एजुकेशन

SSC JE Final Answer Key 2024: जारी हुई एसएससी जेई फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें डाउलनोड

SSC JE Final Answer Key 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 3 फरवरी को जारी किया गया।

Image

SSC JE Final Answer Key 2024

SSC JE Final Answer Key 2024 Response Sheet: एसएससी जेई एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC JE Final Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आंसर- की चेक कर सकत हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेई फाइनल आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE Final Answer Key 2024: नवंबर में हुई थी परीक्षा

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 3 फरवरी को जारी किया गया। जबकि, आयोग ने अब सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC JE Final Answer Key 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेई फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी पीसीएस के लिए करें रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

SSC JE Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1701 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article