LIVE

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्‍ट का इंतजार जल्‍द होगा खत्‍म, इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 की तारीख जल्द घोषित करने की संभावना है। एक बार तारीख व रिजल्ट घोषित होने के बाद आप rajeduboard.rajasthan.gov.in से स्कोरकार्ड देख सकेंगे। हालांकि यहां इस पेज पर भी आपको डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 30, 2022, 10:14 IST
Follow on Google News
RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्‍ट का इंतजार जल्‍द होगा खत्‍म, इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 date: कई छात्र लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि 'राजस्थान परिणाम कब आएगा' के प्रश्न का उत्तर आज दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई आज राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है। आरबीएसई परिणाम 2022 की तारीख आज जारी होने की उम्मीद है। एक बार उपलब्ध होने के बाद, जानकारी यहां और साथ ही आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साझा की जाएगी। राजस्थान बोर्ड के परिणामों के पिछले रुझानों के आधार पर, एक बार तिथि घोषित होने के बाद, परिणाम आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं।

RBSE10th 12th Result 2022 Date and Time

रिपोर्टों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आज आरबीएसई परिणाम 2022 घोषित किए जाने की उम्मीद है। कई मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 26 से 27 मई, 2022 को घोषित होने की उम्मीद है, इसलिए परिणामों की तारीख आज अधिकारियों द्वारा साझा किए जाने की संभावना है।

RBSE 10th 12th Result 2022 Today LIVE! check direct link and marks here

MAY 29, 2022 06:20 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - मूल्‍यांकन के लिए 30 हजार परीक्षकों की हुई थी तैनाती

राजस्थान बोर्ड के प्राशासक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, बोर्ड ने इस बार 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की थी, जिसके लिए करीब 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 
 

MAY 28, 2022 23:54 IST

Rajasthan Board, RBSE 12th Result 2022: 12वीं रिजल्ट पर सस्पेंस

आरबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 की डेट के बारे में पुष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम 2022 10 जून, 2022 के बाद जारी होने की संभावना है। आरबीएसई 12 वीं साइंस और कॉमर्स के लिए, परिणाम मई के अंत या जून के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। 

MAY 28, 2022 23:22 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - नतीजों से पहले जानें पासिंग परसेंटेज के बारे में

अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 में राजस्थान बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट 99 फीसद था। लेकिन इस दफा ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। तो पास होने की दर में कमी आ सकती है यानी की पिछले साल जैसा रिजल्ट नहीं रह सकता है। छात्रों को लिखित परीक्षा व प्रैक्टिकल के आधार पर नंबर दिए जाएंगे।

MAY 28, 2022 22:27 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - टॉप कैंडिडेट की लिस्ट होगी जारी

आरबीएसई इस दफा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट घोषित करेगा। बोर्ड 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के अलग अलग टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि टॉपर्स को राज्य के मुख्यमंत्री या कोई मंत्री सम्मानित करेगा।

MAY 28, 2022 21:32 IST

RBSE 10th 12th Result 2022: 22 जिलों में जांची गईं कॉपी

बोर्ड परीक्षा खत्म होने के कुछ दिन बाद राजस्थान बोर्ड ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, बोर्ड ने इस बार 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की गई थी। मूल्यांकन के काम में करीब 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 

MAY 28, 2022 20:31 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - करीब डेढ़ महीने में परीक्षा हुआ था संपन्न

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के एक हफ्ते के भीतर मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। राजस्थाव बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि, आरबीएसई ने कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा छात्रों के अंकों को भी लगभग साइट पर अपलोड कर दिया गया है। 

MAY 28, 2022 19:39 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - कराई गई थी नकलविहीन परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2022 में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की थी।  प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी। नकलविहीन परीक्षा को लेकर अभिभावक और छात्र दोनों खुश थे। 

MAY 28, 2022 18:31 IST

Sarkari Result 2022 Live - अशोक गहलोत कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स में कयास हैं कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत करेंगे। लेकिन इस पर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही जानकारी दी जाएगी 

MAY 28, 2022 17:43 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - खास जानकारी

राजस्थान  बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नतीजों के जारी होने के एक से दो हफ्ते बाद स्कूल में आपकी मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। 12वीं के छात्र ध्यान दें इंटरनेट पर मौजूद अंक पत्र के माध्यम से आप किसी भी कोर्स के लिए विश्व विद्यालयों या संस्थानों में आवेदन कर सकेंगे, दाखिला होने होने तक यह मान्य होता है।  

MAY 28, 2022 17:00 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - क्या कहते हैं पुराने रुझान

पिछले रुझानों के अनुसार राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर रिजल्ट आ जाता है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि बोर्ड शनिवार देर शाम तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है और  नतीजे सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकते हैं। नतीजों से संबंधित जानकारी के लिए लगातार जुड़े रहें।

MAY 28, 2022 16:59 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर माने जाएंगे फेल

दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने छात्र फेल माना जाता है। इस स्थिति में आप ना तो कंपार्टमेंट का एग्जाम दे सकते हैं और ना ही इंप्रूवमेंट। ऐसे में छात्रों उस कक्षा में दोबारा दाखिला लेना होता है। हालांकि निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बार आरबीएसई का रिजल्ट अच्छा रहने वाला है।

MAY 28, 2022 15:35 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - कब मिलता है ग्रेस मार्क्स

रिजल्ट आने के बाद कम नंबर आने पर छात्र निराश ना हों। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा छात्रों को अपने अंक सुधारने का दूसरा मौका भी दिया जाता है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट एग्जाम आयोजित करता है, वहीं जिन छात्रों के एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से भी कम मार्क्स होते हैं बोर्ड उन्हें ग्रेस मार्क्स देता है। यदि इसके बावजूद भी आप पास नहीं होते तो ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है। 

MAY 28, 2022 14:51 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - टॉपर्स की लिस्ट होगी जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) इस बार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट घोषित करेगा। हालांकि बोर्ड 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के अलग अलग टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि टॉपर्स को राज्य के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

MAY 28, 2022 14:25 IST

Sarkari Result 2022 Live - क्या कहते हैं ताजा रुझान

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट के पिछले रुझानों के अनुसार एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर रिजल्ट आ जाता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है और सोमवार या मंगलवार तक रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए हमारे इस लेख से लगातार जुड़े रहें।

MAY 28, 2022 13:56 IST

Sarkari Result 2022 Live - नोटिफिकेशन में किया जाएगा रिजल्ट के तारीख का उल्लेख

ध्यान रहे बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही आपको रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

MAY 28, 2022 13:28 IST

Sarkari Result 2022 Live - राज्य के मुख्यमंत्री कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। हालांकि इस पर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

MAY 28, 2022 13:02 IST

Sarkari Result 2022 Live - आज शाम तक आ सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज शाम तक बोर्ड परीक्षा की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है।  अधिसूचना जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

MAY 28, 2022 12:22 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - पासिंग परसेंटेज रह सकता है कम

पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते साल राजस्थान बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट 99 प्रतिशत था। हालांकि इस बार ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं तो पासिंग परसेंटेज इतना देखने को नहीं मिलेगा। छात्रों को लिखित परीक्षा व प्रैक्टिकल के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।

MAY 28, 2022 11:55 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते बाद स्कूल में आपकी मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। 12वीं के छात्र ध्यान दें इंटरनेट पर मौजूद अंक पत्र के माध्यम से आप किसी भी कोर्स के लिए विश्व विद्यालयों या संस्थानों में आवेदन कर सकेंगे, एडमिशन होने तक यह मान्य होता है।  

MAY 28, 2022 11:26 IST

RBSE 10th 12th Result 2022: 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की थी व्यवस्था

परीक्षा खत्म होने के कुछ दिन बाद राजस्थान बोर्ड के प्राशासक मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, बोर्ड ने इस बार 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की थी, जिसके लिए करीब 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। 

MAY 28, 2022 10:55 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - 24 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के एक हफ्ते के भीतर कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि, आरबीएसई ने कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा छात्रों के अंकों को भी लगभग साइट पर अपलोड कर दिया गया है। इससे साफ होता है कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।

MAY 28, 2022 10:22 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार आरबीएसई 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6000 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की थी। तथा प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी।

MAY 28, 2022 09:52 IST

Sarkari Result 2022 Live - आज आ सकता है नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज दोपहर 12 बजे तक  रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है या फिर इससे संंबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड 31 मई 2022 तक 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित करेगा।

MAY 28, 2022 09:19 IST

Sarkari Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर RBSE 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।  

MAY 28, 2022 08:49 IST

Sarkari Result 2022 - पहले साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आएगा

राजस्थान बोर्ड विषयवार 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करता है। हालांकि बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड इस बार साइंस और कॉमर्स साइड का रिजल्ट एक साथ घोषित कर सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है 2 से 3 जून के बीच तीनों स्ट्रीम के परिणाम जारी हो जाएंगे।

MAY 28, 2022 08:21 IST

Sarkari Result 2022 - मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें राजस्थान 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। तथा परीक्षा 6000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई थी। 

MAY 28, 2022 07:56 IST

Sarkari Result Today - इस लिंक से कर सकेंगे चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड जल्द ही आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर सकता है। 

MAY 28, 2022 07:31 IST

Sarkari Result 2022 Live - आज आ सकता है 12वीं के साइंस और कॉमर्स का परिणाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 28 अप्रैल 2022 को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर सकता है।  बीते शाम बोर्ड के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, आरबीएसई आज शाम तक साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।  

MAY 28, 2022 06:56 IST

Rajasthan Board 10 Result 2022: जानिए कक्षा 10 में कितने परीक्षार्थी हुए थे एग्‍जाम में शामिल

राजस्थान बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,91,088 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जल्‍द ही बोर्ड की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे। 

MAY 28, 2022 06:22 IST

Sarkari Result 2022 - ऐसे देख सकते हैं रिजल्‍ट

आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा और रिजल्ट चेक करके पेज डाउनलोड कर लें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी को अपने पास रख लें।

MAY 28, 2022 05:41 IST

RBSE 12th Result 2022: कब आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट

ऐसी खबरें हैं कि विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए आरबीएसई 12 वीं का रिजल्ट आज- 28 मई को जारी किया जा सकता है। राजस्थान अजमेर बोर्ड के अधिकारियों ने हालांकि रिलीज की तारीख पर कोई पुष्टि नहीं की है। केवल यही जानकारी साझा की गई थी कि आरबीएसई 12वीं का परिणाम मई के अंत तक या फिर जून की शुरुआत में जारी किया जाएगा।

MAY 28, 2022 00:20 IST

Rajasthan Board, RBSE 12th Result 2022: कब आएगा 12वीं रिजल्ट

आरबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 की डेट की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। अधिकारियों ने साझा किया है कि आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम 2022 10 जून, 2022 के बाद जारी होने की संभावना है। आरबीएसई 12 वीं साइंस और कॉमर्स के लिए, परिणाम मई के अंत या जून के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। अंतिम परिणाम की डेट जल्द घोषित की जाएगी।

MAY 27, 2022 23:48 IST

Rajasthan Board, BSER Result 2022: 1 जून को आ सकता है 8वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड, बीएसईआर कक्षा 5, 8, 10 और 12 के लिए आरबीएसई परिणाम 2022 जारी करेगा। आरबीएसई 8 वीं परिणाम 2022 की तारीख 1 जून को अधिकारियों की ओर से साझा की गई है। आरबीएसई 12 वीं के परिणाम और आरबीएसई 10 वीं के परिणाम के लिए, अस्थाई डेट्स साझा की गई हैं। आरबीएसई, राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 पर ताजा अपडेट यहां देखें।

MAY 27, 2022 23:16 IST

Rajasthan Board Result 2022: 20 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों के लिए भी 20 लाख से अधिक छात्र अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यह घोषणा करने के बाद कि परिणाम 'जल्द' होगा, आरबीएसई ने बाद में कहा था कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और यह जून तक समाप्त हो जाएगी, 10 वीं और 12 वीं की सटीक डेट्स को भी अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

MAY 27, 2022 22:40 IST

RBSE Result 2022: फेल होने पर क्या होगा?

राजस्थान बोर्ड दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण यानी फेल होने वाले छात्रों को वर्ष दोहराना होगा यानी एक बार फिर परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड ने 5वीं की बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई तक और 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की थी।

MAY 27, 2022 22:18 IST

RBSE 10th Result 2022 date: डेट में देरी पर अधिकारियों की राय?

अंतिम बातचीत के अनुसार, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 में और देरी हो सकती है। ऐसी खबरें हैं कि राजस्थान बोर्ड, अजमेर जून के दूसरे सप्ताह में आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम 15 जून से आगे भी विलंबित हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम जून के पहले सप्ताह में भी जारी किया जा सकता है। दूसरी ओर, अधिकारियों ने आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 के लिए किसी तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है।

MAY 27, 2022 21:39 IST

Rajasthan Board, Ajmer RBSE Results 2022: आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर होगा जारी

राजस्थान बोर्ड, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर बीएसईआर या आरबीएसई परिणाम 2022 जारी करेगा। आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं और 12वीं रिजल्ट rajresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

MAY 27, 2022 21:04 IST

RBSE, Rajasthan Board 8th Result 2022: स्कूलों को भेजी जाएगी लिस्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई की ओर से संबंधित स्कूल को राजस्थान बोर्ड 8वीं के परिणाम नामवार लिस्ट भेजेगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। हालांकि, पूरी नाम वार लिस्ट केवल स्कूलों के लिए ही उपलब्ध होगी।

MAY 27, 2022 20:26 IST

RBSE Results 2022 Date: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की संभावित डेट

राजस्थान बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए आरबीएसई परिणाम 2022 की जल्द ही घोषणा करने की उम्मीद है। अधिकारियों ने अभी इसके लिए सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि अगले सप्ताह से रिलीज होगी। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने राजस्थान बोर्ड के परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और आधिकारिक परिणाम पोर्टल- rajresults.nic.in पर देख सकेंगे।

MAY 27, 2022 20:01 IST

RBSE 12th Result: क्या कल आ सकता है 12वीं रिजल्ट?

ऐसी खबरें हैं कि साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 कल - 28 मई को जारी किया जा सकता है। राजस्थान अजमेर बोर्ड के अधिकारियों ने हालांकि रिलीज की डेट पर कोई पुष्टि नहीं की है। केवल यही जानकारी साझा की गई थी कि आरबीएसई 12वीं का परिणाम मई के अंत तक जारी किया जाएगा।

MAY 27, 2022 19:24 IST

RBSE Rajasthan 10th, 12th results 2022: 10वीं और 12वीं परिणाम अलग-अलग

राजस्थान बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड के एक स्ट्रीम के परिणाम मई में घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा 10 सहित बाकी के लिए, परिणाम 15 जून तक आने की उम्मीद है।

MAY 27, 2022 19:00 IST

UP Board result 2022: इन प्रश्नों के मिलेंगे पूरे अंक

उत्तर प्रदेश बोर्ड 30 प्रतिशत घटे हुए सिलेबस के साथ परीक्षाओं में तथ्यात्मक गलतियों या प्रश्नों के पूछे जाने के कारण, यूपी बोर्ड ने ऐसे सभी प्रश्नों के लिए सभी परीक्षार्थियों को समान अंक देने का निर्देश दिया गया है। यूपी बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों को इन प्रश्नों के लिए पूरे अंक मिलेंगे।

MAY 27, 2022 18:21 IST

RBSE Class 5, 8 Result 2022: ऐसे करें चेक

आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा और रिजल्ट चेक करके पेज डाउनलोड कर लें।

आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी को अपने पास रख लें।

MAY 27, 2022 16:57 IST

Sarkari result 2022 Live - परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्र बिल्कुल भी स्ट्रेस ना लें। बता दें किसी विषय में न्यूनतम अंक से कम नंबर आने पर छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद भी यदि आपके मार्क्स कम रह जाते हैं तो आप असफल माने जाएंगे। वहीं एक या दो विषय में फेल होने पर छात्र कंपार्टमेंट का पेपर दे सकेंगे।

MAY 27, 2022 16:33 IST

Sarkari Result 2022 - सिलेबस में की गई थी कटौती

आरबीएसई ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं से पहले सिलेबस में कुछ कटौती की थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ प्रश्न सिलेबस से बाहर पूछे गए थे। ऐसे में बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जिन छात्रों ने इन प्रश्नों को अटेम्प्ट किया था, उन्हें पूरे अंक मिलेंगे।

MAY 27, 2022 16:02 IST

Sarkari Result Today - 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है बोर्ड आज शाम तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें और आरबीएसई की वेबसाइट चेक करते रहें।

MAY 27, 2022 15:37 IST

Sarkari Result 2022 Live - राज्य के मुख्यमंत्री कर सकते हैं रिजल्ट की घोषणा

कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद डिक्लेयर कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस या ट्वीट कर इसकी जानकारी दी जाएगी। बता दें बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।

MAY 27, 2022 14:53 IST

Sarkari Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें राजस्तान बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। तथा परीक्षा कुल 6000 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर दो परीवेक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए थे।

MAY 27, 2022 14:45 IST

Sarkari Result 2022 Live - शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीत सप्ताह राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान परीक्षफल निर्धारण की प्रक्रिया को अनुमति दे दी है। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद आपकों यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करना दिया जाएगा।

MAY 27, 2022 14:36 IST

Sarkari Result Today - जून के पहले सप्ताह तक आ जाएगा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जून के पहले सप्ताह तक 12वीं बोर्ड परीक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों के परिणाम घोषित कर देगा। हालांकि बोर्ड ने अभी इसके लिए कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही इससे संबंधित नोटिफिकेशन आ सकता है। 

MAY 27, 2022 13:44 IST

Sarkari Result 2022 Live - रिजल्ट जारी करने की हो चुकी है तैयारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। आरबीएसई जून के पहले सप्ताह में 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरबीएसई ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है।

MAY 27, 2022 13:23 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने का बाद सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर जाकर अपना RBSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, यहां अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड दर्ज करें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं। 

MAY 27, 2022 12:54 IST

Sarkari Result 2022 - इस दिन रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद

अधिकांश मीडिया एजेंसियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि आरबीएसई आज यानी 21 मई को 10वीं 12वीं के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। तथा मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो सकता है। 

MAY 27, 2022 12:14 IST

Sarkari Result Today - एसएमएस के जरिए चेक कर सकेंगे रिजल्ट

छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर RJ10S टाइप कर स्पेस दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 या फिर 56263 पर भेजें। आपको रिजल्ट आपके मबाइल की स्क्रीन पर आ जाएगा। 

MAY 27, 2022 11:32 IST

Sarkari Result 2022 Live - 5वीं 8वीं के बाद जारी होगा 12वीं का परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि, 5वीं 8वीं के परिणाम घोषित होने के बाद 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित होंगे। वहीं 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम पहले घोषित होने की उम्मीद है, इसके बाद कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

MAY 27, 2022 10:58 IST

Sarkari Result 2022 - रिजल्ट जारी होने के बाद रीचेकिंग के लिए खोली जाएगी विंडो

साथ ही कम नंबर आने पर छात्र रीचेकिंग का फॉर्म भर सकेंगे। साथ ही विषयवार इंप्रूवमेंट का एग्जाम भी दे सकेंगे, लेकिन ध्यान रहे रीचेकिंग और इंप्रूवेमेंट फॉर्म के लिए निर्धारित समय के लिए विंडो खोली जाती है। इसलिए यदि आपको लगता है कि किसी विषय में इंप्रूवमेंंट एग्जाम की जरूरत पड़ेगी तो अभी से चौकन्ने रहें। 

MAY 27, 2022 10:28 IST

Sarkari Result 2022 Live - 15 से 20 दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी ऑरिजनल मार्कशीट

ध्यान रहे रिजल्ट घोषित होने के 15 से 20 दिनों में बोर्ड द्वारा स्कूलों में ऑरिजनल मार्कशीट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र इंटरनेट पर जारी मार्कशीट के आधार पर कॉलेज में एडमिशन के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। बता दें एडमिशन के लिए ऑफर लेटर आने के बाद अपनी ऑरिजनल मार्कशीट जमा करवाना होता है। 

MAY 27, 2022 09:57 IST

Sarkari Result 2022 Live - जून के पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मई तक जारी होने की संभावना है, उन्होंने यह बी बताया कि बोर्ड पहले साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि आरबीएसई जून के पहले सप्ताह तक कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम घोषित कर सकता है। 

MAY 27, 2022 09:12 IST

Sarkari Result 2022 Live - मिलेगा ग्रेस मार्क्स

हालांकि बोर्ड द्वारा कम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क्स भी दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद यदि आपके नंबर पासिंग मार्क्स से कम रह जाते हैं तो आप असफल माने जाएंगे। इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपको लगता है कि आपके नंबर अधिक आने थे तो तुरंत रीचेकिंग का फॉर्म भरें।

MAY 27, 2022 08:46 IST

Sarkari Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 परसेंट अनिवार्य

आरबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। ध्यान रहे यदि दो से अधिक विषयों में किसी छात्र के पासिंग परसेंट से कम नंबर रह जाते हैं तो छात्र को प्रमोट नहीं किया जाएगा, वहीं यदि एक एक या दो विषय में आपके कम अंक रह जाते हैं तो आप कंपार्टमेंट के एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। 

MAY 27, 2022 08:20 IST

Sarkari Result 2022 - एकसाथ जारी हो सकता है 10वीं 12वीं का परिणाम

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो बोर्ड पहले साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित करेगा, इसके बाद क्रमानुसार कॉमर्स और अंत में आर्ट्स का रिजल्ट आएगा। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जेकर चेक कर सकेंगे।

MAY 27, 2022 07:59 IST

Sarkari Result Today - मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

आरबीएसई ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाओं के  लिए 6000 से अधिक सेंटर बनाए गए थे। 

MAY 27, 2022 07:40 IST

Sarkari Result 2022 - आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, आरबीएसई ने कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेज है। ऐसे में बोर्ड आज 10वीं 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर सकता है। कोई भी अधिसूचना जारी होने के बाद आप सबसे पहले यहां देख सकेंगे। 

MAY 27, 2022 07:31 IST

Sarkari Result 2022 Live - आरबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब?

आरबीएसई के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषिट कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आऱबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

MAY 27, 2022 07:01 IST

Rajasthan Board Result: 20 लाख छात्र-छात्राओं को है रिजल्‍ट का इंतजार

राजस्थान बोर्ड तेजी से 10वीं 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने का कार्य खत्म हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि जून के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 20 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। 

MAY 27, 2022 06:20 IST

RBSE 10th Result 2022: जानिए कितने केंद्रों में हुई परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ने की ओर से परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच आयोजित कराई गई थी। परीक्षा राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित हुई थी। अब परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार है। 

MAY 27, 2022 05:40 IST

Rajasthan Board Result: परिणाम की अपेक्षित समय सीमा

छात्रों को यह नोट करने की सलाह दी जाती है कि साझा की गई जानकारी की अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की जा सकती लेकिन 28 मई से जून के पहले सप्ताह के बीच 5वीं से 10वीं तक की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। सुबह 10 बजे के बाद और अपडेट आने की उम्मीद है।

MAY 27, 2022 00:48 IST

Rajasthan Board, RBSE Result 2022: जून के शुरुआती दिनों में आएगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं की एक स्ट्रीम का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह तक और 10वीं और 12वीं क्लास की बची हुई स्ट्रीम का रिजल्ट 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। अन्य बोर्डों के परिणाम तिथियों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

MAY 27, 2022 00:03 IST

RBSE Result 2022 Live: कब हुई थी 5वीं और 8 वीं की परीक्षा?

इस साल राज्य में कक्षा 5 की परीक्षा 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक और कक्षा 8 की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक कई अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए लगभग 25 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

MAY 27, 2022 00:01 IST

RBSE Rajasthan Class 10, 12 results 2022: कैसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, आवश्यकतानुसार कक्षा 10 या कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर के साथ लॉग इन करें और मार्कशीट जमा करें और डाउनलोड करें।

MAY 26, 2022 23:27 IST

RBSE Class 5, 8 Results 2022: ऐसे करें चेक

आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 5, 8 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

MAY 26, 2022 22:53 IST

RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के लिए 25 लाख छात्रों का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 25 लाख छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

MAY 26, 2022 22:20 IST

RBSE Rajasthan Board Class 10, 12 result: आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट

यहां दी गई वेबसाइट्स की मदद से ही आप राजस्थान बोर्ड के लिए 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। एक बार परिणाम जारी हो जाने के बाद यहां चेक करें।

  1. rajresults.nic.in
  2. rajeduboard.rajasthan.gov.in
MAY 26, 2022 21:44 IST

RBSE RESULT 2022: अपेक्षित रिजल्ट डेट्स

RBSE 10th result 2022: जून के पहले सप्ताह में संभव
RBSE 12th result 2022: 28 मई (साइंस और कॉमर्स), 15 जून के बाद (आर्ट्स)
RBSE 5th result 2022: अगले सप्ताह
RBSE 8th result 2022: 1 जून

MAY 26, 2022 21:12 IST

RBSE Class 10 Result 2022: ऐसे देखें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
रिजल्ट लिंक - 'आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट' पर क्लिक करें।
अगली लॉग इन विंडो पर, छात्रों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित विवरण दर्ज करना होगा।
आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र भविष्य के लिए उसी की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

MAY 26, 2022 20:25 IST

Rajasthan Board Result 2022 Live: बीते साल रद्द करनी पड़ी थी परीक्षा

बीते साल आरबीएसई को मौजूदा समय में चल रहे कोविड महामारी को देखते हुए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसलिए, आरबीएसई परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर 10वीं परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया गया था।

MAY 26, 2022 20:05 IST

RBSE 10th and 12th Result 2022 Live: बीते साल की रिजल्ट डेट

बीते साल आरबीएसई यानी राजस्थान बोर्ड ने 30 जुलाई को कक्षा 10वीं आरबीएसई परिणाम घोषित किया। परीक्षा के लिए कुल 12,55,385 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 12,50,833 पास हुए। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 99.56 प्रतिशत था।

MAY 26, 2022 19:42 IST

UP Board Result 2022: ईमेल पर यूपी बोर्ड भेजेगा रिजल्ट

यह पहली बार है कि बोर्ड यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 छात्रों को ईमेल के जरिए भेजेगा। हालांकि, छात्रों की सहूलियत के लिए बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी करेगा।

MAY 26, 2022 19:12 IST

RBSE Result 2022: अधिकारी ने कही थी ये बात

इससे पहले 17 मई को, आरबीएसई के एक अधिकारी ने बताया था कि आरबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं। आरबीएसई के अधिकारी ने कहा, 'कक्षा 12 साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स परीक्षा परिणाम 2022 मई में घोषित किया जा सकता है, जिसके बाद जून में 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।'

MAY 26, 2022 18:15 IST

RBSE 10th Result 2022: 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,91,088 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जैसे ही परिणाम घोषित होते हैं, छात्र अपने कक्षा 10 के राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।

MAY 26, 2022 17:36 IST

RBSE 10th Result 2022: 6 हजार से ज्यादा केंद्रों पर हुई 10वीं परीक्षा

आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की डेट और समय जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। राजस्थान बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की।

MAY 26, 2022 17:08 IST

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Results 2022: इन वेबसाइट्स पर करें चेक

इन वेबसाइट्स पर राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद चेक किया जा सकता है। साथ ही हमारे इस पेज पर ताजा अपडेट के लिए बने रहें।

- rajasthan.indiaresults.com,
- rajresults.nic.in,
- rbse.org.
- rajeduboard.rajasthan.gov.in,

MAY 26, 2022 16:24 IST

RBSE Result 2022: अलग-अलग घोषित हो सकते हैं 10वीं और 12वीं परिणाम

राजस्थान बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया में समय लग रहा है और संभावना है कि 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम अलग-अलग घोषित किए जा सकते हैं। छात्र लगभग 5-6 परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने के साथ, जांच की जाने वाली आंसर शीट की संख्या कम से कम 1 लाख है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद परिणाम की तारीख और समय की घोषणा डीपी जारोली और आरबीएसई सचिव अरविंद सेंगवा की ओर से मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से की जाएगी।

MAY 26, 2022 15:47 IST

RBSE Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जून के पहले सप्ताह

राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (आरबीएसई) जून के पहले सप्ताह तक कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 जारी करेगा। आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड के परिणाम के लिए 20 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी सटीक परिणाम तिथि की घोषणा नहीं की है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने पहले कहा था कि परिणाम 'जल्द' घोषित किया जाएगा।

MAY 26, 2022 15:01 IST

RBSE Result 2022 Live - जानिए कब मिलेगी मार्कशीट

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10, 12 और 5वीं एवं 8वीं के रिजल्‍ट जल्‍द जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा के कुछ समय बाद मार्कशीट भी उपलब्‍ध कराई जाएगी। इसमें स्‍टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, स्कोर, विषय का नाम आदि विवरण होंगे। इन्‍हें अच्‍छे से चेक करें। इसमें गड़बड़ी होने की स्थिति में बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत सही कराएं। 

MAY 26, 2022 14:28 IST

Sarkari Result Live - आरबीएसई परिणाम ऑनलाइन होंगे जारी

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट वेबसाइट rajresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा लिंक एक्टिव होते ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

MAY 26, 2022 14:03 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - आ गया अपडेट

आरबीएसई 12 वीं का परिणाम 2022 और राजस्थान 10 वीं का परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि राजस्थान बोर्ड ने माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक छात्रों दोनों के लिए मूल्यांकन कार्य और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली है। 

MAY 26, 2022 14:02 IST

RBSE Result 2022 Live - जानिए कब मिलेगी मार्कशीट

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10, 12 और 5वीं एवं 8वीं के रिजल्‍ट जल्‍द जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा के कुछ समय बाद मार्कशीट भी उपलब्‍ध कराई जाएगी। इसमें स्‍टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, स्कोर, विषय का नाम आदि विवरण होंगे। इन्‍हें अच्‍छे से चेक करें। इसमें गड़बड़ी होने की स्थिति में बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत सही कराएं। 

MAY 26, 2022 13:41 IST

पिछले साल का पास प्रतिशत

कक्षा 10 और 12 की परीक्षा 2022 में करीब 20 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। यह परीक्षाएं 26 अप्रैल को संपन्न हुई थी। पिछले साल, कक्षा 10 और 12 के लिए आरबीएसई परिणाम 2022 जुलाई में घोषित किया गया था। कक्षा 10 का पास प्रतिशत 80.63 रहा। 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत साइंस स्ट्रीम के लिए 91.96 प्रतिशत, वाणिज्य के लिए 94.49 प्रतिशत और कला के लिए 90.70 प्रतिशत रहा।

MAY 26, 2022 12:57 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022 - ऐसे करें चेक

  • आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर कर कैप्चा दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
MAY 26, 2022 12:35 IST

कब जारी होंगे राजस्थान 12वीं Science, Arts और Commerce स्ट्रीम के परिणाम

बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस माह के अंत तक पहले 12वीं साइंस साइड का परिणाम घोषित कर सकता है। राजस्थान बोर्ड स्ट्रीम वाइज परिणाम जारी करता है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

MAY 26, 2022 12:03 IST

10 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 10 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। तथा बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य सरकार ने कुल 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

MAY 26, 2022 11:41 IST

RBSE Results 2022 - लगभग 20 लाख छात्रों का आएगा रिजल्ट

एक जानकारी के अनुसार, इस साल की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान Board of Secondary Education, Rajasthan बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल के बीच ऑफ़लाइन आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
 

MAY 26, 2022 11:03 IST

RBSE Results 2022 - सबसे पहले आएगा यह परिणाम

पिछले साल लगभग 9.5 लाख छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। इस बार का डाटा जल्द ही जारी हो जाएगा, बता दें 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके बाद 10वीं का रिजल्ट आएगा।

MAY 26, 2022 10:33 IST

RBSE 10th, 12th result 2022 date : परीक्षा के परिणाम 15 जून तक जारी होंगे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के एक अधिकारी ने कहा है कि राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी करने की डेट अभी तय नहीं की गई लेकिन 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 जून तक जारी कर  दिए जाएंगे।

MAY 26, 2022 10:06 IST

UP Board Result 2022 - परिणाम से जुड़े सभी अपडेट देखें

आरबीएसई परिणाम देखने के लिए, राजस्थान बोर्ड के छात्रों को अपने प्रवेश पत्र से अपने रोल नंबर और / या अन्य जानकारी का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आरबीएसई बोर्ड की परीक्षा 26 अप्रैल को संपन्न हुई थी। परिणाम से जुड़े सभी अपडेट यहां दिए जा रहे हैं, उम्मीदवार या छात्र यहां पेज को रिफ्रेश करते रहें।

MAY 26, 2022 08:14 IST

RBSE Results 2022 - पहले आएगा साइंस साइड का रिजल्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे स्ट्रीम वार जारी होते हैं, इसमें सबसे पहले साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए जाते हैं, इसके बाद कला और वाणिज्य के परिणाम जारी किए जाते हैं।

MAY 26, 2022 08:14 IST

RBSE Results 2022 - जानें कब आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी? बता दें, पहले 5वीं व 8वीं कक्षा के रिजल्ट जारी किए जाएंगे, इसके बाद में, आरबीएसई 12वीं के परिणामों की घोषणा की जाएगी। चूंकि 5वीं व 8वीं कक्षा के परिणाम इसी हफ्ते आने वाले हैं, ऐसे में कुछ दिनों के अंतर पर ही 10वीं व 12वीं के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। 

MAY 26, 2022 08:14 IST

RBSE Results 2022 ए​क दिन नहीं आएंगे नतीजे

आरबीएसई 10वीं और आरबीएसई 12वीं के नतीजे अलग-अलग जारी किए जाएंगे। उनकी तारीखें जल्द आने की उम्मीद है। पिछले वर्ष के परिणामों के आधार पर, आरबीएसई द्वारा पहले राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।