एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023: इंतजार खत्म! इस दिन आएगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, देखें पिछले साल का पासिंग पर्सेंटेज

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 12:17 PM IST

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी पटना जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बीएसईबी मैट्रिक का परिणाम आज दोपहर 2 बजे तक जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड दसवीं के छात्र यहां से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, पिछले साल का पासिंग पर्सेंटेज व अन्य डाटा भी चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time Last Year Passing Percentage: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी पटना आज दोपहर में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम (BSEB Matric Result 2023) जारी होेने के बाद आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से स्कोर देख पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2023 परिणाम से तीन घंटे पहले रिजल्ट डेट व टाइम की घोषणा की जाएगी। बिहार बोर्ड दसवीं के छात्र यहां से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, पिछले साल का पासिंग पर्सेंटेज व अन्य डाटा भी चेक कर सकते हैं।

बीएसईबी ने अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस बार को पैटर्न को समझें तो पांएगे कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था, यह रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किए गए जबकि रिजल्ट डेट व टाइम की घोषणा उसी दिन 11ः30 बजे की गई थी। यही कारण है कि हम बता रहे है ंबिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम भी दिन में जारी होगा और महज कुछ घंटे पहले आधिकारिक तौर पर रिजल्ट टाइम की घोषणा की जाएगी।

रिजल्ट जारी होने के बाद, लगभग 16 से साढ़े सोलह लाख छात्र बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर चेक कर सकेंगे।

पिछले साल का पासिंग पर्सेंटेज

2022 - 79:88%

2021 - 78:17%

2020 - 80:59%

2019 - 80:73%

2018 - 68:89%

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

छात्रों को अपना बीएसईबी परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना परीक्षा रोल नंबर, रोल कोड और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी। बिहार बोर्ड ने 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा आयोजित की थी। बिहार बोर्ड 2023 में छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article