एजुकेशन

Bihar Police Driver Exam Date 2026: बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा डेट जारी, जानें कब से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

Bihar Police Driver Exam Date 2026: बिहार पुलिस ड्राइवर पद के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार के लिए पीईटी परीक्षा डेट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेट चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा डेट जारी (Photo- Canva)

Bihar Police Driver Exam Date 2026: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने बिहार पुलिस ड्राइवर पदों की भर्ती के लिए होने वाली पीईटी परीक्षा डेट जारी कर दी है। पुलिस ड्राइवर पद के लिए हुई लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार पीईटी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तिथि चेक कर सकते हैं। बता दें सीएसबीसी द्वारा पीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी करने की तिथि की सूचना दी है।

बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा कब होगी

सीएसबीसी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा (Bihar Police Driver PET Exam) का आयोजन 12 मार्च 2026 को किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए 4361 उम्मीदवारों की नियुक्ति ड्राइवर पद के तौर पर की जाएगी।

बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?

जैसा की हमने आपको बताया कि परीक्षा की तिथि के साथ सीएसबीसी द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने की डेट भी बताई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2026 को जारी किए जाएंगे।

ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मिलेगा एडमिट कार्ड

बता दें कि उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ऑफलाइन भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड उम्मीदवारों 9 मार्च और 10 मार्च 2026 को सीएसबीसी कार्यालय जाकर ले सकते हैं। एडमिट कार्ड लेने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का है।

पीईटी परीक्षा का क्या है पैटर्न

बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि पुरुष उम्मीदवारों को लिए 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को लिए 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवार को 3 फीट 6 इंच की हाई जंप और महिला उम्मीदवार को 2 फीट 6 इंच की हाई जंप मारनी है। लॉग जंप में पुरुष उम्मीदवार 10 फीट और महिला उम्मीदवार 10 फीट की करनी होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article