CGBSE 10th Result 2022: घोषित हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2022 declared on cgbse.nic.in, results.cg.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज दोपहर 12 बजे कक्षा 10वीं के नतीजे जारी किए दिए गए हैं। परीक्षार्थी परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया है। इस बार दसवीं मे स्टूडेट्स की संख्या 3.93 लाख है। रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें
CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2022: सीजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि 10वीं कक्षा के परिणाम आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया है। परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की फ्री राइड मिलेगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सम्मेलन में किया था।
CGBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here
कक्षा 10वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। उन्हें अपने एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर को ऑफशियल वेबसाइट पर जाकर दर्ज करना होगा। इसके अलावा कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा। बोर्ड की ओर से 10वीं का परिणाम 2022 जारी होने के बाद, मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
CGBSE 10th Result 2022 Direct Link | CGBSE 12th Result 2022 Direct Link
Sarkari Result Live - मेरिट सूची भी जारी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने परिणाम की घोषणा के साथ ही 10वीं कक्षा के छात्रों की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार, CGBSE कक्षा 10 की परीक्षा में, सुमन पटेल और सोनाली बाला ने पहली रैंक हासिल की है। इस साल, CGBSE कक्षा 10 में कुल पास प्रतिशत 74.23 प्रतिशत दर्ज किया गया। CGBSE कक्षा 10 की परीक्षा में लगभग 3.80 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं।
Sarkari Result Live - मिलिए टॉपर्स से
CGBSE कक्षा 10 परिणाम 2022: टॉपर्स से मिलिए
सुमन पटेल (रैंक 1)
सोनाली बाला (रैंक 1)
आशिफा शाह (रैंक 2)
दामिनी वर्मा (रैंक 2)
जय प्रकाश कश्यप (रैंक 2)
मुस्कान अग्रवाल (रैंक 2)
काहेफ अंजुम (रैंक 2)
कमलेश सरकार (रैंक 2)
मीनाक्षी प्रधान (रैंक 3)
कृष्ण कुमार (रैंक 3)
ग्रीतु चंद्रा (रैंक 3)
हर्षिका चौरडिया (रैंक 3)
Sarkari Result Live - रायगढ़ की लड़कियां रही आगे
रायगढ़ की दो लड़कियों - कक्षा 10 की छात्रा सुमन पटेल ने 98.67% और कक्षा 12 की कुंती साओ ने 98.20% अंक हासिल किए - ने छत्तीसगढ़ में 2022 की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।
Sarkari Result Live - cgbse.nic.in से देखें रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई घोषित कर दिए गए हैं। सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे बोर्ड के अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे घोषित किए हैं। परिणाम लिंक उम्मीदवारों के लिए सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - 10:30 से शाम 5 बजे करें टोल फ्री नंबर पर
छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम को लेकर चिंतित छात्र सुबह 10:30 से शाम 5 बजे के बीच टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर 23 मई तक सक्रिय रहेगा।
Sarkari Result Live - 8 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) या सीजी बोर्ड ने 2022 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम आज, 14 मई को घोषित कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आज कक्षा के 8 लाख से अधिक छात्रों के लिए घोषित किए गए हैं।
Sarkari Result live - cgbse.nic.in पर चेक करें परिणाम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CGBSE ने आज, 14 मई, 2022 को CG बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा दोपहर 12 बजे परिणाम घोषित किए गए। जो छात्र सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइटों से अपने सीजी 10वीं परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - दो साल बाद आई टॉपर्स की जानकारी
लगभग 2 वर्षों के बाद, सीजी बोर्ड परिणाम टॉपर्स की घोषणा की गई है। 2021 और 2020 में, CGBSE ने टॉपर्स की सूची की घोषणा नहीं की क्योंकि COVID-19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा टल गई थी।
Sarkari Result Live -जानें टॉपर्स के बारे में
छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम घोषित घोषित कर दिए गए हैं और टॉपर सूची इस प्रकार है - सीजी 10वीं के परिणाम 2022 में रायगढ़ से सुमन पटेल और सोनिया बल्ला और सीजी 12वीं के परिणाम में रितेश कुमार ने टॉप किया है।
Sarkari Result Live - 71 छात्रों ने शीर्ष 10 स्थान किया हासिल
सीजी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परिणाम, 2022 में 71 छात्रों ने शीर्ष 10 स्थान हासिल किए हैं। सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 की आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे थोड़ी देर प्रतीक्षा करें और बाद में मार्कशीट डाउनलोड करने का प्रयास करें।
Sarkari Result Live - इस लिंक से देखें परिणाम
छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 आज यानी 14 मई 2022 घोषित कर दिए गए हैं। सीजीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे बोर्ड के अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे घोषित किए हैं। परिणाम लिंक उम्मीदवारों के लिए सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - 10वीं बोर्ड के जारी हुए रिजल्ट
CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2022 की घोषणा कर दी गई है, छात्र इन तीन वेबसाइट में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in
Sarkari Result Live - पासिंग प्रतिशत जानें
कक्षा 10, 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक 33 प्रतिशत है। मार्च में आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
Sarkari Result Live - कुछ मिनट में जारी होंगे परिणाम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज ठीक 12 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है, सबसे तेज रिजल्ट यहां से देखे जा सकेंगे। आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा https://results.cg.nic.in/ से भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे।
Sarkari Result Live - प्रेमसाई सिंह टेकम करेंगे रिजल्ट की घोषणा
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम आज 14 मई को घोषित किए जाएंगे। CGBSE के अनुसार, शिक्षा मंत्री प्रेमसाई सिंह टेकम कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा कुछ मिनट बाद यानी दोपहर 12 बजे घोषित करेंगे।
Sarkari Result Live - 8 लाख छात्रोंं का इंतजार आज खत्म
कक्षा 10, 12वीं की परीक्षा के लिए हर साल लगभग 8 लाख के आसपास उम्मीदवार उपस्थित होते हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक आयेाजित की गई थी, जिसका रिजल्ट आज 14 मई को जारी होने जा रहा है।
Sarkari Result Live - दोपहर 12 बजे आएगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022 आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी करेगा। रिजल्ट देखने के इच्छुक छात्र केवल इस पेज पर बन रहें, क्योंकि यहां सबसे तेज रिजल्ट देखने को मिलेगा।
CGBSE 10th Result 2022: जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे रजिस्टर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं कक्षा में इस साल 30,80,27 लाख छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 3,77,667 नियमित थे और 2,360 निजी छात्र थे। सभी को रिजल्ट का इंतजार है। आज सीजीबीएसई की ओर से परिणाम जारी किए जाएंगे।
Chhattisgarh Board 10th Result 2022: 3 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार
सीजीबीएसई बोर्ड द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, कुल 3,80,027 छात्र अपना10वीं का परिणाम 2022 प्राप्त करेंगे। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। जल्द ही लिंक एक्टिव किया जाएगा।
CGBSE 10th Result 2022: 100 फीसदी रहा था पास प्रतिशत
कोरोना महामारी के चलते बोर्ड की ओर से पिछले दो वर्षों से परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। ऐसे में सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 में पास प्रतिशत 100% रहा क्योंकि सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था।
Chhattisgarh Board 10th Result 2022: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
रिजल्ट देखने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर 'CGBSE 10th result 2022' लिंक (रिजल्ट जारी होने के बाद) पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे चेक और डाउनलोड करें। साथ ही भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।
CGBSE 10th Result 2022: मैसेज से भी कर सकेंगे चेक
वेबसाइट के अलावा मैसेज के जरिए भी परीक्षार्थी रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए क्रिएट मैसेज में CG12 या CG10 टाइप करें, स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखें और इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। ऐसा करते ही आपके मोबाइल पर परिणाम आ जाएगा।
CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result LIVE: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
chhattisgarh.indiaresults.com

