एजुकेशन

Bihar Board 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का टाइमटेबल जारी जानें कितना होना चाहिए पासिंग मार्क्स

Bihar Board Exam 2025: बिहार स्कूल एग्जामि 10नेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा की तारीख का ऐलान कर (Bihar Board Exam Date 202) दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम टेबल चेक कर (Bihar Board 10th Exam Date) सकते हैं। हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से होगी

Image

Bihar Board Exam Date 2025

Bihar Board Exam 2025:बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (Bihar Board Exam Date 2025) सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तारीख का ऐलान करदिया है। बोर्ड की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से होगी। जबकि 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी (Bihar Board Time Table 2025) से निर्धारित है। वहीं रिजल्ट परीक्षा के कुछ ही दिनों के भीतर यानी मार्च या अप्रैल में जारी कर (Bihar Board Date Sheet 2025) दिया जाएगा। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, Secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th 12th Exam 2025: कुल इतने लाख छात्र

बता दें इस बार बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए कल 28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें इंटर की परीक्षा के लिए कुल 12 लाख 89 हजार 601 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जबकि मैट्रिक की परीक्षा के लिए 15 लाख 81 हजार 79 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। छात्र यहां बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा

Exam Dateपहली पाली (सुबह 09:30-12:45 तक)दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से 5:15 तक)
17 फरवरी 2025मातृभाषा 101-हिंदी, 102-बंगाली, 103-उर्दू एवं 104-मैथिली201-हिंदी, 202-बंगाली, 203-उर्दू एवं 204- मैथिली
18 फरवरी 2025110 गणित 210 गणित
19 फरवरी 2025 105- संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109भोजपुरी 205- संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी
20 फरवरी 2025 111 सामाजिक विज्ञान 211 सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी 112-विज्ञान 212 विज्ञान
24 फरवरी 114 उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थाशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124 मैथिली214उच्च गणित, 215-वाणिज्य, 216-अर्थाशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224 मैथिली
25 फरवरी 2025127-सुरक्षा, 128-ब्यूटिशियन, 129 टूरिज्म, 130- रिटेल मैनेजमेंट, 131-ऑटोमोबाइल, 132-इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 133-ब्यूटी एंड वेलनेस, 134 टेलीकॉम एवं 135 आईटी/E

Bihar Board 10th 12th Passing Marks: पास होने के लिए इतने मार्क्स

BSEB 10th 12th की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा।

Bihar Board Exam Date 2025: टॉपर्स को किया जाएगा पुरस्कृत

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के फर्स्ट टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे। सेकेंड टॉपर को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जबकि इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवे टॉपर को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं की परीक्षा में चौथे से लेकर 10वीं रैंक प्राप्त करने वालों को 20 हजार रुपये दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article