एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2023 Date, Time: इस तारीख को जारी होने जा रहा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 16, 2023, 01:31 PM IST

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 Date and Time: बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम अब कभी भी जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा, हालांकि डायरेक्ट लिंक इस पेज पर दिया जाएगा, छात्र यहां से 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023

Photo : iStock

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2023 Kab Aayega? बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम अब कभी भी जारी कर सकता है, होली बीते हुए कई दिन हो गए हैं, और मूल्याकंन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का काम फिर से तेज हो गया है, ऐसे में बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम अब कभी भी जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा, हालांकि डायरेक्ट लिंक इस पेज पर दिया जाएगा, छात्र यहां से 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।

चलिए रुझानों से समझते हैं। बिहार बोर्ड सबसे पहले परीक्षा का आयोजन करता है। इसके अलावा बिहार बोर्ड सबसे तेज नतीजे भी घोषित करता है। पिछले साल की बात करें, तो राज्य ने 16 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित किया था, इस बार भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा 16 मार्च तक होने की संभावना है। हालांकि पिछले साल बिहार बोर्ड ने पहले से तारीख की जानकारी दे दी थी, इसलिए हम लगातार संबंधित हर कॉन्फ्रेंस पर नजर बनाए हुए हैं ताकि Bihar Board class 12 result डेट की जानकारी आप तक सबसे पहले दी जा सके।

How can I get 12 marks with Marksheet? - ऐसे डाउनलोड होगी बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • BSEB Marksheet Certificate Download 2023 नाम के लिंक पर क्लिक करें
  • क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट सर्टिफिकेट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

इस साल BSEB ने 1 से 11 फरवरी, 2023 तक 12वीं बोर्ड पेपर का आयोजन किया था। जबकि 10वीं पेपर का आयोजन 14 से 22 फरवरी तक किया गया था। एक बार Bihar Board 12th Marksheet जारी होने के बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in से अपडेट व परिणाम देख सकेंगे।

13 लाख छात्रों का आएगा रिजल्ट

बीएसईबी 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 आने के साथ टॉपर्स का नाम भी जारी किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 13 लाख छात्र बीएसईबी 12वीं बोर्ड परिणाम 2023 का इंतजार कर रहे हैं। इस साल बिहार में इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 13.18 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article