Sarkari Naukri Result: इस बैंक ने निकाली भर्ती, देखें किस पद पर कर सकेंगे आवेदन
Sarkari Naukri Result 2022: जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए इन दिनों बेहतर अवसर है। बैंक, रेलवे, मेडिकल और शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों में ढेरों वैकेंसियां निकाली जा रही हैं। इसके अलावा एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021 भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में आवेदकों के पास और मौके हैं। सभी सरकारी नौकरियों के लेटेस्ट अपडेट हासिल करने के लिए बने रहें इस पेज पर।
इस समय राज्य व केंद्र सरकार कई विभागों में नौकरी निकाल रही हैं, जिन पर 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यह ऐसा समय है जब कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के रिजल्ट्स जारी होने हैं। इनमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जारी होने वाला केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीबीएसई) टर्म 1 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, यूपीटेट रिजल्ट, यूपी एसआई रिजल्ट, मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम आदि शामिल हैं। यदि आप लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2022 से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट आदि के बारे में अपडेट मिलेगी। डायरेक्ट लिंक पाना चाहते हैं तो यहां आप यह सभी जानकारी पा सकेंगे।
Sarkari Naukri LIVE: Check All Latest Govt Jobs Notification, Result Update here
आप अपनी योग्यता के अनुसार अलग अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं आप एकेडमिक स्तर की भी सभी जरूरी जानकारी पा सकेंगे। जल्द ही राजस्थान की रीट परीक्षा नोटिफिकेशन व आरपीएससी आरएएस परीक्षा रिजल्ट से जुड़े अपडेट जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड, हरियाणा बोर्ड और बिहार बोर्ड की परीक्षाएं भी जल्द ही शुरू होने वाली हैं। इसकी डेटशीट, टाइम टेबल और एग्जाम पैटर्न संबंधित डिटेल्स पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Result Live - बिहार पुलिस भर्ती
आयोग ने 10 अक्टूबर 2022 को BPSSC Enforcement SI Result 2021 की घोषणा की थी, जिसमें कुल 1493 उम्मीदवारों को शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए चुना गया था। कुल में से 100 उम्मीदवार पुरुष हैं, और 493 महिलाएं हैं। BPSSC SI मुख्य परीक्षा 29 अगस्त 2021 को दो पालियों में ऑफलाइन आयोजित की गई थी। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2022 में सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है, वे bpssc.bih.nic.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - इंडिया एक्ज़िम बैंक में नौकरी
इंडिया एक्ज़िम बैंक (एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार एक्जिम बैंक भर्ती 2022 के लिए आईबीपीएस पोर्टल ibps.in पर 14 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आपके आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2022 है।
Sarkari Results Live - दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 66 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज sgtbkhalsadu.ac.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - ऑयल सेक्टर में नौकरी
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने 55 ग्रेड सी और ग्रेड बी रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Oil Inda की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - वॉक-इन-इंटरव्यू का मौका
मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान (Institute of Human Behaviour & Allied Sciences) ने सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15, 21, 22 और 23 मार्च 2022 को निदेशक, आईएचबीएएस, दिल्ली के कार्यालय में निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
Sarkari Naukri - पटवारी भर्ती 2022
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने अपनी वेबसाइट पर पटवारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन vyapam.cg.state.gov.in पर 22 मार्च 2022 तक 11.59 बजे तक जमा कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र में सुधार की तिथि 23 से 25 मार्च 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में नौकरी
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल), झांसी ने विभिन्न ट्रेडों के लिए तकनीशियन / स्नातक अपरेंटिस के 15 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से भेल भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा क्षेत्र में नौकरी
दिल्ली विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा निदेशक, प्रशिक्षक (ओएमएसपी), वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक, कनिष्ठ सहायक, पुस्तकालय परिचारक सहित गैर-शिक्षण कर्मचारियों के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 5 मार्च से 25 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 5 मार्च 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2022
Sarkari Naukri 2022 - महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड अपडेट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE ने आखिरकार महाराष्ट्र HSC 2022 परीक्षा, विशेष रूप से अंग्रेजी के पेपर पर हाल की पंक्ति पर एक बयान दिया है। रिपोर्टों से पता चलता है कि बोर्ड अंग्रेजी के पेपर में मिली एक कथित त्रुटि (alleged error) के लिए 1 अंक देने की संभावना है।
Sarkari Exam 2022 - आज से शुरू बोर्ड परीक्षा
कक्षा 10 के लिए पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षा आज यानी 7 मार्च, 2022 से शुरू हो रही है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, WBBSE मध्यमा परीक्षा 2022 राज्य भर के 4194 केंद्रों में ऑफ़लाइन आयोजित होने वाली है। WBBSE कक्षा 10 की परीक्षा 2022 16 मार्च, 2022 तक जारी रहेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षा 2022 में 6.21 लाख से अधिक लड़कियां, 4.96 लाख लड़के शामिल होंगे।
बिहार लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी
बीपीएससी के इस अभियान के माध्यम से हेड मास्टर के 6421 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 35 हजार रुपये प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा।
BPSC का नया नोटिफिकेशन
बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से हेड मास्टर पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार के ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए इच्छुक सभी उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर 28 मार्च 2022 तक आवेदन करें।
SBI भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिय के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
Sarkari Recruitment 2022: SBI में इन पदों पर भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चीफ इंफॉर्मेशन अफसर के 1 पद, डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के 2 खाली पदों, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।
SBI Sarkari Naukri 2021: एसबीआई में निकली वैकेंसी
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर अफसर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
PNB Bharti 2022: पीएनबी भर्ती के लिए ऐसे कीजिए अप्लाई
योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स रजिस्ट्रेशन डाक की ओर से मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, उज्जवल कंपलेक्स, तीसरी मंजिल, चांदमारी, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण - 845401 के पते पर 21 मार्च 2022 तक भेज सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के इन पदों पर निकली है भर्ती
पीएनबी की भर्ती प्रक्रिया की मदद से पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सीतामढ़ी में चपरासी के कुल मिलाकर 21 खाली पदों पर भर्ती होनी है। पदों पर चयनित उम्मीदवार 14,500 रुपये से 28,000 145 रुपये प्रति महीने तक वेतन मिलेगा।
PNB Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक का नया नोटिफिकेशन
पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB की ओर से चपरासी पद भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2022 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पद भर्ती के लिए उम्मीदवार आयु 18 साल से 33 साल के बीच होती है। सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पद भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय है। आरक्षित वर्ग के लिए उम्र में छूट होगी।
Railway Sarkari Recruitment: रेलवे के लिए ऐसे करें आवेदन
रेलवे भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार nitplrrc.com पर 17 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसे लेकर उम्मीदवार को 500 रुपए आवेदन फीस देनी होगी।
Railway Sarkari Bharti: रेलवे भर्ती के लिए योग्यता
वेस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से इन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग बैचलर्स / B.Sc. डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
Sarkari Job 2022: रेलवे भर्ती का नया नोटिफिकेशन
WCR यानी वेस्ट सेंट्रल रेलवे में सीनियर टेक्निकल एसोसिएट और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पद भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 17 मार्च 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
आरबीआई में भर्ती
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 950 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि आवेदन के लिए 8 मार्च 2022 है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए भर्ती
तेलंगाना हाई कोर्ट ने तेलंगाना न्यायिक मंत्रिस्तरीय सेवा के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 4 अप्रैल 2022 है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 500 पदों को भरा जाएगा।
अपरेंटिस के लिए जॉब
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल), झांसी ने विभिन्न ट्रेडों के लिए टेक्नीशियन/ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक एवं योग्य आवेदक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 19 मार्च 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 15 पदों को भरा जाएगा।
ट्रैफिक कांस्टेबल के लिए नौकरी
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA), ओडिशा के तहत ट्रैफिक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2022 है। इसके जरिए कुल 56 पदों को भरा जाएगा।
चीफ रिस्क ऑफिसर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO), डिप्टी जनरल मैनेजर और प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। अभियान के तहत कुल 14 पदों को भरा जाएगा।
WCR ने मांगे आवेदन
वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट और जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 17 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University Recruitment) ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से colrec.du.ac.in पर 20 मार्च 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 66 पदों को भरा जाएगा।
पीएनबी में नौकरी का मौका
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 12वीं कक्षा पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत चपरासी के 21 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च है।
असम राइफल्स में बंपर भर्ती
असम राइफल्स ने राइफलमैन जनरल ड्यूटी, हवलदार क्लर्क, वारंट अधिकारी रेडियो मैकेनिक, हवलदार ऑपरेटर रेडियो और लाइन, राइफलमैन आर्मरर, राइफलमैन लेबोरेटरी असिस्टेंट, राइफलमैन नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2022 है। इसके जरिए कुल 152 पद भरे जाएंगे।
असिस्टेंट इंजीनियर मिनिस्ट्रियल के लिए मांगे आवेदन
नेशनल वाटर डेवलेपमेंट एजेंसी (NWDA) ने असिस्टेंट इंजीनियर मिनिस्ट्रियल के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। च्छुक उम्मीदवार एनडब्ल्यूडीए की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2022 है। इसके जरिए 9 पदों को भरा जाएगा।
अपरेंटिस के लिए जॉब
बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक ने अपरेंटिस के पदों भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट barodaupbank.in से जरिए 15 मार्च 2022 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 250 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के लिए भर्ती
मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान (IHBAS) ने सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2022 से आईएचबीएएस, दिल्ली कार्यालय में निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू 15, 21, 22 और 23 मार्च 2022 को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 114 पदों को भरा जाएगा।
इन बैंक और विभागों में निकली नौकरी
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) द्वारा ग्रेड-ए जनरल स्ट्रीम में भर्ती शुरू हुई है। सिडबी भर्ती 2022 में अधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Job: एम्स भोपाल में तकनीकी सहायक के 86 पद
बीईसीआईएल यानी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से एम्स भोपाल के लिए तकनीकी सहायक और तकनीशियन के कुल मिलाकर 86 पद को लेकर आवेदन मांगे गए हैं।
एसएससी एक्साइज कॉन्सटेबल 583 पद
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने प्रोडक्ट सिपाही के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव की मदद से एक्साइज कॉन्सटेबल के कुल 583 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Job: बिहार में प्रोफेसर पद पर सरकारी भर्ती
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के प्रोफेसर पद पर भर्तियां निकाली गई है। रिक्रूटमेंट ड्राइव के कुल 48 पद हैं और आवेदन करने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। cusb.ac.in की मदद से अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है।
Sarkari Naukri Live 2022: तेलंगाना हाईकोर्ट स्टेनो भर्ती
तेलंगाना हाईकोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट tshc.gov.in पर जाकर 4 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: EIL में निकली भर्ती
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर भर्ती से योग्य उम्मीदवारों के आवेदन की मांग हुई है। 14 मार्च 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर जाकर अप्लाई भी किया जा सकता है।
BPSC हेड मास्टर रिक्रूटमेंट 2022
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधानाध्यापक के 6,439 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मंगाए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर पद के लिए 28 मार्च 2022 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
KVS Sarkari Job रिक्रूटमेंट 2022
पूरे देश के अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षिक एवं गैर-शैक्षणिक पद भर्ती निकाली गई हैं। उम्मीदवार संबंधित विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन करें। उम्मीदवार चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा।
बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए योग्यता
बिहार राज्य शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों साथ B.A.Ed, B.Ed या B.Sc.Ed पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Job : बिहार प्रधानाध्यापक 6421 पद भर्ती
राज्य शिक्षा विभाग इन भर्तियों के माध्यम से बिहार के माध्यमिक विद्यालयों में कुल 6421 प्रधानाध्यापक के पद भरने जा रहा है। बीपीएससी ने माध्यमिक विद्यालयों में वरिष्ठ प्रधानाध्यापक पद पर योग्य उम्मीदवार आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें भर्ती के लिए अप्लाई
राज्य शिक्षा विभाग भर्ती की मदद से बिहार के माध्यमिक विद्यालयों में कुल 6,421 प्रधानाध्यापक पद भरने जा रहा है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार राज्य शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
GAIL India में इन पदों पर होनी है सरकारी भर्ती
गेल इंडिया के कई अलग-अलग पदों पर सरकारी भर्तियां की जानी हैं। इनमें एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन) के 18 पद, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 15 पद के अलावा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) की 15 पोस्ट शामिल हैं।
Sarkari Job 2022: गेल भर्ती के लिए वेतन
गेल भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 से शुरू हुई है। उम्मीदवार लास्ट डेट 16 मार्च 2022 तक आवेदन जमा करें। चयनित उम्मीदवार 60,000 से 1,20,000 तक वेतन मिलेगा।
Sarkari Naukri: बैंक भर्ती का नया नोटिफिकेशन
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से स्पेशलिस्ट अफसर पद भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 24 मार्च 2022 तक या पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती
गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (GPSSB) ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gbssb.gujarat.gov.in पर 20 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 355 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पुलिस कांस्टेबल की निकली भर्ती
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in के जरिए आवेदन भेज सकते हैं। इसमें 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2022 है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 2700 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी।
ड्राइवर के लिए नौकरी
भारतीय डाक ने तमिलनाडु सर्कल में स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कुल 11 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
बिजली विभाग में भर्ती
हरियाणा पावर यूटिलिटीज (HPU) यानी हरियाणा विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (HVPNL), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVNL) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVNL) ने असिस्टेंट इंजीनियरों के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hvpn.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। इसके जरिए कुल 62 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इंडियन बैंक में नौकरी
इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 202 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई की आखिरी तारीख 9 मार्च है। इसमें 10वीं पास अप्लाई कर सकते हैं।
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के लिए नौकरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू की जा चुकी है।
SIDBI ने निकाली भर्ती
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए (जनरल स्ट्रीम) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 मार्च 2022 है।
सीजी व्यापम ने निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने (CG Vyapam) ने पटवारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पटवारी के कुल 301 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की लास्ट डेट 22 मार्च 2022 है।
शिक्षकों के लिए बंपर नौकरी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर्स के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2022 से बिहार में हेडमास्टर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मार्च 2022 है। नोटिफिकेशन के अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
बैंक में निकली जॉब
बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 24 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट, MSME और कॉरपोरेट क्रेडिट डिपार्टमेंट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
_1646452354__rend_4_3.jpg)
