एजुकेशन

Bihar Diwas Holiday: क्या बिहार दिवस पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें 22 मार्च की छुट्टी को लेकर क्या है आदेश

Bihar Diwas 2024 School Holiday, Bihar Day Holiday: 22 मार्च को पूरे बिहार में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2024 के लिए स्कूलों की अवकाश तालिका में 22 मार्च को अवकाश है। इसकी वजह है बिहार दिवस।

Image

Bihar Diwas Holiday

Bihar Diwas 2024 School Holiday, Bihar Day Holiday: 1912 में अंग्रेजो ने बंगाल प्रांत से अलग करके बिहार को एक नई पहचान दी थी। बिहार दिवस (Bihar Diwas) हर साल बिहार राज्य के गठन के प्रतीक के तौर पर 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से राज्य का निर्माण किया था। बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि क्या बिहार दिवस यानी 22 मार्च को स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो हम आपको सही जानकारी देंगे।

Bihar Day Holiday

बता दें कि बिहार दिवस पर हर साल बिहार में सार्वजनिक अवकाश यानी पब्लिक हॉलिडे होता है।22 मार्च को पूरे बिहार में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2024 के लिए स्कूलों की अवकाश तालिका में 22 मार्च को अवकाश है। इसकी वजह है बिहार दिवस। साथ ही स्कूलों में छात्रों द्वारा भाग लेने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके भी इस दिन को मनाया जाता है।

22 मार्च को पब्लिक हॉलिडे

हर साल बिहार सरकार एक नोटिफिकेशन जारी करती है जिसमें 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाने के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित किया जाता है। स्कूल कॉलेज के अलावा यह हॉलिडे राज्य और केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कार्यालयों और कंपनियों पर लागू होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की स्वतंत्रता के बाद बिहार का एक और विभाजन हुआ। वर्ष 2000 में झारखंड राज्य बिहार से अलग कर दिया गया।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article