एजुकेशन

Bihar DElEd Result 2024: जारी हुए बिहार डीलेड परीक्षा का परिणाम, केवल इस लिंक से कर सकेंगे चेक

Bihar DElEd Result 2024 Link: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) फेस-टू-फेस परीक्षा 2024 के नतीजे secondary.biharboardonline.com पर घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट 2024 जारी

Bihar DElEd Result 2024 Pdf Download: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) फेस-टू-फेस परीक्षा 2024 के परिणाम जारी हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने Bihar DElEd Exam 2024 में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्ष परिणाम चेक कर सकेंगे। Bihar DElEd Result 2024 Download करने के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

कौन देख सकेगा रिजल्ट, BSEB Bihar DElEd Result 2024

प्रथम वर्ष (सत्र 2023-25) और द्वितीय वर्ष (सत्र 2022-24) की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार Bihar DElEd Result 2024 Pdf Donwload कर सकेंगे।

डीएलएड लिखित परीक्षा (प्रथम वर्ष)19-26 जून, 2024
डीएलएड। लिखित परीक्षा (द्वितीय वर्ष)12-15 जून, 2024
कॉपियों की जांच की गई1-9 जुलाई, 2024
परिणाम घोषित किए गए9 अक्टूबर, 2024

Bihar DElEd Result 2024 How to Download

चरण 1. BSEB Official Website secondary.biharboardonline.com पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर, "Bihar DElEd Result 2024 Link" पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4. "सबमिट" पर क्लिक करें।

चरण 5. अपने परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

इस वर्ष 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 6,81,982 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा किया जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article