एजुकेशन

BSEB Bihar CTT Exam 2025: जल्द जारी होगा CTT एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा?

Bihar CTT Admit Card 2025 Date Out: CTT को लेकर BSEB ने नोटिफिकेशन जारी किया है। समिति ने बताया है कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। जानें कब है एग्जाम की डेट और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड...

Image

Bihar STET Exam 2025

Bihar CTT Admit Card 2025 Date Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की समक्षता परीक्षा (CTT 2025 Exam) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में सीटीटी का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। BSEB (Bihar School Examination Board) ने इस संबंध में जानकारी दी है कि जल्द ही सीटीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित करने हुए समिति ने बताया कि 21 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे और साथ ही 24 सितंबर 2025 से परीक्षा भी चालू हो जाएगी। एग्जाम बापू परीक्षा परिसर में आयोजित किया जाएगा।

एग्जाम के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही समिति ने एडमिट कार्ड की जानकारी देते हुए कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हैं, जो छात्रों के लिए एग्जाम में दाखिल होने के लिए बेहद जरूरी हैं।

जानें बिहार CTT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस-

  • बिहार सीटीईटी (CTT) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • डीटेल्स की अच्छे से जांच कर लें और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

समिति ने इस बात को साफ किया है कि उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से सत्यापित करवाना होगा। बिना सत्यापन के कोई भी एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा और ऐसे छात्रों को एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को एडमिट कार्ड में लिखे निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल्स में समय से पहुंचना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज भी लाने होंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article