एजुकेशन

Bihar Board 10th Exam 2024: बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचे समय पर, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

Bihar Board Class 10th Exam 2024 Hall Entry Rule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर नए नियम लागू किए हैं। निर्धारित समय के बाद प्रवेश करने वाले छात्रों को परीक्षा हाॅल से बाहर रोक दिया जाएगा।

Image

बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचे समय पर, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

Bihar Board Class 10th Exam 2024 Hall Entry Rule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर नए नियम लागू किए हैं। नोटिस के मुताबिक, बोर्ड ने निर्धारित समय के बाद प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए चेतावनी जारी की है, अब जबरदस्ती और अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करने वाले छात्रों पर दो साल का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

कक्षा 10 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार, 15 फरवरी से शुरू हुईं जो कि 23 फरवरी तक जारी रहेंगी। बिहार बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर छात्रों को परीक्षा हॉल में देर से पहुंचने और अवैध रूप से परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के परिणामों के बारे में बता दिया है।

देर से आने पर FIR

बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि छात्र देर से प्रवेश करते हैं या अवैध रूप से प्रवेश करते हैं तो बोर्ड उन्हें दो साल के लिए परीक्षा से निष्कासित कर देगा और ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देगा। कार्रवाई के लिए निलंबन और एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इसके अलावा यह सूचित किया जाता है कि जो भी उम्मीदवार निर्धारित समय से देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं या सीमा की दीवार कूद कर या जबरदस्ती परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, वे अपने कार्यों के लिए उत्तरदायी होंगे और उन्हें अवैध माना जाएगा।

बीएसईबी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह समिति के निर्देशों का उल्लंघन है और आपराधिक अतिचार की श्रेणी में आता है। अगर ऐसे अभ्यर्थी को केंद्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती हैए तो केंद्र अधीक्षक और अन्य चिन्हित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छात्र कोशिश करें, कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article