एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2023: खत्म हुई बिहार बोर्ड 12वीं कॉपियों की मूल्याकंन प्रक्रिया, जानें कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 16, 2023, 01:20 PM IST

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है, क्योंकि 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्याकंन कार्य लगभग पूरा हो गया है। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट को आप biharboardonline.bihar.gov.in पर से देख सकेंगे।

Image

खत्म हुई बिहार बोर्ड 12वीं की मूल्याकंन प्रक्रिया

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Date and Time: Bihar Board class 12 result को अब कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बार 13 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए बिहार बोर्ड 2023 परिणाम जारी किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्याकंन कार्य लगभग पूरा हो गया है। बीएसईबी 12वीं रिजल्ट को छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर से देख सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम पिछले साल 16 फरवरी को जारी किया गया था, जबकि परीक्षा का आयोजन 1 से 14 फरवरी 2023 को किया गया था। अब यदि हम इसे 2023 के आंकड़ों से तुलना करें, तो पाएंगे कि परीक्षा लगभग उसी समय पर आयोजित की गई है, इस बार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया था। ऐसे में लोग 16 को रिजल्ट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन रिजल्ट आज जारी नहीं होगा, क्योंकि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले रिजल्ट डेट की जानकारी देता है, और अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने की तिथि आज यानी 16 मार्च को जारी की जा सकती है। एक बार BSEB की तरफ से अपडेट जारी होने के बाद यहां (टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल) भी जानकारी को अपडेट किया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं का मूल्यांकन कार्य पूरी होने के बाद टॉपर्स लिस्ट बनाई जाएगी और टॉपर्स का एक छोटा सा इंटरव्यू भी होगा, जिसके बाद फाइनल टॉपर्स लिस्ट बनाई जाएगी और तुरंत से Bihar Board class 12 result की घोषणा कर दी जाएगी।

Bihar Board 12th Result जारी किए जाने का कार्य अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से परिणाम देख व डाउनलोड कर पाएंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article