एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024 Kab Aayega: शुरू हुआ बिहार बोर्ड की आंसर कॉपी का मूल्यांकन, जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 1, 2024, 12:52 PM IST

Bihar board 12th result 2024 date: बिहार बोर्ड 2024 कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन शुरू कर दिया है। जानें ​कब तक रिजल्ट जारी हो सकता है।

Image

बिहार बोर्ड 2024 कक्षा 12वीं का परिणाम

Bihar Board 12th Result 2024 Link: बिहार बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन शुरू कर दिया है। बिहार बोर्ड हर साल सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है, इस बार भी यही योजना है। जानें Bihar School Examination Board (BSEB) 12th Result कब तक जारी होने की संभावना है।

बिहार बोर्ड 12वीं में 13 लाख से अधिक छात्र - Bihar Board 12th Result 2024 Release Date

इस साल 13 लाख से अधिक छात्रों ने बीएसईबी 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और अब परिणाम का इंतजार है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड परिणाम 2024 लिंक (Bihar Board 12th Result 2024 Link) जारी करेगा।

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि - Bihar Board 12th Result Date

बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 22 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा? - BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Kab Aayega

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम मार्च के मध्य के बाद जारी होने की उम्मीद है। चूंकि मूल्यांकन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है, ऐसे में इस मार्च रिजल्ट देख सकेंगे। एक जानकारी के अनुसार, लगभग 25,000 शिक्षक बिहार बोर्ड 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए लगभग 200 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024 - BSEB 12th Result 2024

बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
कक्षा इंटरमीडिएट (12वीं)
बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा की तारीखें 1 से 12 फरवरी, 2024 तक
परीक्षा मोड ऑफलाइन
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीखमार्च के मध्य के बाद
बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 की तारीख रुझानों के अनुसार
बीएसईबी 12वीं कक्षा के नतीजे मध्य मार्च के बाद जारी करता है। पिछले साल भी, बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 21 मार्च, 2023 को जारी किए गए थे।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article