एजुकेशन

Bihar Teacher AI Training: शिक्षकों को Google देगा AI की ट्रेनिंग, बिहार सरकार ने किया MoU फाइनल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार ने Google के साथ शिक्षकों को AI टूल्स की ट्रेनिंग देने के लिए MoU फाइनल कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ऐसी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करके विद्यार्थियों को पढ़ा सकें।

Image

बिहार में शिक्षकों को Google देगा AI की ट्रेनिंग (Image - ChatGPT)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार ने Google के साथ शिक्षकों को AI टूल्स की ट्रेनिंग देने के लिए MoU फाइनल कर लिया है। इसका मकसद शिक्षकों को नई तकनीक से जोड़ना और उनके लिए पढ़ाने के काम को ज्यादा आसान और प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ऐसी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करके विद्यार्थियों को पढ़ा सकें। राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए दूसरी संस्थाओं के साथ भी समझौते किए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा एक आधुनिक सिस्टम तैयार करने की योजना है। इसके लिए Microsoft, Google और Sarvam AI के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत शिक्षकों को AI और नई तकनीकों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

शिक्षकों को क्या होगा फायदा

इससे शिक्षकों को पढ़ाई की तैयारी, विद्यार्थियों की मदद और अलग-अलग विषयों को समझाने के लिए आधुनिक डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

Bihar Vidya Saathi का जिक्र

बिहार सरकार ने Bihar Vidya Saathi का भी जिक्र किया। यह एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें चौबीसों घंटे इंटरैक्टिव पढ़ाई और AI की मदद से विद्यार्थियों के सवालों का समाधान करने की सुविधा दी गई है। सरकार का मानना है कि ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार से राज्य में पढ़ाई का अनुभव बेहतर हो सकता है। AI आधारित सुविधाओं के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े सवालों के जवाब आसानी से उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

Teacher Training University और BHU सेंटर बनाने की योजना

मुख्यमंत्री ने बिहार में Teacher Training University स्थापित करने की बात भी कही। इसके अलावा राज्य में BHU का एक सेंटर शुरू करने की योजना का भी जिक्र किया गया। सरकार का फोकस शिक्षकों की ट्रेनिंग और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर है। उन्होंने मानदेय पर काम करने वाले शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान की व्यवस्था तैयार करने और मदरसा व संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के लंबित वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की बात भी कही।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article