एजुकेशन

Bihar Lab Technician Recruitment 2025: बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 सितंबर से करें आवेदन

Bihar Lab Technician Recruitment 2025: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों पर भर्ती (Bihar Lab Technician Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन (Bihar Lab Technician Recruitment) कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 1 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

Bihar Lab Technician Recruitment 2025: बिहार लैब टेक्नीशियन के 1000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Bihar Lab Technician Recruitment 2025: बिहार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Lab Technician Recruitment 2025) खबर है। बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों पर भर्ती (Bihar Lab Technician Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लेबोरेटरी टेक्नीशियन व सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदनके लिए 1 सितंबर से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 है। यहां आपव बिहार लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Bihar Lab Technician Qualification: शैक्षणिक योग्यता

बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी के लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेडिकल जनरल माइक्रोबायोलॉजी/ माइक्रोबायोलॉजी / एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी होना चाहिए। वहीं सीनियर लैब टेक्नीशियन के पदों पर क्वालिफिकेशन अलग है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Lab Technician Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु - 21 साल
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अधिकतम आयु -42 वर्ष
  • अनारक्षित वर्ग / EWS (महिला) - 40 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग - 40 वर्ष
  • अनारक्षित वर्ग/EWS (पुरूष) - 37 वर्ष

Bihar Lab Technician Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Bihar Lab Technician Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bihar Lab Technician Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग (General Category) / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 500 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)- 125
  • आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार - 125
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए - 125

बिहार लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article