की सलाह दी जाती है।
20 भाषाओं में होगी परीक्षा
सीटेट एडमिट कार्ड कभी भी जारी होने वाले हैं क्योंकि 16 दिसंबर को परीक्षा है, ऐसे में मात्र 9 दिन का समय बचा है। परीक्षा, विशेष रूप से, पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
16 दिसंबर से शुरू हो रही सीटेट परीक्षा
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सीबीएसई 16 दिसंबर, 2021 और 13 जनवरी, 2022 के बीच सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में सीटीईटी आयोजित करेगा (उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर सटीक तारीख की सूचना दी जाएगी)।
आज आ सकता है एडमिट कार्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2021 का एडमिट कार्ड आज 7 दिसंबर 2021 को जारी किए जाने की संभावना है।
सीटेट इम्पॉर्टेंट नोटिस
उम्मीदवार के विवरण, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर या किसी अन्य जानकारी के संबंध में ई-प्रवेश पत्र में किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार तुरंत सीटीईटी इकाई से संपर्क कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जारी होगा एडमिट कार्ड https://ctet.nic.in/WEBINFO/Page/Page?PageId=1&LangId=P
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाएं।
एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को होमपेज पर उपलब्ध 'सीटीईटी दिसंबर 2021 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें
क्रेडिंशियल डालें
लॉग इन करें और सीटीईटी दिसंबर 2021 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड अपडेट
CTET दिसंबर 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
CTET Admit Card 2021
जल्द जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड यह है अपडेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 16 दिसंबर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 15वां संस्करण आयोजित करने जा रहा है और इसके लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
इस बार 135 शहरों में यह परीक्षा होगी
इस बार सीटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अनुमानित संख्या लगभग 24 लाख है। पूरे देश में 135 शहरों में यह परीक्षा होगी।
इससे पहले जनवरी 2021 में हुई थी परीक्षा
इससे पहले सीटेट की परीक्षा जनवरी 2021 में हुई थी। इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए थे।
अप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड अपने पास रखें
ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पास अपना अप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड रखना होगा। सीटेट की यह परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होनी है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
खुलने वाले लॉगिन पेज पर अपना विवरण दर्ज करें
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
डाउनलोड करें और अपने कंप्यूटर पर प्रिंटआउट लें
शीघ्र जारी होगा सीटेट का एडमिट कार्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटेट दिसंबर 2021 का एडमिट कार्ड शीघ्र जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को इसमें यदि किसी तरह की खामी नजर आती है तो वे सीटेट यूनिट से संपर्क कर सकते हैं।
CTET 2020: 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की
2020 के लिए सीटीईटी परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित की गई थी और रिजल्ट फरवरी 2021 में घोषित किए गए थे। यह पहले जुलाई 2020 में आयोजित होने वाली थी। 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
CTET एडमिट कार्ड 2021: परीक्षा हॉल के अंदर रखें इन बातों का ध्यान
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सीटीईटी प्रवेश पत्र कटा-फटा नहीं हो अन्यथा उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीटीईटी परीक्षा के समय निरीक्षक सीटीईटी प्रवेश पत्र की जांच करेगा ताकि उम्मीदवार की पहचान सत्यापित की जा सके। यदि उम्मीदवार गलत जानकारी प्रदान करता है और गलत विवरण प्रस्तुत करके एक से अधिक पाली में उपस्थित होता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
ऐसे कर सकते हैं गलती में सुधार
सीटीईटी के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद यदि उम्मीदवार अपने विवरण, फोटो और हस्ताक्षर या किसी अन्य जानकारी के बारे में कोई गलती पाते हैं तो वह आवश्यक सुधार के लिए सीटीईटी इकाई से संपर्क कर सकते हैं।
CTET 2021 के लिए क्वालीफाई मार्क्स क्या हैं?
CTET 2021 के योग्य उम्मीदवार होने के लिए परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। स्कूल प्रबंधन (सरकार, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त) अपनी मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों आदि से संबंधित व्यक्तियों को रियायतें देने पर विचार कर सकते हैं।
CTET 2021 परिणाम के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को यह नोट करना चाहिए कि सीबीएसई ने कहा है कि सीटीईटी 2021 के लिए पुनर्मूल्यांकन या पेपर/परिणामों की पुन: जांच के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
देश में 135 सेंटर पर होगी परीक्षा
इसी महीने सीटीईटी की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की अनुमानित संख्या लगभग 24 लाख होगी। बोर्ड ने पूरे देश में 135 शहरों को परीक्षा स्थलों के रूप में चुना है।
आपधिकारिक पेज पर मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां
CTET अपने आधिकारिक पेज पर आवेदकों के लिए परीक्षा पैटर्न और एग्जाम टाइम प्रदान करता है। जो उम्मीदवार सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण पेशे में अपना करियर स्थापित करने के सुनहरे अवसर की तलाश में हैं, उन्हें परीक्षा के बारे में हर विवरण जानना चाहिए। बोर्ड हर साल दो बार परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित कुल परीक्षा समय 150 मिनट का है। यह परीक्षा कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के लिए ली जा रही है।
कुल 20 हजार वैकेंसी के लिए परीक्षा
रिक्तियों की कुल संख्या 20,000 है, इसमें पिछले वर्ष से 10,000 की वृद्धि हुई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 को शुरू हुई और 20 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुई। हमारे देश में 1100 केंद्रीय विद्यालय हैं।
दिसंबर के पहले सप्ताह में आना है एडमिट कार्ड
CTET के दिसबंर की अधिसूचना के अनुसार, CTET दिसंबर प्रवेश पत्र दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास अपने प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और उसकी फोटोकॉपी और फोटोग्राफ होनी चाहिए।
CTET 2021 के एडमिट कार्ड मिलेंगी ये जानकारी
उम्मीदवार सीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, केंद्र का पता, विषय, श्रेणी, समय, परीक्षा के दिन के निर्देश, फोटो और उनके हस्ताक्षर जैसे विवरण की जांच करते हैं।
CTET एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि (DOB) का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से सीटीईटी का अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
बहु-विकल्पीय होंगे प्रश्न
प्रश्नपत्र के प्रश्न बहु-विकल्पीय होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दो भाषा में होंगे।
दो पालियों में होगी CTET की परीक्षा
सीटेट की यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। सीबीएसई इस परीक्षा को 20 भाषाओं में कराएगी।
आज जारी हो सकते हैं सीटेट एडमिट कार्ड
CTET 2021 दो पेपर- पेपर I और II के लिए आयोजित किया जाएगा। सीटेट एग्जाम 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे। यूपी टेट का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद से केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हैं।
इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
सीटेट पेपर उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाएंगे। उम्मीदवारों से लैंग्वेज I और II,बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित और पर्यावरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
दो घंटे 30 मिनट की होगी परीक्षा
यह परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की होगी। ऑफलाइन मोड में होने वाली परीक्षा के दो पेपर होंगे। अभ्यर्थी दोनों पेपर में से किसी एक पेपर में बैठ सकते हैं।
ऐसे करें बेहतर तैयारी
सीटेट के एग्जाम में अब केवल 10 दिन बचे हैं ऐसे में आपको तैयारी और बेहतर करनी होगी। अच्छी तैयारी के लिए अच्छी सामग्री का चुनाव करें, जिसमें सीबीएसई की बुक्स शामिल हो सकती हैं। अपने सभी कंसेप्ट को क्लियर रखें और उन्हें समय-समय पर रिवाइज करते रहें।
जांच एजेंसियां हैं सतर्क
यूपी टेट का पेपर लीक होने के बाद सीटेट यानि केंद्रीय पात्रता एजेंसी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और जांच एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो जाने के कारण यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।
20 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा
CTET परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों से पूछे जाने वाले सवाल बहुविकल्पीय यानि MCQ फॉर्मेट में होंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा।
सर्टिफिकेट हमेशा के लिए वैलिड
CTET के इस एग्जाम में लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले युवाओं और उम्मीदवारों का सीटीईटी सर्टिफिकेट हमेशा के लिए वैलिड कर दिया गया है।
दूसरे पेपर ये उम्मीदवार दे सकते हैं
जो उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर- II देना होगा। CTET पेपर II में भी 5 खंड होते हैं। जिसमें भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) या गणित तथा विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) के प्रश्न होंगे।
पहला पेपर प्राथमिक टीचर बनने के लिए
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में 2 पेपर होते हैं। पेपर I- उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 के लिए टीचर बनना चाहते है और इसमें पांच खंडों से प्रश्न होते हैं, जिसमें भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन और गणित शामिल है, सभी खंड में 30 प्रश्न होते हैं और सभी 1-1 नंबर के होते हैं।
इस तारीख को जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई सीटेट इनफॉर्मेशन बुलेटिन 2021 के अनुसार सीटीईटी 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा पास करने वाले युवाओं का सीटीईटी सर्टिफिकेट हमेशा के लिए मान्य कर दिया गया है।
होंगे दो पेपर, परीक्षार्थियों के पास रहेगा विकल्प
सीबीएसई ने कहा है कि सीटीईटी 2021 के दो पेपर- पेपर I और II होंगे। छात्रों के किसी विशेष वर्ग/समूह को पढ़ाने की उनकी इच्छा के आधार पर उम्मीदवारों के पास दोनों पेपरों में बैठने का विकल्प होता है। परीक्षा कुल 2.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी
ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीबीएसई द्वारा परीक्षा की सूचना का बुलेटिन में भी उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि प्रवेश पत्र दिसंबर, 2021 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
परीक्षा शुरू होने से 2 हफ्ते पहले जारी होता है एडमिट कार्ड
सीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से करीब 2 हफ्ते पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा शुरू होने में मुश्किल से 10 दिन बचे हैं, उम्मीदवार बेसब्री से हॉल टिकट का इंतजार कर रहे हैं।

