एजुकेशन

Bihar Board BSEB 12th Result 2023 : घोषित हुए बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम, जानें इस बार कितना था पासिंग मार्क्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 21, 2023, 08:37 PM IST

Bihar Board 12th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है, रुझानों व मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां से जानें कि बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम किस तारीख को जारी होगा? कैसे रिजल्ट चेक कर सकेंगे और कितने नंबर लाने वाले छात्रों को उत्तीर्ण माना जाएगा।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम तिथि यहां से करें चेक

Bihar School Examination Board or BSEB Inter Result 2023 की घोषणा का इंतजार बिहार बोर्ड 2023 के लाखों छात्र कर रहे हैं, इस बार 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा में पंजीकरण कराया था। यदि आपने भी इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है, तो यहां से जानें कि बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम किस तारीख को जारी होगा? कैसे रिजल्ट चेक कर सकेंगे और कितने नंबर लाने वाले छात्रों को उत्तीर्ण माना जाएगा।

Bihar Board 12th Result Date

एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है, और बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का रथ अंतिम तैयारी की ओर अग्रसर है। पूरी संभावना है कि इन परिणामों के जारी होने से एक दिन पहले Bihar Board Class 12 Result Date की घोषणा की जाएगी। चूंंकि मीडिया हाउसेज पिछले कई दिनों से 20 मार्च को रिजल्ट डेट की घोषणा की खबर चला रहे थे, ऐसे में हम वास्तविकता बता रहे हैं। अभी तक बोर्ड ने खुद से कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रुझान यह बताते हैं कि आज शाम तक में रिजल्ट डेट की खबर आ सकती है।

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी इंटर परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आप सारे अपडेट सबसे तेज देख पाएंगे।

Bihar Board 12th Intermediate Result 2023 कब जारी होगा?

आमतौर पर बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी होने से एक दिन पहले तिथि की जानकारी दी जाती है, चूंकि आज कल में तिथि की जानकारी आने के आसार है, ऐसे में 21 से 24 मार्च के बीच बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम जारी होने की संभावना बनी हुई है।

बिहार बोर्ड परिणाम 2023 के लिए पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड 2023 परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों में पास या फेल की स्थिति देखने के लिए होड़ लग जाएगी। ऐसे में बता दें, राज्य के छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। नई अंकन योजना के अनुसार, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक 30 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article