CBSE Class 10th English Answer Key 2022: सीबीएसई टर्म 2 इंग्लिश पेपर एनालिसिस और आंसर-की, यहां करें चेक
CBSE Term 2 Class 10 English Answer Key 2022, Exam Analysis: सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के तहत मेजर सब्जेक्ट्स की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, आज कक्षा 10 वालों के लिए अंग्रेजी का पेपर है। सभी दिन की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। इस बार भी दिसंबर सत्र की तरह सैंपल पेपर जारी किए जा रहे हैं। यदि छात्र इनका अभ्यास करते हैं तो उन्हें एग्जाम पैटर्न को समझने व उसे कम समय में हल करने में मदद मिल सकेगी।
CBSE Term 2 Class 10 English Answer Key 2022, Exam Analysis: छात्र यहां से टर्म 2 परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी पा सकेंगे। आपको यहां सैंपल पेपर लिंक, पीडीएफ डाउनलोड लिंक, आंसर की व एनालिसिस कॉपी भी देखने को मिलेगी, ऐसे में इस पेज से जुड़े रहें। बता दें, यह सैंपल पेपर अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से छात्रों को उनके अंतिम मिनट की तैयारी में मदद करने के लिए बनाए गए हैं। छात्र सै।पल पेपर और उसके समाधान को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10 English Paper Answer Key 2022: Check here
गाइडलाइंस को न लें हलके में: सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा के लिए छात्रों को अपना प्रवेश पत्र अपने साथ रखना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। टीचर के साथ साथ छात्रों को भी हर समय अपने मास्क पहनना होगा, आवश्यक स्टेशनरी और खुद का हैंड सैनिटाइटर या पानी की बोतलें ले जाना होगा।
Cbse Term 2 Class 10th English Live - एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से हो रहा फायदा
अधिकांश परीक्षार्थियों ने सहमति व्यक्त की कि प्रश्न एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक से पूछे गए थे और सीबीएसई पैटर्न का सख्ती से पालन किया गया था। यानी साफ है कि आगे की परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को अच्छे से अध्ययन करने की जरूरत है।
Cbse Term 2 Class 10th English Live - पैसेज वाला सेक्शन कुछ कठिन व लंबा था
दिल्ली एनसीआर के कुछ छात्रों के अनुसार, पेपर अच्छा था और जब पहला पेपर अच्छा जाता है तो कांफिडेंस बढ़ जाता है, छात्रों से पूछे जाने पर कौन सा सेक्शन कठिन लगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पैसेज वाला सेक्शन कुछ कठिन व लंबा था।
Cbse Term 2 Class 10th English Live - लंबा नहीं था पेपर
कल यानी 27 अप्रैल को इंग्लिश का पेपर आयोजित हुूआ। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह थी पेपर को समय रहते पूरा किया जा सकता था, यानी पेपर लंबा नहीं था। छात्रों के अनुसार परीक्षा हॉल में लगभग सभी ने समय से पहले अपना पेपर पूरा कर लिया था।
Cbse Term 2 Class 10th English Live - अगला पेपर कौन सा होगा?
परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 12:30 बजे संपन्न हुई। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों ने प्रश्न के कठिनाई स्तर को आसान से मध्यम के बीच का मूल्यांकन किया। बता दें, सीबीएसई के मेजर पेपर की शुरुआत हो गई है, छात्र अब 2 मई को होम साइंस का पेपर देंगे।
Cbse Term 2 Class 10th English Live - पटना के छात्रा ने कहा बैलेंस्ड
बिहार की राजधानी पटना शहर में कक्षा 10 के कुल 34,000 छात्रों ने बुधवार को 61 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित द्वितीय सत्र के लिए अंग्रेजी का पेपर दिया। छात्रों से की गई बातचीत के आधार पर पता चला कि पेपर न ज्यादा कठिन था न ज्यादा कठिन, इसे बैलेंस्ड कहा जा सकता है।
Cbse Term 2 Class 10th English Live - सैंपल पेपर से स्ट्रेटजी बनाने में मिली मदद
छात्रों की प्रतिक्रियाएं परीक्षा के बाद से आने लगी है, ज्यादातर छात्रों का मानना था कि सैंपल पेपर ने उनकी तैयारी में बड़ी मदद की। एक छात्र समूह ने बताया कि सैंपल पेपर के अभ्यास से यह पता था कि वास्तव में किस सेक्शन को कितना समय देना है।
Cbse Term 2 Class 10th English Live - सीबीएसई परीक्षाएं शूरू, फॉलो करें कोविड गाइडलाइंस
सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदकों की कुल संख्या 21,16,209 है, जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की कुल संख्या 14,54,370 है। भारत और विदेशों में कुल 1412 परीक्षा केंद्र हैं। छात्रों को अपना टर्म 2 हॉल टिकट परीक्षा केंद्र पर लाना होगा और COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Cbse Term 2 English Live - मेजर पेपर की हुई शुरुआत
सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन, कक्षा 10 के छात्र अंग्रेजी भाषा और साहित्य के पेपर के लिए उपस्थित हुए। पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और 12:30 बजे खत्म हुआ, इस बार दो घंटे के लिए पेपर का आयोजन किया जा रहा है।
CBSE Term 2 Board exam 2022: अंग्रेजी पेपर पर छात्रों का रिएक्शन
लखनऊ के स्टडी हॉल स्कूल के छात्रों ने कहा कि पेपर आसान से मध्यम स्तर का था। हर सेक्शन में 6 में से 4 या 5 में से 4 जैसे बेहतरीन विकल्प थे, जिससे उन्हें आसानी से समय पर पेपर पूरा करने में मदद मिली।
CBSE term 2 board exam 2022: नुमेरिकल हिस्से में छात्रों को आई परेशानी
12वीं कक्षा के संकल्प ने पेपर के बारे में बात करते हुए कहा, 'पेपर अच्छा था और मैं सभी थ्योरी सवालों के जवाब देने में सक्षम था लेकिन संख्यात्मक (नुमेरिकल) भाग थोड़ा मुश्किल रहा क्योंकि सिर्फ आंतरिक विकल्प मौजूद थे। सेक्शन सी थोड़ा भ्रमित करने वाला भी था लेकिन मजबूत बुनियादी बातों के साथ इसे हल किया जा सकता है।'
CBSE term 2 Exam 2022: 28 अप्रैल को कक्षा 12वीं का अगला एग्जाम
सीबीएसई बोर्ड की ओर से अगली कक्षा 12वीं परीक्षा 28 अप्रैल को बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक, रिटेल, फूड न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स और लाइब्रेरी इंफो साइंस के लिए होने वाली है।
CBSE term 2 board exam 2022: बोर्ड ने प्रति छात्र दिए 5 रुपये
सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा स्थल पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल के दैनिक स्वच्छता और मास्क, साबुन और सैनिटाइज़र के साथ अन्य चीजों के प्रावधान के लिए प्रति उम्मीदवार प्रति दिन ₹ 5 का भुगतान कर रहा है।
CBSE Class 10 term 2: परीक्षा केंद्र कोड
सीबीएसई ने टर्म 2 की परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 की आंसर शीट में केंद्र कोड भरने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना रिलीज की है। नोटिस सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। इस वर्ष, बोर्ड ने 5 अंकों के बजाय 6 अंकों के केंद्र कोड जारी किए हैं।
पटना, प्रयागराज, त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और चेन्नई के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकार क्षेत्र में स्थित स्कूलों में कक्षा 10 की कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में केवल 5 अंक दर्ज करने की जगह है। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे अपने छात्रों को सेंटर कोड भरने के सही तरीके के बारे में पहले से ही जानकारी दें।
CBSE Class 10 English paper: टर्म 2 कोविड गाइडलाइंस
मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइजर की बोतल को अपने साथ रखें।
परीक्षा हॉल के बाहर ग्रुप में खड़े होने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
परीक्षा हॉल प्रवेश करते और छोड़ते समय धीरे धीरे बाहर निकलें।
पानी की बोतल दूसरों के साथ साझा ना करें।
परीक्षा के लिए अपनी स्टेशनरी खुद लाएं और इसे दूसरों के साथ साझा न करें।
CBSE term 2 board exams: थर्मल स्कैनिंग
कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले छात्रों के शरीर का तापमान मापा जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र को इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीद के लिए बोर्ड से ₹5,000 प्राप्त होंगे। महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।
CBSE Term 2 Exam: समय से पहले शुरू हुआ सीबीएसई अंग्रेजी पेपर
सीबीएसई कक्षा 10वीं का अंग्रेजी का पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू हो गया था। छात्रों के लिए यहां कुछ अंतिम मिनट के निर्देश दिए गए हैं:
आंसर शीट में दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर, केंद्र कोड और अन्य विवरण लिखें।
अतिरिक्त शीट पर रोल नंबर जैसे विवरण लिखना ना भूलें।
अतिरिक्त सीटों को उचित क्रम में व्यवस्थित करें और पर्यवेक्षकों को जमा करने से पहले उन्हें मुख्य आंसर शीट के साथ बांध दें।
उत्तर लिखने से पहले प्रश्न पत्र और आंसर शीट पर उल्लिखित सभी निर्देश पढ़ें।
पर्याप्त समय दें ताकि आप उत्तरों को एक बार अंत में पढ़ सकें।
CBSE Class 10 डेट शीट
सीबीएसई कक्षा 10वीं की डेट शीट के अनुसार, अगला प्रमुख पेपर होम साइंस है, जो 2 मई को निर्धारित है। कक्षा 10 के गणित के पेपर 5 मई को आयोजित किए जाएंगे। यहां क्लिक कर CBSE Class 10th term 2 Date Sheet को देख सकते हैं।
CBSE Class 10 term 2 exams 2022: छात्रों की संख्या
सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 21,16,209 उम्मीदवार पात्रता के लिए योग्य हैं। परीक्षा भारत और विदेशों में 1,412 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कक्षा 12 के छात्रों की कुल संख्या 14,54,370 है।
CBSE term 2 exam: फेक न्यूज को लेकर सीबीएसई की वॉर्निंग
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा दिशा-निर्देशों के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे एक फर्जी अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन के बारे में चेतावनी जारी की गई है। कृपया ऐसी सूचनाओं पर ध्यान ना दें।
CBSE Term 2 English Paper: कैसा रहा छात्रों का अनुभव
प्रयागराज के एक छात्र रामनंद शुक्ला का कहना है कि उनकी परीक्षा उम्मीद से बेहतर रही और उन्हें लगा कि अंग्रेजी का पेपर आसान आया है। सभी सवाल निर्धारित पाठ्यक्रम की ओर से आए थे। प्रश्न पत्र के तीन सेक्शन में से कोई भी किसी भी छात्र के लिए कठिन नहीं था, जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए ठीक से तैयारी की थी, उनका यही अनुभव रहा।
CBSE English Paper 2022: लंबा लेकिन आसान प्रश्न पत्र
प्रयागराज के प्रयाग पब्लिक स्कूल की स्वरा केसरवानी का कहना है कि प्रश्न पत्र उन्हें काफी लंबा लग रहा था लेकिन इस तथ्य को भी शामिल करना होगा कि इसमें वह सभी प्रश्न थे जिनकी वह उम्मीद कर रही थीं।
CBSE English Exam 2022: संतुलित था सीबीएसई का अंग्रेजी पेपर
एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम स्कूल फाफामऊ अंग्रेजी शिक्षिका राजरानी सेनगुप्ता का कहना है कि प्रश्न पत्र के तीन सेट अच्छी तरह से संतुलित रहे थे और छात्र सवालों के जवाब में भी सहज थे। सेक्शन 'ए' और 'बी' दोनों सामान्य थे लेकिन साहित्य प्रश्न अनुभाग सभी सेटों में अलग था। कॉम्प्रिहेंशन पैसेज आसान था और छात्र इससे खुश लग रहे थे। अधिकांश छात्रों ने महसूस किया कि टर्म-1 की तुलना में, टर्म -2 की यह परीक्षा आसान थी।
CBSE Term 2 Exam 2022: यहां देखें डेटशीट
यहां दिए डेटशीट डायरेक्ट लिंक की मदद से छात्र सीबीएसई परीक्षा की पूरी डेटशीट को देख सकते हैं जिसकी शुरुआत अंग्रेजी के पेपर के साथ हुई है। सीबीएसई परीक्षा टाइम टेबल डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है।
CBSE Term 2 Exam: अंग्रेजी के पेपर का विश्लेषण
छात्रों के अनुसार, कक्षा 10 का अंग्रेजी का पेपर आसान था लेकिन थोड़ा लंबा था और अपेक्षित लाइनों के साथ दिए गए पाठ्यक्रम के अनुसार था। शिक्षकों और विशेषज्ञों के अनुसार सीबीएसई 10वीं का अंग्रेजी का पेपर आसान और दिशा-निर्देशों पर आधारित था।
Cbse Term 2 Exam Live - रीडिंग के लिए मिला 20 मिनट का समय
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ने आखिरकार टर्म 2 मेजर सब्जेक्ट्स का आयोजन शुरू कर दिया है। आज अंग्रेजी का पेपर था, यह पेपर 10:30 से 12:30 के बीच दो घंटे के लिए आयोजित किया गया। पेपर सॉल्व करने से पहले 20 मिनट का समय भी दिया गया।
एनालिसिस के साथ आंसर की कॉपी हुई जारी
CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION 26 अप्रेल से टर्म 2 परीक्षा का आयोजन कर रहा है, हालांकि मेजर सब्जेक्ट्स के पेपर आज यानी 27 अप्रेल से शुरू हुए। इस पेपर का आयोजन हो चुका है और छात्र यहां से आंसर की कॉपी व रिव्यू कॉपी चेक कर सकते हैं।
Cbse Term 2 Exam - जानें पेपर के बारे में
सीबीएसई कक्षा 10 अंग्रेजी का पेपर 2 घंटे का था, इस बार टर्म 2 पेपर सब्जेक्टिव मोड में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें छात्रों को टिक नहीं बल्कि पूरा उत्तर लिखना है। आज इंग्लिश के प्रश्न पत्र में तीन खंड थे, जिसमें रीडिंग, राइटिंग और व्याकरण एवं साहित्य शामिल है। पेपर 40 अंक का हुआ।
सीबीएसई टर्म 1 इंग्लिश पेपर की एनालिसिस कॉपी जारी
सीबीएसई टर्म 1 इंग्लिश पेपर की एनालिसिस कॉपी जारी हो गई है, कुछ छात्रों से बात करने के बाद यह कॉपी तैयार की गई है, आप यहां जान सकेंगे कौन सा सेक्शन आसान थ और कौन सा नहीं, व अन्य जानकारी के लिए भी आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। CBSE Class 10 English Exam Analysis 2022
यहां से समझें मार्किंग स्कीम
सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सभी विषयों के लिए टर्म 2 परीक्षा के सैंपल पेपर अपलोड किए हैं। सैंपल पेपर के जरिए छात्र मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं।
CBSE Class 10 English paper: इस बार दो घंटे की होगी परीक्षा
SECTION A- READING (10 marks) का हुआ। बता दें, इस बार दो घंटे की परीक्षा आयोजित की जा रही है, और इस बार एक और बड़ा अंतर है कि केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल नहीं है, इस बार वर्णात्मक सवाल भी चल रहे हैं।
जानें सेक्शन बी के बारे में, इतने शब्दों में देना है आंसर
SECTION B - WRITING AND GRAMMAR 10 अंकों का होगा। यह भी सेक्शन सी की तरह दो भागों में होगा, इसमें दो में से किसी का जवाब देना होगा। इसमें भी शब्दा की संख्या का खास ध्यान रखने की जरूरी होगी, इस सेक्शन के लिए 120 शब्दों से ज्यादा में आंसर नहीं देना है।
जाने सेक्शन सी के बारे में
SECTION C- LITERATURE को भी दो भागों में बाटा गया है पहले भाग में कोई छह सवालों के जवाब देना है जबकि दूसरे सेक्शन में तीन में से किसी दो सवाल का जवाब देना है। यह पूरा सेक्शन 20 अंकों का होगा। ध्यान रहे, इस सेक्शन के जवाब 30 से 40 शब्दों के बीच ही देने हैं।
CBSE Class 10 English paper: टर्म 2 परीक्षा के लिए कोविड गाइडलाइंस
मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइजर की बोतल साथ रखें।
परीक्षा हॉल के बाहर समूह में न खड़े हों। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
परीक्षा हॉल में प्रवेश करते और छोड़ते समय संयम बनाए रखें।
लिखने के लिए अपनी स्टेशनरी खुद लाएं। इसे दूसरों के साथ साझा न करें।
पानी की बोतल दूसरों के साथ साझा न करें।
CBSE term 2 board exams: थर्मल स्कैनिंग
सीबीएसई परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले छात्रों के शरीर का तापमान मापा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र को इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीद के लिए बोर्ड से ₹5,000 प्राप्त होंगे। महामारी के संक्रमण को नियंत्रित करने को लेकर यह कदम उठाया गया है।
CBSE Term 2 Class 10 English Paper Live - इतने नंबर का होगा खंड
सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी टर्म 2 परीक्षा में जो तीन खंड होंगे उनमें READING, WRITING & GRAMMAR and LITERATURE शामिल होगा। इसमें रीडिंग 10 नंबर का, राइंटिंग व ग्रामर 10 नंबर का जबकि लिट्रेचर 20 नंबर का होगा।
CBSE Term 2 Class 10 English Paper Live - दो घंटे का समय, तीन सेक्शन में पेपर
ENGLISH – Language and Literature पेपर के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा, इस परीक्षा के लिए 40 अंक निर्धारित हैं। बता दें, इस पेपर को तीन सेक्शन यानी सेक्शन ए, बी और सी में बाटा गया है।
CBSE Term 2 Class 10 English Paper Live - मिलेगा 20 मिनट का एक्ट्रा समय
सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी टर्म 2 परीक्षा देने जा रहे वाले सभी छात्रों को 20 मिनट के लिए पढ़ने का समय दिया जाएगा। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे उस समय का उपयोग प्रश्न पत्र को अच्छी तरह से पढ़ने के लिए करें।

