CBSE Class 10 Maths Answer key: 10वीं मैथ्स पेपर पर शिक्षकों और छात्रों की राय, जानिए किसने क्या कहा?
सीबीएसई बोर्ड 10 व 12 टर्म 1 की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। आज क्लास 10 छात्रों के लिए मैथ्स (Basic and Standard) पेपर का आयोजन किया जाना है। यदि आप भी यह परीक्षा देने जा रहे हैं तो इस ब्लॉग पर जरूर विजिट करिये, क्योंकि यहां जरूरी टिप्स, सैंपल पेपर लिंक, एनालिसिस और आंसर की सबसे पहले दिए जाएंगे। यही नहीं पेपर खत्म होने के बाद तुरंत हमारी टीम छात्रों से बात करके उनकी प्रतिक्रिया को नोट करके आपसे साझा करेगी।
आज CBSE Board Term 1 Exam में मैथ्स का पेपर होना है। छात्र समझते हैं कि यही एक ऐसा विषय है जिसमें स्कोर किया जा सकता है। इसमें मिलने वाले नंबर सटीक होते है। गौरतलब है कि पहली बार एमसीक्यू आधारित प्रश्नों को हल करने का मौका दिया जा रहा है। यदि आप भी मैथ्स परीक्षा दे जा रहे हैं तो यहां नजर बनाए रखें, क्योंकि कुछ परीक्षा केंद्रों के सामने खड़े हमारे टीम मेंबर जल्द से जल्द आपके लिए छात्रों की प्रतिक्रिया लाएंगे, जो आप इसी ब्लॉग पर देख सकते हैं।
cbse class 10 maths answer key, exam ana 2021-22: check here
यही नहीं यहां टीचर से भी बात करके एनालिसिस कॉपी तैयार की जाएगी, जिसका लिंक आपको 1:30 बजे से पहले दे दिया जाएगा। यदि आप आंसर की देखना चाहते हैं तो उसे भी यहां प्रोवाइड कराया जाएगा, जिससे आप अपने नंबर का सटीक अंदाजा लगा पाएंगे।
परीक्षा के दिन ही ओएमआर शीट जांच की तैयारी
सीबीएसई की ओर से आयोजित किए जाने वाले फर्स्ट टर्म एग्जाम की ओएमआर शीट की जांच उसी दिन करने की तैयारी हो रही है। ऐसा माना जा रहा कि परीक्षा समाप्त होने के कुछ घंटे के अंदर एग्जाम में बैठने वाले लगभग 33 लाख उम्मीदवारों की ओएमआर शीट को जांच लिया जाएगा।
सीबीएसई फेज-1 में पास या फेल नहीं होंगे छात्र
सीबीएसई की मौजूदा फेज-1 परीक्षा में किसी को पास या फेल नहीं किया जाएगा और फेज-2 की परीक्षा हो जाने के बाद ही बोर्ड की ओर से अंतिम परिणाम जारी किए जाएंगे।
आंसर की पर आपत्ति जताने का मिलेगा मौका
सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि वह छात्रों को फेज-1 परीक्षा की आंसर की में जवाबों को लेकर आपत्ति जताने का मौका देगा और आपत्ति सही पाए जाने पर छात्रों के रिजल्ट में प्रक्रिया के तहत सुधार किया जाएगा।
ओएमआर शीट और आंसर की पर सीबीएसई के निर्देश
सीबीएसई की ओर से ओएमआर शीट को चेक करने वाले लोगों को यह निर्देश दिया गया है कि वह सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी आंसर की के आधार पर ही आंसर शीट चेक करें। अगर किसी सवाल का जवाब आंसर शीट में गलत पाया जाता है तो इसे बाद में टर्म-2 अंतिम रिजल्ट से पहले निश्चित प्रक्रिया के तहत ठीक किया जाएगा।
10वीं गणित के पेपर पर छात्रों की राय
छात्रों की ओर से सीबीएसई 10वीं गणित फेज-1 बोर्ड पेपर को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस बीच एक छात्र की ओर से एक ऐसे प्रश्न को लेकर भी आपत्ति उठाई गई जिसमें दो विकल्प सही थे और इस प्रश्न ने कथित तौर पर भ्रम की स्थिति पैदा की।
सीबीएसई के फेज-1 में गणित की मुश्किल केस स्टडी
सीबीएसई के फेज-1 कक्षा 10 गणित का पेपर शनिवार, 4 दिसंबर को आयोजित किया गया था। कई छात्रों और शिक्षकों के अनुसार, पेपर काफी कठिन और लंबा था। एक गणित टीचर ने कहा, 'पहली केस स्टडी को छोड़कर बेसिक पेपर आसान था, पहली केस स्टडी थोड़ी मुश्किल और समय लेने वाली थी।'
10वीं गणित के पेपर पर विशेषज्ञों की राय
बीते दिन जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल (जेआईआरएस), बेंगलुरु के एक शिक्षक ने 10वीं गणित के पेपर को लेकर कहा, '10वीं गणित पेपर प्रश्नों का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। प्रश्न सीबीएसई पाठ्यक्रम के टर्म 1 में विषयों पर आधारित थे। कुछ प्रश्नों का उत्तर देना मुश्किल था। पेपर चुनौतीपूर्ण था जिसके लिए छात्रों को बहुत कुछ सोचने की आवश्यकता थी।'
10वीं गणित पेपर के बारे में आम राय
- 10वीं गणित के पेपर में वैचारिक प्रश्न थे।
- ज्यादातर सवाल ट्विस्टेड तरीके से पूछे गए थे।
- निर्देशांक ज्यामिति से प्रश्न काफी कठिन थे।
- पेपर लंबा था।
गणित के पेपर पर छात्रों की प्रतिक्रिया
सीबीएसई के 10वीं के गणित के टर्म-1 पेपर देने वाले सीबीएसई के छात्र मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ अपने परीक्षा केंद्रों से बाहर आए। उनमें से अधिकांश ने मध्यम स्तर का प्रश्नपत्र होने की राय दी।
बोर्ड ने की थी अपनी राय साझा करने की अपील
सीबीएसई ने एग्जामनर्स से कहा था कि वे छात्रों द्वारा भरी गई ओएमआर शीट का मूल्यांकन करते समय बोर्ड द्वारा जारी उत्तर कुंजी से जुडे रहें। इस सिलसिले में एक अधिसूचना जारी करते हुए, सीबीएसई ने कहा था कि बोर्ड के तहत सभी स्कूलों को बोर्ड के साथ प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी के बारे में अवलोकन साझा करना चाहिए।
ब्लैंक बॉक्स में लिखा आंसर माना जाएगा फाइनल
यदि छात्र किसी प्रश्न के लिए गलत उत्तर भरते हैं तो वे पांचवें कॉलम (रिक्त बॉक्स) में अंतिम उत्तर लिखकर इसे बदल सकते हैं। ब्लैंक बॉक्स में लिखे गए आंसर को सीबीएसई बोर्ड की ओर अंतिम माना जाएगा।
40 प्रश्नों को हल करना था जरूरी
कक्षा 10 सीबीएसई गणित परीक्षा 2021 स्टैंडर्ड और बेसिक के लिए आयोजित की गई है। जल्द ही, विशेषज्ञ परीक्षा पर अपने विचार साझा करेंगे और सीबीएसई 10वीं गणित परीक्षा विश्लेषण 2021-22 करेंगे। सीबीएसई कक्षा 10 गणित 2021-22 के प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न शामिल हैं। इनमें से 40 को हल करने की जरूरत होती है।
स्टैंडर्ड गणित के प्रश्नों में गलती का दावा
कक्षा 10 के स्टूडेंटों ने ट्विटर पर दावा किया कि सीबीएसई 10 वीं गणित स्टैंडर्ड आंसर की 2021 में प्रश्न संख्या 1, 46 और 50 के गलत उत्तर हैं। इस वर्ष, 21 लाख से अधिक छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं। जबकि लगभग 12 लाख बच्चे सीबीएसई 12 वीं परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं।
दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यदि कक्षा 10 के किसी छात्र को सीबीएसई मैथ्स आंसर की 2021 में कोई आपत्ति मिलती है, तो उसे संबंधित स्कूलों से संपर्क करना चाहिए और उसी के लिए रिपोर्ट करना चाहिए। स्कूल बोर्ड के साथ फीडबैक साझा कर सकते हैं। सीबीएसई सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 तैयार करते समय सभी आपत्तियों पर विचार करेगा। कक्षा 10 वीं की प्रमुख परीक्षाएं 30 नवंबर, 2021 से शुरू हुई हैं, जो 11 दिसंबर, 2021 तक चलेंगी।
गणित की बेसिक और स्टैंडर्ड परीक्षा में हुए शामिल
कक्षा 10 की प्रमुख परीक्षाओं में यह चौथी परीक्षा थी। जिन छात्रों ने स्टैंडर्ड का विकल्प चुना था, वे इसके लिए उपस्थित हुए। वहीं जिन्होंने गणित की बेसिक विकल्प का चुनाव किया था वे उस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। स्टूडेंट सीबीएसई कक्षा 10 गणित के सैंपल पेपर 2021 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से आंसर की के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई जारी करेगा आंसर की
सीबीएसई पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा ओएमआर शीट अपलोड करने के बाद सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10 गणित की उत्तर कुंजी यानि आसंर की जारी करेगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बेसिक मैथ थी आसान
सीबीएसई 10वीं के गणित के पेपर में बेसिक मैथ की परीक्षा तुलनात्मक रूप से आसान थी। इसे बच्चे की वैचारिक क्षमता का परीक्षण करने के लिए तैयार किया गया था लेकिन पहला केस स्टडी बहुत कठिन था। सेक्शन सी के लिए निर्देश दोनों पेपरों के सैंपल पेपर में दिए गए निर्देशों से बिल्कुल अलग था। इसके चलते बच्चों को इसमें ज्यादा समय लगा।
सैंपल पेपर से नहीं थी कोई समानता
सैंपल पेपर में केस स्टडी बहुपद, रैखिक समीकरण जैसी चीजें थीं, हालांकि पेपर में, केस स्टडीज में से एक त्रिभुज अध्याय से था। ऐसे में यह छात्रों के लिए थोड़ा भ्रमित करने वाला था क्योंकि उन्होंने इसका अभ्यास नहीं किया था। केस स्टडीज में निर्देश अलग थे। सैंपल पेपर में उम्मीदवारों को 10 में से कोई 8 प्रयास करने के लिए कहा गया था। जबकि पेपर में यह 5 में से 4 था।
कठिन था मैथ का पेपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार, 4 दिसंबर को कक्षा 10 गणित का पेपर आयोजित किया था। छात्रों के अनुसार पेपर कठिन और लंबा था। शिक्षकों और विशेषज्ञों ने गणना आधारित प्रश्नों वाले पेपर का विश्लेषण किया। शिक्षकों के अनुसार, पेपर में केस स्टडी के हिस्से का सैंपल पेपर से कोई समानता नहीं है।
गणित पेपर सेक्शन सी में केस स्टडी सैंपल पेपर से अलग
10वीं गणित के पेपर में आंतरिक विकल्पों के संदर्भ में सेक्शन सी के लिए निर्देश दोनों पेपर के सैंपल पेपर में दिए गए निर्देशों से अलग थे। सैंपल पेपर में, उम्मीदवारों को 10 में से कोई भी 8 प्रश्न करने थे, जबकि गणित के पेपर में हर केस स्टडी के लिए यह चुनाव 5 में से घटाकर 4 कर दिया गया था।
सैंपल पेपर से अलग था 10वीं गणित का पेपर
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि 10वीं स्टैंडर्ड गणित का पेपर मुश्किल था और लंबी गणना यानी कैलकुलेशन की जरूरत थी। केस स्टडी प्रश्न पैटर्न सीबीएसई नमूना प्रश्न पत्र (सैंपल पेपर) के जैसा नहीं था।
10वीं गणित पेपर पर टीचर्स का विश्लेषण
जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल (जेआईआरएस), बेंगलुरु के एक शिक्षक ने कहा, '10वीं गणित पेपर प्रश्नों का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। प्रश्न सीबीएसई पाठ्यक्रम के टर्म 1 में विषयों पर आधारित थे। कुछ प्रश्नों का उत्तर देना मुश्किल था। पेपर चुनौतीपूर्ण था जिसके लिए छात्रों को बहुत कुछ सोचने की आवश्यकता थी।'
CBSE 10वीं गणित पेपर को लेकर क्या बोले शिक्षक?
सीबीएसई कक्षा 10 गणित का पेपर शनिवार, 4 दिसंबर को आयोजित हुआ था और छात्रों और शिक्षकों के अनुसार, पेपर काफी कठिन और लंबा था। एक गणित टीचर ने कहा, 'पहली केस स्टडी को छोड़कर बेसिक पेपर आसान था, पहली केस स्टडी थोड़ी मुश्किल और समय लेने वाली थी।'
भ्रमित करने वाले सवाल पर छात्र का ट्वीट
10वीं के बाद ऐसा होगा 12वीं का गणित पेपर
सीबीएसई कक्षा 12 नमूना प्रश्न पत्र (एसक्यूपी) के अनुसार, गणित के पेपर में तीन खंड शामिल होंगे- ए, बी और सी। खंड ए और बी में 20 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक खंड में 16 प्रश्न अनिवार्य होंगे। सेक्शन सी में 10 प्रश्न होंगे जिनमें आठ प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12 गणित के नमूना प्रश्न पत्र और पाठ्यक्रम जारी किए हैं।
सीबीएसई 10वीं गणित पेपर पर विशेषज्ञों की राय
सीबीएसई कक्षा 10 के गणित के मानक और बुनियादी प्रश्न पत्र की समीक्षा करते हुए, शिक्षक और विशेषज्ञ इसे संतुलित पेपर कहते नजर आए। उन्होंने कहा कि केवल लगभग 10-15 प्रतिशत प्रश्न थोड़े मुश्किल थे लेकिन हल करने योग्य थे। स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों पेपर में वैचारिक प्रश्न शामिल थे। कॉन्सेप्ट और बेसिक्स की अच्छी समझ रखने वाले छात्र आसानी से पेपर हल कर सकते थे।
छात्रों का दावा, सवाल के जवाबों को बताया गलत
इस लिंक से चेक करें आंसर की और एनालिसिस कॉपी
सीबीएसई कक्षा 10 गणित के बेसिक और स्टैंडर्ड पेपर का आज आयोजन किया गया। इच्छुक छात्र आंसर की और एनालिसिस कॉपी इस लिंक से चेक कर सकते हैं। पेपर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए गए थे।
यहां देखें आंसर की और एनालिसिस कॉपी CBSE Class 10 Maths Term 1 Answer Key 2021-22
यदि आप एनालिसिस कॉपी CBSE Class 10 Maths Exam Analysis 2021-22
सैंपल पेपर से नहीं थी समानता
छात्र से की गई बातचीत के आधार पर पता चला है कि सेक्शन-वाइज, हर सेक्शन में स्टैंडर्ड प्रश्न थे, लेकिन पेपर में केस स्टडी का हिस्सा लंबा था, और सैंपल पेपर से कोई समानता नहीं थी। इसके अलावा समय भी कम था इस पेपर के हिसाब से।
सीबीएसई नया अपडेट
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है और यह वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित है, जहां उत्तर ओएमआर शीट पर अंकित किए जाने हैं। नए पैटर्न के अनुसार, परीक्षा के उसी दिन ओएमआर शीट का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।
टीचर रिव्यू
बेसिक पेपर के बारे में शिक्षक ने कहा कि पेपर लंबा था, लेकिन कठिनाई का स्तर औसत था। "केस स्टडी के कुछ सवाल ट्रिकी थे, लेकिन पेपर के कठिनाई स्तर को मध्यम कठिन कहा जा सकता है।
आ गई पीडीएफ
स्टूडेंट्स के लिए आंसर की आ गई है। जी हां, बेसिक और स्टैंडर्ड दोनों के लिए आंसर-की पीडीएफ रूप में आ गया है, यहां से CBSE Class 10 Maths Term 1 Answer Key 2021-22 डाउनलोड करें या अपने उत्तर मिलाएं।
CBSE Class 10 Maths Term 1 Answer Key
यहां देखें आंसर की और एनालिसिस कॉपी
यदि आप आज आयोजित हुए मैथ्स पेपर की आंसर की देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
CBSE Class 10 Maths Term 1 Answer Key 2021-22
यदि आप एनालिसिस कॉपी देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
CBSE Class 10 Maths Exam Analysis 2021-22
मैथ्स पेपर आंसर की देखें
ध्यान दें, मैथ्स पेपर खत्म होने के बाद एनालिसिस कॉपी और आंसर की कॉपी दोनों timesnowhindi.com/education पर उपलब्ध है।
छात्रों ने बताया मॉडरेट टफ
आज मैथ्स का पेपर था, छात्रों से हमारी टीम ने बात की और उसी के अनुसार एनालिसिस कॉपी तैयार की गई है। इच्छुक छात्र timesnowhindi.com/education पर आकर चेक कर सकते हैं।
पेपर था कठिन
जिन छात्रों ने आज मैथ्स की परीक्षा दी है, उनसे बातचीत करने के बाद पता चला है कि आज का पेपर पिछले पेपरों से कठिन था, छात्रों की प्रतिक्रिया और एनालिसिस देखने के लिए लिंक CBSE Class 10 Maths Exam Analysis 2021-22 पर क्लिक करें।
देखें एनालिसिस कॉपी
सीबीएसई कक्षा 10 गणित की परीक्षा खत्म हो गई और छात्रों की प्रतिक्रिया आने लगी है छात्र तुरंत देखें कैसा रहा पेपर। यह रहा पूरी खबर के लिए लिंक CBSE Class 10 Maths Exam Analysis 2021-22
maths एनालिसिस कॉपी
सीबीएसई कक्षा 10 गणित परीक्षा खत्म
दोपहर 1 बजे सीबीएसई कक्षा 10 गणित की परीक्षा (बेसिक और स्टैंडर्ड) समाप्त हो गई है। अब जल्द ही आंसर की और छात्रों की प्रतिक्रिया कॉपी का लिंक यहां दिया जाएगा।
अन्य छात्रों की प्रतिक्रिया
Basic and Standard मैथ्स दोनों के लिए परीक्षा एमसीक्यू आधारित प्रारूप में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा आज सुबह 11:30 से शुरू हुई थी और दोपहर 1 बजे खत्म हो गई है। कुछ देर में अन्य छात्रों की प्रतिक्रिया देख सकेंगे।
CBSE Class 10 Maths Term 1 एलालिसिस कॉपी यहां देखें
सीबीएसई क्लास 10 मैथ्स का पेपर अगले आधे घंटे में खत्म होने वाला है। छात्र यहां से तुरंत एलालिसिस देख पाएंगे, कुछ देर बाद आंसर की भी प्रोवाइड करा दी जाएगी।
मैथ्स पेपर एनालिसिस
मैथ्स पेपर एनालिसिस देखने के लिए आपको यहां लिंक प्रोवाइड करा दिया जाएगा। छात्र यहां अन्य स्टूडेंट्स का रिस्पॉन्स भी चेक कर सकेंगे। बता दें, मैथ्स उन सब्जेक्ट में से एक है जो स्कोर करने में बड़ी भूमिका निभाता है।
CBSE Class 10 Maths Term 1 शुरू हो गया मैथ्स पेपर
छात्रों को कैलकुलेशन के लिए एक्ट्रा रफ शीट दी जाएगी, उनका उपयोग करें और समझ के साथ आंसर दें। उम्मीदवार पेपर खत्म होने के बाद यहा एलालिसिस देख सकेंगे।
लगभग आधे घंटे में होगी परीक्षा
क्लास 10 के लिए मैथ्स का पेपर कुछ देर में शुरू होगा। मात्र 90 मिनट के इस पेपर में सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। एमसीक्यू आधारित पेपर करने के बाद आप timesnowhindi.com/education पर एनालिसिस चेक कर पाएंगे।
CBSE Class 10 Maths Term 1 तीन खंड में होंगे पेपर
पेपर को तीन सेक्शन में बांटा जाएगा। खंड ए और बी में प्रत्येक में 20 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 16 का प्रयास करना होगा। सेक्शन सी में 2 केस स्टडी पर आधारित 10 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 8 प्रश्नों का प्रयास करना होगा
CBSE Class 10 Maths Term 1 दोनों परीक्षाएं 40 अंकों की होंगी
Class 10 Maths - Basic and Standard दोनों परीक्षाएं 40 अंकों की होंगी और छात्रों को 90 मिनट में 40 सवालों के जवाब देने होंगे। हालांकि आंतरिक विकल्प प्रदान किया जाएगा।
CBSE Class 10 Maths Term 1 - basic and standard maths का पाठ्यक्रम होगा समान
छात्र और अभिभावक ध्यान दें कि कक्षा 10 में basic and standard maths का पाठ्यक्रम समान है। हालांकि, दोनों परीक्षाओं में कठिनाई का स्तर अलग-अलग होने की उम्मीद है।
CBSE Class 10 Maths Term 1 30 मिनट पहले पहुंचे केंद्र
सीबीएसई कक्षा 10 गणित की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। छात्रों को उस परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना आवश्यक है।
CBSE Class 10 Maths Term 1 — अच्छा स्कोर के लिए करें यह काम
मैथ्स पेपर शुरू होने में 2:30 घंटे का समय बचा है। उम्मीदवार सैंपर पेपर का रिवीजन कर लें और फॉर्मेूले पर नजर फिरा लें। इससे अच्छा स्कोर करने के मदद मिलेगी।
एमसीक्यू फॉर्मेट में होगी परीक्षा
Basic and Standard मैथ्स दोनों के लिए परीक्षा एमसीक्यू आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आज सुबह 11:30 से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे खत्म होगी।
CBSE Class 10 Maths Term 1 - कोड में न हो कंफ्यूज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10 गणित टर्म 1 परीक्षा 2022 आज 4 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। छात्रों के पास basic Maths or standard Maths चुन्ने का विकल्प होगा।
standard Maths का कोड 041 है और basic Maths को कोड 241 है।
दो पेपर का ऑप्शन
छात्रों के पास बुनियादी गणित या मानक गणित चुनने का विकल्प है। दोनों के लिए परीक्षा शनिवार को एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र) आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं गणित के लिए पेपर पैटर्न और सीबीएसई नमूना पेपर 2021-22 समाधान भी हम बताएंगे।
इतने बजे शुरू होगी परीक्षा
सीबीएसई 10वीं गणित की परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगी। डेढ़ घंटे यानि 90 मिनट में छात्रों को सभी प्रश्न हल करने होंगे। ये 90 मिनट ही इन छात्रों का भविष्य तय करेंगे।
ऐसे करें पेपर
प्रश्न पत्र पढ़ते समय जब कोई सवाल आपको मुश्किल लगे तो परेशान ना हों। सबसे पहले आसान सवालों के जवाब लिखें। इसके बाद मुश्किल लगने वाले प्रश्नों को हल करें।
टाइम मैनेजमेंट
सीबीएसई 10वीं गणित के पेपर में टाइम मैनेजमेंट काफी अहम है। टाइम डिवीजन के अनुसार परीक्षा अटेम्प्ट करने पर लास्ट में 20 मिनट बचाने की कोशिश करें। लास्ट के 20 मिनट पूरे पेपर को रिवाइज कर लें कि कुछ गलत या छूटा तो नहीं।
15 मिनट का फायदा उठाएं
CBSE की तरफ से परीक्षा लिखने से पहले दिए जाने वाले 15 मिनट का समय मिलता है। इस 15 मिनट के वक्त को उचित रणनीति तैयार करने में इस्तेमाल करें। ये समय सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने का है। इस समय में आप प्रश्नों को तीन वर्गों- ईजी, मीडियम और डिफिकल्ट, में डिवाइड कर लें।



