एजुकेशन

Bihar Daroga Result 2024: जारी हुआ बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

Bihar Daroga Result 2024, Bihar Daroga Mains Result 2024: बिहार पुलिस सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने सब इंस्पेक्टर मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Daroga Mains Result) दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां देखें बिहार दरोगा मेन्स रिजल्ट 2024

Image

Bihar Daroga Result 2024: यहां देखें बिहार दरोगा मेन्स का रिजल्ट

Bihar Daroga Result 2024, Bihar Daroga Mains Result 2024: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा के में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Daroga Result) खबर है। बिहार पुलिस सर्विस सेलेक्शन कमीशन (BPSSC) ने बिहार दरोगा मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Daroga Mains Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Daroga Mains Result

बता दें बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए मेन्स की परीक्षा 25 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। फर्स्ट पेपर में कुल 23,957 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जबकि सेकेंड पेपर में 23 हजार 948 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की है। मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How To Check Bihar Police SI Mains Result 2024

  • सबसे पहले bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • यहां BPSSC Bihar SI Mains Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Bihar Police SI Result: कुल कितने पदों पर वैकेंसी

बिहार पुलिस एसआई के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दरोगा के कुल 1275 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 275 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 238, पिछड़ा वर्ग के लिए 107, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 82, सामान्य वर्ग के लिए 441 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 111 पद व ट्रांसजेंडर के लिए 5 पद शामिल हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article