CGBSE Class 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) आज यानी 14 मई को कक्षा 12 के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। इसका ऐलान दोपहर 12 बजे किया गया हालांकि साइट अभी हैंग चल रही है, लेकिन यहां कुछ साइट बताई गई हैं, जहा से आप रिजल्ट देख सकेंगे।
CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से कक्षा 12 के परिणाम जारी हो गए हैं अब परीक्षार्थी इसे सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर से चेक कर सकेंगे। सीजीबीएसई परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, छात्रों को लॉगिन करना होगा। 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।
CGBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here
परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार रिजल्ट को लेकर खत्म हो गया है। पिछले साल, छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में 97 फीसदी छात्र पास हुए थे। हालांकि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से परीक्षा न होने के कारण छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं 12वीं की मेरिट और टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी।
CGBSE 12th Result 2022 Direct Link | CGBSE 10th Result 2022 Direct Link
Sarkari Result Live - शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाई सिंह टेकम ने जारी किया रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित किया है। छात्र अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाई सिंह टेकम ने सीजी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। सीजी 12वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Sarkari Result Live - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, कौन रहा टॉपर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज (14 मई, 2022) घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। सुमन पटेल और सोनाली बाला ने 600 में से 592 अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। उनका पास प्रतिशत 98.67 प्रतिशत है।
Sarkari Result Live - सुमन पटेल और सोनाली बाला ने 98.67% अंक हासिल किए
कक्षा 10 के दो टॉपर्स सुमन पटेल और सोनाली बाला ने 98.67% अंक हासिल किए हैं। 98.17% अंक हासिल करने वाले दूसरे स्थान पर हैं। सीजी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परिणाम, 2022 में 71 छात्रों ने शीर्ष 10 स्थान हासिल किए हैं।
Sarkari Result Live - 71 छात्रों ने किया टॉप
कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा में 71 छात्रों ने टॉप किया है। हर साल लगभग 8 लाख के आसपास उम्मीदवार कक्षा 10, 12 के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। बता दें, करीब दो के बाद ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया है।
Sarkari Result Live - नहीं हो रही वेबसाइट हैंग
आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in और results.cg.nic.in, ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया है। अब कोई भी छात्र आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे, वेबसाइट हैंग होने की समस्या खत्म हो गई है।
Sarkari Result Live - हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
10 और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किए गए हैं। सीजी बोर्ड ने सीजी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम घोषित होने से पहले और बाद में छात्रों की चिंता को दूर करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय किया है।
Sarkari Result Live - रिजल्ट डॉट सीजी डॉट एनआईसी से चेक करें परिणाम
उम्मीदवार अपने सीजीबीएसई परिणाम 2022 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। परिणाम छात्रों के लिए results.cg.nic.in व cgbse.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।
Sarkari Result Live - इन्हें मिलेगी हेलीकॉप्टर की सवारी
सीजीबीएसई टॉपर्स 2022 घोषित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई, जहां छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों ने सीजी 12वीं 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा की। इस बार सीजीबीएसई टॉपर्स को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा हेलीकॉप्टर की सवारी का वादा किया गया है।
Sarkari Result Live - इस लिंक से देखें परिणाम, नहीं होगी दिक्कत
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 का अंतिम परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। सीजीबीएसई रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in रिजल्ट से पहले ही क्रैश हो गई है। लेकिन आप यहां से 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं results.cg.nic.in
Sarkari Result Live - वेबसाइट न खुले तो यहां से करें चेक
हर साल कक्षा 10, 12 के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवार उपस्थित होते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा के परिणाम तैयार है आप आधिकारिक वेबसाइट या यहां से करें चेक https://results.cg.nic.in/
Sarkari Result Live - 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी
CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022 की घोषणा कर दी गई है, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट की घोषणा की है। हालांकि साथ ही साथ 10वीं के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in यहां से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - दो मिनट में रिजल्ट होगा जारी
सीजीबीएसई परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने प्रवेश पत्र में उल्लिखित रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्र अभी से अपने रोल नंबर साथ रखें, छात्रों यहां डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट देख सकेंगे, जिसे कुछ मिनट में एक्टिव कर दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - 12वीं के रिजल्ट ठीक 12 बजे
The Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) आज ठीक 12 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है, सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए आप यहां विजिट करते रहें। आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा https://results.cg.nic.in/ से भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे।
Sarkari Result Live - रिजल्ट में एक घंटे से भी कम का समय
कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से छात्र टकटकी लगाए बैठे रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, छात्रों का यह इंतजार कुछ देर में खत्म होने वाला है, रिजल्ट में एक घंटे की भी देरी नहीं बची है।
Sarkari Result Live - इस लिंक से देखें रिजल्ट
CGBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 आज, 14 मई, 2022 को घोषित किए जाएंगे। कक्षा 10, 12 के परिणाम आज दोपहर 12 बजे बोर्ड के अधिकारियों द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम लिंक उम्मीदवारों के लिए सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।
Sarkari Result Live - रिजल्ट में शामिल होंगे यह चीजें
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम 2022 में छात्र का नाम, अंक, विभाजन, टिप्पणी, स्कूल का नाम (name, school name, marks, division, remarks) आदि जैसे विवरण शामिल होंगे।
CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result LIVE: सर्वर डाउन होने पर करना होगा इंतजार
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने पर ज्यादा लोगों के साइट विजिट करने से सर्वर डाउन या अन्य तकनीकी समस्याएं आ सकती है। जिससे वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में परीक्षार्थियों को परिणाम चेक करने के लिए इंतजार करना पड सकता है।
CGBSE 12th Result 2022: जानिए कब मिलेगी मार्कशीट
कक्षा12वीं के परिणाम 2022 जारी होने के बाद, मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जबकि छात्रों की ऑरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट उन्हें उनके स्कूल से मिलेगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करना होगा।
CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022: ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम
स्टेप 1: सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, 'CGBSE 12th result 2022 Arts, Commerce, Science' लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका 12वीं साइंस या आर्ट्स या कॉमर्स का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6: इसे चेक और डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट रख लें।

