Bihar Board 12th Toppers 2024 Interview: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से BSEB 12th Result 2024 की घोषणा इसी महीने के तीसरे हफ्ते में हो सकती है। बता दें कि, बोर्ड की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब टॉपर्स का इंटरव्यू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड टॉपर्स का इंटरव्यू 11 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगा।
बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से टॉपर्स का इंटरव्यू होने के तुरंत बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। कयास लगाई जा रही है कि बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं के रिजल्ट की घोषणा होली से पहले हो सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।
Bihar Board क्यों लेता है टॉपर्स का इंटरव्यू?
बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) की तरफ से रिजल्ट जारी होने से पहले सभी टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाता है। हालांक, यह इंटरव्यू एक तरह का वेरिफिकेशन प्रोसेस है जिसमें यह देखा जाता है कि टॉपर्स सही है या नहीं। दरअसल, साल 2016 से पहले बिहार बोर्ड ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं करता था। टॉपर्स को लेकर हुए विवाद के बाद से हर साल बिहार बोर्ड टॉपर्स का इंटरव्यू कराता है।
बिहार बोर्ड 12वीं में कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। Bihar Board 12th Result जारी होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result कैसे चेक करें?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद BSEB 12th Inter Result 2024 के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अगले पेज पर Check Scorecard के लिंक पर जाना होगा।
- अब छात्र रोल कोड और रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगें।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेना जरूरी होता है।
