CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं परिणाम जल्द, जानें देखें किन तरीकों से देख पाएंगे रिजल्ट
CBSE Term 1 Class 10, Class 12 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जल्द ही कक्षा 10 और 12वीं के टर्म 1 रिजल्ट जारी किए जाएंगे। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.gov.in और digilocker.gov.in पर उपलब्ध होंगे। परिणाम के जारी होने के बाद ही टर्म 2 की डेटशीट जारी की जाएगी। तो किस तारीख तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं और अगले पेपर की कैसे करें तैयारी आइए जानते हैं डिटेल।
CBSE Class 10, Class 12 Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 परीक्षाएं नवंबर दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। ये पहली बार है जब सीबीएसई ने एक सेशन में दो बार परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसलिए इस बार परीक्षा परिणाम में किसी को पास या फेल नहीं किया जाएगा। परीक्षार्थियों को केवल मार्क्स दिए जाएंगे।
Latest Sarkari Naukri Result updates 20222
अगर कोई स्टूडेंट अनुपस्थित रहता है तो उसके महज आंतरिक मूल्यांकन के मार्क्स भेजे जाएंगे। अंतिम परिणाम टर्म 2 के बाद जारी किए जाएंगे। टर्म 2 पेपर की तैयारी के लिए बोर्ड ने सैंपल पेपर भी जारी किए हैं, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट संबंधित सभी अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
Read Also: SSC GD Constable Result 2021, cut off marks
फर्जी खबर से बचें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम के बारे में किसी भी फर्जी खबर में न फंसे। संबंधित किसी भी खबर को क्रॉस चेक जरूर कर लें। टर्म 1 रिजल्ट पर नवीनतम और समय पर अपडेट के लिए यहां साझा किए जाने वाले लिंक का प्रयोग करें। यह रिजल्ट्स ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in पर देखे जा सकेंगे।
यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई टर्म 1 परिणाम 2022 कक्षा 10, 12 के लिए अब जल्द ही आने की उम्मीद है। परिणाम की तारीख, कैसे जांचें, आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, cbse.nic डायरेक्ट लिंक से जुड़ी जानकारी जल्द ही यहा अपलोड की जाएगी।
10वीं, 12वीं टर्म 1 परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हर साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है। सीबीएसई से संबद्ध संस्थान से 10वीं व 12वीं कक्षा में नामांकित छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। 10वीं, 12वीं टर्म 1 परिणाम का लेकर जल्द ही अपडेट आने वाला है।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं कक्षा 1 के परिणाम जल्द
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं कक्षा 1 के परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड आधिकारिक घोषणा नहीं कर रहा है, यह सूत्रों के हवाले से खबर है।
cbse.nic.in पर आएंगे रिजल्ट
प्रश्न पत्रों का पैटर्न बोर्ड की वेबसाइट पर होस्ट किए गए नमूना प्रश्न पत्रों के समान होगा। बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी।
ऑफलाइन मोड में होगी टर्म2 परीक्षा
बोर्ड ने विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद और देश में सीओवीआईडी -19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूसरे सत्र की बोर्ड परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है। टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं परिणाम देखने के अन्य तरीके?
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in/dashboard और यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (उमंग) ऐप के माध्यम से भी टर्म 1 परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। उमंग एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम जल्द
एक बार घोषित होने के बाद, छात्रों को अपने सीबीएसई कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं के परिणामों की जांच करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.nic.in) पर जाना होगा। हालांकि उम्मीदवार timesnowhindi.com/education से भी रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पा सकेंगे।
इसी हफ्ते घोषित होंगे परिणाम?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं टर्म1 के परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते रिजल्ट घोषित किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड ने अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
नहीं होगा कोई पास या फेल
टर्म 1 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। मार्कशीट में केवल छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का उल्लेख होगा। किसी भी छात्र को पास और फेल की कैटेगरी में नहीं रखा जाएगा। 10वीं व 12वीं का रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जारी करेगा।
इन वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in और cbseresults.nice.in पर टर्म 1 कक्षा 10 और 12 के परिणाम देख सकते हैं। हालांकि इस पेज पर आप डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।
10वीं, 12वीं कक्षाओं के परिणाम जल्द
10वीं, 12वीं कक्षाओं के लिए टर्म 1 की परीक्षा नवंबर और दिसंबर में आयोजित की गई थी। कुछ घोषणाओं में दावा किया गया था कि सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 1 के परिणाम फरवरी में घोषित करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इस देरी के बारे में कोई नोटिस साझा नहीं किया गया है।
इसी हफ्ते परिणाम
छात्र कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 1 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक टर्म 1 के परिणाम के बारे में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। विशेषज्ञों का कहना है कि शिक्षा बोर्ड इसी हफ्ते परिणाम जारी करेगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई कक्षा 10, 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कोई पास या फेल नहीं होगा
सीबीएसई टर्म 1 एग्जाम में किसी भी स्टूडेंट को पास या फेल नहीं किया जाएगा। इस बार महज उन्हें प्रत्येक विषय में प्राप्त मार्क्स दिए जाएंगे। अंतिम परिणाम टर्म 2 परीक्षा के बाद जारी किए जाएंगे।
जानें पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत
कक्षा 10 और 12वीं के टर्म 1 रिजल्ट सीबीएसई की ओर से जल्द ही जारी किया जा सकता है। ये आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 2021 में सीबीएसई ने 3 अगस्त, 2021 को कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया था, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.04 प्रतिशत था।
लॉगिन के लिए जरूरी डिटेल्स
सीबीएसई परिणामों की जांच करने से पहले छात्रों को अपने पास ये जानकारी संभाल कर रखनी चाहिए, जो इस प्रकार है।
रोल नंबर
स्कूल की पहचान संख्या
जन्म की तारीख
दो भागों में बंटा सिलेबस
सीबीएसई ने पहली पर एक सेशन में दो बार परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षाएं आयोजित होंगी। टर्म 1 की परीक्षा में 50 प्रतिशत सिलेबस शामिल था। टर्म 2 में ही बाकी बचे हिस्से से सवाल पूछे जाएंगे।
एमसीक्यू आधारित थे प्रश्न
सीबीएसई टर्म 1 प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) थे। ये केस-आधारितथे। परीक्षण की अवधि 90 मिनट थी। अब जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं के टर्म 1 रिजल्ट जारी करेगा।
इस तरह के आएंगे सवाल
टर्म 2 परीक्षा में छात्रों से वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिपरक प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि टर्म -1 पेपर में केवल वस्तुनिष्ठ या बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। टर्म 1 परीक्षा के दौरान कुछ पेपर में गलत सवाल पूछे गए थे, जिनका खूब विरोध हुआ था। बाद में बोर्ड ने ऐसे सवालों के बदले पूरे अंक दिए जाने की बात कही थी।
डेटशीट का है इंतजार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से करेगा। एग्जाम ऑफलाइन होंगे। हालांकि अभी डेटशीट पूरी तरह से जारी नहीं की गई है।
लॉगिन के लिए जरूरी डिटेल्स
रोल नंबर
स्कूल की पहचान संख्या
जन्म की तारीख
सैंपल पेपर से करें तैयारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2021-22 के लिए कक्षा 10, 12 के लिए सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए थे। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षाथर्यिों को पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।
सीबीएसई टर्म 1 परिणाम: कैसे चेक करें
सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
कक्षा 12वीं टर्म 1 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा
Cbse Term 1 Result Live - सैंपल पेपर करें चेक
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 2022 के सैंपल पेपर जारी कर दिए गए हैं। नमूना पत्र सभी उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों द्वारा सीबीएसई अकादमिक की आधिकारिक साइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।हालांकि timesnowhindi.com/education से भी रिजल्ट देखे जा सकेंगे, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
टर्म I का परिणाम आज?
टर्म I का परिणाम उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के रूप में जारी किया जाएगा। बोर्ड ने फैसला किया है कि जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनके पास पास या फेल श्रेणी नहीं होगी। आधिकारिक तौर पर सबसे पहले cbseacademic.nic.in/ पर जारी किए जाएंगे परिणाम।
यहां से देखें परिणाम
cbse.gov.in and cbseresults.nic.in इन दोनों आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, कक्षा 10, 12 के लिए टर्म 1 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से और डिजिलॉकर और उमंग सहित विभिन्न आधिकारिक ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और जांच करने के लिए लॉगिन विवरण भरना होगा।
इन साइट पर होगा रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई और सीबीएसई परिणाम की आधिकारिक साइट पर सीबीएसई टर्म 1 परिणाम जारी करेगा। जारी होने पर कक्षा 10, 12 का परिणाम आधिकारिक लिंक- cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। बोर्ड ने अभी तक किसी भी आधिकारिक सीबीएसई टर्म 1 परिणाम तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।
आईवीआरएस और एसएमएस से देखें रिजल्ट्स
सीबीएसई के परिणाम आईवीआरएस और एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध हो सकते हैं। छात्र इन विधियों का उपयोग करके परिणाम प्राप्त करने के लिए बोर्ड के साथ पंजीकृत फोन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी परिणाम अधिसूचना में प्रकाशित की जाएगी।
छात्रों में निराशा, परिणाम डेट कंफर्म नहीं
परिणाम घोषित होने में देरी से छात्रों में निराशा है, जो कि ट्विटर पर देखा जा सकता है, बावजूद इसके परिणाम जारी करने की तारीख के बारे में सीबीएसई की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।
रिजल्ट को लेकर यह बात जरूर जानें
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए Cbseresults.nic.in मुख्य वेबसाइट है। परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद, लिंक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएंगे। यदि छात्र किसी वैकल्पिक वेबसाइट से अपने परिणाम की जांच करते हैं, तो उन्हें बाद में मुख्य वेबसाइट पर इसे क्रॉस-चेक करना चाहिए।
डिजिलॉकर ऐप व वेबसाइट से देखें रिजल्ट
सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट लिंक डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर के जरिए जारी किए जाते हैं। छात्रों को ऐप डाउनलोड करना चाहिए और अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए खुद को पंजीकृत करना चाहिए।
टर्म 2 परीक्षा अपडेट
सीबीएसई टर्म 2 की प्रायोगिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हो चुकी हैं, जबकि टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से होगी। टर्म-2 की परीक्षा में छात्र वस्तुनिष्ठ और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देंगे।
यहां से देखें रिजल्ट
एक बार घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर कक्षा 1 कक्षा 10 और 12 के परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई टर्म 1 का रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप और digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। टर्म-1 बोर्ड परीक्षा नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी।
टर्म1 रिजल्ट जल्द
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मार्च संभवत: इसी हफ्ते टर्म 1 के परिणाम की घोषणा करने के लिए काम कर रहा है, लेकिन इस दौरान किसी को पास या फेल जैसी कैटेगरी में नहीं रखा जाएगा, केवल अंक जारी किए जाएंगे।
10वीं, 12वीं टर्म 1 के परिणाम इसी हफ्ते?
छात्र अपने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं, 12वीं टर्म 1 के परिणाम 2021 का इंतजार लंबा होता जा रहा है, अभी तक कक्षा 10, 12 के परिणाम की घोषणा पर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, यह परिणाम इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं।
CBSE कक्षा 12वीं टर्म 1 का परिणाम कब घोषित किया जाएगा?
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'बोर्ड मार्च में टर्म 1 के परिणाम की घोषणा करने के लिए काम कर रहा है, लेकिन टर्म 1 के परिणाम को टर्म 2 के साथ संयुक्त रूप से घोषित करने के विचार हैं।'
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आंसर की 2022
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से BSEB कक्षा 12 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) 24 मार्च से कक्षा 12 की वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि कक्षा 10 की परीक्षा 31 मार्च से आयोजित होगी। कक्षा 10, कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल को संपन्न होगी।
सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम टर्म 2 के बाद?
सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम के बारे में, बोर्ड के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि अभी टर्म 1 के परिणामों पर कोई अपडेट नहीं है। एक अन्य अधिकारी ने सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम मार्च में या टर्म 2 के साथ घोषित करने की संभावना पर संकेत दिया।
CBSE CTET रिजल्ट अपडेट
सीबीएसई रिजल्ट डेट के बारे में एक सवाल का उत्तर देते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि अभी तक टर्म 1 के परिणामों पर कोई अपडेट नहीं है। एक अन्य अधिकारी ने मार्च में या टर्म 2 के साथ परिणाम घोषित होने की संभावना का संकेत दिया।
क्या CBSE रिजल्ट 2022 घोषित हो गया है?
जी नहीं, सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं के परिणाम कब घोषित किए जाएंगे, इसका कोई आधिकारिक अपडेट अब तक नहीं आया है।
Cbseresults.nic.in टर्म 1 रिजल्ट डिजिलॉकर पर
सीबीएसई की वेबसाइट cbseresults.nic.in के अलावा टर्म 1 के रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट्स की मदद से उपलब्ध हो सकेंगे।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा सोमवार से
पश्चिम बंगाल में अनुमानित 6,21,931 लड़कियां और 4,96,890 लड़के कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में बैठेंगे, जिसे पश्चिम बंगाल में मध्यमा परीक्षा के रूप में जाना जाता है। ये परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित होगी।
CBSE टर्म 1 कक्षा 10, 12 परिणाम के लिए वेबसाइट्स लिस्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं टर्म 1 के परिणाम के लिए ये आधिकारिक वेबसाइट हैं।
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
results.gov.in
CBSE टर्म 2 परीक्षा सेलेबस
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विषयों के लिए नमूना सैंपल पेपर और टर्म 2 परीक्षा के प्रश्न बैंक जारी किए हैं। ये सभी cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं।
एसएससी टाइम टेबल 2022 महाराष्ट्र बोर्ड
महाराष्ट्र एसएससी सिद्धांत परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल तक होगी। इसके लिए तैयारियां बोर्ड की ओर से लगातार की जा रही हैं।
Cbseresults.nic.in CBSE 12th Result: बीते 5 साल के 12वीं नतीजे
बीते 5 साल के अंदर सीबीएई के 12वीं कक्षा के परिणाम पर अगर नजर डालें तो उनके रिजल्ट प्रतिशत इस प्रकार हैं।
2021 में 99.37 प्रतिशत
2020 में 88.78 प्रतिशत
2019 में 83.40 प्रतिशत
2018 में 83.01 प्रतिशत
2017 में 82 प्रतिशत
लॉगिन के लिए जरूरी डिटेल
सीबीएसई परिणामों की जांच करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित जानकारी की जरूरत होगी।
रोल नंबर
स्कूल की पहचान संख्या
जन्म की तारीख
दो भागों में बंटा सिलेबस
सीबीएसई ने वर्ष 2021-22 के लिए, शैक्षणिक सत्र को दो भागों में विभाजित किया है। पहली बार दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। इसलिए प्रत्येक अवधि में लगभग 50% पाठ्यक्रम होगा।
एमसीक्यू आधारित थे सवाल
सीबीएसई टर्म 1 प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल हैं, जिसमें केस-आधारित एमसीक्यू और एमसीक्यू शामिल हैं जो अभिकथन-तर्क प्रकार पर हैं। परीक्षण की अवधि 90 मिनट थी।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
'सीबीएसई रिजल्ट 2022 टर्म 1' लिंक पर क्लिक करें।
छात्र का रोल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर दर्ज करें।
'सबमिट' बटन दबाएं।
सीबीएसई परीक्षा परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
सीबीएसई ऑनलाइन परिणाम मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें और इसे बाद में उपयोग करने के लिए सुरक्षित रखें।
मूल्यांकन प्रक्रिया हुई थी प्रभावित
सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट जारी होने में देरी के पीछे मूल्यांकन प्रक्रिया का प्रभावित होना भी बताया जाता है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। हालांकि अब बोर्ड किसी भी समय परिणाम घोषित कर सकता है।
कैसे मिलेंगे मार्क्स
सीबीएसई टर्म 1 परिणाम में उम्मीदवारों को माार्कशीट में उनके द्वारा प्राप्त अंकों का उल्लेख होगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उनके पास पास या फेल जैसी श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। अंतिम परिणाम बोर्ड द्वारा टर्म 2 परीक्षा के पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।
ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक टर्म 1 परिणाम तिथि और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसी महीने के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप व एसएमएस के माध्यम से भी सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट देखे जा सकते हैं।
_1646546904__rend_4_3.jpg)
