एजुकेशन

Bihar Home Guard Vacancy : बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर ! 13,500 नए पदों को मिली मंजूरी

Bihar Home Guard Vacancy : बिहार सरकार ने हाल ही में राज्य के होमगार्ड के 13,500 नए पदों को मंजूरी दे दी है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अभ्यर्थी जिस भी जिले का स्थायी निवासी है, उसे सिर्फ उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा। एक से ज्यादा जिलों में आवेदन करने पर ये अपने आप ही रद्द हो जाएगा। Bihar Home Guard Vacancy, Bihar Home Guard Bharti 2026, Bihar Sarkari Nauki, Bihar Sarkari Naukri 2026

Image

Bihar Home guard vacancy 2026

Bihar Home Guard Recruitment 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने हाल ही में होमगार्ड के 13,500 नए पदों को मंजूरी दी है। जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट के आधार पर ये भर्ती होगी, जिसमें एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं सेमत आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। चलिये जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी डीटेल्स और कैंडिडेट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हो रही है।

कितनी है आयु सीमा ?

बताते चलें कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 40 साल रखी गई है। साथ ही उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी जिस भी जिले का स्थायी निवासी है, उसे सिर्फ उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा। एक से ज्यादा जिलों में आवेदन करने पर ये अपने आप ही रद्द हो जाएगा।

होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खबर

आवदेन के समय ही अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्रों को भी अपलोड करना होगा। इसके साथ ही होमगार्ड के जवानों का दैनिक कर्तव्य भत्ता भी 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये प्रति कार्य दिवस कर दिया गया है। इससे जवानों की कुल आय में भी इजाफा होगा।

फिल्हाल दी जा रही है ट्रेनिंग

बताते चलें कि फिल्हाल राज्य के 34 जिलों में चुने गए 11 हजार 438 होमगार्ड को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा 131 पदाधिकारियों व अन्य होमगार्ड कर्मियों को विशेष बटालियन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ऐसे होगा अभ्यर्थियों का चयन

होमगार्ड की भर्ती के लिए जिला स्तर पर चयन होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दौड़ प्रतियोगिता होनी है। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article