BSEB Bihar Board 10th 12th result 2024 Latest Update: बिहार बोर्ड से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। BSEB ने क्लास 12th की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक एवं दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक किया था। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट
कब जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू 12 मार्च 2024 से किया जाएगा।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2024 के बीच और क्लास 10th का परिणाम 31 मार्च 2024 तक घोषित किया जा सकता है।
Bihar Board Result 2024: इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
- सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
- यहां रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको मांगी गयी डिटेल जैसे रोल कोड/ रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
इन डेट्स में आयोजित हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी संपन्न करवाई गयी थी वहीं मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 फरवरी तक किया था। बिहार बोर्ड की ओर से इस वर्ष 30 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 16 लाख स्टूडेंट्स ने मैट्रिक परीक्षा और 15 लाख स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था।
