एजुकेशन

Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन की नई तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब होंगे एग्जाम?

Bihar STET Registration: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपने नोटिस में लिखा है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि समिति की विज्ञप्ति संख्या- पी.आर. 221/2025 के द्वारा स्थगित परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 19-09-2025 से 27-09-2025 तक निर्धारित की जाती है।

Image

Bihar Stet exam registration (BSEB)

Bihar STET 2025 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक बार फिर बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता (Bihar STET) परीक्षा 2025 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने का फैसला लिया है। हालिया अपडेट के मुताबिक, 19 सितंबर 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 है।

STET (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test) एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के लिए परीक्षार्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebset.com में जाकर भी अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपने नोटिस में लिखा है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि समिति की विज्ञप्ति संख्या- पी.आर. 221/2025 के द्वारा स्थगित परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 19-09-2025 से 27-09-2025 तक निर्धारित की जाती है।

इससे पहले जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे, उनके अनुसार, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण की समयसीमा 11 से लेकर 19 सितंबर 2025 तक तय की गई थी। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया को टेक्निकल कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब एक बार फिर नए अपडेट के साथ रजिस्ट्रेशन की तारीखों में बदलाव किए गए हैं।

कब होंगे पेपर ?

बोर्ड ने जो निर्देश दिए हैं, उनके मुताबिक बिहार एसटीईटी से जुड़े जो निर्देश हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि एसटीईटी एग्जाम 4 अक्तूबर से लेकर 25 अक्तूबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं इसका रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को जारी होगा। एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार आने वाली भर्तियों के पात्र होंगे।

End of Article