एजुकेशन

Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस में 15,821 पदों पर बंपर वेकेंसी, पढ़ें पूरी जानकारी

बिहार पुलिस में 15000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि उम्मीदवारों को किसी भी तरह का फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। भर्ती में राज्य सरकार के मौजूदा नियमों का पालन भी पूरी तरह से किया जाएगा।

Image

Bihar Police Recruitment 2026

Bihar Police Bharti 2026: बिहार में सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य पुलिस में विशेष सहायक पुलिस के 15821 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर बहाली शुरू होने जा रही है। विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15821 पदों पर बहाली शुरू होने वाली है। भर्ती की सबसे अच्छी बात ये है कि अब तक सिर्फ पूर्व सैनिकों को ही इसमें मौका मिलता था लेकिन पहली बार CAPF के सेवानिवृत्त जवानों को भी इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।

क्या है भर्ती की शर्त ?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ शर्ते रखी गई हैं। सबसे पहले तो अभ्यर्थी का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके प्रमाण के तौर पर अंचलाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र को साथ में लाना होगा। भर्ती में राज्य सरकार के मौजूदा नियमों का पालन भी पूरी तरह से किया जाएगा।

भर्ती की खासियत

सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए जवानों को फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। हालांकि भर्ती के लिए मेडिकल जांच जरूरी होगी ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि जवान ड्यूटी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी ?

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 15821 पदों में 148 पर जेसीओ, 15135 पर सैप जवान और 538 पर रसोईया की बहाली की जाएगी। जेसीओ का मानदेय 35,000, सैप जवान का मानदेय 30,000 और रसोईया का मानदेय 25,000 रुपये होगा। विज्ञापन के मुताबिक, बहाल सैप जवानों की परिवहन, उत्पाद और खनन विभाग में भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

किस वर्ग के लिए कितनी वैकेंसी

इस भर्ती में कुल पदों को अलग-अलग आरक्षण कैटेगरी के अनुसार बांटा गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए सबसे अधिक 6417 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 2936 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2688 पद आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1525 पद तय किए गए हैं, जबकि पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी के लिए 510 पद रखे गए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग को 163 पद दिए गए हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1582 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसपी, एसटीएफ के संपर्क नंबर 0612-2294172 पर संपर्क कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article