एजुकेशन

Bihar BEd CET Result 2024: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Bihar BEd CET Result 2024 Declared: बिहार में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

Image

Bihar BEd CET का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

Bihar BEd CET Result 2024 Declared: बिहार के सरकारी कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित Bihar BEd CET 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। रिजल्ट की घोषणा बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय LNMU की ओर से हुई है।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की तरफ से बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 जून 2024 को जारी किए गए। कंप्यूटर बेस्ट प्रवेश परीक्षा 25 जून 2024 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Bihar BEd CET Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bihar BEd CET Entrance Exam Result 2024 Check Here के लिंक पर जाएं।
  • अब कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bihar BEd CET Entrance Exam Result 2024 Check Here

इन यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन

  • आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
  • जय प्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा
  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा
  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
  • मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
  • मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना
  • मुंगेर विश्वविद्यालय, मुँगेर
  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
  • पटना विश्वविद्यालय, पटना
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया
  • तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
  • वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के बाद कैंडिडेट्स स्कोरकार्ड का प्रिंट अपने पास जरूर रखें। एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग में रिजल्ट के मार्कशीट की जरूरत होगी। बता दें कि काउंसलिंग के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article