एजुकेशन

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026: न्यू ईयर को तोहफा!, बिहार में होमगार्ड क्लर्क की बंपर भर्ती

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026: बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (Bihar Home Guard Service Cadre) के अंतर्गत अधिनायक लिपिक (Havildar Clerk) के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है! इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026: नववर्ष 2026 के पहले दिन बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (Bihar Home Guard Service Cadre) के अंतर्गत अधिनायक लिपिक (Havildar Clerk) के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। वैसे सभी अभ्यर्थी जो बिहार गृह रक्षा वाहिनी के अंतर्गत अधिनायक लिपिक (Adhinayak Lipic) के पद पर सरकारी सेवा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें चयन प्रक्रिया लिखित प्रतियोगिता परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता दिनांक 01 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए। समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य जांच लें। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कुल पदों की संख्या 64 है।

Bihar Home Guard Havaldar Clerk Eligibility Criteria 2026

  • अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर सभी आवेदन के पात्र हैं।
  • दिनांक 01-08-2025 तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता।

Bihar Home Guard Havaldar Clerk How to apply

  • वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा। उसके बाद आपको मेनू के टैब में Home Guard सेक्शन में जाना होगा।
  • यहां आपको “Apply Online for the Post of Havildar Clerk (Direct Recruitment) in Bihar Home Guard under Home Dept. (Special), Govt. of Bihar ” से संबंधित लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Register Form दिखाई देगा, जिसमें आपको अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरनी होगी।
  • सभी विवरण भरने के बाद Proceed के विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद अब आपके सामने Registration Preview पेज खुलेगा, जहां आप अपनी भरी हुई जानकारी को जांच सकते हैं।
  • Make Payment के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Payment Page खुलेगा, जहां आप उपलब्ध किसी एक ऑनलाइन भुगतान माध्यम का चयन करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भुगतान सफल होने के बाद आपको Proceed to Fill Online Application Form का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब Online Application Form खुल जाएगा, यहां आपको व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी।
  • इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (Signature) स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी विवरण भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद Submit Application Form के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद Application Confirmation Page दिखाई देगा।
  • यहां से आप अपने Acknowledgement Slip को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा में हवलदार क्लर्क पद के लिए शारीरिक परीक्षा दो चरणों Physical Standards Test (PST) और Physical Efficiency Test (PET) में आयोजित की जाती है। यह चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है और अंतिम मेरिट सूची में निर्णायक भूमिका निभाती है। पीईटी कुल 100 अंकों की होगी और इसमें उम्मीदवारों की दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद क्षमता का परीक्षण किया जाता है। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर, विज्ञापित रिक्तियों के आरक्षण कोटिवार 5 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया जाएगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article