एजुकेशन

Bihar Board Result 2023: जानें कब हुई थी बिहार बोर्ड की स्थापना, छात्रों को है BSEB Result का इंतजार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 16, 2023, 12:50 PM IST

Bihar Board Result, BSEB Result 2023: एक समय था जब बिहार बोर्ड विवादों में था लेकिन बिहार बोर्ड बीते कुछ वर्षों से सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इतिहास रच रहा है। जानें कब हुई थी बिहार बोर्ड की स्थापना।

Image

Bihar Board Result 2023: जानें कब हुई थी बिहार बोर्ड की स्थापना, छात्रों को है BSEB Result का इंतजार

Bihar Board Result 2023, BSEB Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी (BSEB) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठे छात्रों को अब उनके रिजल्ट का इंतजार है। जल्द ही बिहार बोर्ड का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं बारहवीं के एग्जाम 1 से 11 फरवरी, 2023 तक हुए थे। एक समय था जब बिहार बोर्ड विवादों में था लेकिन बिहार बोर्ड बीते कुछ वर्षों से सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इतिहास रच रहा है। आइये जानते हैं कि बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड का सफर कैसा रहा है और कब हुई थी बिहार बोर्ड की स्थापना।

बिहार बोर्ड की स्थापना

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी (BSEB) की की स्थापना आजादी के पांच साल बाद सन 1952 में हुई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य बिहार में शिक्षा का एक मानक स्थापित करना था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board / BSEB) बिहार सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है जो बिहार के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाएं संचालित करता है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) साल में दो बार माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा आयोजित करता है।

2020 में दिल्ली में खुला था पहला रीजनल ऑफिस Bihar Board Office Patna and Delhi

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी (BSEB) का मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में है। बिहार शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2020 में दिल्ली में अपना पहला रीजनल ऑफिस खोला था। बिहार से दिल्ली पढ़ाई करने आने वाले स्टूडेंट्स की मदद के उद्देश्य से यहां ऑफिस खोला गया। बिहार बोर्ड की परीक्षाएं बिहार सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाती है।

साल 2022 में ऐसा रहा था बिहार बोर्ड का रिजल्ट Bihar Board Result 2022

साल 2022 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 79.88% प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इसमें रामायणी राय, पटेल हाई स्कूल औरंगाबाद 487 नंबर 97% टॉप किया था। वहीं 12वीं कक्षा में साल 2022 में कुल 80.15 फीसदी छात्र पास हुए थे। आर्ट्स में 79.53 फीसदी, साइंस में 83.7 फीसदी और कॉमर्स में 90.38 फीसदी छात्रों को 2022 में सफलता मिली थी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article