एजुकेशन

Bihar JE Vacany 2026: बिहार में जेई के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 2809 पदों वाली वेकेंसी की कब है लास्ट डेट

Bihar Junior Engineer Vacancy 2026 : बिहार में जेई के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 12 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए शुल्क भी 100 रुपये रखा गया है।

Image

Bihar JE Vacancy 2026

Bihar JE Vacancy 2026 : अगर आपके पास इंजीनियरिंग का डिप्लोमा है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने राज्य के अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन हैं। साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 है। भर्ती के लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है।

कितने पदों पर निकली भर्ती Bihar JE Bharti 2026

बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा निकाली इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) के ही सबसे ज्यादा 2653 पदों को भरा जाना है। इसमें जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग और पशु व मत्स्य संसाधन विभाग शामिल हैं। ॉ

कितनी मिलेगी सैलरी Bihar JE Salary

सैलरी की बात करें तो इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये का वेतन दिया जाएगा। हर महीने उम्मीदवारों को ये आकर्षिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी से जु़ड़ी अन्य सुविधाएं और भत्तों का फायदा भी मिलेगा।

भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन How to apply for Bihar JE Vacancy

  • आवेदन के लिए सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर Recruitments सेक्शन पर जाकर संबंधित ब्रांच के विज्ञापन को पढ़ें।
  • इसके बाद Apply Online लिंक के जरिये रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरें।
  • सभी जरूरी जानकारियां, फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर लें।
  • आवेदन का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Bihar JE Vacancy age Critaria : क्या है आयु सीमा ?

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 37 साल तय की गई है। आयु 1 अगस्त 2025 के आधार पर तय की जाएगी। बिहार के ओबीसी, ईबीसी वर्ग और महिलाओं को इस आयु सीमा में तीन साल, जबकि SC/ST वर्ग को आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article