एजुकेशन

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024, BSEB Class 12th Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024, BSEB Class 12th Dummy Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड (BSEB Class 12th Dummy Admit Card 2024) आज यानी 31 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी डमी एडमिट कार्ड से संबंधित मैसेज भेजा है।

BSEB 12th Dummy Admit Card 2024: डमी एडमिट कार्ड जारी

बिहार बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, डमी कार्म में स्टूडेंट के नामस की स्पेलिंग या उनके माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में गलती हो या आधार नंबर, कोटि, लिंग, विषय, वैवाहिक स्थिति, जन्मतिथि, फोटो या हस्ताक्षर में गलती हो तो इसका सुधार संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा किया जाएगा।

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024: एडमिट कार्ड में सुधार

बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड में अगर कोई गलती पाई जाती है तो स्टूडेंट्स को उस गलती का सुधार कर अपने हस्ताक्षर के साथ उसकी एक फोटोकॉपी अपने संस्थान के प्रधान को सुधार के लिए देनी होगी। इसके आधार पर ही विवरण में सुधार किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीएसईबी 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Class 12th Dummy Admit Card 2024: यहां करें संपर्क

बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article