एजुकेशन

BPSC School Teacher Recruitment 2023: नीतीश कैबिनेट का युवाओं को तोहफा, बिहार स्कूल टीचर भर्ती पर लिया ये बड़ा फैसला

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 27, 2023, 03:44 PM IST

Bihar School Teacher Recruitment 2023, BPSC School Teacher Exam 2023: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार में 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। हालांकि, शिक्षक नियुक्ति की नई नियमावली में बदलाव के चलते देश के करोड़ों युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।

Image

BPSC School Teacher Recruitment 2023

Photo : iStock

Bihar School Teacher Recruitment 2023, BPSC School Teacher Exam 2023: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। नीतीश कैबिनेट ने बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिए नई नियमावली में संशोधन कर स्थायी निवासी होने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। जहां पहले बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 के लिए स्थायी निवासी होना जरूरी था। वहीं, अब बिहार राज्य के बाहर के अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से देश के करोड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा।

BPSC School Teacher Bharti 2023: लाखों पर पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल ही में पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू की गई थी। योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी स्कूल टीचर भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar School Teacher Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

बिहार में सरकारी शिक्षक पदों परर भर्ती के लिए बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री के साथ बीएड डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पीआरटी पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 21 साल और पीजीटी / टीजीटी पदों के लिए 21 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

BPSC School Teacher Exam 2023: कब होगी परीक्षा

आयोग ने बिहार स्कूल टीचर परीक्षा 2023 डेट भी जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 220 अंको के 220 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछ जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग भी होगी।

Bihar Shikshak Bharti 2023: इतने नंबर जरूरी

बिहार स्कूल टीचर एग्जाम 2023 में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% नंबर प्राप्त करना जरूरी है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article